Dimag Tej Kaise Kare – दिमाग (Mind) तेज करने 5 बेहतरीन उपाय।

दिमाग हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना हमारा शरीर किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं होता। मतलब हमारे शरीर

Editorial Team

Dimag Tej Kaise Kare

दिमाग हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके बिना हमारा शरीर किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं होता। मतलब हमारे शरीर की एक-एक चीज दिमाग के कंट्रोल में होती है। इसलिए वर्तमान समय में हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग Sharp हो, जिसके लिए बहुत से लोग Google पर Dimag Tez Kaise Kare के उपाय खोजते रहते है।

वर्तमान समय में मनुष्य अपने काम में इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपनी शारीरिक और मानसिक दसा पर ध्यान ही नहीं दे पाता तथा जिसके चलते उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमे से एक दिमाग का कमज़ोर होना है। अगर हमारा दिमाग कमजोर होगा तो हम किसी भी काम को जल्दी और सटीकता से नहीं कर पाएंगे, इसलिए Dimag Kaise Tej Hota Hai इसके बारे में जानना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

आज के इस ब्लॉग Mind Ko Tez Kaise Kare में हम आपको Dimag Ko Tez Kaise Karen के उपाय से लेकर Mind Sharp Karne Ka Tarika In Hindi देने जा रहे है जो आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होंगे।

Dimag Tej Kaise Kare

Dimag Tej Kaise Kare

मनुष्य का शरीर कई अंगों से मिलकर बना होता है और उन्हें दिमाग़ के ज़रिए कंट्रोल किया जाता है। दिमाग़ हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा होता है, जिसका सही से और तेज़ी से काम करना हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है। लेकिन कई समस्याओं के चलते हमारा दिमाग़ तेज़ी से काम नहीं कर पता है और इसी समस्या से बचने के लिए हम आपके लिए Dimag Kaise Tej Kare इसके कुछ उपाय लेकर आये है।

वैसे तो इंटरनेट पर आपको दिमाग को तेज कैसे करें इसके बहुत से उपाय मिल जायेंगे, लेकिन हम आपके लिए आज उन सब में से बेहतरीन और ज्यादा उपयोग किये जाने वाले उपाय लेकर आये है। तो चलिए शुरू करते है और जानते है Mind Sharp Karne Ke Upay या दिमाग तेज करने का उपाय क्या है।

 1. स्वस्थ भोजन का आहार करे

अपने दिमाग को तेज करने के लिए आपको पौषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना होगा, क्योंकि आपका यह भोजन ही दिमाग़ को ऊर्जा प्रदान करता है और अगर आप सही भोजन करेंगे तो आपका दिमाग भी तेज़ी से काम करने लगेगा। नीचे हमने आपको दिमाग तेज़ कैसे करें इसके लिए कुछ Healthy Foods बताये है जो आपको अपने दिनचर्य में शामिल करने है और इसके साथ ये भी बताया है कि कौन- कौन सी चीज़े आपको नहीं खानी चाहिए जिसके खाने से आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।

दिमाग तेज करने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

बादाम

माइंड तेज करने के लिए बादाम को बहुत ही उपयोगी माना गया है बादाम में कई गुण पाए जाते है जो हमारे दिमाग़ को तेज़ करते है। बादाम का सेवन आप किसी भी तरह कर सकते है लेकिन आप इन्हे रात के समय पानी में भीगोकर रखे और सुबह खाली पेट उन बादाम को छीलकर खाए या आप उन्हें छीलकर बारीक़ पीस ले और उसे दूध में डालकर उबाल ले। फिर दूध ठंडा हो जाने पर उसे पिए इसके नियमित सेवन पर आपको कुछ दिनों में ही अपने आप में फर्क दिखने लगेगा।

देशी घी

Dimag Tej Karne Ki Ayurvedic Dawa के रूप में आप गाय के दूध से बने घी का उपयोग कर सकते है। यह दिमाग़ तेज़ करने के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसका सेवन आप अपने खाने के साथ कर सकते है, वह भी बड़ी आसानी से क्योंकि यह अधिकतर घरों में मिल जाता है। इसके अलावा आप घी से सिर की मालिश भी करवा सकते है वह भी आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होगी।

केसर

केसर एक ऐसी औषधि है जो दिमाग़ से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी मानी जाती है और दिमाग़ की समस्याओं से छुटकारा दिलाने की जो भी दवाइयाँ बनाए जाती है उनमें भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। इसको नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करने पर यह आपके लिए बहुत लाभदायक होगा।

तुलसी

Mind Fresh Rakhne Ke Liye तुलसी को बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल और दिमाग़ में रक्त प्रवाह ठीक कर देते है। जिससे आपका दिमाग़ फ्रेश रहेगा और आपको चीजों को याद रखने में भी मदद मिलेगी। तुलसी अधिकतर घरों में पायी जाती है जिसके चलते आप इसका सेवन आसानी से कर सकते है।

जायफल

माइंड तेज करने की दवा के रूप में आप जायफल का भी इस्तेमाल कर सकते है इसमें पाए जाने वाले गुण आपको चीजों को याद रखने में मदद करते है। और जब आप अधिकतर चीजें याद रख पाएँगे तो आपको Mind Fresh Rakhne Ke Tips और Mind Sharp Karne Ke Tips की आवश्यकता भी नहीं होगी। इसका सेवन आप जायफल में हल्दी मिलाकर कर सकते है।

दालचीनी

एक सर्वे से पता चला है कि दालचीनी आपकी याददाश्त बढ़ाने और दिमाग को तेज करने में बहुत फ़ायदेमंद होती है। अगर आप सोने से पहले एक चम्मच दाल-चीनी पावडर और एक चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करेंगे, तो आपको कुछ दिनों के बाद अपने आप में बहुत फर्क दिखने लगेगा।

अंडे

मेमोरी को शार्प करने के लिए अंडा बहुत लाभदायक माना जाता है। अंडे में Vitamin B6 और B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे हफ्ते में 3 दिन खाने से आपका दिमाग तेज हो जायेगा और आप चीज़ो को काफी आसानी से याद कर पाएंगे।

संतरा

दिमाग को तेज करने के लिए ऐसे बहुत से फल उपलब्ध है जो कि काफी असरदार होते है। संतरा उन्हीं फलों में से एक है। इस फल में Vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि ये इंसान की याददाश्त को तेज करने में काफी असरदार माना जाता है।

दिमाग तेज़ करने के लिए इन चीज़ो का सेवन ना करे

आज के युग में हर कोई जानना चाहता है कि Mind Tej Kaise Kare यदि आप भी अपने दिमाग को तेज़ करना चाहते है तो सबसे पहले आपको नीचे दी गई कुछ चीजों का सेवन करना बंद या कम करना होगा। यदि आप इन चीज़ो का अधिक सेवन करते है तो आपका दिमाग ज्यादा तेजी से काम नहीं करेगा। तो चलिए जानते है कि वो कौन-सी चीज़े है।

  • शराब (Alcohol)
  • स्मोकिंग (Smoking)
  • जंक फ़ूड (Junk Food)
  • मसालेदार खाना (Spicy Foods)

2. रोजाना व्यायाम करे

शरीर और दिमाग़ को स्वस्थ रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना बहुत ही बढ़िया तरीका है। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ आपका दिमाग भी तेज़ी से काम करना शुरू कर देता है। एक्सरसाइज करने के बहुत से तरीके है इसके लिए आप Gym जा सकते, रनिंग या वॉक कर सकते है। इसके अलावा आप Dimag Tej Karne Ki Exercise भी कर सकते है। ये सबसे बेहतरीन और असरदार पढ़ाई में दिमाग तेज करने का तरीका है।

नीचे हमने आपको Brain Power Kaise Badhaye इसके लिए कुछ Exercises और Yoga बताई है। यदि आप हमारे द्वारा दी गई एक्सरसाइज का पालन करेंगे तो आपको कही और Dimag Tej Karne Ke Yoga क्या है इसके बारे में सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक ऐसा आसान है जिसको करने पर आप कई आसनों को एक ही बार में कर लेते है। इसे हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है। इस आसान को करने से आप चुस्त-दुरुस्त रहते है और यह आपके सोचने समझने की शक्ति को भी बढ़ाता है और यह Dimag Tez Karne Ki Medicine के रूप में भी जाना जाता है। बस आपको इसे नियमित करते रहना होगा।

सुखासन

इस आसान के उपयोग से आप शारीरिक और मानसिक थकावट को आसानी से दूर कर सकते है। इस आसन को मेडिटेशन (ध्यान या मेडिटेशन कैसे करें) के नाम से भी जाना जाता है। यह आपके अंदर नकारात्मक सोच नहीं आने देता है और आपकी स्मरण शक्ति और दिमाग़ को तेज़ करता है। बस आपको इसे नियमित रूप से लगन के साथ करते रहना है, आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा।

पद्मासन

यह प्राचीन समय से ध्यान केंद्रित करने के लिए किया जाने वाला योगासन है। इसे ऋषि मुनियों द्वारा भी किया जाता था। इसको नियमित रूप से करने पर आपका मन शांत होगा और आपकी स्मरण शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। अगर आप इसे रोज़ाना करने लग जाएँगे तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिमाग़ तेज़ी से काम करने लगेगा।

पश्चिमोत्तानासन

यह आसान स्मरण शक्ति (IQ Level)और दिमाग़ को तेज़ करने में बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है इस आसान को नियमित करने से आपकी याददाश्त बढ़ेगी और आप कई शारीरिक समस्याओं से बचे रहेंगे।

उम्मीद है अब आप जान गए होंगे की एक्सरसाइज के जरिये Brain Ko Tej Kaise Kare तो चलिए अब आगे जानते है गेम्स खेल कर दिमाग को कैसे तेज किया जाये।

3. ब्रेन गेम्स खेले

दिमाग तेज करने का एक सबसे बेहतरीन उपाय है कि आप अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ब्रेन गेम्स (Brain Games) खिलाएं। ऐसा करने से आपके बच्चों का दिमाग़ तेज़ी से काम करने लगेगा। यदि आप भी जानना चाहते है कि Dimag Ko Kaise Tez Kare तो नीचे हमने आपको कुछ ऐसे Brain Games के नाम बताये है जिसे खेलने से आप अपना खुद का और अपने बच्चों का दिमाग तेज कर सकते है। आइये जानते है उन ब्रेन गेम्स के नाम क्या है।

  • शतरंज (Chess)
  • पजल गेम्स (Puzzle Games)
  • द हॉकी पोकी (The Hockey Pockey)
  • सुडोकू (Sudoku)
  • फाइंड द डिफरेंस गेम (Find the Difference Game)

4. 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले

अगर आप चाहते है की आपका दिमाग़ सही से काम करे तो उसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी है। अधिकतर व्यक्ति अपने काम के चलते बहुत ही कम समय की नींद लेते है जिस वजह से उनका सिर काफी भारी-भारी रहने लगता है इसलिए आपको 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना चाहिए

5. अपने मन पसंदीदा गाने सुने

गाने सुनना तो लगभग सभी को पसंद होता है। यहाँ तक कि बहुत से ऐसे लोग होते है जो अपने Stress को कम करने के लिए गाने सुनना पसंद करते है। गाने सुनने से हमारा स्ट्रेस तो कम होता ही है लकिन इसी के साथ ही साथ हमारा दिमाग भी काफी तेज़ हो जाता है। यदि आप भी Dimag Tej Kaise Hota Hai इसके लिए कोई उपाय खोज रहे है तो इससे बेहतर आपके लिए कोई उपाय नहीं हो सकता।

Conclusion

दोस्तों हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दिमाग़ होता है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। दिमाग़ की वजह से ही हम किसी भी काम को आसानी से कर पाते है बहुत से लोग होते है। जिनका दिमाग़ कमज़ोर होता है जिसके चलते वह आम लोगों के मुक़ाबले पीछे रह जाते है। इसके अलावा और भी कई कारण के चलते व्यक्ति का माइंड कमज़ोर हो जाता है जिससे बचने के लिए हमने आपको ऊपर Mind Sharp Ke Liye Kya Khaye, Mind Ko Fresh Rakhne Ke Upay और Mind Fast Tips In Hindi में बताई।

अगर आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आयी हो तो हमारी आज की पोस्ट How To Sharp Mind In Hindi (Mind Sharp Kaise Kare In Hindi) को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें और अगर ओस पोस्ट को लेकर आपका कोई भी सवाल है तो हमे Comment करके जरूर पूछे, हमारी टीम आपके सवालों का जवाब जरूर देगी। धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 107

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment