Articles क्या होते है और ये कितने प्रकार के होते हैं -सम्पूर्ण जानकारी

अंग्रेजी में दो Articles होते है: जिन्हे The और A/An कहा जाता है। The का उपयोग किसी विशिष्ट या विशेष Nouns को संदर्भित करने के

Editorial Team

Articles Kya Hote Hai

अंग्रेजी में दो Articles होते है: जिन्हे The और A/An कहा जाता है। The का उपयोग किसी विशिष्ट या विशेष Nouns को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, जबकि A/An का उपयोग गैर-विशिष्ट या गैर-विशेष नाउन को संशोधित करने के लिए किया जाता है। A An The Ka Use इंग्लिश सेन्टेन्सेस में हर कही होता है, इसलिए आज मैं आपको इस पोस्ट में Article Kya Hota Hai और आर्टिकल में The Ka Use Kaha Hota Hai के बारे में ही बताने जा रही हूँ।

कई ऐसे स्टूडेंट्स होते है जिन्हें Sentence में A An The Ka Prayog अथवा  The Ka Prayog Kahan Hota Hai ये नहीं पता होता, जिस कारण से उन्हें इंग्लिश ग्रामर करने में गलती होती है क्योंकि उनका आर्टिकल्स का कांसेप्ट सही से क्लियर नही होता, इसलिए वे A,An,The का प्रयोग कहाँ किया जाता है को लेकर Confusion में रहते है।

अगर आप किसी सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है या फिर आप English Fluent के साथ Grammetically सही बोलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको English Grammar की छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना होगा। जैसे की Articles, जिसका प्रयोग हम Tenses में भी करते है। Sentence में A,An,The का प्रयोग करने के लिए आपको इसके एक-एक कांसेप्ट को समझने की जरूरत होती है।

इसलिए हमारी यह पोस्ट ‘आर्टिकल क्या है’ उन सभी के लिए ही है जिसमें हम आपको Article Kise Kahate Hain, Article Ka Prayog कहाँ और कैसे किया जाता है के बारे में पूरे विस्तार से समझायेंगे। अगर आप A An The Use के बारे में जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पढ़ रहे।

Articles Kya Hote Hai

Articles Kya Hote Hai

Article वह शब्द होता है जो Noun के बारे में बताता है या व्याख्या करता है। तकनीकी रूप से Article एक विशेषण (Adjective) होता है जो Noun के बारे में बताता है। यह Noun से पहले यह बताने के लिए प्रयोग होता है की Noun विशेष है या नही। आर्टिकल्स को Determiners भी कहते है।

A• Singular Noun
• Start with Consonant
An• Singular Noun
• Start with Vowel
The• Singular Noun
• Plural Noun

यदि आपका प्रश्न है कि आर्टिकल कितने होते हैं तो Articles मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है:

  1. Definite Article (A,An): यह वे आर्टिकल होते है जो किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान की और संकेत नही करते है।
  2. Indefinite Article (The): यह वे आर्टिकल होते है जो किसी किसी निश्चित वस्तु, व्यक्ति या स्थान और संकेत करते है।

A An The Ka Use

अंग्रेजी में दो तरह के Articles होते है: The और A/An. The का उपयोग किसी विशिष्ट या विशेष Noun को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, जबकि A/An का उपयोग गैर-विशिष्ट या गैर-विशिष्ट Noun को मॉडिफाई करने के लिए किया जाता है। इसलिए हम The को Definite Article और A/An को Indefinite Article कहते है।

यदि आप उदाहरण सहित (A, An The Ka Use Example in Hindi)  A, An, The का करना सीखना चाहते है तो चलिए स्टेप बाय स्टेप A An The Ka Example In Hindi में समझते है:

A An The Ka Use

“A” Article

A का प्रयोग उस Singular Noun शब्द से पहले किया जाता है जिस शब्द का प्रथम अक्षर व्यंजन (Consonant) है जैसे- क, ख, ग, घ (B, C, D, F, G, H, J, K, L) इत्यादि यानि शब्द का प्रथम अक्षर स्वर (Vowel) नहीं हो।

उदाहरण: A Girl, A Boy, A Pen, A Book, A Table, A Dog

“An” Article

An का प्रयोग उस Singular Noun शब्द से पहले किया जाता है जिस शब्द का प्रथम अक्षर या ध्वनी स्वर (Vowel) हो यानि शब्द की शुरुआत हिंदी वर्णमाला के स्वर से हो जैसे- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अ: और अंग्रेजी में (A, E, I, O, U)।

उदाहरण: An Umbrella, An Elephant, An Apple, An Artist

ध्यान दीजिये: यहां पर ध्यान देने वाली ये बात है की “An” का प्रयोग प्रथम अक्षर की स्वर ध्वनी के आधार पर किया जाता है ना की शब्द के प्रथम स्वर अक्षर होने पर।

उदाहरण के लिए:  An Honest Men – A Young Men, An Heir – A Useful Book, An M.L.A – An F.I.R, A Husband – A One Rupee Note इत्यादि।

A, An का प्रयोग [A An Ka Use]

