Vajan Kaise Badhaye? – वजन बढ़ने के लिए एक्सरसाइज व डाइट चार्ट हिंदी में!

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है Vajan Kaise Badhaye क्या आप भी अपने

Editorial Team

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है Vajan Kaise Badhaye क्या आप भी अपने दुबलेपन से परेशान है और वजन बढ़ाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। इसके साथ ही आप यह भी जानेंगे की Vajan Badhane Ke Liye Exercise क्या होती है।

Vajan Badhane Ke Liye Diet Chart क्या है। यह भी आप आज इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली प्रत्येक पोस्ट को पसंद करते रहे।

आज के भागदौड़ भरे समय में सभी व्यक्तियों के लिए तंदरुस्त रहना बहुत ज़रुरी रहता है। लेकिन आधुनिक जीवन में काम ज्यादा होने और समय कम होने की वजह से खुद पर ध्यान देने का भी समय नहीं मिल पाता है और अगर आप फीट नहीं रहते है तो आपको कई तरह की बीमारियाँ हो सकती है।

यदि आप दुबले है तो इस वजह से आपको कमज़ोरी भी हो सकती है और इसकी वजह से आपको बिमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। बहुत बार लोग आपके दुबलेपन का मज़ाक भी बनाते है और फिर लोग मोटे होने के चक्कर में कुछ ऐसी दवाइयाँ खा लेते है जिससे उन्हें साइड इफ़ेक्ट भी हो जाता है। लेकिन आज हम आपको जो देसी घरेलू बताएँगे उससे आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।

Vajan Kaise Badhaye?

तो आइये जानते है Jaldi Vajan Kaise Badhaye यदि आप भी दुबले है और वजन बढ़ाने के तरीके ढूँढ रहे है तो यह पोस्ट Weight Kaise Badhaye In Hindi शुरू से अंत तक ज़रुर पढ़े तभी आपको इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

Vajan Kaise Badhaye

इस व्यस्तता भरी जिंदगी में फीट रहना बहुत आवश्यक है। काम ज्यादा होने की वजह से बहुत से लोग दुबलेपन का शिकार हो जाते है और अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते है। जो जितना भी खा ले कभी मोटे ही नहीं हो पाते है और कुछ लोग बहुत पतले होने के बाद थोड़े समय बाद ही मोटे हो जाते है। जिसका कारण यह होता है की उनका खान-पान और दिनचर्या में बेहतर डाइट प्लान और सही चीजें शामिल होती है। कुछ इसी तरह के तरीके आगे आप जानेंगे जिसमें कुछ घरेलू नुस्खे, योग, एक्सरसाइज, डाइट प्लान शामिल होंगे।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Paise Kaha Invest Kare? Paise Invest Karne Ka Tarika क्या है?- जानिए Money Investment Tips In Hindi!

Vajan Badhane Ke Liye Exercise

वजन  बढ़ाने के लिए ये ज़रुरी नहीं है की आप आउटडोर एक्सरसाइज ही करे। आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते है। पौष्टिक भोजन के साथ नियमित व्यायाम करना बहुत ज़रुरी होता है। इसके लिए आपको रोज 30 मिनट निकालने होंगे।

स्कवाट्स

रोज 20 सेट स्कवाट्स के करना चाहिए। यह सबसे आसान व्यायाम है। इस व्यायाम को करने से पेट और पैरों की मांसपेशी स्ट्रेच हो जाती है और यह कमर के निचले हिस्सों को टोन और मजबूत करता है। पुरुष और महिलाएं दोनों ही इस व्यायाम को कर सकते है।

स्कवाट् कैसे करे

  • सीधे खड़े हो जाये।
  • और अब दोनों पैरों में थोड़ी दूरी बनाये।
  • अब हाथों को सीधा सामने रखे या सिर के पीछे भी रख सकते है।
  • अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठ जाये।
  • नजर को कमर को भी सीधा कर ले।
  • जितना आप चाहे उतना बैठ सकते है। फिर धीरे-धीरे अपनी क्षमता को बढ़ाने की कोशिश करे।
  • इस व्यायाम को 5 मिनट तक करे और धीरे-धीरे समय को बढ़ा सकते है।

वाकिंग लंजेस

यह एक्सरसाइज पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए होती है। यह शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में माँस को बढ़ाता है। आप स्टैंडिंग लंजेस भी कर सकते है। लेकिन हम वाकिंग लंजेस के बारे में आपको बताएँगे।

वाकिंग लंजेस कैसे करे

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाइये।
  • अब पैरों के बीच में दूरी बनाकर रखे।
  • अब दाहिने पैर को आगे करे और उसे सीधा करे और बाहिने पैर को मोड़ लीजिये।
  • इसके बाद दाहिने पैर को पीछे ले जाये और सीधे खड़े हो जाये इसी तरह अब दूसरे पैर से भी करे।
  • हाथों को कमर पर रखे और अपनी नज़रें सामने रखे और जब आगे पैर को लाये तो कमर को सीधी रखे।
  • इस प्रक्रिया को तब तक करना है जब तक आप थक नहीं जाते है।
  • यह व्यायाम पैरों के लिए बहुत ही बढ़िया होती है।

पुशअप

यह हाथों के लिए बहुत ही बढ़िया एक्सरसाइज है। इससे आपके हाथ मजबूत रहते है। यह पूरी तरह से मांसपेशियों को बढ़ाने का काम करता है। इसका अभ्यास पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते है।

पुशअप कैसे करे

  • पेट के बल लेट जाइये और दोनों हाथों को ज़मीन पर रखे।
  • हाथों को शरीर से थोड़ा अलग कर लीजिये।
  • अब एब्स और कमर के निचले हिस्से को टाइट रखे और हाथों से शरीर को उपर की तरफ उठाये।
  • दोनों हाथों की कोहनियों को शरीर के पास रखे।
  • अब शरीर को ज़मीन की और ले जाइये और इसी तरह इस प्रक्रिया को दो-तीन मिनट तक करे।
  • और अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढ़ा लीजिये।

Mota Hone Ke Liye Gharelu Upay

वजन बढ़ाने के लिए ज़रुरी नहीं की आप जिम ही जाये आप घरेलू तरीके अपनाकर भी वजन बढ़ा सकते है। आगे आपको कुछ Vajan Badhane Ke Nuskhe बताये गए है।

  • यदि आप तीन बार पेट भर कर खाना खाते है तो इसके बजाय 5 बार खाना खाना चाहिए।
  • रोज एक्सरसाइज और योग करे।
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पिए और फ़ास्ट फ़ूड के स्थान पर फल खाने की आदत डाले।
  • अपने भोजन में कैलोरी की मात्रा को ज्यादा रखे।
  • आहार में ऐसे खाने को शामिल करे जो पौषक तत्वों से भरपूर हो।
  • आप कसरत करते है तो उसके बाद तुरंत एक प्रोटीन शेक पीना चाहिए।
  • खाने में चीज़, आलू, पनीर, दूध, दही जैसी चीजों को शामिल करे।
  • एक ग्लास गर्म दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर और एक चम्मच घी मिलाये। इसे दिन में 2 बार पी सकते है।
  • रोज सुबह एक केले के साथ दूध पीने से वजन बहुत ही तेजी से बढ़ता है। सर्दी-जुखाम या ख़ासी होने पर इसका सेवन ना करे।
  • सुबह के नाश्ते में ब्रैड पर पीनट बटर लगाये। इसके साथ ही फल और सब्ज़ियाँ खाए। केले की जगह दूध के साथ आम भी ले सकते है।

जरूर पढ़े: IMEI Number Kya Hai? IMEI Number Ke Kya Upyog Hote Hai?- जानिए IMEI Number Ke Fayde हिंदी में!

Vajan Badhane Ke Liye Diet Chart

वजन बढ़ाने के लिए यहाँ हम एक डाइट प्लान बता रहे है। जिसे फॉलो करके आप अपना वजन बढ़ा सकते है। आइये जानते है इस डाइट प्लान को फॉलो करके Weight Kaise Badhaye

सुबह का नाश्ता

  • नाश्ता करने से पहले 1 ग्लास दूध 2 अंडे का सफ़ेद हिस्सा और इसके साथ ही 5-6 भीगे बादाम खाए। अगर आप अंडे नहीं खाते तो 2 केले खा सकते है।
  • ब्रेकफास्ट में ब्रेड टोस्ट 2 पराठे 1 कप दही या 2 उबले आलू खा सकते है। 100 से 150 ग्राम पनीर।
  • नाश्ते के 2 से 3 घंटे बाद सूखे मेवे या थोड़ी सी मूंगफली और एक ग्लास लस्सी।

लंच

  • 1 कप दाल, 1 कप चावल, 1 कटोरी सलाद, 1 कटोरी मिक्स सब्जी, 1 कटोरी सूप दाल में 1 चम्मच देसी घी भी मिला सकते है।
  • लंच के 2 घंटे बाद इन सब चीजों को मिलाकर 1 शेक बनाना है। 2 केले,  1 ग्लास दूध, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच अलसी स्वाद के लिए थोड़ी सी चॉकलेट भी मिला सकते है। इन सबको मिलाकर 1 शेक बनाये और इसका सेवन करे।

शाम के समय

  • शाम के समय चाय या कॉफी के साथ आप बिस्किट ले सकते है।
  • शाम की चाय और कॉफी के बाद और रात के खाने से कुछ देर पहले एक मुट्ठी भुनी सोयाबीन खा सकते है या थोड़े से बादाम खाए।

रात का खाना

  • रात के खाने में 2 रोटी, 1 कटोरी सब्जी,1 कटोरी चावल, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी सलाद, 1 कटोरी सूप ले।
  • 3-4 उबले अंडे का सफ़ेद भाग या 100 ग्राम पनीर।
  • फिश या चिकन या दाल-चावल और रोटी खा सकते है।
  • रात को सोने से पहले 1 ग्लास दूध में शहद मिलाकर पिएं इससे तेजी से वजन बढ़ता है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Copyright Kya Hota Hai? – जानिए Google Se Copyright Free Images Kaise Download Kare हिंदी में!

Vajan Badhane Ke Liye Yoga

यदि आप सुबह जल्दी उठकर योग करते है तो इससे भी आप मोटे हो सकते है। ज्यादातर लोग सोचते है की योग से वजन ही घटाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है योग के द्वारा वजन को बढ़ाया भी जा सकता है। आगे आपको हम कुछ ऐसे ही योग के बारे में बता रहे है जिसे करके आप अपना वजन बढ़ा सकते है।

सर्वांगासन

इस आसन से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। यह कंधो के सहारे एक योग आसन होता है जिसमें पूरे शरीर को कंधो पर संतुलित किया जाता है। इस आसन में रक्त और ऑक्सीजन का परिसंचरण को सुधार होने में मदद मिलती है इससे शरीर उर्जा से भर जाता है।

सर्वांगासन कैसे करे
  • सबसे पहले शवासन में लेट जाये।
  • अब अपने हाथों को कमर के नीचे रखे और धीरे-धीरे पैरो को ऊपर उठायें।
  • ठोड़ी को छाती से लगाये। यहाँ तक आप अपने शरीर को लेकर आये।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहे और धीरे-धीरे पुरानी अवस्था में वापस आ जाये।

भुजंगासन

यह पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। जिसके द्वारा भूख ना लगने की समस्या में सुधार होता है और मेटाबोलिज्म सही तरह से कार्य करता है। इस योग को करने से ह्रदय भी स्वस्थ होने लगता है। जिससे सांस लेने की प्रक्रिया भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

भुजंगासन कैसे करे
  • पेट के बल लेट जाये और अपने पैरो को सीधा कर लीजिये।
  • पैरों के पंजे को ज़मीन पर लगाकर रखे।
  • अब अपनी दोनों कोहनियों को शरीर के साइड में रख ले।
  • इसके बाद अब अपनी छाती को ऊपर की और थोड़ा सा उठाये और अपने शरीर के वजन को कोहनियों पर डाले।
  • गहरी सांस ले और जोर से सांस को छोड़े।
  • इसी अवस्था में 5 मिनट तक रहे।

पवनमुक्तासन

यह आसन भी पाचन क्रिया के लिए बेहतर होता है। जो शरीर में पोषण को अवशोषित करने में मदद करती है।

पवनमुक्तासन कैसे करे
  • सबसे पहले कमर के बल लेट जाइये।
  • घुटनों को मोड़कर छाती के पास लेकर आयें।
  • अब अपने दोनों हाथों से घुटनों को पकड़ लीजिये।
  • सिर को थोड़ा ऊपर उठाये और अपनी नाक को घुटनों के बीच में लेकर आये।
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहे।
  • इस आसन को करते समय गहरी सांस लेते रहे और छोड़ते रहे।

चक्रासन

चक्रासन से आपके होर्मोंस संतुलित होते है और यह हिप्स को लचीला बनाता है। इससे आपके शरीर की उर्जा भी बढ़ती है। रक्त शुद्ध होता है और मेटाबोलिज्म सही होता है।

चक्रासन कैसे करे
  • कमर के बल लेट जाये।
  • पैरों को मोड़े और दोनों हाथों को सिर के पास पीछे की तरफ रख ले।
  • शरीर को ज़मीन से ऊपर उठाये।
  • अपनी क्षमता के अनुसार शरीर को उठाकर रखे।
  • पांच मिनट तक इस अवस्था में ही रहे।
  • अब पुरानी अवस्था में वापस आ जाये।

इन सब योग को करके आप अपना वजन बढ़ा सकते है। यह आसन आप सरलता से भी कर सकते है और बहुत ही जल्दी इन सब आसन की मदद से अपने शरीर को मोटा कर सकते है।

Conclusion:

आज की पोस्ट में आपने जाना Weight Gain Kaise Kare इसके साथ ही Vajan Badhane Ke Liye Exercise भी आपको पता चली। उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

Vajan Badhane Ke Upay जानने के लिए हमारी इस पोस्ट की मदद ज़रूर ले। Weight Gain Kaise Hoga आप इस पोस्ट के द्वारा अच्छे से जान गए होंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट Vajan Kaise Badhaye ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट Vajan Kaise Badhaye Hindi Me में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों, आपका दिन मंगलमय हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment