Mayurasana Kaise Kiya Jata Hai? – मयूरासन करने की विधि और फायदे क्या है हिंदी में!

स्वस्थ रहने के लिए पुराने समय से ही योग का सहारा लिया जा रहा है। यह शरीर को अंदर से उर्जा प्रदान करता है। योग करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते है...

Editorial Team

स्वस्थ रहने के लिए पुराने समय से ही योग का सहारा लिया जा रहा है। यह शरीर को अंदर से उर्जा प्रदान करता है। योग करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते है। योग करने की भी कई तरह की मुद्राएँ होती है। इन मुद्राओं में से एक है Mayurasana Yoga यह योगा शरीर से विभिन्न तरह की बिमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाता है। आज की पोस्ट में हम आपको मयूरासन की जानकारी विस्तार में देंगे।

योग करने से शरीर तंदरुस्त रहता है। साथ ही शरीर में उर्जा बनी रहती है। मानसिक शांति प्रदान कर तनाव को दूर करता है। यदि आप Mayurasana Steps सीखना चाहते है तो आज की पोस्ट आपके बहुत काम आएगी। तो चलिए जानते है मयूरासन करने का तरीका क्या है।

Mayurasana Kaise Kiya Jata Hai

Mayurasana Information In Hindi

मयूरासन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है मयूर+आसन जिसमें मयूर का मतलब मोर व आसन का मतलब मुद्रा होता है। यह मोर की आकृति जैसा आसन होता है। इस आसन करते समय व्यक्ति मोर के आकार में आ जाता है। इसलिए इस आसन को मयूरासन नाम दिया गया है। इस आसन को करते समय शरीर का पूरा वजन हाथों पर रहता है और शरीर हवा में रहता है। यह मुद्रा थोड़ी कठिन होती है। जिसके लिए निरंतर अभ्यास करना होता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Aerobics Kaise Kare? – एरोबिक्स के प्रकार, फायदे व एक्सरसाइज क्या है हिंदी में!

Mayurasana Kaise Kare

मयूरासन करने के लिए Mayurasana Technique पता होना ज़रुरी है वरना आप पर इसका गलत प्रभाव भी हो सकता है। आगे आपको मयूरासन करने की विधि विस्तार में बताई गई है जिससे आप इसे आसानी से कर सकेंगे।

  • मयूरासन विधि के लिए सबसे पहले किसी साफ़ खुली हवादार जगह चुने।
  • अपने घुटनों के बल बैठ जाए।
  • अब अपने दोनों हाथों को ज़मीन पर इस प्रकार रखे की दोनों हाथों की उँगलियाँ पैरों की दिशा में हो।
  • दोनों कोहनियों को मोड़े और पेट के बीच नाभि के आस-पास रखे।
  • अब आगे की और झुके सिर को नीचे की ओर झुका कर रखे और धीरे-धीरे दोनों पैरों को पीछे की तरफ ले जाए।
  • जितनी आपकी क्षमता हो उसके अनुसार इस मुद्रा में रह सकते है।
  • इसके बाद फिर से सामान्य स्थिति में आने के लिए धीरे-धीरे पैरों को नीचे लेकर आए।
  • साँस सामान्य होने पर फिर से इस मुद्रा में आ सकते है।
  • शुरुआत में इस आसन को एक बार ही करे।
  • अपनी क्षमता के अनुसार मयूरासन विधि की अवधि को बढ़ा सकते है।

सही तरह से इस विधि को करने पर ही Mayurasana Ke Fayde प्राप्त होते है। यह पहली बार में संभव नहीं की आप सही मुद्रा में आ जाए लेकिन निरंतर अभ्यास से आप इसे सही तरह से कर पाएँगे।

जरूर पढ़े: Surya Namaskar Kaise Karte Hai? – जाने सूर्य नमस्कार करने की सही विधि, समय और फायदे!

Mayurasana Ke Fayde

मयूरासन योग के लाभ कई प्रकार के होते है जो आपको आगे बताए जा रहे है। आइए जानते है मयूरासन करने के फायदे क्या होते है।

  • मयूरासन के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को डायबिटीज़ नहीं होती है।
  • यह पेट के रोगों में फायदा करता है जैसे- गैस, अपच, कब्ज दूर कर पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • फेफड़ों के लिए मयूरासन बहुत उपयोगी है।
  • मानसिक शांति प्रदान कर तनाव को दूर करता है।
  • यह चर्म रोगों को दूर कर चेहरे की चमक बढ़ाता है।
  • आँखों से सम्बन्धी परेशानी को भी यह आसन दूर करता है।
  • यह शरीर के सभी अंगों को मजबूत बनाता है।
  • अग्नाशय, गुर्दे, आमाशय को भी मयूरासन योग के फायदे मिलते है।
  • मूत्राशय दोष समाप्त होते है।
  • इससे रक्त के प्रवाह में वृद्धि होती है जिससे दिल की गति, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है।

तो Mayurasana Benefits इतने तरह के होते है। आप भी यदि इन लाभों को प्राप्त करना चाहते है तो अपनी दिनचर्या में इस आसन को शामिल करे।

यह पोस्ट भी पढ़े: Meditation Kaise Kare? – यह फायदे होते है नियमित ध्यान करने से जरूर जाने!

मयूरासन के बारे में जानकारी

कुछ विशेष स्थितियों में Mayurasana Yoga नहीं करना चाहिए। तो जानते है क्या सावधानी रखनी होगी इस आसन को करने के दौरान।

  • ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को Mayurasana Yoga नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं इस आसन को बिलकुल भी ना करे।
  • आसन करते दौरान यदि आपको शरीर के किसी अंग में दर्द हो रहा है तो आसन को वही पर रोक दीजिए।
  • हार्ट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।
  • यदि आपका किसी तरह का कोई ऑपरेशन हुआ है या पेट में अल्सर है तो भी मयूरासन ना करे।

Conclusion:

तो अब आप मयूरासन के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इस आसन को किसी Expert की देखरेख में ही करे। हम उम्मीद करते है मयूरासन के द्वारा आपको बिमारियों से दूर होने में मदद मिलेगी। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है तो लाइक करे और अपने दोस्तों को भी बताए की मयूरासन कैसे करें। इस आसन से सम्बन्धित आपके कोई सवाल या सुझाव है तो Comment Box में बताए स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए बने रहे हमारे साथ हिंदी सहायता पर, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment