भारत एक कृषि प्रधान देश है। तथा भारत की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर है। यदि देश की कृषि बेहतर होगी तो ही देश आगे बढ़ेगा। किसान हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
Table of Contents
देश के प्रधानमंत्री किसानों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाओं को लेकर आये है उनमे से एक है प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आए इसके बारे में विस्तार से जाने।
अनाज के लिए कृषि सबसे ज़रुरी है और कृषि तभी बेहतर होगी जब सिंचाई अच्छे से की जाएगी। खेतों में सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है।
पानी की इसी कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई है। जिससे किसानों को सिंचाई करने में सुविधा होगी। गर्मी के मौसम में अधिकतर पानी की कमी हो जाती है और किसानों को खेती करने में परेशानी होती है। इस योजना से किसानों की यह समस्या दूर हो जाएगी।

PM Krishi Sinchai Yojana Kya Hai इसकी पूरी जानकारी आपको आगे दी गई है तथा इस योजना की जानकारी प्राप्त करके प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभ भी आप प्राप्त कर सकेंगे।
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana Kya Hai (PMKSY In Hindi)
देश के प्रधानमंत्री द्वारा 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की सिंचाई में पानी की कमी से कृषि को जो नुकसान होता है उससे किसानों को बचाया जा सके। जब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की गई थी तब सरकार ने इस योजना के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के बजट की राशि पांच वर्षों के लिए (2015-16 से 2019-20) निर्धारित की थी। सिंचाई के लिए 2018-19 में बजट 2600 करोड़ रुपये Allocat किये गए है।
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Pradhan Mantri Awas Yojana Kya Hai? Pradhan Mantri Awas Yojana Ka Labh Kaise Le? – जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana Ke Liye Online Avedan के बारे में पूरी जानकारी!
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana Ki Jankari
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की कृषि योग्य भूमि को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। जिससे की किसानों को खेती के लिए सिंचाई करने में पानी की कमी ना हो।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सरकार यह चाहती है की पानी का उचित मात्रा में प्रयोग किया जाये तथा पानी को फ़िजूल खर्च होने से बचाया जा सके।
- जो ज़मीन कृषि के योग्य होगी उस ज़मीन तक इस योजना को पहुँचाया जाएगा।
- इस योजना का लाभ वे किसान ही ले पाएँगे जिनके पास अपनी स्वयं की खेती और अपना जल संसाधन होगा।
- ज़मीन के विस्तारीकरण पर भी ध्यान दिया गया है।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बेहतर सिंचाई व्यवस्था पर जोर दिया गया है।
- पानी का जो अनियंत्रित और व्यर्थ का बहाव है उसे रोककर उसके जल को प्रयोग में लाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana Guidelines In Hindi
प्रत्येक खेत में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था पर ध्यान देना, सिंचाई के उचित तरीके को अपनाना यह सरकार का प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से मिशन है जिस पर पूर्ण रूप से कार्य किया गया है। आगे जानते है PMKSY Guidelines In Hindi के बारे में।
- इससे अर्थव्यवस्था में संतुलन को स्थापित किया जा सकेगा जिससे किसानों को सिंचाई में हो रहे नुकसानों से बचाया जाएगा।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से कृषि में विस्तार होगा, उत्पादकता में वृद्धि होगी जिससे अर्थव्यवस्था का पूर्ण विकास होगा।
- योजना के लिए केंद्र द्वारा 75% अनुदान दिया जाएगा और 25% जो खर्चा रहेगा वह राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana Kya Hai? Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana Ke Liye Aavedan Kaise Kare? – जानिए Madhya Pradesh Viklang Pension Yojana 2019 Ke Labh हिंदी में!
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana Ke Labh
किसान इस योजना का लाभ लेकर सिंचाई को और अधिक आसान बना सकते है। किसानों को सरकार की इस योजना से क्या लाभ होंगे है यह आप आगे जानेंगे।
- इससे किसान सिंचाई की बेहतर जल सुविधा को अपना पाएँगे।
- सिंचाई के लिए जिस जगह पानी की कम व्यवस्था है वहां पानी को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया जाएगा और पानी के स्रोतों में वृद्धि की जाएगी।
- इससे ड्रिप/ स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई योजना का फायदा भी किसानों को प्राप्त होता है।
- बारिश कम या देरी से होने पर किसानों को फसल बोने में परेशानी होती है जिससे उन्हें भयंकर नुकसान उठाना पड़ता है। तो इस योजना से पानी के संग्रहण पर ध्यान देकर इस समस्या से बचा जा सकेगा।
Conclusion:
पानी के बिना जीवन असंभव है और ऐसा कहा भी गया है की – “जल ही जीवन है” लेकिन बारिश में कमी होने की वजह से पृथ्वी पर पानी की कमी हो गई है जिससे फ़सलों की पैदावार में और सिंचाई के लिए किसानों को बहुत से संकटों का सामना करना पड़ता है और इससे कृषि प्रभावित होती है। जल में हो रही कमी की वजह से कृषि को बचाने के लिए PMKSY Yojana In Hindi का लाभ ले और साथ ही पानी के दुरुपयोग को रोकने में भी सहयोग करना होगा।