दोस्तों आनंद और उत्साह का दूसरा नाम होता है त्यौहार। भारत में हर दिन, हर धर्म का त्यौहार मिलजुल कर मनाया जाता है। बच्चे हो या बड़े त्योहारों का सभी खूब आनंद लेते हैं। उत्साह से सबके लबों पर यही सवाल होता है- ‘आज कौन सा त्यौहार है’, ऐसे में कभी काम में व्यस्त रहने के कारण आपको याद न रहे कि, Aaj Kaun Sa Tyohar Hai, इसलिए इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताने वाले है साल 2022 के किस महीने में, किस दिन पर कौन सा त्यौहार है।
हमने इस ब्लॉग में हर धर्म के त्यौहार के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। इस ब्लॉग में हमने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके पावन पर्व किस दिन होते है इसकी जानकारी दी है, कृपया पोस्ट को अंत तक पढियेगा।
आज कौन सा त्यौहार है
आज 24 फरवरी 2022 को जानकी जयंती पर्व है। इस दिन माता सीता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस त्यौहार को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही रोग, शोक और संताप से मुक्ति मिलती है। भारत के मिथिला क्षेत्रों में जानकी जयंती का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। नेपाल में भी इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, जानकी जयंती पर व्रत रखने से विवाह से सम्बंधित सभी अडचने दूर हो जाती है, जीवनसाथी को लंबी आयु प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
आइये अब जानते है इस साल में और कौन-कौन से त्यौहार कब-कब आने वाले है।
साल 2022 के प्रमुख त्यौहार
सबको त्योहारों के साथ-साथ छुट्टियों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसलिए अक्सर सबकी जुबान पर ‘त्यौहार कब है’ यही सवाल रहता है। कोई अपने आसपास से पूछता है तो कोई गूगल से ‘गूगल आज कौन सा त्यौहार है’ यह पूछता है।
आपकी इसी ज़रूरत और ख़ुशी को ध्यान में रखते हुए ख़ास आपके लिए पेश है छुट्टियों के हिसाब से साल 2022 के प्रमुख त्योहारों की सूची।
आइये अब विस्तार से जानते हैं कौन से महीने में कब और किस दिन पर कौन सा त्यौहार है-
तारीख | त्यौहार | दिन |
14 जनवरी | मकर संक्रंति/ पोंगल | शुक्रवार |
5 फरवरी | बसंत पंचमी | शनिवार |
1 मार्च | महाशिवरात्रि | मंगलवार |
18 मार्च | होली | शुक्रवार |
2 अप्रैल | चैत्र नवरात्रि | शनिवार |
10 अप्रैल | राम नवमी | रविवार |
3 मई | अक्षय तृतीया | मंगलवार |
2 अगस्त | नाग पंचमी | मंगलवार |
11 अगस्त | रक्षा बंधन | गुरुवार |
19 अगस्त | जन्माष्टमी | शुक्रवार |
31 अगस्त | गणेश चतुर्थी | बुधवार |
26 सितंबर | शरद नवरात्रि | सोमवार |
5 अक्टूबर | दशहरा | बुधवार |
13 अक्टूबर | करवा चौथ | गुरुवार |
23 अक्टूबर | धनतेरस | रविवार |
24 अक्टूबर | दिवाली | सोमवार |
30 अक्टूबर | छठ पूजा | सोमवार |
24 दिसंबर | क्रिसमस ईव | शनिवार |
25 दिसंबर | क्रिसमस | सोमवार |
क्या आपने इसे पढ़ा: Aaj Kaun Sa De Hai – आज कौन सा दिन है।
जनवरी 2022 के त्यौहार
जनवरी मतलब नए साल की शुरुआत। पंजाबियों में लोहरी, हिन्दुओं में मकर संक्रांति, गुजरातियों में उत्तरायण, तमिल का पोंगल- इस प्रकार जनवरी में पूरा भारत एकसाथ त्यौहार मनाता है। आइये जानते हैं जनवरी 2022 में और कौन-कौन से त्यौहार है-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
1 जनवरी | न्यू इयर्स डे | शनिवार |
10 जनवरी | विश्व हिंदी दिवस (World Hindi डे), विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) | सोमवार |
13 जनवरी | पौष पुत्रदा एकादशी, लोहरी | गुरुवार |
14 जनवरी | मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण | शुक्रवार |
23 जनवरी | सुभाष चंद्र बोस जयंती | रविवार |
26 जनवरी | गणतंत्र दिवस | बुधवार |
फरवरी 2022 के त्यौहार
फ़रवरी यानी मोहब्बत का महीना, ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि फरवरी माह की 14 तारीख को Valentine Day आता है। यह वैलेंटाइन डे 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। आइये जानते हैं फ़रवरी माह के प्रमुख त्यौहार –
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
5 फरवरी | बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा | शनिवार |
7 फरवरी | रोज डे (गुलाब दिवस) | सोमवार |
8 फरवरी | प्रपोज डे | मंगलवार |
9 फरवरी | चॉकलेट डे | बुधवार |
10 फरवरी | टेडी डे | गुरुवार |
11 फरवरी | प्रॉमिस डे | शुक्रवार |
12 फरवरी | हग डे | शनिवार |
13 फरवरी | किस डे | रविवार |
14 फरवरी | वैलेंटाइन डे | सोमवार |
16 फरवरी | माघ पूर्णिमा व्रत | बुधवार |
24 फरवरी | जानकी जयंती (सीता अष्टमी) | गुरुवार |
मार्च 2022 के त्यौहार
इस साल मार्च महीने का आगमन हुआ है हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार महाशिवरात्रि से। इस त्यौहार को धूम-धाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। शिव जी की बरात, शिव-पार्वती झाँकियाँ इस दिन का सबसे मनमोहक दृश्य होती है। साथ ही इस बार मार्च में रंगों के त्यौहार होली की भी धूम है।
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
1 मार्च | महाशिवरात्रि | मंगलवार |
8 मार्च | इंटरनेशनल वीमेन डे (महिला दिवस) | मंगलवार |
17 मार्च | होलिका दहन | गुरुवार |
18 मार्च | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत | शुक्रवार |
अप्रैल 2022 के त्यौहार
इस बार अप्रैल का महीने ढेर सारे त्योहारों की सौगात लेकर आया है। हालाँकि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों के अलावा क्रिश्चन का गुड फ्राइडे, ईस्टर डे इसी माह में है। आइये एक-एक कर जानते हैं सभी त्योहारों के बारे में-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
1 अप्रैल | चैत्र अमावस्या, बैंक की छुट्टी | शुक्रवार |
2 अप्रैल | चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा | शनिवार |
3 अप्रैल | चेटी चंद | रविवार |
10 अप्रैल | राम नवमी | रविवार |
11 अप्रैल | चैत्र नवरात्री पारणा, कामदा एकादशी | मंगलवार |
14 अप्रैल | बैसाखी, अम्बेडकर जयंती | गुरुवार |
15 अप्रैल | गुड फ्राइडे | शुक्रवार |
16 अप्रैल | हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत | शनिवार |
17 अप्रैल | ईस्टर डे | रविवार |
19 अप्रैल | संकष्टी चतुर्थी | मंगलवार |
26 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी | मंगलवार |
28 अप्रैल | प्रदोष व्रत (कृष्ण) | गुरुवार |
29 अप्रैल | मासिक शिवरात्रि, जमात-उल-विदा | शुक्रवार |
30 अप्रैल | वैशाख अमावस्या | शनिवार |
मई 2022 के त्यौहार
मई का महिना बहुत ही ख़ास होता है। इस महीने का एक त्यौहार पूरी दुनिया साथ मानती है। यह त्यौहार है ‘मदर्स डे’, माताओं का सम्मान करने के लिए एक ख़ास दिन। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस एक महत्वपूर्ण पर्व होता है जो हर साल मई के दूसरे रविवार को पड़ता है। आइये जानते हैं और कौन सा त्यौहार है इस बार मई महीने में-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
3 मई | अक्षय तृतीया, रमज़ान ईद (ईद उल-फ़ित्र) | मंगलवार |
8 मई | वर्ल्ड मदर्स डे (मातृ दिवस) | रविवार |
जून 2022 के त्यौहार
माह जून में पितृ दिवस (Fathers Day) मनाया जाता है। फादर्स डे दुनियाभर में पिताओं को समर्पित एक ख़ास दिन है जिसमें हर पिता का सम्मान किया जाता है, उन्हें शुक्रियादा किया जाता है और उन्हें ख़ास महसूस करवाया जाता है।
जून में इस बार और बहुत सारे पर्व है, आइये जानते है उनके बारे में –
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
2 जून | महाराणा प्रताप जयंती | गुरुवार |
3 जून | श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस | शुक्रवार |
11 जून | निर्जला एकादशी | शनिवार |
14 जून | संत गुरु कबीर जयंती | मंगलवार |
15 जून | मिथुन संक्रांति/ राजा संक्रांति | बुधवार |
19 जून | फादर्स डे (पितृ दिवस) | रविवार |
22 जून | खारची पूजा | बुधवार |
जुलाई 2022 के त्यौहार
जुलाई माह में हिंदू, मुस्लिम समुदाय के ख़ास त्यौहार हैं-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
1 जुलाई | जगन्नाथ रथ यात्रा | शुक्रवार |
10 जुलाई | देवशयनी एकादशी, बकरीद (ईद-उल-अजहा/ ईद-उल-जुहा) | रविवार |
13 जुलाई | गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत | बुधवार |
31 जुलाई | हरियाली तीज | रविवार |
अगस्त 2022 के त्यौहार
अगस्त महीने के आते ही पावन त्योहारों का आगमन हो जाता है। रक्षा बंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी इत्यादि अगस्त 2022 के बड़े-बड़े त्योहारों में से हैं। साथ ही मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार- ‘मुहर्रम’ और पारसी समुदाय का ‘नव वर्ष’ अगस्त माह में है।
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
2 अगस्त | नाग पंचमी | मंगलवार |
9 अगस्त | प्रदोष व्रत (शुक्ल), मुहर्रम | मंगलवार |
11 अगस्त | रक्षा बंधन | गुरुवार |
14 अगस्त | कजरी तीज | रविवार |
15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस, संकष्टी चतुर्थी | सोमवार |
16 अगस्त | पारसी न्यू इयर | मंगलवार |
19 अगस्त | जन्माष्टमी | शुक्रवार |
30 अगस्त | हरतालिका तीज | मंगलवार |
31 अगस्त | गणेश चतुर्थी | बुधवार |
इसे भी जरूर पढ़े: Teachers Day Speech In Hindi? – शिक्षक दिवस पर भाषण, कविता, निबंध, शायरी हिंदी में!
सितंबर 2022 के त्यौहार
इस सितंबर माह की शुरुआत होगी पावन पर्व ओणम से और महीने का समापन होगा नवरात्रि के आगमन से। साल 2022 में सितंबर में आने वाले त्योहारों की सूची इस प्रकार है-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
8 सितंबर | ओणम/थिरुवोणम | गुरुवार |
9 सितंबर | अनंत चतुर्दशी | शुक्रवार |
25 सितंबर | इंटरनेशनल डाटर्स डे (बेटी दिवस) | रविवार |
26 सितंबर | शरद नवरात्रि, घटस्थापना | सोमवार |
अक्टूबर 2022 के त्यौहार
इस साल अक्टूबर 2022 में मस्त-मस्त त्योहारों की धूम है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा जैसे सुप्रसिद्ध त्यौहार है। आइये जानते है और कौनसे त्यौहार/व्रत है अक्टूबर में इस बार जो बनाते है इसे और भी ख़ास।
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
2 अक्टूबर | गांधी जयंती, महा सप्तमी | रविवार |
3 अक्टूबर | दुर्गा महाअष्टमी पूजा | सोमवार |
4 अक्टूबर | दुर्गा महानवमी पूजा | मंगलवार |
5 अक्टूबर | दुर्गा विसर्जन, दशहरा | बुधवार |
13 अक्टूबर | संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ | गुरुवार |
23 अक्टूबर | मासिक शिवरात्रि, धनतेरस | रविवार |
24 अक्टूबर | दिवाली, नरक चतुर्दशी | सोमवार |
25 अक्टूबर | कार्तिक अमावस्या | मंगलवार |
26 अक्टूबर | भाई दूज, गोवर्धन पूजा | बुधवार |
30 अक्टूबर | छठ पूजा | रविवार |
नवंबर 2022 के त्यौहार
इस नवंबर की शुरुआत हुई है हिंदू समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण और ख़ास त्यौहार- ‘देवुत्थान एकादशी’ से। भगवान विष्णु को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी करवाने का सुनहरा मौका होता है ये त्यौहार। आइये जानते है और कौनसे त्यौहार/व्रत है नवंबर महीने में इस बार।
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
4 नवंबर | देवुत्थान एकादशी | शुक्रवार |
14 नवंबर | बाल दिवस | सोमवार |
19 नवंबर | इंटरनेशनल मेन डे (पुरुष दिवस) | शनिवार |
दिसंबर 2022 के त्यौहार
दिसंबर माह सबके लिए ख़ास होता है, साल का आखरी महिना पूरे साल की यादें ताज़ा करने का और हस्ते-खेलते साल को अलविदा करने का होता है। ईसाई समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार जो बच्चों में बहुत लोकप्रिय होता है- ‘क्रिसमस’ दिसंबर में आता है। आइये जानते है किस वार को पड़ रहा है ये प्रसिद्ध त्यौहार-
तारीख | त्यौहार/व्रत | दिन |
24 दिसंबर | क्रिसमस ईव | शनिवार |
25 दिसंबर | क्रिसमस | रविवार |
Conclusion
आज के इस लेख में हमने आपको सबके पसंदीदा सवाल ‘आज कौन सा त्यौहार है’ से सम्बंधित जानकारी दी। हर धर्म के त्यौहार के महत्व को समझते हुए हमने इसमें हिन्दू, सिख, ईसाई, मुस्लिम समुदाय के त्योहारों की जानकारी देने का प्रयास किया। हर महीने कौन सा त्यौहार है, किस दिन कौन सा त्यौहार पड़ रहा है, छुट्टी कब होगी इसकी सूची भी इस लेख में दी है। हमें उम्मीद है इस लेख को पढ़कर और त्योहारों के बारे में जानकार आपको ख़ुशी हुई होगी।
अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे Share करें, Comment करके हमें बताएं Aaj Kaun Sa Tyohar Hai आपका पसंदीदा त्यौहार।
FAQs
- भारत में फसलों से जुड़े कौन-कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?
जैसा कि हम सभी जानते की भारत एक कृषि-प्रधान देश है, यहाँ फसलों से जुड़े कई त्यौहार जैसे- लोहड़ी, मकर संक्रांति, विषु, वंगाला, बिहु, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, पोंगल, नवाखाई, हरेली, नबना, आदि भारत के विभिन्न राज्यों में मनाए जाते है।
- आज हिन्दुओं का कौन सा त्यौहार है?
हिन्दू धर्म में सैकड़ों त्यौहार मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, होली, दिवाली, दशहरा, नवरात्री, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन इत्यादि त्यौहार हिन्दू धर्म में मनाए जाते हैं। अगर आप साल 2022 में हिन्दुओं का कौन सा त्यौहार कब है जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग में हिन्दुओं के हर त्यौहार की जानकारी दी गयी है।
- आज मुसलमानों का कौन सा त्यौहार है?
भारत में मुसलमानों के त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। मुहर्रम, रमजान, मीलाद उन-नबी, शब-ए-बारात, जुमातुल विदा, ईद उल-फ़ित्र, बकरीद, आदि मुसलमानों के प्रमुख त्योहारों में से है। साल 2022 में मुसलमानों के कौन से त्यौहार किस दिन पड़ रहे है इसकी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है।