Content Writer Kaise Bane? – हिंदी व इंग्लिश में कंटेंट राइटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स!

यदि आपको लिखने का शौक है और आप अपने इस शौक में ऊँचाइयों के पंख लगाना चाहते है यानि की अपने लेखन को लोगों तक पहुँचाना चाहते है...

Editorial Team

यदि आपको लिखने का शौक है और आप अपने इस शौक में ऊँचाइयों के पंख लगाना चाहते है यानि की अपने लेखन को लोगों तक पहुँचाना चाहते है तो Content Writing करके आप अपना शौक भी पूरा कर सकते है और लोगों को विभिन्न तरह की जानकारियाँ भी प्रदान कर सकते है। Content Writer Banne Ke Liye Kya Kare इसके बारे में आपको पूरा ज्ञान होना चाहिए तभी आप एक सफल Content Writer बन पाएँगे।

इंटरनेट ने लोगों के लिखने का तरीका ही बदल दिया है जहाँ पहले किसी भी विषय पर किताबें लिखी जाती थी वहीं अब इंटरनेट के माध्यम से कंटेंट लिखकर Share किए जाते है। तो अगर आप में लिखने की कला है तो लेखन के क्षेत्र में अपना उज्जवल भविष्य भी बना सकते है। अब विस्तार में जानेंगे की एक बेहतरीन कंटेंट राइटर कैसे बने जिसमें वो सभी ख़ूबियाँ हो जो एक कंटेंट राइटर में होनी चाहिए।

Content Writer Kaise Bane

Content Writing Kya Hai

कंटेंट राइटिंग का सीधा सा अर्थ है एक ऐसा लेख जिसमें किसी विषय की जानकारी दी गई हो। इसमें स्टोरीज, रिव्युज और लेख भी लिखे जा सकते है। कंटेंट राइटिंग का मतलब सिर्फ लेख लिखना ही नहीं होता बल्कि आपके द्वारा लिखा गया लेख कितना उपयोगी व महत्वपूर्ण है और उसमें बतायी गई जानकारी सही है या नहीं यह सबसे ज़रुरी होता है। Content Writer Keywords का इस्तेमाल करके अपने कंटेंट्स को बेहतर बनाता है। किसी खास Keyword के द्वारा वह कंटेंट सर्च किया जाता है।

अगर आप एक अच्छे कंटेंट राइटर बन जाते है तो Content Writing Jobs भी कर सकते है। आज के समय में Content Writing Jobs Online भी की जा रही है। बहुत से कंटेंट राइटर घर बैठे ही कंटेंट राइटिंग करके अच्छे पैसे कमा रहे है और अब तो बहुत सी ऐसी कंपनियां है जहाँ कंटेंट राइटर की Hiring की जा रही है तो कंटेंट राइटर के लिए आज Job करने के कई सारे विकल्प है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Mobile Se Blog Kaise Banaye? – मोबाइल से ब्लॉग बनाकर पब्लिश करने के बेहद आसान तरीके!

Content Writer Kaise Bane

कंटेंट राइटर बनना इतना आसान भी नहीं होता है, इसके लिए आपके पास कुछ खास योग्यताएं होनी चाहिए। तो आइये आपको उन योग्यताओं से अवगत कराते है।

Content Writing Jobs के लिए आपको मास कम्युनिकेशन की डिग्री लेना होगी यह ऐसा कोर्स है जिसमें मास मीडिया की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यदि आपको अंग्रेजी राइटिंग करना है तो अंग्रेजी भाषा और हिंदी राइटिंग करना है तो हिंदी भाषा की अच्छी समझ होना चाहिए।

भाषा ज्ञान के साथ ही कंप्यूटर की अच्छी समझ होना चाहिए और अब तो कई भाषाओं में कंटेंट लिखे जाने लगे है। तो आप जिस भी भाषा का चुनाव करते है उसका संपूर्ण ज्ञान प्राप्त कर ले। आप चाहे तो Content Writing Course भी कर सकते है। बहुत सी कंपनियों में Interns को भी राइटिंग के लिए रखा जाता है। तो आप कुछ समय के लिए Content Writing Internships भी कर सकते है।

Content Writing Kaise Kare

कंटेंट राइटिंग ऐसी हो की जिस विषय में आपने लिखा है उसके पाठक को उससे सम्बन्धित आवश्यक जानकारी संपूर्ण रूप में प्राप्त हो जाए और पाठक आपके आने वाले प्रत्येक लेख को पढ़ने के लिए उत्साहित रहे। तो बताते है आपको ऐसी ही महत्वपूर्ण Content Writing Key Skills के बारे में जो एक कंटेंट राइटिंग में विशेष रूप से होनी चाहिए।

टेक्नोलॉजी से जुड़े

आज की जनरेशन टेक्नोलॉजी के बहुत करीब आ गई है। टेक्नोलॉजी के द्वारा लोग अपने विचारों को कई लोगों के समक्ष रखते है। जिसके लिए टेक्नोलॉजी के माध्यम फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर की मदद ले सकते है। टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनकर अपनी बातों को लोगों तक पहुँचाए।

 

सही जानकारी दे

जिस भी विषय पर लिख रहे है कंटेंट में उसकी सही और संपूर्ण जानकारी होना चाहिए। थोड़ी सी भी गलत जानकारी बताने पर आपका पूरा कंटेंट व्यर्थ जाएगा। जो किसी के काम का नहीं होगा और गलत जानकारी मिलने पर पाठक का आपके कंटेंट से विश्वास भी उठ जाएगा।

सार में लिखे

अपनी बातों को पॉइंट टू पॉइंट लिखे अगर आपने कुछ ऐसा लिखा है की वह ऊपर नीचे लग रही है तो पाठक को कुछ भी समझ में नहीं आएगा। जो जानकारी पहले आनी चाहिए वह पहले और जो बाद में होनी चाहिए उसे बाद में ही लिखे।

पाठक को पहचाने

आपके पाठक आपसे क्या जानकारी प्राप्त करना चाहते है यह आपको पता होना चाहिए पाठकों की ज़रूरतों को समझे तथा उसके अनुसार कंटेंट लिखे।

अप-टू-डेट रहे

आपके पास जितनी जानकारियों का भंडार होगा उतना ही आप अपने पाठकों को उचित और सभी प्रकार की जानकारियाँ दे सकेंगे। साथ ही उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दे पाएँगे।

सही रिसर्च करे

कंटेंट राइटिंग करने के लिए रिसर्च बिल्कुल सही होना चाहिए। अगर आपने गलत रिसर्च करके कंटेंट में कुछ गलत लिख दिया तो इससे पाठकों को गलत जानकारी मिलेगी। नयी-नयी चीजों पर रिसर्च करते रहे। इससे आपको पता चलेगा की पाठक क्या चाह रहा है।

प्रूफरीड करे

प्रूफरीड करने पर आप अपने कंटेंट में उन ग़लतियों को पकड़ सकते है जिन्हें आप लिखते समय नहीं पकड़ सकते। तो जब कंटेंट पूरा लिख लिया जाए तो उसकी प्रूफरीडिंग ज़रुर कर ले। इससे आपको 2 तरह के फायदे भी मिलेंगे पहला तो यह की आपको आपकी गलती पता चल जाएगी और दूसरा यह की आप उसे यूज़र की नज़रों से पढ़ पाएँगे की आपके पाठक को आपका कंटेंट कैसा लगेगा।

English Content Writer Kaise Bane

English Content Writer बनने के लिए आपको इंग्लिश की पूरी समझ होना चाहिए। आप इंग्लिश में जो भी लिख रहे है वह सही और पाठकों के समझने योग्य हो। इसके साथ ही कंप्यूटर का पूरा ज्ञान और टेक्नोलॉजी की समझ होना चाहिए। साथ ही कंटेंट राइटर बनने के लिए ऊपर बतायी गई सभी Skills एक इंग्लिश कंटेंट राइटर में होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा का उचित ज्ञान ही आपको एक सफल इंग्लिश कंटेंट राइटर बना सकता है।

जरूर पढ़े: Typing Speed Kaise Badhaye? – ये है अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के बेहतरीन तरीके!

Hindi Content Writer Kaise Bane

आजकल सभी भाषाओं में लेख लिखे जा रहे है और अब तो कई तरह की जानकारियाँ हिंदी भाषा में लेखों के माध्यम से पाठक को दी जा रही है। यदि आप हिंदी कंटेंट राइटर बनना चाहते है तो आपको शब्दों का पूरा ध्यान रखना होगा की आप क्या लिख रहे है, जो आपने लिखा है वह अच्छा होने के साथ ही सही है या नहीं।

Content Writing Services

कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में जॉब करने के कई अवसर होते है। अपनी योग्यता के अनुसार आप उस क्षेत्र में भविष्य बना सकते है।

मीडिया हाउस में काम

मीडिया से जुड़े रहकर आपको कंटेंट राइटिंग करने के बहुत से मौके मिलेंगे। किसी खास वेबसाइट जैसे – न्यूज़ चैनल की वेबसाइट, न्यूज़पेपर की वेबसाइट, पत्रिकाओं की वेबसाइट पर कंटेंट को 4 फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जाता है। जिसमें ऑडियो-वीडियो क्लिप होते है और लेख तथा फोटो होते है। इसमें कंटेंट राइटर का कार्य महत्वपूर्ण होता है।

स्वयं की वेबसाइट बनाए

अपने नाम से पहचान बनाने के लिए आप अपनी खुद की वेबसाइट भी बना सकते है। आपको किस फ़ील्ड का अधिक ज्ञान है उस विषय पर अपनी वेबसाइट बनाए और कंटेंट लिखे। जिसमें फूड, फैशन, न्यूज़, तकनीक या और भी अन्य जानकारियाँ हो सकती है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट

आज दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट पर आ गया है। यदि आप ई-कॉमर्स वेबसाइट चलाते है तो इससे आपको बहुत फ़ायदा मिलेगा साथ ही अच्छे पैसे भी। ई-कॉमर्स वेबसाइट होने से व्यक्ति आज घर से बाहर निकले बिना भी किसी भी सामान को ऑनलाइन अपने घर मंगवा सकता है। फिर चाहे वो कपड़े हो या खाना।

न्यूज़ चैनल्स

यदि आपको देश दुनिया में हो रही घटनाओं से जुड़े रहना पसंद है तो आप न्यूज़ चैनल में भी न्यूज़ राइटिंग कर सकते है। न्यूज़ राइटिंग करने वाले राइटर को हर क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए। तभी वह दुनिया की रोचक खबरों को पाठक के सामने प्रस्तुत कर सकता है।

यह पोस्ट भी पढ़े: SEO Kaise Kare? – SEO करके बढ़ाये अपनी वेबसाइट की रैंकिंग और कमाये अच्छा पैसा!

Salary Of Content Writer In India Per Month

इस जॉब में आपको शुरुआत में 15 से 20 हजार रुपए तक प्रत्येक महीने मिल सकते है। आपके अनुभवों के आधार पर भी सैलरी निर्भर करती है की आपकी राइटिंग कैसी है। आप चाहे तो फ्रीलांसर के रूप में भी कार्य कर सकते है। जिसमें आपको प्रत्येक लेख पर 1000 से 5000 रुपए तक मिल सकते है। जिन्हें राइटिंग का अच्छा अनुभव होता है वह Highest Paid Content Writers होते है और उन्हें बढ़िया वेतन दिया जाता है।

Conclusion:

एक बेहतर कंटेंट राइटर वह होता है जो अपने पाठकों की ज़रूरतों को समझे की आपके पाठक क्या पढ़ना पसंद करते है। तो बदलिए अपने लिखने के शौक को एक सुनहरे भविष्य में। तो दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Content Writer Career Growth की पूर्ण जानकारी दी। यदि आपको इस पोस्ट के द्वारा सहायता प्राप्त हुई है तो पोस्ट को लाइक करना न भूले और अपने विचारों को कमेंट के माध्यम से हम तक पहुँचाए। फिर हाज़िर होंगे आपके लिए ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर हिंदी सहायता पर, धन्यवाद!….

आपका दिन शुभ हो!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.6 / 5. Vote count: 40

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

20 thoughts on “Content Writer Kaise Bane? – हिंदी व इंग्लिश में कंटेंट राइटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स!”

Leave a Comment