एक किलो में कितने ग्राम होते हैं | 1 Kilogram Mein Kitne Gram Hote Hain

जब हम घर का कुछ सामान लेने जाते है जैसे- राशन, सब्जी आदि तो इसके लिए हम ‘किलो’, ‘ग्राम’ या ‘पाव’ का प्रयोग करते है।

Editorial Team

1 किलो में कितने ग्राम होते हैं

जब हम घर का कुछ सामान लेने जाते है जैसे- राशन, सब्जी आदि तो इसके लिए हम ‘किलो’, ‘ग्राम’ या ‘पाव’ का प्रयोग करते है। किलोग्राम एवं ग्राम किसी भी वस्तु को मापने की एक Standard Unit होती है। एक किलो में कितने ग्राम होते हैं इसका जवाब हर कोई नहीं जानता है, जबकि इसके बारे में जानकारी रखना सबके लिए ज़रूरी है। आप चाहे व्यापरी हो या ग्राहक हो, आपको सामान को मापना आना चाहिए।

किसी भी वस्तु को तोलने या मापने के लिए किलोग्राम या ग्राम की आवश्यकता होती है। 1 Kilogram Mein Kitne Gram Hote Hain या एक लिटर कितने किलोग्राम के बराबर है ये पता होना चाहिए। इसलिए आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाली हूँ कि एक किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं। साथ ही, किलो को ग्राम में और ग्राम को किलो में कैसे Convert करते है।

1 किलो में कितने ग्राम होते हैं

1 किलो में कितने ग्राम होते हैं

1 किलोग्राम में 1000 ग्राम होते है। किलोग्राम की शार्ट फॉर्म ‘किलो (KG) होती है। वहीं ग्राम की शार्ट फॉर्म या सिंबल ‘G” होता है। किलोग्राम और ग्राम का प्रयोग वस्तुओं को मापने के लिए किया जाता है। यह वजन या भार मापने की इकाई (Units of Measurement) होती है। इससे अधिकतर ऐसी वस्तुओं का वजन या भार तौला जाता है जिनको मापना आसान हो। विश्व के अधिकतर देशों में माप के लिए मैट्रिक सिस्टम की इन दो इकाइयों- किलोग्राम और ग्राम का प्रयोग किया जाता है।

इसलिए इसे ऐसे भी लिखा जा सकता है –

  • 1 Kg Mein Hazar Gram Hote Hain (1 Kg =1000 G)
  • 1 Kg Me Kitna Gram Hota Hai (1 किलो में 1000 ग्राम होते हैं)

मुझे उम्मीद है अब आपको अपने इस सवाल- ‘1 Kilo Mein Kitna Gram Hota Hai’ का जवाब मिल गया होगा। आइये अब किलोग्राम और ग्राम के बारे में थोडा विस्तार से जानते हैं।

किलोग्राम क्या होता है

इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ़ यूनिट्स (SI Unit) जिसे मैट्रिक सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है, उसमें द्रव्यमान (Mass) की आधार इकाई ‘किलोग्राम’ होती है। इसका Symbol ‘Kg’ होता है, जिसका उपयोग वस्तुओं का भार मापने के लिए दुनियाभर के साइंस, इंजीनियरिंग और बिज़नेस कॉमर्स के क्षेत्रों में किया जाता है। 1 लीटर पानी को लगभग 1 किलोग्राम के बराबर माना जाता है।

किलोग्राम का प्रयोग भारी वस्तुओं का वजन या भार माप कर पता करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर किलोग्राम को वस्तु के वजन या भार के रूप में जाना/समझा जाता है। परन्तु विज्ञान की दृष्टि से यह वस्तु का वजन मापने की नहीं बल्कि उसका द्रव्यमान (Mass) मापने की इकाई है। किलोग्राम को ग्राम, मिलीग्राम और लीटर यूनिट में भी कन्वर्ट किया जा सकता है।

किलोग्राम को ग्राम में कैसे बदलें?

किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए (Kilogram to Gram Conversion) आपको किलोग्राम या ‘Kg’ के साथ दिए गये नंबर को ‘1000’ से गुणा करना होता है।

उदाहरण-

2 किलो में कितने ग्राम होते हैं?

इसके लिए आपको 2 नंबर को 1000 से गुणा करना है,
2 kg = (2 x 1000) g,
2 kg = 2000g,

और जवाब है 2 किलो में 2000 ग्राम होते हैं।

9.5 किलो में कितने ग्राम होते हैं?

9.5 kg = (9.5 x 1000) g
9.5 kg = (95/10 x 1000) g, (दशमलव हटाने के बाद)
9.5 kg = 9500 g

ग्राम क्या होता है

ग्राम मेट्रिक सिस्टम में द्रव्यमान की इकाई होती है। इसका Symbol ‘g’ होता है। ग्राम का प्रयोग हल्की वस्तुओं का वजन या भार मापने के लिए किया जाता है। 1000 ग्राम मिलकर 1 किलोग्राम बनाते है। ग्राम को किलोग्राम, लीटर, मिलीग्राम, सेंटीग्राम, आदि इकाइयों में Convert किया जा सकता है।

ग्राम को किलोग्राम में कैसे बदलें?

1 ग्राम को किलोग्राम में बदलने के लिए आपको ग्राम के साथ दिए गये नंबर को 1000 से विभाजित (Divide) करना होता है। विभाजित करने के बाद जो नंबर आता है वही किलोग्राम का जवाब होता है।

उदाहरण-

5000 ग्राम में कितने किलोग्राम होते हैं?

इसके लिए आपको 5000 को 1000 से विभाजित करना है,
5000 g = (5000/1000) kg
5000 g = 5 kg,

इस प्रकार 5000 ग्राम में 5 किलो होते हैं।

250 ग्राम में कितने किलो होते हैं?

250 g = (250/1000) kg,
250 g = 0.25 kg,

इस प्रकार 250 ग्राम में 0.25 किलो होते हैं।

इसे भी जरूर पढ़े: CGPA Kya Hai? CGPA Full Form in Hindi

SI (International System of Units) या Metric System क्या है?

इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ़ यूनिट्स माप के लिए एक इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड यूनिट होती है, जिसका प्रयोग दुनियाभर में वस्तुओं का माप करने के लिए किया जाता है। The International System of Units को मैट्रिक प्रणाली (Metric System) के नाम से भी जाना जाता है। इसका शोर्ट फॉर्म ‘एसआई’ (SI) होता है। SI यूनिट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार में एक मुख्य भूमिका निभाती है। इसका प्रयोग वैज्ञानिक रिसर्च, तकनीकी रिसर्च तथा विकास के लिए भी दुनियाभर में किया जाता है।

विश्वस्तर पर माप के लिए 7 मूल राशियों के लिए 7 SI यूनिट (मूल इकाई) निर्धारित की गयी है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें है तो आपके लिए SI यूनिट्स के बारे में जानना भी ज़रूरी है, जिनकी सूची इस प्रकार है।

भौतिक राशि (Base Quantity) मूल इकाई (Base Unit)संकेत (Symbol)
समय (Time)सेकंड (Second)S
लंबाई (Length)मीटर (Meter)M
द्रव्यमान (Mass) किलोग्राम (Kilogram)Kg
ताप (Temperature)केल्विन (Kelvin) K
विधुत धारा (Current)एम्पियर (Ampere)A
पदार्थ की मात्रा (Amount of Substance)मोल (Mole)Mol
ज्योति तीव्रता (Luminous Intensity)कैन्डेला (Candela)Cd

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल में अपने प्रश्न ‘1 Kg Mein Kitna Gram Hota Hai’ का जवाब ज़रूर मिल गया होगा। इसमें मैंने 1 Kg Mein Kitne Gram Hote Hain या 1kg Me Kitne Gm Hote H के साथ ही आपको ग्राम को किलो में और किलो को ग्राम में कैसे कन्वर्ट करते हैं आदि के बारे में भी बताया है। अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ ज़रूर शेयर करें, जिससे वो भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।

अंत में, आपको मेरी ये पोस्ट ‘1 Kilo Me Kitne Gram Hote Hai’ लगी, कमेंट बॉक्स में Comment करके ज़रूर बताएं। मैंने इस ब्लॉग में किलो और ग्राम से सम्बंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से देने का प्रयास किया है, फिर भी अगर इस लेख से जुड़े आपके कुछ सवाल या सुझाव हो तो उन्हें मुझे कमेंट करके बता सकते है।

‘1 किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं’ से जुड़े (FAQs)

  • 25 किलो में कितने ग्राम होते हैं?

25 किलोग्राम में 25,000 ग्राम होते हैं।

  • 1000 ग्राम में कितने किलोग्राम होते हैं?

1000 ग्राम 1 किलोग्राम के बराबर होता है।

  • तीन पाव में कितने ग्राम होते है?

750 ग्राम। एक पाव 1 किलो (1000 ग्राम) के चौथाई हिस्से के बराबर होता है। 1 किलो में से 1 पाव को निकालने के लिए 1000 ग्राम को 4 से विभाजित (Divide) करना होता है। इससे 1 पाव में 250 ग्राम बनते हैं। इसलिए 3 पाव में 750 ग्राम (3×250) होते हैं।

  • 6.35 किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं?

6.35 किलोग्राम में 6350 ग्राम (6.35 x 1000) होते हैं।

  • 500 ग्राम में कितने किलोग्राम होते हैं?

500 ग्राम में 0.5 किलोग्राम होते हैं। 500 ग्राम को आधा किलो भी कहते हैं।

  • सवा किलो में कितने ग्राम होते हैं?

सवा किलो यानी 1.25 किलोग्राम में 1250 ग्राम होते है।

  • एक किलो में कितने ग्राम होते हैं बताइए।

1 किलो में 1000 ग्राम होते हैं।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 79

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment