Holi Ka Rang Kaise Nikale? – जानिए हेयर, फेस, आँख, कान, नाखुन और हाथों से होली के कलर निकालने के बेहद आसान से उपाय हिंदी में!

होली एक ऐसा त्यौहार है जो रिश्तों में मिठास घोल देता है। भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। होली का

Editorial Team

होली एक ऐसा त्यौहार है जो रिश्तों में मिठास घोल देता है। भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। होली का त्यौहार सभी भारतीयों के लिए ख़ुशियाँ लेकर आता है।

यह विभिन्न तरह के रंगों का त्यौहार होता है और इन्हीं रंगों से हम होली तो खेल लेते है लेकिन बाद में रंगों को निकालने में परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए Holi Ke Rang Hatane Ke Upaye आज हम आपको विस्तार से बताएँगे।

आजकल होली खेलने के लिए ऐसे केमिकल रंगों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे त्वचा और बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुत से लोग तो इस डर के कारण होली भी नहीं खेलते है।

यह रासायनिक रंग आसानी से त्वचा से निकलते भी नहीं है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे है जिससे आप जानेंगे की होली का Pakka Rang Kaise Nikale और अपनी त्वचा को रंगों से कैसे बचाए।

How To Remove Holi Color From Face

होली का रंग अगर आपके चेहरे से नहीं निकल रहा है जिसकी वजह से आपके चेहरे पर जलन होने लगी है तो आप नीचे दिए गए इन आसान तरीकों से अपने चेहरे का रंग निकाल सकते है। तो जानते है चेहरे से Holi Ka Rang Kaise Saaf Kare

  • होली का रंग साफ़ करने के लिए बेसन के पैक का इस्तेमाल करे। बेसन में थोड़ा सा नींबू का रस और दूध मिलाये और इसका पेस्ट बनाकर अपने फेस पर लगाये। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।
  • मुल्तानी मिट्टी को रातभर पानी में भिगोकर रखे और जब रंग निकालना हो तब इसमें गुलाब जल, बादाम का तेल, दूध मिलाकर चेहरे पर लगाये और सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।
  • दही से अपने चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करे। आपके चेहरे का रंग निकलने लगेगा। इसके बाद पानी से चेहरा साफ़ कर सकते है।
  • एक चम्मच सिरका पाउडर में गुलाब जल, खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाये इससे रंग साफ़ होने के साथ ही चेहरा भी खिल उठेगा।
  • Holi Ke Rango Se Bachne Ke Upay में एक उपाय मुली का रस भी है। यह होली का रंग निकालने में काफी फायदा करता है। मुली के रस में बेसन या मैदे को मिलाये और इसे चेहरे पर लगाये इससे भी होली का रंग निकल जाता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Global Warming Kya Hai? Global Warming Ke Karan क्या होते है? – जानिए Global Warming Ke Prabhav और इसे रोकने के उपाय!

How To Remove Holi Colour From Hair

होली खेलते समय बाल भी पूरे खराब हो जाते है जिससे बाल रूखे, बेजान दिखने लगते है। इसके लिए आप नीचे दिए गए तरीके को अपना सकते है। तो जानते है बालों से Holi Ka Rang Kaise Nikale आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बालों को धोये। इसके लिए आपको रात में ही आंवले पानी में भिगोकर रखने होंगे और बाल धोते समय उसमें एक चम्मच सिरका मिला ले। इसके बाद बालों में शैम्पू करके साफ़ पानी से बालों को धोये।

How To Remove Holi Colour From Nails

अगर आपके नाखुनो पर भी रंग लग गया है तो आप इसे नीचे दिए गए तरीके से निकाल सकते है। इसमें नाखुनो से Holi Ka Rang Kaise Hataye यह बताया गया है। होली खेलने के पहले ही अपने नाखुनो पर नेल पॉलिश लगा लीजिये और उस पर तेल लगा ले। इससे होली का रंग आपके नाखुनो पर नहीं चढ़ेगा और अगर फिर भी होली का रंग आपके नाखून पर लग गया है तो आप नींबू के रस की मदद से रंग को निकाल सकते है।

जरूर पढ़े: Migraine Kya Hota Hai? Migraine Ke Karan क्या होते है? – जानिए Migraine Ka Gharelu Ilaj और इससे बचने के उपाय!

How To Remove Holi Colour From Ear

होली का रंग अगर हमारे कानों में चला जाये तो इससे बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करे की कानों में रंग ना जाये। आप नीचे बताये गए तरीके को अपनाकर जान सकते है की कानों से Holi Ke Rang Kaise Nikale होली खेलने के पहले ही आप अपने कानों में 2 बूंद तेल से मसाज करे। कभी भी कानों में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल ना करे। आप रुई में थोड़ा सा तेल लेकर कानों में हल्के-हल्के मसाज करे। होली खेलने के बाद भी आप यह कर सकते है।

How To Remove Holi Colour From Hands

अगर आपके हाथों से होली का रंग नहीं निकल रहा है और आपके हाथों में जलन होने लगी है तो जो तरीका आपको बता रहे है उसके इस्तेमाल से आपके हाथ का रंग भी निकल जाएगा और आपके हाथ बिल्कुल साफ़ हो जाएँगे। एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एक चम्मच गुलाब जल मिलाये और इसे 2 कप पानी में डाल दीजिये अब अपने हाथों को इसमें थोड़ी देर भिगोकर रखे और जब हाथों से रंग निकलने लगे तो साफ़ पानी से हाथों को धो ले।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Solar Panel Kya Hai? Solar Panel Kaise Kaam Karta Hai? – जानिए Solar Panel Ke Fayde, प्रकार और Upyog करने का बेहद आसान तरीका!

How To Remove Holi Colour From Eyes

होली का रंग आँखों में जाने पर जोर से आँखों को रगड़ें नहीं। रंग अगर आँखों में चला जाता है तो ठंडे पानी से आँखे साफ़ करे और आँखों में गुलाब जल डाल ले इससे आँखों को आराम मिलेगा।

Conclusion:

तो दोस्तों आप जान गए होंगे की Holi Ka Pakka Rang Kaise Utare अब आप बिना डर के होली खेले और अपनी होली को मजेदार बनाये। यह आसान से उपाय होली का रंग निकालने में आपकी मदद करेंगे इसके साथ ही पर्यावरण का भी ध्यान रखे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखे और प्राकृतिक रंगों से होली खेले जो आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। दोस्तों आशा करते है होली के विभिन्न रंगों की तरह ही यह होली आपके जीवन को ख़ुशियों से भर दे। यह पोस्ट How To Remove Holi Color अपने फ्रैंड्स के साथ ज़रुर Share करे और पोस्ट को Like करना ना भूले, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 1 / 5. Vote count: 2

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment