PDF File Kya Hoti Hai? PDF File Kaise Banate Hai – जानिए PDF File बनाने के तरीके हिंदी मे!

हैलों दोस्तों ! Hindi Sahayta में आपका स्वागत है| आज हम आपको बताएँगे PDF File Kya Hoti Hai और PDF File Kaise Banate Hai, हमने

Editorial Team

हैलों दोस्तों ! Hindi Sahayta में आपका स्वागत है| आज हम आपको बताएँगे PDF File Kya Hoti Hai और PDF File Kaise Banate Hai, हमने हमारी पिछली पोस्ट में बताया था की IP Address Kya Hai आशा करते है वो पोस्ट आपको पसंद आई होगी|

आज हर काम इंटरनेट की मदद से कंप्यूटर और मोबाइल से हो जाता है, और इन्ही की वजह से आज हर चीज़ डिजिटल होती जा रही है फिर चाहे वो Online Payment की बात हो, Online शॉपिंग की बात हो या फिर हमारे डाक्यूमेंट्स की रखने की, अब सब चीज़े डिजिटल हो चुकी है|

आप कई बार अपने काम से बाहर जाते है, जहाँ आपको अपने डाक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ती है, तो आप एक बड़ी से फाइल लेकर जाते है जिसमे आपके सभी प्रकार के डाक्यूमेंट्स होते है, जिन्हें संभालना बहुत मुश्किल होता है|

लेकिन क्या आपको पता है आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है, जी हा टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक ऐसा फ़ॉर्मेट है जिसके द्वारा आप अपने सभी डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप में Save करके रख सकते है, उसका नाम है PDF File, आइए आपको बताते है PDF Kya Hai और PDF File Kaise Banate Hai

PDF Kya Hai


PDF एक फॉर्मेट होता है, PDF को Adobe सॉफ्टवेयर कम्पनी द्वारा बनाया गया है। आज जितने भी ई-बुक आते है वे सभी PDF फ़ॉर्मेट में होते है। PDF एक Popular E-book फ़ॉर्मेट है।

PDF फ़ॉर्मेट को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे-computer, Mobile, Tablet में Open करना बहुत आसान होता है और आप PDF फ़ॉर्मेट आसानी से प्रिंट भी कर सकते है।

PDF Ka Full Form – Portable Document Format

अगर हमें कभी बहुत बड़ा डॉक्यूमेंट या बहुत सारी इमेज(फोटो) किसी को भेजना हो तो एक-एक करके भेजने में बहुत परेशानी होगी और बहुत समय भी लगेगा। लेकिन हम इन डाक्यूमेंट्स या इमेज को PDF File में Convert कर दें, तो ये छोटा हो जायेगा और आसानी से बन भी जाएगा|

क्या आपको भी PDF File Banana है लेकिन आपको नहीं पता की PDF File Kaise Banate Hai तो चलिए हम आपको बताते है How To Make PDF File In Hindi

जरूर पढ़े: OTG CABLE KYA HAI? OTG CABLE KE FAYDE KYA HAI – OTG CABLE के उपयोग के बारे मे जानिए विस्तार से!

PDF File Kaise Banate Hai

PDF File को कंप्यूटर में दो तरह से बनाया जा सकता है:

  1. Microsoft Word (Ms Word) के द्वारा|
  2. Adobe Photoshop के द्वारा|

Microsoft Word (Ms Word) के द्वारा

Microsoft Word से PDF File बनाना बहुत ही आसान है, बस Follow कीजिए हमारी स्टेप्स|

Step 1: सबसे पहले आप जिस फाइल को PDF File बनाना चाहते है उसे Open करें, Open होने के बाद File Menu पर क्लिक करें|
Step 2: File Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई आप्शन होंगे उसमे से आप Save As पर क्लिक करें|
Step 3: क्लिक करने के बाद आपसे File का नाम पूछा जाएगा वो डाले उसके नीचे Save As Type का आप्शन होगा जिसमे आपको PDF पर क्लिक करना होगा|

क्लिक करने के बाद अब Save बटन पर क्लिक कर के फाइल को Save कर दें, लीजिये आपकी PDF File बन कर तैयार है|

Adobe Photoshop के द्वारा

Adobe Photoshop से आप अपने डाक्यूमेंट्स और फोटो को PDF File में कन्वर्ट कर सकते है, यह प्रक्रिया भी बहुत आसान है बस Follow कीजिए हमारी स्टेप्स

Step 1: सबसे पहले आप जिस फाइल को PDF File बनाना चाहते है उसे Open करें, Open होने के बाद File Menu पर क्लिक करें|
Step 2: File Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई आप्शन होंगे उसमे से आप Save As पर क्लिक करें|
Step 3: क्लिक करने के बाद आपसे File का नाम पूछा जाएगा वो डाले उसके नीचे Save As Type का आप्शन होगा जिसमे आपको Photoshop PDF (*.PDF, *.Pdp) पर क्लिक करना होगा| क्लिक करने के बाद अब Save बटन पर क्लिक कर के फाइल को Save कर दें|

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: USB KYA HAI? USB KE PRAKAR KITNE HOTE HAI – USB के उपयोग और फायदे जाने विस्तार से!

Mobile Me PDF File Kaise Banaye

आज सबके पास कंप्यूटर तो उपलब्ध होते नहीं है और अगर होते है तो उसे हर जगह साथ नहीं ले जा सकते है इसलिए अब बात आती है Mobile Me PDF File Kaise Banaye, क्योंकि मोबाइल ऐसी डिवाइस है जो सबके पास होता है, और इसे कही भी ले जाया सकता है, चलिए तो आपको ये भी बताते है की PDF Kaise Banaye Mobile Se

वैसे तो Mobile Me PDF File बनाने के लिए बहुत सी App आपको Play Store या इंटरनेट पर आपको मिल जाएगी, लेकिन आप PDF File बनाने के लिए PDF की कंपनी Adobe की एप्लीकेशन को ही Download करे|

Adobe Acrobat आपको iOS और Android दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर मिल जाएगा, आप इसे अपने मोबाइल के App Store से भी Download कर सकते है|
आपके मन में यह भी आया होगा की PDF File के और क्या-क्‍या फायदे है जो सभी इस का इस्तेमाल करते है, तो जानिए PDF File Ke Fayde

PDF File Ke Fayde

  • PDF File एक Portable File है, मतलब इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है।
  • PDF File को Password से Protect किया जा सकता है, जिसे सिर्फ आप ही Open कर सकते है|
  • PDF File बड़े डाक्यूमेंट्स को बहुत छोटे आकार में Store कर सकता है।
  • PDF File का Print Out भी निकाला जा सकता है जो बहुत आसान है।
  • PDF File किसी भी Computer, Mobile और Tablet में आसानी से खुल सकती है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: CVV KYA HAI? CVV और CVC में क्या ANTAR है? – जानिए CVV की सारी जानकारी संक्षिप्त मे!

Conclusion:

हाँ तो दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट कैसी लगी आज हमने आपको बताया की PDF File Kya Hoti Hai और PDF File Kaise Banate Hai उम्मीद है आपको समझ आया होगा और पसंद भी आया होगा, क्योंकि आज हमने सरल भाषा में आपको सही और Update जानकारी बताई है, जो आपके लिए उपयोगी है|

हम आशा करते है आपके कई सवालों के जवाब आज आपको यहाँ मिले होंगे, अगर आपके मन में अब भी कुछ सवाल है तो वो भी आप Comment Box में Comment करके हमसे पूछ सकते है, हमारी टीम आपकी सहायता करने की कोशिश करेगी|

अगर आपको हमारी आज की पोस्ट पसंद आई है तो आप Comment Box में Comment करके भी हमे बता सकते है और इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi Sahayta की Notification को Subscribe भी कर सकते है जिससे आपको हमारी नयी पोस्ट की जानकारी मिल सके|

आप हमारी पोस्ट अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते है और शेयर करके अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता सकते है, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही हम फिर नयी टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से संबंधित पोस्ट लेकर हाज़िर होंगे तब तक के लिए अलविदा दोस्तों! आपका दिन शुभ हो|

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 25

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

9 thoughts on “PDF File Kya Hoti Hai? PDF File Kaise Banate Hai – जानिए PDF File बनाने के तरीके हिंदी मे!”

Leave a Comment