Paryayvachi Shabd In Hindi – [450+] पर्यायवाची शब्द।

Paryayvachi Shabd In Hindi – पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- पर्याय और वाची, ‘पर्याय’ का अर्थ है, ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ

Editorial Team

Paryayvachi Shabd In Hindi

Paryayvachi Shabd In Hindi – पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- पर्याय और वाची, ‘पर्याय’ का अर्थ है, ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’। ऐसे शब्द जिसके एक से ज्यादा अर्थ निकले, या अर्थ में समानता हो उन्हें पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। Paryayvachi Shabd को समानार्थक और समानार्थी शब्द भी कहा जाता है। यह हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में हर विद्यार्थी को पता होना चाहिए।

Paryayvachi Shabd को अंग्रेजी में Synonyms कहते है। इन शब्दों का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हिंदी भाषा में हमे एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जायेंगे, जो पढ़ने में अलग होते है पर उनका अर्थ एक समान ही होता है। तो चलिए आगे बढ़ते है और जानते है Samanarthi Shabd In Hindi के बारे में।

Paryayvachi Shabd In Hindi

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

समानार्थी या पर्यायवाची शब्द की व्याकरणिक परिभाषाएं (Synonyms Meaning In Hindi) इस प्रकार है –

  • जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।
  • किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्द को पर्यायवाची शब्द कहते है।
  • ऐसे शब्दों का समूह जो किसी शब्द के अर्थ की व्याख्या करने के लिए प्रयुक्त हो उसे पर्यायवाची शब्द कहाँ जाता है।

उदाहरण- सूर्य का पर्यायवाची शब्द – सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, प्रभाकर, आदित्य, भानु।

इस उदाहरण में आपने देखा कि हमने एक शब्द लिया “सूर्य” और इसके एक से अधिक अर्थ बन गए, तो यही पर्यायवाची शब्द है।

इसे भी पढ़े: Muhavare in Hindi – 300+ हिंदी मुहावरे।

Paryayvachi Shabd In Hindi

“अ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

1. अंधा – नेत्रहीन, अन्ध, चक्षुविहीन, सूरदास।
2. अधर्म – पाप, अनीत, अपकर्म, जुल्म।
3. अक्षर – वर्ण, हरफ।
4. अंक – संख्या, गिनती, क्रमांक, निशान।
5. अंकुर – कोंपल, कलिका, गाभा।
6. अंकुश – प्रतिबंध, रोक, रुकावट, दबाव।
7. अग्नि – आग, अनल, पावक, ज्वाला।
8. अंचल – पल्लू, छोर, क्षेत्र, अंत।
9. अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, पाहुना।
10. अमृत – सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक।
11. अनुपम – अनोखा, अतुल, अपूर्व, अद्भुत, अनन्य।
12. अर्थ – हय, वाजि, घोड़ा।
13. असुर – यातुधान, राक्षस, दानव, तमचर, दनुज।
14. अलंकार – आभूषण, भूषण, गहना, जेवर।
15. अचानक – अनायास, एकाएक, दैवयोगा।
16. अनादर – बेइज्जती, तिरस्कार।
17. अंगूठी – मुद्रा, मुंदरी, छाप, छल्ला।
18. अधिकार – शक्ति, योग्यता, अर्हता, क्षमता।
19. अधीर – विकल, व्यग्र, आतुर।
20. अनिवार्य – जरूरी, आवश्यक, लाजमी, अटल।

यहाँ हो गए 20 पर्यायवाची शब्द पूरे, चलिए आगे बढ़ते है कुछ और पर्यायवाची शब्द की ओर।

21.अंबु – जल, पानी, नीर, सलिल।
22. अंबुनिधि – समुद्र, सागर, जलधि, जलेश।
23. अंशुमान – सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर।
24. अकड़बाज – घमंडी, अहंकारी, गर्वीला।
25. अक्ल – मेधा, प्रज्ञा, मति, विवेक।
26. अखिलेश्वर – ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान।
27. अहि – सांप, नाग, सर्प।
28. असभ्य – गँवार, असंस्कृत, उजड्ड।
29. असत्य – झूठ, मिथ्या, मृषा, असत।
30. अर्चना – आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
31. अमीर – धनी, मालदार, दौलतमंद।
32. अमन – शांति, सुकून, सुख-चैन।
33. अंग – अंग, अवयव, हिस्सा, भाग।
34. अनी – कटक, दल, सेना, लश्कर।
35. अन्वेषण – अनुसंधान, खोज, जाँच, शोध।
36. अर्जुन – धनंजय, पार्थ, भारत, गांडीवधारी, गुडाकेश, सव्यसाची।
37. अचेत – बेहोश, चेतनाशून्य, मूर्च्छित।
38. अज्ञानी – अबोध, मूर्ख, नादान।
39. अप्सरा – देव बाला, सुरबाला, दिव्यांगना, देव कामिनी, सुरसुन्दरी।
40. अनाज – गल्ला, दाना, धान, अन्न, धान्य।

इस तरह यहाँ पूरे हो गए 40 पर्यायवाची शब्द।

41. अमूल्य – अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती।
42. अरण्य – जंगल, कान्तार, विपिन, वन, कानन।
43. अज – ब्रह्म, ईश्वर, दशरथ के जनक, बकरा।
44. अश्लील – अभद्र, अधिभ्रष्ट, बेशर्म, असभ्य
45. अपराधी – मुजरिम, दोषी, कसूरवार, सदोष।
46. अधीन – मातहत, निर्भर, पराधीन।
47. अखण्ड – पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, समूचा, पूरा।
48. अकाल – भुखमरी, कुकाल, दुष्काल, दुर्भिक्षा।
49. अगुआ – अग्रणी, सरदार, मुखिया, प्रधान, नायका।
50. अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

“आ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

51. आँख – लोचन, नैन, नयन, नेत्र, विलोचन, अक्षि।
52. आकाश – नभ, गगन, तारापथ, पुष्कर, अंबर, व्योम, आसमान।
53. आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्ता, प्रमोद, उल्लास।
54. आश्रम – कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा।
55. आम – रसाल, आम्र, मादक, अमृतफल।
56. अंधकार – तम, तमिस्र, तिमिर, ध्वांत, अँधेरा, तमस्, अंधियारा।
57. आँसू – अश्रु, नयनजल, नेत्रनीर, नेत्रवारि, चक्षुजल।
58. आँगन – अँगना, अजिरा, प्राङ्गण।
59. आयु – उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल, वयस, जिन्दगी।
60. आयुष्मान – चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु।

बहुत बढ़िया हम आपकी गति से बहुत ही प्रभावित है यहां आपके 60 पर्यायवाची शब्द पुरे हुए।

61. ऑंधी – तूफान, बवंडर, अंधड़।
62. आक्रोश – क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
63. आनन – चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुख, मुखमंडल।
64. आशीर्वाद – शुभकामना, आशीष, आशीष, दुआ।
65. आवेदन – प्रार्थना, याचना, निवेदन।
66. आरसी – दर्पण, आईना, मुकुर, शीशा।
67. आकुल – व्यग्र, बेचैन, बेकल।
68. आकृति – आकार, चेहरा-मोहरा, नैन-नक्श।
69. आदर्श – प्रतिरूप, प्रतिमान, मानक, नमूना।
70. आलसी – निठल्ला, सस्त, निकम्मा, काहिला।
71. आख्यान – कहानी, कथा, किस्सा, इतिवृता।
72. आमदनी – कमाई, आय, मुनाफा।
73. आडम्बर – प्रपंच, पाखण्ड, ढोंग, ढकोसला, दिखावा, स्वांग।
74. आत्मा – जीव, सर्वव्यापी, विभु, सर्वज्ञ, क्षेत्रज्ञ, चैतन्य।
75. आज्ञा – आदेश, हुक्म, फरमान, आयसु, शासनादेश, निर्देश।
76. आलोचना – टीका-टिप्पणी, गुण-दोष निरूपण, समीक्षा, नुक्ताचीनी।
77. आम – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु।
78. आचरण – चिरायु, चिरंजीव।
79. आँधी – तूफान, अंधड़, बवंडर।
80. आजादी – स्वतंत्रता, स्वाधीनता, मुक्ति।

यहाँ हम 80 पर्यायवाची शब्द तक पहुँच चुके है।

81. आज्ञा – फरमान, आदेश, हुक्म।
82. आदमी – मानुष, इंसान, मनुष्य, मानव, मनुज।
83. आकृति – रूपरेखा, ढाँचा, डील-ड़ौल, चित्र, चेहरा-मोहरा आकर, प्रतिमूर्ति।
84. आखिर – अंतिम, नतीजा, समाप्त, खतम, अंत, पिछला।

“इ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

85. इच्छुक – उत्सुक, उत्कण्ठितं, अभिलाषा, लालायित, आतुर।
86. इर्द-गिर्द – चारो दिशाओं में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में।
87. इंद्र – महेंद्र, मधवा, देवराज, सुरपति, सुरेश, वृक्षा।
88. इंद्रपुरी – देवलोक, देवपुरी, अमरावती, इंद्रलोक।
89. इंद्र का पुत्र – एंद्री, उपेंद्र, जयंत।
90. इंतकाल – मृत्यु, अंतकाल, निधन, देहांत।
91. इज़्ज़त – आबरू, प्रतिष्ठा, मान, आदर।
92. इंद्रधनुष – इंद्रायुध, शक्रधनु।
93. इंदिरा – लक्ष्मी, रमा, श्री, कमला।
94. इच्छा – लालसा, कामना, चाह, मनोरथ, अभिलाषा, मनोकामना।
95. इन्द्राणी – शची, इंद्रवधू, महेन्द्री, इंद्रा, पौलोमी, शतावरी।
96. इनाम – पुरस्कार, पारितोषिक, बक्शीश।
97. इजाजत – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
98. इशारा – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
99. इरादा – हेतु, नियत, संकल्प, अभिप्राय, उद्देश्य, विचार, मंशा।
100. इतिहास – पूर्ववृत्त, प्राचीन कथा, पुराण।

100 Paryayvachi Shabd खत्म हुए।

“ई” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

101. ईष्या – मत्सर, स्पर्धा, कुढ़न, द्वेष, डाह, जलन, खार, रश्क, हसद।
102. ईश्वर – परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, ब्रह्म, जगदीश, अगोचर, अनन्त, जगन्नाथ, जगतप्रभु, निरंजन, रब, सच्चिदानन्द, साँई, अल्लाह, खुदा, परवरदिगार।
103. ईहा – कामना, आकांक्षा, मनोकामना, इच्छा, अभिलाषा।
104. ईमानदार – निश्छल, निष्कपट, दयानतदार, सत्यपरायण, सच्चा, सदाशय।
105. ईख – इक्षु, ऊख, रसाल, पेंडी।

“उ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

106. उक्ति – कथन, वचन, सूक्ति।
107. उत्पत्ति – उद्भव, जन्म, आविर्भाव, जनन।
108. उपहार – भेंट, सौगात, तोहफा, प्राभृत।
109. उपदेश – दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।
110. उग्र – प्रचंड, उत्कट, तेज, तीव्र, विकट, अविनीत, उद्दण्ड, भीषण।
111. उद्भव – उत्पत्ति, उद्गम, जन्म, उदय, उद्गम, सृष्टि।
112. उपकार – भलाई, नेकी, कल्याण, हितसाधन, परोपकार।
113. उपवन – बाग, बगीचा, वाटिका, उद्यान, आरामगाह, गुलशन, फुलवारी।
114. उपासना – आराधना, पूजा, अर्चना, सेवा, इबादत।
115. उत्सव – समारोह, पर्व, जलसा, त्योहार, जश्न, मंगलकार्य।
116. उजला – आलोक, प्रकाश, चांदनी, तेज, विभा, रोशनी, प्रभा, दीप्त।
117. उपाय – जुगत, साधन, तदबीर, कोशिश, तरकीब, चेष्टा, उपचार, ढंग।
118. उदार – उदारचेता, उदारचित्त, सरल, विशाल, उदारशील, विनीत, सज्जन।
119. उदाहरण – मिसाल, कथा-प्रसंग, नजीर, नमूना।
120. उमा – गिरिजा, गौरी, गौरा, पार्वती, शिव।
121. उल्लू – लक्ष्मी वाहन, चुगद, कौशिक, मूर्ख, बेवकूफ।
122. उतरना – नीचे लाना, पार पहुंचाना, नीचे रखना।
123. उचित – ठीक, सही, सभ्यक, वाजिब।
124. उत्साह – जोश, उमंग, हौसला, उत्तेजना।
125. उपवास – निराहार, व्रत, अनशन, फांका, लंघन।

यहाँ हो गए 125 पर्यायवाची शब्द पुरे।

“ऊ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

126. ऊँचा – ऊपर, अच्छा, बढ़िया, उच्च, उच्च कोटि का, चोटी का।
127. उषाकाल – सूर्योदय, सवेरा, प्रभात, सुबह, अमृतवेला, उदयकाल।
128. ऊंचाई – बुलंदी, उठान, उच्चता, तुगन्ता।
129. ऊँट – महाग्रीव, क्रमेलक, लम्बोष्ठ, उष्ट्र, अध्वग, सल।
130. ऊखल – ओखली, कूँड़ी, उलूखल।
131. ऊंघ – तन्द्रा, ऊंचाई, अलसाई, झपकी।
132. ऊष्मा – उष्णता, तपन, ताप, गर्मी।
133. ऊसर – बंजर, रेत, रेह, अनुवर।

“ऋ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

134. ऋषि – मुनि, साधु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी।
135. ऋण – उधारी, कर्ज, उधर।
136. ऋणी – देनदार, कर्जदार।
137. ऋतु – मौसम, मासिक, धर्म, रुत।
138. ऋषि – तपस्वी, मुनि, साधु, योगी, महात्मा, मन्त्र, मनीषी।
139. ऋषिकेतु – मन्मथ, मकरकेतु, मदन, मनोज, कामदेव, मकरध्वज।
140. ऋद्धि – बढ़ती, बढ़ोतरी, वृद्धि, समृद्धि।

“ए” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

141. एकत्र – समवेत, संग्रहित, संचित, समेकित, संकलित, पूंजीभूत।
142. एकता – समानता, मेल, ऐक्य, समैक्य, संगठन, संघ, एका, एकत्व, एकसूत्रता।
143. एकांत – निर्जन, सुनसान, शून्य।
144. एक करना – मिलाना, संग़ठन बनाना, जोड़ना, सम्मिलित करना।
145. एतबार – विश्वास, यकीन, भरोसा।
146. एकाग्रता – तल्लीनता, तन्मयता, लगन शीलता।

“ऐ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

147. ऐश्वर्य – वैभव, संपन्नता, धन, संपत्ति, श्री, महत्ता, विभूति, बड़प्पन।
148. ऐब – खोट, दोष, बुराई, अवगुण, कलंक, खामी।

“ओ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

149. ओस – तुषार, हिमसीकर, हिमबिन्दु, तुहिनकण, हिमकण।
150. ओज – तेज, शक्ति, बल, वीर्य।
151. ओजस्वी – बलिष्ठ, बलशाली, बलवान, ओजशाली, शक्तिमान, तेजस्वी।
152. ओंठ – होंठ, अधर, ओष्ठ, लब।

“औ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

153. औषधि – दवा, दवाई, भेषज।
154. औचक – अचानक, यकायक, सहसा, एकाएक,अकस्मात, एकदम।
155. और – अन्य, दूसरा, एवं, ज्यादा।

“क” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

156. कमल – पुण्डरीक, जलज, पंकज, सरोज, सरसीरूह, उत्पल, नलिन, तामरस, शतदल, अरविन्द, अम्बुज, कोकनद, जलजात, अब्ज, नीरज, 157. सारंग, शतपत्र, वारिज, पद्म, सरसिज, कुशेशय।
158. कंगन – ब्रेसलेट, खडुवा, आभूषण, कंगन, ककना, चूड़ी।
159. कपट – दगा, फरेब, धोखा, छद्म, छल, प्रवंचना, व्याज, ठगी।
160. कपोत – कबूतर, हारीत, रक्तलोचन, पारावत, परेवा।
161. करुणा – दया, अनुकंपा, कृपा, कारुण्य, रहमत, मेहरबानी, प्रसाद, अनुग्रह।
162. किस्मत – नियति, विधि, भाग्य, होनी।
163. कच – केश, रोम, चिकुर, बाल, अलक, कुंतल।
164. कण्ठ – शिरोधरा, गर्दन, ग्रीवा, गला।
165. किताब – पुस्तक, ग्रन्थ, पोथी।
166. कल्पवृक्ष – सुरतरू, पारिजात, कल्पद्रुम, कल्पतरू, मन्दार, हरिचन्दन, देववृक्ष, देवद्रुम।
167. कली – मुकुल, कलिका, कोरक, जालक, गुंचा, शिंगूफा, कुङ्मल, डोंडी।
168. काक – कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन, एकाक्ष, बलिपुष्ट, काण, करटक।
169. कार्तिकेय – कुमार, षडानन, शरभव।
170. कस्तूरी – मृग मद, मदलता, कस्तूरिका, मुश्क, मृगनाभि, मोदिनी, मृगी।

यहाँ हो गए 170 Paryayvachi Shabd तक पहुँच चुके है।

“ख”से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

171. खतरा – अन्देशा, भय, डर, खटका, आशंका।
172. खेल – क्रीड़ा, केलि, तमाशा।
173. खिड़की – गवाक्ष, झरोखा, वातायन, दरीचा, बारी, अंतार, रोशनदान।
174. ख़ून – रक्त, लहू, शोणित, रूधिर।
175. खंभा – स्तूप, स्तंभ, खंभ।
176. खाना – खाद्य, वस्तु, भोजन, भोज्य, सामग्री, आहार।
177. खटमल – खटकीट, मत्कुण, खटकिड़ा।
178. खरगोश – शशा, शशक, खरहा।
179. खूँखार – क्रूर, निर्दय, जालिम, भयानक, भयंकर, डरावना, खूनी, हिंसक, जानलेवा।
180. खुशबूदार – सुवासित, सुगंधित, सुरभित, सुगंधपूर्ण।
181. ख़ामोशी – मुकता, नीरवता, चुप्पी, मौन।

“ग” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

182. गन्ना – इक्षु, ऊख, ईख।
183. गंगा – सुरसरि, सुरसरिता, अमरतरंगिनी, भागीरथी, मंदाकिनी, देवनदी, जाह्नवी, देवपगा, त्रिपथगा, विष्णुपदी, नदीश्वरी, सुरधुनी, जनुतनया, विष्णुपगा।
184. गधा – खर, वैशाखनंदन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
185. गुप्त – गूढ़, रहस्य पूर्व, परोक्ष, छिपा।
186. गणेश – लंबोदर, गणपति, गणपति, एकदंत, विनायक, गजवदन, मोदकप्रिय, मूषक वाहन, भवानी नन्दन, गौरी सूत, गजानन।
187. गेह – भवन, सदन, मंदिर, निकेतन, आवास, निवास, धाम, गृह, आलय, आगार, ओक, निलय, घर, मकान, आयन शाला, वास, शाला।
188. ग़रीब – दीन, अकिंचन, दरिद्र, निर्धन, कंगाल।
189. गायब – विलीन, छूमंतर, नौ दो ग्यारह, अदृश्य, गुम, लापता।
190. गाली – अपभाषा, बदजुबानी, अपशब्द, अश्लील कथन।
191. गिड़गिड़ाना – प्राथना करना, निवेदन करना, विनती करना, विनय करना, अभ्यर्थना करना।

“घ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

192. घड़ा – कलश, घट, कुम्भ, गागर, निप, गगरी, कुट।
193. घी – घृत, हवि।
194. घाटा – हानि, नुकसान, टोटा।
195. घन – जलधर, वारिद, बादल, मेघ, नीरद।
196. घुमक्कड़ – रमता, सैलानी, पर्यटक, विचरण शील।
197. घिनौना – घृण्य, गन्दा, घृणित।
198. घोड़ी – घोटिका, अश्वा।
199. घेरा – वलय, मंडल, वृत्त, दायरा, मर्यादा।

“च” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

200. चाँदी – रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, कलधौत, जातरूप, रुप्य, खजूर।
201. चाँदनी – कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका, कुमुद कला, जुन्हाई, अंजोरिया, उजियारी, हिमकर, अमृत द्रव, चंद्र मरीचि, कलानिधि, प्रकाश, रोशनी।
202. चर्म – खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
203. चोटी – शीश, श्रृंग, शिखर, पर कोटि, तुंग, शिरोबिंदु।
204. चन्द्रमा – चन्द्र, राकापति, राकेश, मयंक, सोम, मृगांक, हिमकर, कलानिधि, सुधाकर, निशाकर, द्विजराज, विधु, कलाधर, चाँद, तारकेश, तारापति, हिमांशु, निशिपति, रजनीपति, शशि, इन्दु।
205. चोर – तस्कर, दस्यु, रजनीचर, कुंभिल, मोषक, साहसिक।
206. चरण – पैर, पाद, पाँव, पग, पद।
207. चन्दन – गंधसार, सर्वास, मलय, गन्धराज, श्रीखण्ड, तमाल, मलयज, संदल, मंगल्य, हरिगंध, दिव्यगंध, दारूसार।
208. चन्द्रिका – कौमुदी, ज्योत्स्ना, चांदनी।
209. चंद्रशेखर – नीलकंठ, शंकर, शिव, महादेव, आशुतोष, महेश्वर।
210. चतुरानन – ब्रह्मा, विधाता, सृष्टा।
211. चना – छोला, रहिला, चणक।
212. चौकीदार – पहरेदार, प्रहरी, रखवाला।
213. चंचल – अलमस्त, पलायनशील, उतावला।
214. चौकसी – सतर्कता, सावधानी, निगरानी, होशियारी।

“छ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

215. छानबीन – पूछताछ, खोज, तफतीश, तहकीकात, जाँच पड़ताल, तलाश, अन्वेषण, अनुसंधान।
216. छली – छलिया, कपटी, धोखेबाज, प्रपंची, फरेबी, ठग।
217. छवि – शोभा, सौंदर्य, कांति, प्रभा, आभा, छटा, चमक, दमक, आलोक, धुति, उजाला, दीप्ति।
218. छतरी – छत्र, छाता, छत्ता।
219. छैला – सजीला, बाँका, शौकीन।
220. छल – दगाबाजी, चकमा, कपट, ढगी, धोखा, धोखेबाजी।

“ज” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

221. जीभ – जिह्वा, रसना, रसिका, रसला, रसज्ञा, जुबान, रसा।
222. जगत् – संसार, जग, दुनिया, विश्व, भव, जगती, जहान, लोक।
223. जानकी – सीता, वैदेही, जनकसुता, जनकतनया, जनकात्मजा, जनकनंदिनी, भूमिजा, जाह्नवी।
224. जड़ता – निष्क्रियता, निश्चेष्टता, गतिहीनता, अचेतनता, स्थिरता।
225. जमुना – कृष्णा, तरिन-तनूजा, रवितनया, कालिन्दी, अर्कजा, सूर्यसुता, कालगंगा।
226. जल – पानी, नीर, तोय, अम्बु, सलिल, जीवन, उदक, वारि, पय, अमृत, आप, रस, अंभ, अप्।
227. जहर – विष, गरल, माहुर।
228. जगत – भुवन, संसार, जगती, भव, लोक, विश्व, दुनिया।
229. जंगल – गहन, कानन, कान्तार, वन, विटप, अरण्य।
230. ज्योति – दीप्ती, छवि, भा, आभा, रुचि, प्रभा।
231. जहाज – जलयान, पोत।

“झ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

232. झंडा – ध्वजा, पताका, केतु, निशान, केतन, ध्वज, वैजयंती।
233. झोपड़ी – छानी, पर्णकुटी, कुटिया, अ॒पा, मड़वा, कुंज।
234. झूठ – मिथ्या, अनृत, मृषा, असत्य।
235. झरना – उत्स, स्त्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्रवण, झर, वारि, सोता।
236. झोंकना – गिराना, फेंकना, घुसेड़ना, ढकेलना, डालना।
237. झूला – झूलना, पालना, हिंडोला।
238. झुका हुआ – पराजित हुआ, थका हुआ, दबा हुआ।

“ट” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

239. टीका – व्याख्या, वृत्ति भाषांतरण, भाष्य, विवृति।
240. टंकार – झंकार, ध्वनि, टंकोर।
241. टक्कर – बराबरी, मुठभेड़, घाटा, धक्का, सामना।
242. टुटा हुआ – खंडित, दुबला, कमजोर, निर्धन।
243. टेर – बुलावा-गुहार, पुकार।
244. टीका – धब्बा, निशान, तिलक, टिप्पणी, युवराज, दाग।
245. टाँग – टंक, पैर, पाँव।
246. टोकरी – खाँची, डलिया, झाँपी, चँगेरी।

“ठ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

247. ठिगना – बौना, वामन, नाटा।
248. ठीक – उपयुक्त, उचित, मुनासिब, सही, दुरुस्त, शुद्ध, अच्छा।
249. ठाँव – स्थान, जगह, ठिकाना, ठौर, स्थल, पता।
250. ठगी – जालसाजी, बेईमानी, मायाजाल, कपट।
251. ठिकाना – स्थान, अड्डा, व्यवस्था, आयोजन, जगह।
252. ठठोली – परिहास, ठिठोली, मज़ाक।
253. ठन-ठन गोपाल – निर्धन, गरीब, अकिंचन।

यहाँ हो गए 253 पर्यायवाची शब्द खत्म।

“ड” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

254. डरावना – भयंकर, भीषण, कराल।
255. डकारना – दहाड़ना, गरजना, डकार लेना।
256. डफला – खंजरी, चंग, डफ।
257. डब्बा – ढक्कनदार, केस, डिब्बा, बर्तन।
258. डरपोक – कापुरुष, भीरु, आतंकित करना, भयभीत कार्य।
259. डायन – पिशाचनी, भूतनी, डाकिनी।
260. डायरी – रोचनामचा, दिनचर्या, दैनिकी।
261. डींग मारना – बड़ी-बड़ी बातें करना, डींग हांकना, गप्प मारना।
262. डूबना – नष्ट होना, गोता लगाना, तल्लीन होना, डुबकी लगाना, बर्बाद होना, समाना।
263. डोरी – सुतली, डोर, ताँत, तागा, रस्सी, सूत्र।
264. डंडा – लाठी, सोंटा।

“त” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

265. तंबू – डेरा, खेमा, वितान, कपड़कोट, छोलदारी, शिविर।
266. तालाब – जलाशय, सरोवर, जलवान, पुष्कर, पोखरा, सरसी।
267. तोता – सुआ, कीर, सुग्गा, शुक।
268. तलवार – कृपण, चन्द्रहास, करवाल, शमशीर।
269. तामरस – सरसिज, कमल, नीरज, पंकज, इंदीवर।
270. तन – शरीर, काया, तनु, बदन, देह।
271. तहजीब – सभ्यता, संस्कृति।
272. तारीख – मिति, दिनांक, तिथि।
273. तसल्ली – सांत्वना, ढांढस, दिलासा।
274. तारा – भाग्य, सितारा, तारक, किस्मत, गृह।
275. तरूणी – मनोज्ञा, प्रमदा, युवती, सुंदरी, रमणी, कामिनी, औरत, महिला, स्त्री, नारी, वामा, ललना।
276. तीर – बाण, सायक, नाराच, शिलीमुख, विशिख, इषु।

“थ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

277. थल – भूमि, जगह, जमीन, स्थान, स्थल, धरती।
278. थका माँदा – उकताया हुआ, थका हुआ।
279. थपेड़ा – तमाचा, थप्पड़, चाँटा, झापड़।
280. थवई – राजगीर, राज, मिस्त्री, राजमिस्त्री।

“द” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

281. दासी – अनुचरी, नौकरानी, बाँदी।
282. देवता – विबुध, आदित्य, सुर, अजर, अमर, देव।
283. दिन – प्रमान, याम, वासर, दिवा, दिवस, वार।
284. दीन – अकिंचन, दरिद्र, कंगाल, ग़रीब।
285. दाँत – दशन, मुखखुर, रदन, रद।
286. दर – रेट, मूल्य, कीमत, भाव।
287. दरख्त – पेड़, वृक्ष, तरु, विटप।
288. दिवंगत – मरहूम, स्वर्गीय, परलोकवासी, मृत।

“ध” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

289. धनुर्धर – धनुषधारी, धन्वी, तीरंदाज, कमनैत, निषंगी।
290. धनुष – धनु, कोदण्ड, शरासन, पिनाक, सारंग, चाप, कमान, विशिखासन, कार्मुक।
291. धन – सम्पदा, दौलत, वित्त।
292. धरती – अचला, पृथ्वी, वसुंधरा, ज़मीन, भूमि।
293. धनु – शरासन, धनुष, कमान, पिनाक, कोदंड।

“न” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

294. निशा – यामिनी, रात्रि, रजनी, क्षपा, शर्वरी, रैन, निशि, विभावरी, निशीथ, तमस्विनी।
295. नमस्कार – प्रणाम, नमस्ते, अभिवादन, सलाम।
296. नीति – रीति, राजविद्या, नय।
297. नर्क – यमलोक, यमपुर, यमालय, जहन्नुम, दोजख, रौरव, दुर्गति।
298. नदी – आपगा, जयमाला, सारंग, सरि, तनूजा, सरित।
299. नौका – जलयान, बेड़ा, पतंग, नाव, तरी।
300. नर – मनुष्य, मानव, मनुज, जन।
301. नारद – देवर्षि, ब्रह्मपुत्र, ब्रह्मर्षि।
302. नाश – नष्ट, विनाश, क्षय, ध्वंस, अवसान, प्रलय, हानि।
303. निर्मल – विमल, पवित्र, पावन, अमल, स्वच्छ, निष्कलुष।
304. नैसर्गिक – स्वाभाविक, प्राकृतिक, कुदरती।

यहाँ हो गए 304 पर्यायवाची शब्द पूरे।

“प” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

305. पाला – हिम, प्रालेय, नीहार, तुहिन, तुषार।
306. प्रातःकाल – सुबह, सवेरा, भोर, प्रभात, विहान, उषाकाल।
307. प्रेम – राग, लगाव, प्रीति, स्नेह, अनुरक्ति, प्यार।
308. पत्नी – भार्या, दारा, वामा, परिणीता, गृहिणी, वल्लभा, कुलांगना, कलत्र, अर्धांगिनी, बहू, बधू।
309. पति – वल्लभ, भर्ता, स्वामी, नाथ, प्राणनाथ, साजन, सैंया, कांत, ईश, खाविंद, शौहर, भरतार, घरवाला, बालम।
310. पत्थर – पाहन, उपल, शिला, पाषाण।
311. पथ – मग, मार्ग, राह।
312. पगड़ी – पगिया, मुरैठा , साफा, मान-मर्यादा, उपहार।
313. प्रिया – प्रेयसी, प्यारी, प्रभात।
314. पंडित – प्राज्ञ, कोविद, मनीषी, विद्वान, सुधी, विचक्षण, धीर, बुध, बुद्धिमान, विज्ञ।
315. पुत्री – बेटी, सुता, तनया, आत्मजा, तनुजा, नन्दिनी, दुहिता।
316. पुष्प – फूल, कुसुम, सुमन, प्रसून, पुहुप, फुल्ल, गुल।
317. पिता – जनक, तात, पितृ, बाप, अब्बा।
318. पुरुष – आदमी, जन, नर; मर्द, मनुज, मनुष्य, मानव, मानुष।

“फ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

319. फूल – पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून।
320. फूट – मतभेद, अनबन, परस्पर, कलह।
321. फसल – पैदावार, उपज, कृषि-उत्पाद, खिरमन।
323. फल – फलम, बीजकोश।
324. फरमान – राजाज्ञा, राजादेश, हुक्म।
325. फंदा – फाँस, धोखा, जाल, कपट।
326. फबती – उपहास, चुटकी, चुटकला, परिहास।
327. फलाँग – चौकड़ी, छलाँग, उछाल।
328. फालतू – अनावश्यक, बाकी, गैरजरूरी, बेकार, बचा हुआ।

“ब” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

329. बाण – तीर, सायक, नाराच, आशुग, सर।
330. बकवास – आकबाक, प्रलाप, बकबक, बकवाद।
331. बिजली – चंचला, चपला, घनवल्ली, ताड़ित, बीजुरी, विधाता।
332. बादल – जल्द, नीरद, पयोद, मेघ, घन।
333. बगीचा – बगिया, उपवन, फुलवारी, बाग़, वाटिका।
334. बारिश – बरसात, चौमासा, वर्षा।
335. बचपन – लड़कपन, बचपना, बालपन।
336. बदनाम – कलंकित कुख्यात।

“भ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

337. भाई – तात, भ्राता, भ्रातृ, सहोदर, बंधु, भैया, सजाता, सगर्भा।
338. भय – भीति, डर, विभीषिका, आतंक, त्रास।
339. भेंट – नजराना, उपहार, सौगात, इनाम, पुरस्कार।
340. भूखा – भुक्खड़, क्षुधार्त, बुभुक्षित, क्षुधातुर, क्षुधालु।
341. भोजन – भोज्य सामग्री, आहार, खाना, वस्तुभूखा।
342. भूखा – भुवखड़, क्षुधार्त्त, बुभुक्षित, क्षुधातुर, क्षुधालु।
343. भुजा – बाजू, बाहु, भुज।
344. भगवान – परमेश्वर, ईश्वर, जगतपालक।
345. भड़कीला – चटकीला, चमकीला, चटकदार, भड़कदार।
346. भाषा – वाणी, कथन, बोली, भाषण।

“म” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

347. महेश – त्रिपुरारी, कैलाशपति, मदनारि, शिव शंकर, भूतनाथ, चन्द्र शेखर, चन्द्रमौलि, भोले, रूद्र, त्रिलोचन, त्रिनेत्र, आशुतोष, पशुपति, शम्भू, उमापति, सतीपति।
348. मेंढक – दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक।
349. मरण – निधन, प्राणान्त, देहावसान, देहांत, स्वर्गवास, मृत्यु, इंतकाल, काशीवास, गंगा लाभ, निर्वाण।
350. मैना – सारी, सारिका, मधुरालाषा, कलहप्रिया, चित्रनेत्रा, चित्राक्षी, मधुरालया, चित्रलोचना।
351. मोती – मुक्ता, मौक्तिक, शशिप्रभा, सीपज, स्वातिसुत, शुक्तिज।
352. मुक्त – कैवल्य, मुक्ति, निर्वाण, परम, पद।
353. मुलाकात – मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
354. मुर्गा – कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर।
355. मोर – शिखी, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर।

“य” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

356. युद्ध – समर, रण, संग्राम, विग्रह, संघर्ष, लड़ाई।
357. यात्रा – सफर, गमन, प्रयाण, प्रस्थान।
358. युवती – तरुणी, श्यामा, रमणी, परमदा, सुंदरी, स्री, नारी , औरत, वनिता।
359. यम – यमराज, कृतांत, रविसुत, धर्मराज, काल, अंतक, जीवितेश, सूर्यपुत्र, दंडधर,शमन, कीनाश, श्राद्धदेव।
360. यमुना – कालिंदी, जमुना, कृष्णा, रविसुता।
361. यंत्रणा – तकलीफ, व्यथा, यातना, पीड़ा।
362. यकीन – भरोसा, आस्था, ऐतबार, विश्वास।

“र” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

363. राजा – भूपाल, नरेश, नरपाल, महीप, राव, नरेन्द्र, नृप, भूप, भूपति, महीपाल, महीश, नरपति, शासक।
364. राधिका – राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा, कृष्णप्रिया।
365. रानी – राज्ञी, राजपत्नी, महिषी, साम्राज्ञी।
366. रावण – दशानन, लंकेश, लंकापति, दशाशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र, दशकंधर, दशवदन, दशकंठ।
367. रोक – रुकाव, अटक, अटकाव, चेहरा-मोहरा, शक्ल, रूपरंग।
368. रूप – सूरत, नैन-नक्श, बनावट, आकार, चेहरा-मोहरा, शक्ल, रूपरंग।
369. रोकथाम – संयम, नियंत्रण, प्रतिबंध, रोक, रुकावट।
370. रेत – बालु, रेणुका, रेणु, बालुका।

“ल” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

371. लज्जा – लाज, शर्म, हया।
372. लड़की – बालिका, कुमारी, किशोरी, बाला।
373. लक्ष्मण – लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष।
374. लौटना – घूमना, मुड़ना, फिरना, वापस, आना।
375. लोलुप – आकांक्षी, लोभी, लालची, उत्सुक।
376. लुप्त – गुम, अदृश्य, गायब, गुप्त।
377. लुटेरा – डकैत, डाकू।
378. लिहाज – संकोच, लाज, रियायत, हया, तरफदारी।

378 Paryayvachi Shabd तक पहुँच चुके है।

“व” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

379. वृक्ष – द्रुम, पादप, अगम, पेड़, विटप।
380. विवाह – गठबंधन, व्याह, शादी।
381. विधवा – पतिहीना, अनाथा।
382. विष्णु – दामोदर, केशव, माधव, उपेन्द्र, नारायण।
383. विश्व – संसार, जगत, लोक, दुनिया, जग।
384. वीर – सहचर, सजना, सुहाग, सखी, सहेली, बीर, शूर।
385. विनिमय – आदान-प्रदान, लेन-देन, अदला-बदली, व्यतिहार, उलटा-पलटा।
386. विघ्न – रुकावट, रोड़ा, अड़चन, व्याघात, बाधा।
387. वज्र – पवि, अशनि, कुलिश, दंयोलि।
388. विष्णु – हरिः, श्रीपति, लक्ष्मीपति, चतुर्भुज, रमापति, रमेश, चक्रपाणि, जनार्दन, मुकुन्द, नारायण, माधव, केशव।
389. विशाल – विराट, दीर्घ, वृहत्, बड़ा, महा, महान, विस्तृत, विस्तीर्ण।

“श” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

390. शोभा – सुन्दरता, सौन्दर्य, छटा, मनोहरता, सुषमा।
391. शिष्ट – विनीति, सुसंस्कृत, सुशील, सभ्य, शालीन, सौम्य, भद्र, नम्र।
392. शुभ्र – गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात।
393. शेर – मृगराज, केशरी, सिंह, हरि, वनराज।
394. शत्रु – दुश्मन, वैरी, अरि, रिपु, अमित्र।
395. शेषनाग – फणींद्र, सर्पराज, उरगाधिपति, नागराज, शेष, फणीश, वासुकि, धरणीधर, सहस्त्रानन, अहीश, सर्पपति, सहाजासन।
396. शिकारी – लुब्धक, व्याध, बहेलिया, आखेटक, अहेरी।
397. शहद – मधु, रस, आसव, मकरन्द।
398. शपथ – सौगंध, प्रतिज्ञा, कसम, प्रण।
399. शमन – दमन, काबू, नियंत्रण, रोक।
400. शुरुआत – पहल, प्रारम्भ, श्रीगणेश।
401. शून्य – खाली जगह, एकांत स्थान, रिक्त स्थान।

“स” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

401. सुगन्ध – इष्टगन्ध, घ्राण, सुरभि, सुवास, खुशबू, सौरभ, तर्पण।
402. सभा – अधिवेशन, परिषद्, बैठक, महासभा, समिति, संगठन, मण्डली, गोष्ठी।
403. सरिता – तटिनी, वाहिनी, तरंगिणी, शैलजा।
404. समता – बराबरी, साम्य।
405. स्वर्ग – सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, नाक, धुलोक।
406. सुरभि – सुगंध, हष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास।
407. समुद्र – सागर, सिन्धु, उदधि, नदीश, वारिधि, अम्बुधि, नीरनिधि, रत्नाकर, पयोनिधि, अर्णव, तोयनिधि।
408. सहेली – आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री, संगिनी, सहचारिणी।
409. संध्या – सांयकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि।
410. सुन्दर – ललित, ललाम, मंजुल, रूचिर, चाक, रम्य, मनोहर।
411. सरस्वती – शारदा, वीणापाणि, वाग्देवी, वाणी, महाश्वेता, गिरा, ब्राह्यमी, भारती, वाक्, वागीशा।

“ह” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

412. हीरा – मणिवर, वज्रमणि, हीरक, कुलिश, बजसार।
413. हनुमान – अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, महावीर, मारुत।
414. हंस – मराल, चक्रांग, कलहंस, सिपपक्ष, मानसौक, मुक्तभुक्, सरस्वती वाहन, कारंडव।
415. हिरण – कुरंग, सारंग, मृग, कृष्णसार।
416. हाथी – हस्ती, कुंजर, नाग, सिन्धुर, दन्ती, करि, द्विरद, गयंद, गज, मतंग।
417. हिमालय – हिमांचल, नगाधिराज।
418. हितैषी – शुभेच्छु, हितकारी, मंगलाकांक्षी, शुभचिंतक, हितचिन्तक, शुभाकांक्षी।
419. ह्रदय – उर, छाती, वक्ष, हिय, हिया, मन, अंत:पुर, अंतस, दिल, कलेजा, वक्षस्थल।

इसे के साथ यहाँ आपके 264 Paryayvachi Shabd पूरे कर चुके है!

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

  • Nadi Ka Paryayvachi – [नदी] – सरिता, नद, नदिया, तटिनी, दरिया, धारावती, निर्झरी, शैलजा, कगोलिनी, दुकूलनी।
  • Kamal Ka Paryayvachi – [कमल] – पंकज, नीरज, सरोज, अंबुज, जलजात, कुशेशय, कँवल, अरविंद, कोकनद, सरसिज, शतपत्र।
  • Ghar Ka Paryayvachi Shabd – [घर] – आवास, गृह, धाम, डेरा, बसेरा, गेह, सदन, भवन, आलय, अयन, निकेत, मकान।
  • Din Ka Paryayvachi Shabd – [दिन] – दिवस, दिवा, वासर, वार, प्रमान, काल, तिथि।
  • Jal Ka Paryayvachi Shabd – [जल] – पानी, नीर, वारि, पय, अम्बु, धनरस, उदक, सर्वमुख, सलिल, तोय।

इसे भी पढ़ना न भूले: 22+ Tongue Twisters In Hindi – जो जीभ को चकरा देंगे।

Synonyms In Hindi

क्रमांक शब्द पर्यायवाची
1.एहसान आभार, कृतज्ञता, अनुग्रह।
2.एकाएक अचानक, सहसा, एकदम।
3.ऐच्छिक स्वेच्छाकृत, वैकल्पिक, अखत्यारी।
4.ऐंठ ठसक, दंभ, कड़, हेकड़ी।
5.ऐहिक दुनियावी, लौकिक, सांसारिक।
6.ऐक्य एकता, मेल, एका, एकत्व।
7.ऐश विलास, ऐयाशी, सुख-चैन।
8.कपड़ा कर, चीर, पट, परिधान, अंशु, वस्त्र, अंबर।
9.किरण प्रभा, रश्मि, कर, मयूख, ज्योति, गो।
10.कामदेव मनोज, आत्मभू, दर्पक, मदन, अनंग, काम।
11.कुबेर यक्षराज, धनाधिप, राजराज, धनद।
12.कबूतर हारिल, कलरव, कपोत, पारावत।
13.कृपा अनुग्रह, अनुकंपा, प्रसाद, करुणा, दया।
14.किनारा कगार, तट, तीर।
15.क्रोधगुस्सा, कोप, कोह, रोष, आक्रोश।
16.कुत्ता श्वान, श्रा, सरमेव, कुक्कुर, शुनक।
17.कागा पिशुन, कौआ, काग, वायस, करठ।
18.कंचन स्वर्ण, कनक, सोना, हिरण्य।
19.कंजूस मक्खीचूस, कृपण, सूम।
20.खग विहग, विहंग, पक्षी, द्विज, चिड़िया, पंछी, पखेरू, शंकुत, परिंदा, नभचर, अण्डज।
21.ख्याल ध्यान, विचार, भाव, सम्मति, आदर, लिहाज, सम्मान।
22.खोटा अशुद्ध, मिलावटी, दूषित, नकली, खराब, बुरा।
23.खोजना मालूम करना, ढूँढ निकालना, पता लगाना, छानबीन करना, पूछताछ करना।
24.खेद दुख, शोक, मनोव्यथा, अनुताप, कचोट, संताप।
25.खीजना झुंझलाना, चिढ़ना।
26.गुफा कंदरा, गुहा, खोह, गह्वर, दरी।
27.गृह धाम, निकेतन, आलय, निवास, सदन, आगार।
28.गर्मी ऊष्मा, ताप, निदाघ, ग्रीष्म।
29.गल्ला अनाज, फसल, अन्न।
30.गाना गीत, तराना, नगमा, गान।
31.गिरिराज पर्वतराज, गिरीश, पर्वतेश्वर, हिमालय।
32.गुनाह कसूर, अपराध, दोष, खता।
33.गुलामी दासता, परवशता, परतंत्रता।
34.गेहूँ गंदुम, गोधूम, कनक।
35.गंभीर शांत, अतल, विकट, भारी, गहरा, दुर्गम, कठिन।
36.गाड़ी वाहन, सवारी, बैलगाड़ी, यान, शकट।
37.घास तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।
38.घट घड़ा, कलश, कुम्भ, कुट, गागर, घटक।
39.घृतघी, अमृत, नवनीत, हव्य, आज्य, सर्पि, अमृतसार, क्षीरसार।
40.घटाघनावली, घनाली, मेघमाला, मेघाली, कादंबिनी।
41.घृणा अरुचि, नफरत, जुगुप्सा, अनिच्छा, विरति, घिन।
42.चोर तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल।
43.चूहाखंजक, इन्दुर, मूषक, आखु।
44.चर्मखाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
45.चतुर दक्ष, पटु, कुशल, नागर विज्ञ, निपुण, प्रवीण, योग्य।
46.छाछ छाछी, लस्सी, मठा, मही।
47.छाती वक्षस्थल, वक्ष, उरोज, सीना, कुच।
48.छेरी अजा, छागी, बकरी।
49.छुट्टी रुखसत, विराम, अवकाश, विश्राम, फुर्सत।
50.छोह प्रेम, ममता, कृपा, स्नेह, अनुग्रह, दया।
51.जन्मांध नेत्रहीन, आँधरा, सूरदास, अँधा।
52.जमाई जंवाई, जामाता, दामाद।
53.जय विजय, फतह, जीत।
54.जवान युवा, नौजवान।
55.जनता आमलोग, समुदाय, जनसमूह।
56.जीव जीवात्मा, आत्मा, प्राण, रूह।
57.जगह स्थल, ठिकाना, अवसर, पड़ाव।
58.जहरीला जहर भरा, प्राण हारी, जहर मिला।
59.झड़प बखेड़ा, झगड़ा, हाथापायी, तकरार, झंझट।
60.झांसा बवंडर, तूफान, आंधी।
61.झरना प्रपात, उत्स, निर्झर, स्रोत।
62.झींगुर झिल्ली, झिल्लिका, घुरघुरा, जंजीरा।
63.झटपट तुरंत, तीव्रता से, जल्दी से, तेजी से।
64.टसुआ अश्क, आंसू, अश्रु।
65.टंटा झंझट, झगड़ा, तकरार, लफड़ा, दंगा।
66.टोना लटका, टोटका, जादू।
67.त्यौहार समारोह, पर्व, उत्सव।
68.थोड़ा अल्प, न्यून, जरा, कम, तनिक, परिमित, लघु, किंचित, स्वल्प।
69.थकानथकावट, श्रांति, क्लाति।
70.थातीजमापूँजी, धरोहर, अमानत।
71.थप्पड़ झापड़, तमाचा।
72.थाक समूह, ढेर।
73.थोथा खाली, पोला, सारहीन, निकम्मा।
74.थाह परिचय, सीमा, जानकारी, हद, अंदाज, पता।
75.थोपना आरोपित करना, लेपना, कलंकित करना, जमाना, बदनाम करना, चिपकना।
76.दुर्लभ दुष्प्राप्य, नायाब, अलभ्य, विरल, अप्राप्त।
77.दूध पीयूष, दोहज, पय, गौरस।
78.दास अनुचर, नौकर, सेवक, चाकर, भृत्य।
79.दुर्गा चण्डिका, सिंहवाहिनी, कालिका, कल्याणी, कुमारी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, महाशक्ति, शांभवी।
80.द्रौपदीकृष्णा, द्रुपदसुता, पांचाली, याज्ञसेनी, सैरन्ध्री।
81.ध्वज ध्वजा, केतु, झंडा, केतन।
82.धीरज तसल्ली, सब्र, दिलासा, संतोष।
83.धन्यवाद आभार, मेहरबानी, तारीफ, शाबासी।
84.नेता प्रमुख, सरदार, अगुआ, प्रधान, नायक, अग्रणी।
85.नाशनष्ट, विनाश, क्षय, ध्वंस, अवसान, प्रलय, हानि।
86.नियति भावी, होनी, प्रारब्ध, भाग्य, देव।
87.परागरज, पुष्परज, पुष्पधूलि, कुसुमरज।
88.पिशाचभूत, प्रेत, राक्षस।
89.फेर-फार घुमाव-फिराव, चालाकी, चक्कर, छल।
90.फौजी सिपाही, लश्करी, सैनिक, जंगी।
91.बंदरकपि, मर्कट, कीश, वार, हरि, शाखामृग, वानर, केलिप्रिय, पिंगल, दर्भ।
92.बुद्धिधी, मनीषा, प्रज्ञा, मति, समझ, अक्ल, जेहन, मेधा, धिषणा, सुजान।
93.बर्तनपात्र, बासन, भाँडा।
94.बहुतअनेक, अतीव, अति बहुल, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य, विपुल।
95.मधुप भ्रमर, अलि, भौंरा, भुंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद, भँवरा।
96.मीतसहचर, सखा, सुहृद, सपक्ष, मित्र, संगी, साथी, दोस्त, यार।
97.मूंगाप्रवाल, रक्तांग, विद्रुम, रक्तमणि।
98.मयूर केकी, शिखी, शिखंडी, नीलकंठ, मोर, कलाजी, शिवसुत वाहन, वीं, सारंग।
99.मुक्तिमोक्ष, कैवल्य, अपवर्ग, परमधाम, परम पद, सद्गति, निर्वाण।
100.रोना ऑंसू बहाना, बिलखना, विलाप करना
101.रोबआतंक, प्रभाव, दबदबा।
102.रोशनी उजाला, दीपक, प्रकाश, चिराग, चमक।
103.रोटीचपाती, जीविका, काम-धंधा, फुलका।

पर्यायवाची शब्द (MCQ)

1. सुधा का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

A) अमिय
B) सोम
C) अमृत
D) रवि

उत्तर- D

2. हनुमान का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

A) पवनसुत
B) मारुती
C) अंजनिपुत्र
D) विनायक

उत्तर- D

3. फूल का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

A) पुष्प
B) कुसुम
C) सुमन
D) तनुजा

उत्तर- D

4. कौन-सा पर्यायवाची ‘पार्वती’ का नहीं है?

A) उमा
B) भवानी
C) आत्मजा
D) गिरिजा

उत्तर- C

5. रात का पर्यायवाची शब्द है?

A) निशा
B) प्रभाकर
C) दिनेश
D) भारती

उत्तर- A

6. कौन-सा पर्यायवाची शब्द यमुना का नहीं है?

A) अर्कजा
B) सुरसुता
C) रवितनया
D) शिखंडी

उत्तर- D

7. कौन-सा पर्यायवाची बादल का नहीं है?

A) वारिज
B) जलद
C) पयोधर
D) मति

उत्तर- D

8. कौन-सा पर्यायवाची ईश्वर का नहीं है?

A) कृष्ण
B) प्रभु
C) जगदीश
D) ईश

उत्तर- A

9. पावक का पर्यायवाची शब्द है?

A) आग
B) वह्नि
C) अनल
D) उपरोक्त सभी

उत्तर- D

10. केतु का पर्यायवाची शब्द है?

A) झंडा
B) आचार्य
C) किरण
D) दिशा

उत्तर- A

अभ्यास पर्यायवाची शब्द

  1. अतिथि का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  2. रावण का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  3. यमुना का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  4. भूखा का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  5. लुप्त का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  6. ठिकाना का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  7. कमल का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  8. उपासना का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  9. विष्णु का पर्यायवाची शब्द क्या है?
  10. फूल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्तर-

1. मेहमान, अभ्यागत, पाहुना।
2. दशानन, लंकेश, लंकापति, दशाशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र, दशकंधर, दशवदन, दशकंठ।
3. कालिंदी, जमुना, कृष्णा, रविसुता।
4. भुक्खड़, क्षुधार्त, बुभुक्षित, क्षुधातुर, क्षुधालु।
5. गुम, अदृश्य, गायब, गुप्त।
6. स्थान, अड्डा, व्यवस्था, आयोजन, जगह।
7. पुण्डरीक, जलज, पंकज, सरोज, सरसीरूह, उत्पल, नलिन, तामरस, शतदल, अरविन्द, अम्बुज, कोकनद, जलजात, अब्ज, नीरज, सारंग, शतपत्र, वारिज, पद्म, सरसिज, कुशेशय।
8. आराधना, पूजा, अर्चना, सेवा, इबादत।
9. दामोदर, केशव, माधव, उपेन्द्र, नारायण।
10. पुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून।

Conclusion

ये थी आज की पोस्ट Paryayvachi Shabd के बारे में, जिसमे हमने What is Paryayvachi Shabd In Hindi के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दिए गए पर्यायवाची शब्द समझ आए होंगे। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो नीचे Comment बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये।

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share करना ना भूले, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को समानार्थी शब्द से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ निकले उसे पर्यायवाची शब्द कहते है।

पर्यायवाची को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

पर्यायवाची शब्दों को अंग्रेज़ी में Synonym कहते है।

हिंदी पर्यायवाची को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

पर्यायवाची शब्द को समानार्थक शब्द भी कहते है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 261

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment