CGPA Full Form in Hindi – CGPA क्या है और कैसे निकालते है।

CGPA एक एजुकेशनल ग्रेडिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग स्कूलों और कॉलेजों में स्टूडेंट के ओवरऑल अकेडमिक परफॉरमेंस को मापने के लिए किया जाता है। CGPA

Editorial Team

CGPA Full Form in Hindi

CGPA एक एजुकेशनल ग्रेडिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग स्कूलों और कॉलेजों में स्टूडेंट के ओवरऑल अकेडमिक परफॉरमेंस को मापने के लिए किया जाता है। CGPA में स्टूडेंट्स को Grades, A, B, C, D, E, F के फॉर्म में दिए जाते है। हालांकि कई लोगों को CGPA Full Form in Hindi, सीजीपीए क्या है एवं इसे कैसे निकालते है इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी, इसलिए यहां आपको हमने इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

CGPA Grading System की शुरुआत कुछ साल पहले ही CBSE ने 100 नंबर के सिस्टम को खत्म करने के लिए एक नए Grading System “CGPA” को शुरू किया। इस नए सिस्टम को स्टार्ट करने के पीछे सीबीएसई का मकसद यह था कि, स्टूडेंट्स को अंकों के बजाय उनकी ओवरऑल योग्यता के आधार पर ग्रेड दिए जाये। ताकि छात्रों के बीच में होने वाली हीन भावनाओं को खत्म कर सके।

बहुत सारे टीचरों का माना होता है, कि कई विद्यार्थी ऐसे होते है, जो कुछ विषय को रटकर पास हो जाते है और टॉप भी कर लेते है। लेकिन उससे स्टूडेंट्स का ओवरऑल परफॉरमेंस नही आंका जा सकता है, इसीलिए आजकल अधिकतर स्कूल और कॉलेजों में CGPA ग्रेडिंग सिस्टम यूज किया जाता है, जिसमें परीक्षा परिणामों में अंकों के बजाय ग्रेड ही दिए जाते हैं।

अगर आप जानना चाहते है, कि CGPA Kaise Nikale या SGPA Kaise Nikale तो इसके बारे में हमने आगे आपको बताया है, साथ ही यह भी बताया है कि CGPA Full Form एवं Difference Between CGPA and SGPA in Hindi क्या है।

CGPA Kya Hai or Kaise Nikale

CGPA Kya Hai

CGPA (Cumulative Grade Point Average) एक एजुकेशन ग्रेडिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग आजकल सभी स्कूल और कॉलेज में स्टूडेंट्स की Overall Academic Performance को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें CGPA की कैलकुलेशन के साथ छात्रों को (A, B, C, D, E, F) ग्रेड दिए जाते है। CGPA की गणना में एक विद्यार्थी के सभी मुख्य विषय के Grade Points को जोडकर, योग को विषयों की संख्या से विभाजित किया जाता है, और जो Final Average प्राप्त होता है, वह CGPA होता है।

सीजीपीए देने का तरीका हर कन्ट्रीज में अलग-अलग होता है, लेकिन भारत में CGPA की ग्रेडिंग Percentage Base पर की जाती है। आजकल जितने भी रिजल्ट आते है वह सीजीपीए के द्वारा ही निकाले जाते है। सीजीपीए निकालने के लिए सामान्यता Average Method का इस्तेमाल किया जाता है। CGPA के जरिये स्टूडेंट्स को उनके कमजोर सब्जेक्ट्स के बारे में पता चल जाता है।

CGPA Full Form in Hindi

CGPA Full Form या मतलब  Cumulative Grade Point Average  होता है जिसे हिंदी में  औसत ग्रेड बिंदु  कहते है।

C – Cumulative

G – Grade

P – Point

A – Average

CGPA kya hai
  • CGPA Meaning in Hindi – औसत ग्रेड बिंदु

CPGA Kya Hota Hai ये आप जान गए होंगे, आईये अब आगे जानते है कि CGPA Kaise Nikala Jata Hai (How to Calculate CGPA) इसके बारे में।

CGPA ग्रेडिंग सिस्टम

क्युमुलेटिव ग्रेड पॉइंट (CGPA) में हर स्कोर के लिये एक निश्चित ग्रेड निर्धारित की गयी है, जिसे हम ऐसे समझ सकते है –

प्रतिशत CGPAविशेषता
90-100%O or A+ Outstanding
70-89%AFirst Class
50-69%B+Second Class
40-49%BPass
Below 39%F Fail

CGPA Kaise Nikale

CPGA निकालने के लिए सबसे पहले छात्र के सभी सब्जेक्ट के नंबर को जोड़े जाता और उसे Number of Subject से भाग दे दीजिये। मान लीजिये किसी छात्र के पास 5 विषय है, तो सबसे पहले पांचों विषयों से प्राप्त सभी अंकों को जोड़े और उसे 5 से भाग (Divide) कर दे, जिससे CGPA निकल आएगा। आप निचे दिए गये उदाहरण से भी CGPA निकालना समझ सकते है।

स्टेप 1. आपके विषय।

मान लीजिये पांच विषय में आपके ग्रेड इस तरह से है।

  1. Subject – 1:8
  2. Subject – 2:9
  3. Subject – 3:7
  4. Subject – 4:10
  5. Subject – 5:10

स्टेप 2. फिर Subject Grade Point जोड़े।

सबसे पहले अपने सभी विषयों के ग्रेड पॉइंट को जोड़े।

8+9+7+10+10 = 44

स्टेप 3. Grade Point को भाग दें।

अब जोड़े गये ग्रेड पॉइंट यानि 44 को 5 से भाग दे दीजिये।

स्टेप 4. आपका CGPA निकाल जाएगा।

44 को 5 से भाग देने पर आपके पास 8.8 संख्या आएगी यही आपका CGPA होता है।

तो इस तरह से आप भी आसानी से CGPA कैलकुलेट कर सकते है। चलिए अब जानते है कि, Percentage के हिसाब से CGPA कैसे निकालेंगे।

CGPA Ka Percentage Kaise Nikale

CGPA से प्रतिशत की गणना करने के लिए आपको साधारणतः प्राप्त CGPA अंक को सीधे 9.5 से गुणा (Multiply) करना है। मान लीजिये आपका CGPA 8.8 आया है तो इसे आपको 9.5 से गुणा (Multiply) करना है जैसे- 8.8*9.5 = 83.6% यानि आपके कक्षा 10वी ने 83.6% नंबर आये है।

अगर आपको परसेंटेज निकालना नहीं आता है तो इस लेख “Percentage Kaise Nikale” को जरूर पढ़े।

Difference Between SGPA And CGPA In Hindi

SGPA और CGPA दोनों में काफी अंतर पाया जाता है, जिसके बारे में आपको बिंदुओं के माध्यम से बताया गया है।

  • CGPA और SGPA एक ग्रेड सिस्टम होता है, जिसका इस्तेमाल बहुत सारे कॉलेज और विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की शैक्षिक क्षमताओं का मुल्यांकन करने के लिए किया जाता है।
  • SGPA और CGPA दोनों एक सेमेस्टर या पूरे पाठ्यक्रम में स्टूडेंट की योग्यता के बारे में दर्शातें है, जो कुछ उसने अध्ययन किया है। लेकिन अधिकतर कॉलेज में CGPA की तुलना में SGPA को अधिक इस्तेमाल दिया जाता है।
  • सेशनल या सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज (SGPA) की गणना एक सेमिस्टर या 1 वर्ष के लिए की जाती है, जबकि CGPA की गणना एक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए की जाती है।
  • SGPA सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट औसत है यह एक सेमेस्टर में Student द्वारा प्राप्त कुल Credit Point को उस सेमेस्टर में कुल Credit अंकों से विभाजित करके गणना की जाती है। जबकि CGPA एक Cumulative ग्रेड पॉइंट औसत है।

Conclusion

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट CGPA Kya Hai और इसे कैसे कैलकुलेट करते है? उम्मीद करते है कि, आपको CGPA के बारे में पूरी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। CGPA Se Percentage Kaise Nikale में आपको कोई भी परेशानी हो तो आप हमे जरूर बताएं हमारी टीम आपकी समस्या को हल करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ताकि वे भी CGPA Kaise Nikalte Hain के बारे में जान सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

CGPA का क्या अर्थ है?

CGPA का पूर्ण रूप Cumulative Grade Point Average होता है जो अतिरिक्त विषयों को छोड़कर छात्रों के ग्रेड अंक का औसत है।

सीजीपीए दस का प्रतिशत कितना होता है?

प्रतिशत के तौर पर, 10 CGPA 95% के बराबर होता है।

मैं CGPA के साथ प्रतिशत की गणना कैसे कर सकता हूँ?

प्रतिशत की गणना करने के लिए, प्राप्त हुए सीजीपीए स्कोर को 9.5 से गुणा करें।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 251

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment