RBI Kya Hai? – जानिए RBI Ka Full Form और RBI Full Details in Hindi

RBI भारत का केन्द्रीय बैंक है। RBI Ka Full Form या मतलब ‘Reserve Bank of India (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया)’ होता है जो भारत के

Editorial Team

RBI भारत का केन्द्रीय बैंक है। RBI Ka Full Form या मतलब ‘Reserve Bank of India (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया)’ होता है जो भारत के सभी बैंकों का संचालक है। इसे बैंकों का बैंक भी कहते है जो भारतीय रूपये को जारी करने और आपूर्ति को नियंत्रित करने का कार्य करता है। RBI भारत के आर्थिक रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप भी RBI Kya Hai व RBI Full Form in Hindi क्या होता आदि जानकारी पाना चाहते है तो इस लेख में हम RBI Full Details in Hindi में बताने जा रहे है बस बने रहे हमारे साथ अंत तक।

हमारी साइट पर कई यूजर्स यह सर्च करते हैं RBI Kya Hai In Hindi उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत का एक केन्द्रीय बैंक है जिसका महत्वपूर्ण कार्य भारत सरकार और राज्यों के बैंक, एजेंट और सलाहकार के रूप में कार्य करना है। RBI अपने कार्यों और नीतियों में जनता के हित और आम जनता की भलाई को बढ़ावा देने का प्रयास करता है, RBI एक गतिशील संस्था बनने का भी प्रयास करता है।

हमने आगे RBI Meaning In Hindi व R B I Ka Full Form की जानकारी दी है। RBI से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- RBI Full Form, RBI Kya Hota Hai और यह क्या कार्य करता है इसकी पूरी जानकारी के लिये इस पोस्ट को पूरी जरूर पढ़े।

RBI Full Form In Hindi

आरबीआई का पूरा नाम या RBI Ka Full Form “Reserve Bank Of India” होता है एवं हिंदी में आरबीआई का फुल फॉर्म या मतलब “भारतीय रिज़र्व बैंक” है। यदि आपका प्रश्न है कि Bharat Ka Kendriya Bank Konsa Hai तो इसका जवाब है ‘Reserve Bank Of India’ ही भारत का केन्द्रीय बैंक है।

rbi featured image

अभी आपने जाना कि RBI Ki Full Form क्या होती है अब आपके मन में RBI के बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गयी होगी चलिए अब आगे जानते है इससे जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी।

RBI Kya Hai

प्रत्येक देश का अपना एक केंद्रीय बैंक होता है इसी तरह भारत का भी एक केंद्रीय बैंक है जिसका नाम RBI है। जो भारत के सभी बैंको का संचालन करता है। यह बैंक भारत की अर्थव्यवस्था (Economy) को नियंत्रित करने का कार्य करता है। भारत की सारी मुद्रा का हिसाब RBI के पास ही रहता है। RBI Ka Pura Naam या आरबीआई की फुल फॉर्म ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ है। RBI मुद्रा छापने का काम करती है तथा मुद्रा पहुँचाने का काम भी करती है। यह बैंक “Asian Clearing Union” का सदस्य है। आरबीआई को भारत का प्रधानमंत्री नियंत्रित करता है, इसके पुरे देशभर में कुल 29 क्षेत्रीय कार्यालय है। भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय मुंबई है जिसके वर्तमान में गवर्नर ‘शक्तिकांत दास’ है।

RBI Bank Kahan Hai

क्या आप जानते है RBI बैंक कहाँ पर स्थित है व वर्तमान में RBI Ka Mukhyalay कहाँ स्थित है तो आपको बताना चाहेंगे कि, प्रारम्भ में यह कोलकाता में स्थापित किया गया था, जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया, आरबीआई कार्यालय वह कार्यालय है जहाँ Governor व अन्य अधिकारी बैठते है और देश की आर्थिक नीतियों को निर्धारित करते है। वर्तमान में RBI गवर्नर ‘शक्तिकांत दास’ है जिन्हें भारत के 25वें नंबर के गवर्नर के रूप में स्थापित किया गया है।

भारतीय रिजर्व Bank की स्थापना कब हुई?

Reserve Bank Ki Sthapna ‘1 अप्रैल,1935’ को हुई थी। RBI Ki Sthapna में भारत के अर्थशास्त्री (Economist) बाबासाहेब आंबेडकर की अहम भूमिका रही है, उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक को बनाने में अपने दिशा-निर्देश प्रदान किये थे जिसके आधार पर ही भारतीय रिजर्व बैंक बनाया गया था। RBI की स्थापना कब हुई यह तो आपको पता चल गया लेकिन क्या आपको पता है RBI Ka Rashtriyakaran Kab Hua तो दोस्तों 1 जनवरी 1949 में RBI का राष्ट्रीय करण कर दिया गया था।

यह जानना बहुत ही जरुरी बात है कि RBI की स्थापना किसके द्वारा की गई। ब्रिटिश राज ने आरबीआई की स्थापना की थी, ब्रिटिश राज के दौरान शुरू में यह निजी स्वामित्व वाला बैंक हुआ करता था लेकिन स्वतंत्र भारत में 1 जनवरी 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया, उसके बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है।

Reserve Bank Ke Governor Kaun Hai

क्या आपको पता है आरबीआई के गवर्नर कौन है? वर्तमान में RBI Ke Governor ‘शक्तिकांत दास’ है। जिन्होंने 11 दिसम्बर 2018 को आरबीआई के नए गवर्नर का पद ग्रहण किया था, उर्जित पटेल की सेवानिवृत्ति के बाद इन्होनें यह पद ग्रहण किया।

Rbi Ke Governor

शक्तिकांत दास वर्ष 2015 से 2017 तक आर्थिक मामलों (Economic Affairs) के सचिव पद पर रहे थे। RBI Ke Governor Ka Karyakal 3 साल का होता है। इसी तरह गवर्नर के कार्यों को करने व महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए RBI Deputy Governor भी होते है। Reserve Bank में वर्तमान में तीन Deputy Governor है- एनएस विश्वनाथन, बीपी कानूनगो और एमके जैन और पात्रा डिप्टी गवर्नर में चौथे स्थान पर होंगे।

भारतीय रिज़र्व बैंक के बारे में इतना जानने के बाद अब हम जानेंगे कि यह बैंक किन कार्यों के लिए जाना जाता है।

आरबीआई के कार्य

RBI कई महत्वपूर्ण कार्य करती है उनमें से RBI Ke Mukhya Karya कुछ इस प्रकार है, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे है।

functions of rbi

बैंकों का बैंक:

Reserve Bank Of India अन्य वाणिज्यिक बैंकों (Commercial Banks) के लिए उसी तरह कार्य करता है जिस तरह से अन्य बैंक आमतौर पर अपने ग्राहकों के लिए कार्य करते है, यह RBI Ke Pramukh Karya में आता है। यह देश के सभी वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है।

बैंंको के लिये ऋणदाता का कार्य:

RBI सभी अनुसूचित बैंकों के बैंक अकाउंट रखता है और जरूरत पड़ने पर उनके लिये अंतिम ऋणदाता का कार्य भी करता है।

नोट जारी करना:

आरबीआई को देश में नोट छापने का एकाधिकार प्राप्त है, लेकिन एक रूपए के नोट को छोड़कर सभी तरह के नोट ही जारी करने का अधिकार है, क्योंकि एक रूपए के नोट केवल वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। नोटों को जारी करने/छपाई के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, न्यूनतम रिजर्व प्रणाली (Minimum Reserve System) को अपनाता है।

विदेशी मुद्रा भंडार का संरक्षक:

विदेशी विनिमय दर (Foreign Exchange Rate) को स्थिर रखने के उद्देश्य से RBI विदेशी मुद्राओं को खरीदता और बेचता है और देश के विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा भी करता है, विदेशी विनिमय बाज़ार में जब विदेशी मुद्रा की आपूर्ति कम हो जाती है तो आरबीआई इस बाजार में विदेशी मुद्रा बेचता है जिससे की इसकी आपूर्ति बढाई जा सके।

भारतीय सरकार का प्रतिनिधित्व:

RBI विश्व बैंक (World Bank) और आईएमएफ (IMF) में भारतीय सरकार का प्रतिनिधित्व करता है, यह क्रेडिट नियंत्रण और देश की मौद्रिक नीति को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। तो यह थे वो कार्य जो RBI Bank द्वारा किये जाते है।

Interesting Facts About RBI In Hindi

RBI के बारे में कुछ ऐसे Facts है जो काफी आश्चर्यजनक है तथा जिसकी जानकारी सभी को होना चाहिए।

  • आरबीआई द्वारा सिर्फ Currency Note ही बनाए जाते है और सिक्कों को भारत सरकार द्वारा बनाया जाता है।
  • RBI Ka Purana Naam Kya Hai – आरबीआई का कोई पुराना नाम नहीं है RBI अस्तित्व में आने के बाद से ही अपने वर्तमान नाम से ही जाना जाता है।
  • भारत में वित्तीय वर्ष (Financial Year) 1 अप्रैल से 31 मार्च होता है और RBI का वित्तीय वर्ष 1 जुलाई से 30 जून होता है।
  • आरबीआई के Rule में यह शामिल है की अगर 1 रुपए से 20 रुपए तक का नोट 50% से कम फटा है तो बैंक द्वारा आपको पूरे पैसे दिए जाएँगे। लेकिन 50% से ज्यादा फटा होने पर बैंक से आपको कुछ नहीं मिलेगा।
  • RBI द्वारा वर्ष 1938 में 5,000 और 10,000 भी छापे गए थे इसके बाद वर्ष 1954 और 1978 में भी इन नोटों को छापा गया था।
  • RBI Ka Pratik Kya Hai – “ताड़ का पेड़ और बाघ” RBI Ka Logo है।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक 2 अन्य देशों के केंद्रीय बैंक के रूप में भी काम कर चुका है। 1947 तक म्यांमार और 1948 तक पाकिस्तान का केन्द्रीय बैंक भी रह चुका है।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी RBI के गवर्नर रह चुके है।
  • RBI के इतिहास में 2 गवर्नर ऐसे भी रह चुके है जिन्हें कभी नोटों पर सिग्नेचर करने का मौका नहीं मिला और वो है – के जी अंबेगांवकर और ओसबोर्न ओरकल स्मिथ।

Conclusion

दोस्तों यह थी RBI की महत्वपूर्ण जानकारी जिसमें हमने RBI क्या है व RBI Ka Ful Form क्या होता है आदि जानकारी विस्तार में जानी। आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें हमारे Comment Section में Comment करके बताए साथ ही आपके कोई सुझाव हो तो उन्हें भी Share करे। इस Post को अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Instagram, Facebook पर ज़रुर Share करे जिससे की उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो।

यह पोस्ट भी देखे:

WHO Kya Hai? – जानिए W H O Ka Full Form और इससे जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में

UNESCO Kya Hai? – जानिए UNESCO In Hindi और इससे जुडी संपूर्ण जानकारी

NGO Kya Hai? – NGO Full Form in Hindi व स्वयं का एनजीओ कैसे बनाये।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.4 / 5. Vote count: 91

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

3 thoughts on “RBI Kya Hai? – जानिए RBI Ka Full Form और RBI Full Details in Hindi”

Leave a Comment