OCR Kya Hai? – ओसीआर सॉफ्टवेर कैसे काम करता है व इसका उपयोग किस कार्य के लिए किया जाता है!

कंप्यूटर पर काम करने के लिए नयी-नयी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। जिससे काम आसान हो जाता है और समय की भी बचत की जा सकती है...

Editorial Team

Table of Contents

कंप्यूटर पर काम करने के लिए नयी-नयी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाता है, जिससे काम आसान हो जाता है और समय की भी बचत की जा सकती है। यदि इमेज, पीडीऍफ़ फाइल, जेपीईजी, गिफ़, पीएनजी आदि को टेक्स्ट में बदलना हो तो यह मुश्किल हो जाता है लेकिन एक ऐसा सॉफ्टवेयर भी है जिसके द्वारा यह काम किया जा सकता है वह है OCR Software जिसकी जानकारी आज आपको हम विस्तार में देने वाले है।

कंप्यूटर सभी टेक्स्ट को समझने योग्य नहीं होता है, तब इस OCR Technology का प्रयोग किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी फाइल को एडिट करने के काम आती है। ओसीआर सॉफ्टवेयर आपके बहुत काम आएगा जो की टेक्स्ट को आपके इस्तेमाल करने के योग्य बना देता है। पहले इस सॉफ्टवेयर को छोटे स्तर पर प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब इसे बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाने लगा है तथा जिसमें और भी कई नयी तकनीकें आ गई है। तो आइये जानते है Best Online OCR सॉफ्टवेयर के बारे में।

OCR Kya Hai

OCR Kya Hai

OCR Converter एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से विभिन्न तरह के डाक्यूमेंट्स को कन्वर्ट किया जा सकता है। हाथ से लिखा हुआ, किसी अख़बार या बुक या प्रिंटआउट को टेक्स्ट में बदलने का कार्य करता है। इसका सीधा सा मतलब यह है की किसी फाइल को ऐसे डाटा में बदलना जिसे कंप्यूटर आसानी से समझ सके।

इसका इस्तेमाल करने के लिए यह काफी समय से विकसित हो गया था। लेकिन शुरू में यह इतना ज्यादा सक्षम नहीं था। क्योंकि आपने लिखा कुछ और होता है व यह लिख कुछ और देता था लेकिन अब ओसीआर सॉफ्टवेयर शब्दों की सही तरह से पहचान कर लेता है।

OCR Ka Full Form Kya Hai:

OCR Full Form – Optical Character Recognition

OCR Online Hindi

स्कैन डॉक्यूमेंट को टेक्स्ट में कन्वर्ट करने की यह सुविधा सिर्फ English में ही उपलब्ध नहीं है बल्कि कई भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें हिंदी भाषा को भी शामिल किया गया है। लेकिन हिंदी में डॉक्यूमेंट कन्वर्ट होने पर जो टेक्स्ट प्राप्त होता है उसमें कई गलतियाँ निकलती है। जिसकी अच्छे से प्रूफ रीडिंग करनी होती है। इस सॉफ्टवेयर को आज़माकर देखने के लिए हिंदी OCR Software Free Download किया जा सकता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: PDF Ko Edit Kaise Kare? PDF File Ko Word Me Kaise Convert Kare – जानिए PDF File Ko Resize, Lock और Unlock Kaise Kare पूरी जानकारी हिंदी में!

OCR In Computer

किसी प्रिंट या हैण्डराइटिंग को स्कैन करने पर उसे JPG या TIF के रूप में Save करते है। जब आप इस इमेज को अपने कंप्यूटर पर ओपन करते है तो इसके अंदर जो टेक्स्ट होते है उन्हें आसानी से पढ़ा जा सकता है। डाक्यूमेंट्स के जो टेक्स्ट स्कैन किए गए होते है वह कंप्यूटर के लिए सिर्फ डॉट्स की एक सीरिज़ होती है। ओसीआर कनवर्टर इमेज की प्रत्येक लाइन को चेक करता है और इसका निर्धारण करता है की डॉट्स की जो सीरिज़ है वह नंबर या टेक्स्ट से मैच हो रही है या नहीं।

Uses Of OCR

OCR Ka Upyog कई क्षेत्रों में किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर की बहुत से क्षेत्रों में विशेष आवश्यकता होती है।

  • Cloud Storage के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  • बैंकिंग के क्षेत्र में ओसीआर सॉफ्टवेयर काम आता है।
  • Form Automation में ओसीआर कनवर्टर उपयोग में आता है।
  • Healthcare में भी इसका प्रयोग करते है।

यह पोस्ट भी पढ़े: Smartphone Se Document Scan Kaise Kare? – मोबाइल से डॉक्यूमेंट स्कैन करने के 6 बेहतरीन एप्प्स!

OCR Software Benefits

ओसीआर कनवर्टर का इस्तेमाल करने पर कई तरह के लाभ प्राप्त होते है। आइये जानते है ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन के क्या लाभ है।

  • ओसीआर तकनीक के मुख्य लाभ समय की बचत, त्रुटियों में कमी और कम से कम प्रयास हैं। यह डाटा एंट्री को गति प्रदान करता है। डॉक्यूमेंट स्कैन के काम को तेज करता है।
  • ओसीआर कनवर्टर की वजह से किसी एप्लीकेशन के साथ किसी डाटा को Retrieved करना बहुत सरल है।
  • दस्तावेजों की छवियों को लेते समय उन्हें डिजिटल रूप से संग्रहीत किया जाता है, ओसीआर उन दस्तावेजों को संपादित और खोज करने में सक्षम होने की अतिरिक्त कार्यक्षमता प्रदान करता है।

Conclusion:

ओसीआर टेक्नोलॉजी के द्वारा किसी डॉक्यूमेंट को एडिट कर आप उस डॉक्यूमेंट को दोबारा लिखने का समय बचा सकते है। ओसीआर सॉफ्टवेयर आपकी हैण्डराइटिंग की पहचान कर उसे एडिट करने योग्य ऑब्जेक्ट में परिवर्तित कर देता है। तो अब इस पोस्ट की मदद से आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को टेक्स्ट में बदल पाएँगे। यदि आपको इस जानकारी से कुछ मदद मिली हो तो पोस्ट को लाइक और शेयर ज़रुर करे तथा बने रहे आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए हिंदी सहायता पर, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 2.3 / 5. Vote count: 3

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment