Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai – भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022

भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जहाँ देश को चलाने के लिए संविधान के तहत अलग-अलग पद बनाए गए है जैसे

Editorial Team

Bharat-Ke-Rashtrapati-Kaun-Hai

भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जहाँ देश को चलाने के लिए संविधान के तहत अलग-अलग पद बनाए गए है जैसे कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि। लेकिन बहुत से ऐसे लोग है जिन्हे अपने देश से जुड़ी सामान्य जानकारी नहीं होती जैसे कि, Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai या फिर भारत के प्रधानमंत्री कौन है। अगर आप भी जानना चाहते है कि वर्तमान में Bharat Ka Rashtrapati Kaun Hai तो यहां आपको भारत देश के अब तक के सारे राष्ट्रपति के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। ऐसे कई देश है, जहाँ सभी निर्णय राष्ट्रपति द्वारा लिए जाते है, क्योंकि वहाँ पर राष्ट्रपति शासन होता है। वहीं अगर भारत देश की बात करें, तो यहाँ देश की बागडोर प्रधानमंत्री द्वारा संभाली जाती है, क्योंकि भारत में प्रधानमंत्री को ज्यादा Power दी गई है। इसलिए देश से जुड़े सभी छोटे और बड़े निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा लिए जाते है। लेकिन राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है, इसलिए सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का ही माना जाता है।

देश में कोई भी कानून राष्ट्रपति की अनुमति के बगैर नहीं बन सकता, क्योंकि कानून बनाने के लिए आखिरी मुहर राष्ट्रपति की ही लगती है। अब आपके दिमाग में भी राष्ट्रपति से जुड़े कई सवाल उठ रहे होंगे कि, भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे या फिर कहे तो First President Of India कौन था? ये ऐसे सवाल है जो हर भारतीय के को पता होना जरूरी है क्यूँकी ये प्रश्न है प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर Job Interview में अक्सर पूछे जाते है। आइये आगे बढ़ते है और जानते है इसके बारे में।

Bharat-Ke-Rashtrapati-Kaun-Hai

भारत के राष्ट्रपति कौन है

वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति ‘राम नाथ कोविंद‘ है जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित परौख गांव में हुआ था। रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति है, जिन्हे 25 जुलाई 2017 को कार्यभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था। यह पद ग्रहण पूर्व यानी कि 2015 से 2017 तक रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रह चुके है और उन्होंने 20 जून 2017 तक बिहार के राज्यपाल का पद संभाला था।

परिवार के बारे में – राम नाथ कोविंद का जन्म एक दलित परिवार में हुआ था। वो अपने सभी भाई-बहनों में से सबसे छोटे थे। इनका जीवन बहुत ही ज्यादा संघर्ष भरा था, क्योंकि गांव में आग लगने की वजह से इनकी माँ की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उन्हें संघर्ष भरी ज़िन्दगी से गुजरना पड़ा।

शिक्षा – रामनाथ कोविंद ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव के एक स्कूल से पूरी की थी और इसके बाद उन्होंने कानपुर में स्थित डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव कॉलेज में दाखिला लेकर वहाँ से B.Com और LLB की डिग्री हासिल की। ये डिग्री पूरी करने के बाद राम नाथ कोविंद Civil Services की तैयारी करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। कुछ समय बाद सन 1971 में उन्हें वकील के रूप में चुन लिया गया और 2 साल बाद उनकी शादी हो गई।

क्या आपने इसे पढ़ा: सबसे बड़ा देश कौन सा है – दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है।

आइये जानते है की अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद आगे के आने वालो सालो में रामनाथ कोविंद ने किन-किन कामयाबियों को हासिल किया –

  • सन 1977 में रामनाथ कोविंद ने पुरे 1 साल वकील के रूप में काम किया।
  • इसके बाद सन 1978 में वो एक साल भारत के प्रधानमंत्री के पर्सनल असिस्टेंट तक रहे।
  • सन 1991 में उन्होंने BJP (भारतीय जनता पार्टी) Join की।
  • यहाँ तक कि राम नाथ कोविंद सन 1998 से 2002 तक BJP दलित मोर्चा के President रहे और कुछ समय बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के सांसद के रूप में चुन लिए गया।
  • इसके बाद 8 अगस्त 2015 को रामनाथ कोविंद को बिहार का गवर्नर बना दिया गया और साल 2017 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया और अंत में अब उन्हें भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया।

यहाँ हमने जाना कि भारत के वर्तमान समय में राष्ट्रपति कौन है अब आगे हम जानेंगे, भारत के अब तक के सारे राष्ट्रपतियों की सूची, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि, कौन से साल में कौन से राष्ट्रपति को नियुक्त किया गया था और अगर इसके बाद आपसे किसी ने भी पूछ लिया कि Who Is The President Of India तो आप इस प्रश्न का जवाब चुटकियो में दे पाएंगे।

भारत के राष्ट्रपति की सूची

भारत के राष्ट्रपति को लोक सभा, राज्य सभा और विधान सभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है। भारत के राष्ट्रपति (राष्ट्रपति इंडिया) का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और अगर वो इस दौरान अपने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देना चाहते है तो इसके लिए उन्हें उप राष्ट्रपति को इस्तीफा पत्र भेजना होता है, जिसके बाद वो इस्तीफा दे सकते है।