  • A, An का प्रयोग Singular, Countable Noun के पहले किया जाता है यहां Countable का मतलब है जिसे गिना जा सके।

उदाहरण: A Book, An Artist, A Dog, An Umbrella, A Boy

  • A, An का प्रयोग Singular Noun से पहले किया जाता है ना की Plural (बहुवचन) Noun से पहले।

उदाहरण: A Book Is Correct, A Books Is Incorrect (यहां Books Plural है)

  • Proper Noun से पहले A/An का प्रयोग नही किया जाता है लेकिन यदि वक्ता (Speaker) के लिए सामने वाला वह व्यक्ति अंजान है तो A/An का प्रयोग होता है।

उदाहरण: This Book Is Written By Sanjeev Shukla. (यहां Sanjeev Shukla Unknown Person है।)

  • Profession से पहले A/An का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण: She Is A Doctor, He Is An Engineer

  • किसी विशेष व्यक्ति के संदर्भ में अन्य की पहचान दी जाये वहां भी A/An का प्रयोग होता है।

उदाहरण: He Is A Sachin Tendulkar Of Our Country, She Is A Lata Mangeshkar Of Our Colony

  • वाक्य में जब Verb का प्रयोग Noun की तरह किया जाये तब उससे पहले A/An का प्रयोग होता है।

उदाहरण: We Go For A Long Drive Daily, We Had A Long Discussion

  • किसी विशेष व्यक्ति या जाती को व्यक्त करने के लिए A/An का प्रयोग Singular Noun से पहले किया जाता है।

उदाहरण: He An Indian, I Am A Singer, A Parrot Is A Bird

“The” Article

The का इस्तेमाल किसी विशेष वस्तु, व्यक्ति और स्थान के साथ किया जाता है जिसके बारे में हम पहले से ही जानते हो The Article सभी Singular और Plural के लिए समान होता है।

The Ka Use Kab Hota Hai एवं The Ka Prayog Article Examples List In Hindi में आपको आगे दी गयी है:

  • The का प्रयोग Unique लोगों और वस्तुओं के साथ होता है जो केवल एक है।

उदाहरण: The Sun, The Earth, The Moon, The President, The World

  • जो विशेषण पुरे एक समूह या जाती का बोध करते है उनके साथ भी The का प्रयोग होता है।

उदाहरण: The Young, The Old, The Rich, The Poor

  • प्रसिद्ध संग्राहलयों, भवनों और स्मारकों के साथ भी The का प्रयोग होता है।

उदाहरण: The Taj Mahal, The Qutub Minar, The Eiffel Tower

  • नदियों, समुद्रों, महासागरों, पहाड़ों, झीलों, नहरों, बांध, मरुस्थलों, आदि के नाम से पहले भी The का प्रयोग होता है।

उदाहरण: The Ganga, The Arabian Sea, The Indian Ocean, Himalayas, Bhakra Bandh, Sahara Desert

  • The का प्रयोग धार्मिक ग्रन्थ, अख़बार, पत्रिका के नाम से पहले होता है।

उदाहरण: The Gita, The Indian Express, The India Today

  • The का प्रयोग ऐसे देश के नाम के साथ किया जाता है जिनमे Kingdom, State, Publican नाम आता है।

उदाहरण: The United States, The United Kingdom, The Republican Of Ireland

  • All और Both के बाद तथा Whole और Same से पहले The का प्रयोग होता है।

उदाहरण: All The Boys, Both The Girls, The Whole Class, The Same Shirt

  • तारीख (Dates) से पहले भी The का Use होता है।

उदाहरण: Today Is The 13th Of February

Conclusion

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट आर्टिकल क्या है (What Is Articles In Hindi) आशा करते है कि आपको A, An, The Ka Prayog Kahan Hota Hai (Use of A or An) के बारे में सब कुछ अच्छे से समझ में आया होगा। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो Comment Box में Comment करके जरूर बताएं।

A An The Use in Hindi में आपको कोई भी परेशानी हो तो आप हमे जरूर बताएं हमारी Team आपकी Problem को हल करने की पूरी कोशिश करेगी। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, ताकि वे भी Articles Kya Hote Hain और Article Kaise Sikhe के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

Articles से जुड़े FAQs

Articles कितने प्रकार के होते हैं?

इंग्लिश में Articles दो प्रकार के होते है; Definite और Indefinite Articles

क्या The एक Articles है?

हाँ, The शब्द को एक Definite आर्टिकल माना जाता है क्योंकि यह Noun के अर्थ को एक विशेष चीज़ के रूप में परिभाषित करता है।

एक Articles Noun क्या है?

एक Articles एक शब्द है जो एक Noun की पहचान करता है या उसे Modify करता है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 342

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

9 thoughts on “Articles क्या होते है और ये कितने प्रकार के होते हैं -सम्पूर्ण जानकारी”

  1. Agar hindi ko or asaan tareeqe likhde to or maza aayega ya phir jo hindi ka word ho to use site me asaan hindi likhde wese bahut maza aaya padhne me

    Reply

Leave a Comment