विषयों की सूची
यूनेस्को एक ऐसा संगठन है जो पूरे विश्व में शांति बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है और यह विश्व की बहुत सी आकर्षक चीजों को संरक्षण प्रदान करता है। इस संगठन में 193 सदस्य देश शामिल है जिसमें 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश है जो इसका पालन करते है। अगर आप यूनेस्को के बारे में अच्छे से जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
UNESCO Kya Hai
यूनेस्को, संयुक्त राष्ट्र संघ का एक हिस्सा है जिसका कार्य शिक्षा, संस्कृति, प्रकृति तथा समाज विज्ञान के माध्यम से दुनिया में शांति को बनाए रखना है। यह बात 1942 के समय की है जब दुनिया युद्ध के कारण दो हिस्सों में बट गई थी तभी कुछ देशों के शिक्षा मंत्रियों ने यूनाइटेड किंगडम में एक मीटिंग की जिसका नाम Conference Of Allied Ministers Of Education रखा।
UNESCO Full Form:
यूनेस्को का पूरा नाम – United Nations Educational Scientific And Cultural Organization होता है !
विज्ञापन
इसका मकसद युद्ध से होने वाली तबाही को रोकना था जिसके लिए एक ऐसे संगठन का निर्माण करना था जिससे दुनिया में अमन और शांति को बनाये रखा जा सके इसी लिए इस मीटिंग में एक ऐसे संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा जो शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यो में काम करे यह विचार बहुत से देशों को पसंद आया और उन्होंने इस संगठन को बनाने में दिलचस्पी दिखाई।
UNESCO Ka Mukhyalay Kaha Hai:
यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है !
विज्ञापन
इसी के चलते 1945 में यूनाइटेड नेशंस में एक मीटिंग बुलाई गई जिसमे 44 देशों ने हिस्सा लिया। इस संगठन की स्थापना के लिए जिसे शांति का प्रतीक बताया जिससे आने वाले समय में विश्व युद्ध होने की स्थिति में उसे रोका जा सके। मीटिंग के बाद 37 देशों ने मिलकर इसकी स्थापना की और 16 नवंबर 1945 को यूनेस्को के संविधान पर हस्ताक्षर कर 4 नवंबर 1946 को इसे लागू कर दिया गया।
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: WHO Kya Hai? World Health Organization की History क्या है – जानिए World Health Organisation के उद्देश्य क्या है हिंदी में!
UNESCO Ke Naye Adhyaksh
वर्तमान समय में यूनेस्को के महानिदेशक आंद्रे अजोले है जिन्हे यह पद 13 अक्टूबर 2017 को दिया गया था इनके पहले इस पद पर इरीना बोकिवा थी।
UNESCO Ke Brand Ambassador
इसके अंतिम ब्रांड एंबेसडर मेक्सिको के एंड्रेस रोमेर है यूनेस्को में भारत के भी दो ब्रांड एंबेसडर मदनजीत सिंह सन 2000 और सनी वर्की सन 2012 में रह चुके है।
UNESCO Ke Members
यूनेस्को में 193 सदस्य देश है जिसमें 11 सहयोगी सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक सदस्य देश भी शामिल है।
UNESCO World Heritage Site India
हम आपको यूनेस्को लिस्ट इन इंडिया की कुछ धरोहर के नाम बता रहा है अगर आप भारत की सभी विश्व धरोहर के बारे में जानना चाहते है तो इसके लिए यहां से यूनेस्को विश्व विरासत सूची को देखे।
- ताज महल (आगरा)
- खजुराहो मंदिर (मध्य प्रदेश)
- अजंता की गुफाएँ – एलोरा की गुफाएँ (महाराष्ट्र)
- सुंदरबन नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
- जंतर-मंतर (जयपुर)
- चर्च और मठ (गोवा)
- नालंदा महाविहार / नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार)
जरूर पढ़े: NGO Kya Hai? NGO Kaise Banaye? NGO Ka Registration Kaise Kare – जानिए NGO Starting Process In Hindi!
UNESCO World Heritage Site
आगे हम आपको यूनेस्को में शामिल कुछ प्रसिद्ध देशों की धरोहर के बारे में बता रहे है यदि आप सभी देशों के विश्व धरोहर के बारे में जानना चाहते है तो यहां से यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल को देखे।
अमेरिका
- स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी
- वाटरटन-ग्लेशियर इंटरनेशनल पीस पार्क
- चाको कल्चर नेशनल हिस्टोरिकल पार्क
- ओलंपिक नेशनल पार्क
- ग्रांड कैन्यन नेशनल पार्क
चीन
- महान दिवार
- लुशान नेशनल पार्क
- मकाऊ का ऐतिहासिक केंद्र
- चीन डेनक्सिया
- किन्हाई होह Xil
फ्रांस
- बौर्डिओक्स, पोर्ट ऑफ़ द मून
- सिस्टरसियन एब्बे फोन्टेने
- जूरिस्डिक्शन ऑफ सेंट-एमिलियन
- फ्रांस में सैंटियागो डी कॉम्पोस्टेला के मार्ग
- पेरिस, सीन के बैंक
रूस
- चर्च ऑफ द एसेंशन, कोलोमेन्स्कॉय
- एन्सेम्बल ऑफ़ द फेरपोंटोव मोनस्टरी
- किझी पोगोस्ट
- स्ट्रोड जियोडेटिक आर्क
- व्लादिमीर और सुज़ाल के सफेद स्मारक
स्पेन
- मोनस्टरी एंड साइट ऑफ़ द एस्कोरियल
- सैंटियागो डे कम्पोस्टेला (ओल्ड टाउन)
- सैंटियागो डे कंपोस्टेला का मार्ग
- क्वेंका का ऐतिहासिक दीवार वाला शहर
- यूनिवर्सिटी एंड हिस्टोरिक प्रिकिंक्ट ऑफ अल्काला डी हेनरेस
यह पोस्ट भी पढ़े: Consumer Forum Kya Hai? Consumer Forum Me Complaint Kaise Kare – जानिए Consumer Forum Kaise Kaam Karta Hai हिंदी में!
UNESCO Ke Karya
अब आगे हम आपको यूनेस्को के कार्य के बताने जा रहे है जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
- यूनेस्को दुनिया भर में उन सभी स्थानों को खोजता है जो मानव के लिए महत्वपूर्ण होते है, चाहे वो प्राकृतिक हो या मानव निर्मित हो इन स्थानों को आगे बढ़ाने का कार्य यूनेस्को का होता है। वह इन स्थानों को अंतराष्ट्रीय संधि और कानून की मदद संरक्षण प्रदान करता है।
- यूनेस्को बहुत से शैक्षिक कार्यक्रम करता है जिसमे से एक साक्षरता दिवस है जिसका आयोजन हर साल 8 सितम्बर को होता है। यह कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देता है। इसमें स्कूलों के बच्चे और शिक्षक के लिए आवश्यक चीजें उपलब्ध कराता है और इन्हे प्रशिक्षण भी देना है।
- हाल ही में यूनेस्को ने होलोकॉस्ट जागरूकता कार्यक्रम को बहुत बढ़ावा दिया है, जिसमे यह पढ़ने में इस्तेमाल होने वाली चीजों को बाँटता है और पुराने निजी संस्थाओं पर ले जाता है प्रशिक्षण के लिए।
- यूनेस्को दुनिया में जलवायु परिवर्तन होने की समस्या पर भी जागरूकता फैलता है इसका एक प्रोग्राम “मैन एंड द बायोस्फियर प्रोग्राम” जो जलवायु परिवर्तन की निगरानी रखता है और इससे निपटने के उपाय खोजता है।
- यूनेस्को का एक काम यह भी है की यह भाषाओं का भी संरक्षण करे संयुक्त राष्ट्र संघ की एक टीम की “रिपोर्ट एटलस ऑफ़ द वर्ल्ड लैंग्वेज इन डेंजर” में 2500 भाषाओं को खोजा जो लुप्त होने की कगार पर रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की पिछली तीन चार पीढ़ियों में 200 से ज़्यादा भाषा लुप्त हो चुकी है।
- यूनेस्को पत्रकारों की सुरक्षा पर भी काम करता है। यह उन जगह पर जागरूकता फैलता है, जहाँ पत्रकारों को धमकी दी जाती है या मार दिया जाता है। यह ख़तरनाक जगहों पर पत्रकारिता करने के लिए प्रशिक्षण भी देता है।
Conclusion:
यूनेस्को एक ऐसी संस्था है जो दुनिया के सभी ऐतिहासिक, प्राकृतिक, मानव निर्मित आदि चीजों को संरक्षण देता है और उन चीजों को बेहतर बनता है तो आपको इस पोस्ट से यूनेस्को के बारे मैं जानकारी मिल गई होगी हमने आपको बहुत सरल भाषा में यूनेस्को की पूरी जानकारी प्रदान की है अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे, ताकि दूसरों को इन विश्व धरोहर के बारे में पता चले और वे भी इन्हे बचाने में अपना सहयोग दे सके, धन्यवाद!
No Comments
Leave a comment Cancel