Bharat Ke Rashtrapati Ki List In Hindi

जैसे कि हम सभी जानते है कि 26 जनवरी 1950 में भारत को संविधान के तहत एक गणतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया है और इसी के साथ हमें उस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिले। नीचे दी गई तालिका में हमने आपको 1950 से लेकर यानी कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति से अब तक के भारत के राष्ट्रपति की सूची (President List Of India) दी है, जो की इस प्रकार है-

क्रमांक भारत के राष्ट्रपति के नाम
(India President Name)
कार्यकाल
1.डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी,1950 से 13 मई,1962
2.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967
3.डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई,1967 से 3 मई,1969
श्री वराहगिरि वेंकटगिरि3 मई,1969 से 20 जुलाई,1969
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई,1969 से 24 अगस्त, 1969
4.श्री वराहगिरि वेंकटगिरि 24 अगस्त,1969 से 24 अगस्त,1974
5.डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद 24 अगस्त,1974 से 11 फरवरी, 1977
श्री बासप्पा दनप्पा जट्टी (कार्यवाहक)11 फरवरी,1977 से 25 जुलाई,1977
6.श्री नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई,1977 से 25 जुलाई,1982
7.श्री ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई,1982 से 25 जुलाई,1987
8.श्री रामास्वामी वेंकटरमण 25 जुलाई,1987 से 25 जुलाई, 1992
9.डॉ. शंकर दयाल शर्मा 25 जुलाई,1992 से 25 जुलाई,1987
10.श्री कोच्चेरील रामन नारायण 25 जुलाई,1997 से 25 जुलाई, 2022
11.डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007
12.श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012
13.श्री प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017
14.श्री रामनाथ कोविंद 25 जुलाई, 2017 से अब तक

इसे जरूर पढ़े: Simon Commission In Hindi – साइमन कमीशन की पूरी जानकारी।

राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यताएं

भारतीय संविधान के भाग 5 के अनुच्छेद 56 के अनुसार राष्ट्रपति बनने के लिए निचे दी गई योग्यताएं होना अनिवार्य है –

✔️ सबसे पहला और जरूरी, उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
✔️ दूसरा, जिस उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनना है उसकी उम्र कम से कम 35 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
✔️ उम्मीदवार लोकसभा के सदस्य बनने की योग्यता रखता हो।

भारत के राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है या फिर कहे तो इंडिया का राष्ट्रपति कौन है ये सारी बातें हमने जान ली है। आइए अब जानते है अब तक के सारे राष्ट्रपतियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य –

👉 डॉ. राजेंद्र प्रसाद आज़ाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहकर 2 कार्यकाल संभाले।

👉 भारत में अब तक 14 राष्ट्रपति है जिनमें से 13 राष्ट्रपति ऐसे है जो किसी न किसी राजनितिक पार्टी (Political Party) से जुड़े हुए थे।

👉 भारत के इतिहास में ऐसे 2 राष्ट्रपति है जिनकी अपने कार्यकाल के दौरान ऑफिस में ही मौत हो गई, जिनमे पहले जाकिर हुसैन और दूसरे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे।

👉 भारत के ऐसे 4 राष्ट्रपति है जिन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमें एस राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम शामिल है।

👉 प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी।

👉 भारत के पहले सिख राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह थे, जिनके कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी की हत्या हुई।

एक नज़र इस पर भी: GK In Hindi – 400+ सामान्य ज्ञान के प्रश्न 2022 हिंदी में।

Conclusion

हमारे देश में राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा पद माना जाता है इसलिए राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। भारतीय संविधान के तहत भारत के राष्ट्रपति को बहुत सी शक्तियां प्राप्त होती है। तो दोस्तों आज हमने आपको इस पोस्ट में Bharat Ke Pratham Rashtrpati Kaun The या फिर कहे तो भारत का पहला राष्ट्रपति कौन था से जुड़ी सारी जानकारी दी है।

आशा करते है कि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो, तो ऊपर दी गई President Of India List को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वो भी इस सवाल का जवाब किसी के द्वारा भी पूछे जाने पर उन्हें आसानी से दे सके। ऐसे ही और सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बने रहिए हिंदी सहायता पर। यहाँ हम आपको पल-पल की जानकारी से रूबरू करवाते रहेंगे। धन्यवाद!

Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai (FAQ)

  • भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है?

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है। ये भारत के 14वें राष्ट्रपति है, जिन्हें 25 जुलाई 2017 को नियुक्त किया गया।

  • भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन दिया जाता है?

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति को प्रतिमाह 5 लाख रुपए का वेतन दिया जाता है, इसके अलावा कई भत्ते भी दिए जाते जैसे कि मुफ्त चिकित्सा, आवास और पूरे जीवन का इलाज।

  • भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्हें 26 जनवरी 1950 को नियुक्त किया गया। ये भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक है।

  • भारत की पहली राष्ट्रपति कौन थी?

प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी, जिन्हें भारत के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा।

  • भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे जिनकी याद में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

  • उपराष्ट्रपति को प्रतिमाह कितना वेतन दिया जाता है?

उपराष्ट्रपति को प्रतिमाह 4 लाख रुपए का वेतन दिया जाता है।

  • राष्ट्रपति को इंग्लिश में क्या बोलते है?

राष्ट्रपति को इंग्लिश में प्रेजिडेंट (President) बोलते है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 62

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment