Cricketer Kaise Bane – क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पढ़ता है।

क्रिकेट भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है। आज जिसे देखो वो क्रिकेट का दीवाना है। चाहे लड़का हो या लड़की आजकल सभी को क्रिकेट

Editorial Team

Cricketer Kaise Bane

क्रिकेट भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय खेल है। आज जिसे देखो वो क्रिकेट का दीवाना है। चाहे लड़का हो या लड़की आजकल सभी को क्रिकेट देखने का शौक होता है। वहीं कुछ लोग Cricket को अपने करियर के रूप में भी देखते हैं, अगर आप उनमें से एक हैं, जो इस खेल को न केवल देखना पसंद करते हैं बल्कि इसे खेलना भी पसंद करते हैं और इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आज इस ब्लॉग में आप Cricketer Kaise Bane इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर ने हमारे देश का बहुत नाम रोशन किया है, इन्होने सही उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया रहा और इसलिए आज ये अपने अथक प्रयास और मेहनत के दम पर भारत के टॉप क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं की तरह अपने देश का नाम ऊँचा करना चाहते है और इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सही उम्र से ही Cricket सीखना होगा और सही मार्गदर्शन की जरुरत होगी तभी आप एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते है।

पर Cricketer बनने से पहले आपको ये जानना जरुरी है, कि Cricketer Banne Ke Liye Kya Karna Padega और क्रिकेटर बनने के लिए कितना पैसा लगता है। अक्सर यूजर्स कमेंट में ये पूछते हैं कि मुझे क्रिकेटर बनना है क्या करू, Cricket Me Selection Kaise Hota Hai, Cricketer Banne Ke Liye Kya Karen और क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए कितनी उम्र चाहिए तो ये सभी जानकारी मैंने आपके साथ इस लेख में शेयर की है।

Cricketer Kaise Bane

एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना इतना आसान नहीं है, इसके लिए आपको बहुत मेहनत की जरुरत होगी। साथ ही आपको अपनी पूरी क्षमता से खेलना होगा और इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा हो सकता है की आपको शुरू में सफलता ना मिले लेकिन आप धैर्य रखकर आगे बढ़ सकते है। सबसे ज़रुरी होता है, इसे सीखने के लिए सही अकादमी चुनना और सही मार्गदर्शन प्राप्त होना। यदि सही उम्र में मार्गदर्शन मिल जाता है तो आप इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है और एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते है।

अगर आपका सपना भी क्रिकेटर बनने का है और आपको भी जानना है कि Cricketer Banne Ke Liye Kya Karna Padta Hai तो इसके लिए आपको महत्वपूर्ण टिप्स निचे दिए गए है –

  1. सबसे पहले DDCA स्तर की एक अच्छी क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करें।
  2. एक अच्छा कोच चुने, ताकि आप सही मार्गदर्शन में अपनी तैयारी जारी रख सके।
  3. प्रोफेशनल टीम से जुड़ने के लिए स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल के क्रिकेट में लगातार हिस्सा लें।
  4. टूर्नामेंट मैच खेले इससे आपके छोटे स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत होगी।
  5. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते है तो आप नेशनल लेवल की टीम में खेल सकते है।
  6. खेल ज्यादा समय तक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपका फिट होना जरुरी है इसलिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।

अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है और आपकी उम्र 18 वर्ष से कम हैं तो ये बिल्कुल सही समय है, क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करने का, और इस फील्ड में अपना भविष्य बनाने का।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: IPL Kya Hai? – जानिए आईपीएल की पूरी जानकारी हिंदी में।

क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए कितनी उम्र चाहिए

आपको सही उम्र में ही यह निर्धारित कर लेना होगा की आप क्रिकेटर बनना चाहते है। 7-8 वर्ष की उम्र में ही आप क्रिकेट खेलना सीख सकते है। क्योंकि बेहतरीन क्रिकेट सीखने और खेलने में ही बहुत साल लग जाते है। इस उम्र से ही आप क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर सकते है।

यदि आप अपने बच्चे को क्रिकेटर बनाना चाहते है तो इसी उम्र से उसे क्रिकेट अकादमी भेज सकते है और क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित कर सकते है। अगर आप खुद स्टूडेंट है और आप 18 वर्ष से कम उम्र के है तो आपके पास अभी भी समय है की आप अपने क्रिकेटर बनने के अपने इस सपने को पूरा कर सकते है।

Cricketer Banne Ke Liye Kya Kare

आप ये जरुर सोच रहे होंगे कि हमें Cricketer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga या हम Cricket Me Kaise Jaye तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिनके बारे में नीचे मैंने आपको बताया है:

  • प्रैक्टिस करे: एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के लिए आपको रोज प्रैक्टिस करनी होगी। अगर आप रोज प्रैक्टिस करेंगे तो ही आप खेल के लिए अपनी क्षमता को सही तरीके से उजागर कर पाएँगे।
  • क्रिकेट का बेसिक नॉलेज: आपको Cricket के सभी नियमों और उपकरणों की बुनियादी जानकारी होना जरुरी है।
  • पहचानें की आप किसमें माहिर हैं: ये एक सबसे जरुरी पहलू है, जब आपको ये नोटिस करना है, कि आप बल्लेबाजी या गेंदबाजी किसमें माहिर हैं। आप जिसमें मजबूत हैं उस पर विशेष ध्यान दें, और जिसमें कमजोर हैं, उसे सुधारने के लिए भी प्रयास करें।

क्रिकेट अकादमी कैसे चुनें

पूरे देश में बहुत सी Cricket Academy हैं, पर उनमें से कौन सी Cricket सीखने के लिए बढ़िया है, इसका चुनाव करने के लिए आपको नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखना होगा:

  • क्रिकेटर बनने के लिए सबसे पहले आपको क्रिकेट अकादमी में प्रवेश लेना होगा।
  • देश के प्रत्येक बड़े शहर में क्रिकेट अकादमी है। जहाँ पर आप प्रवेश प्राप्त कर सकते है।
  • जिस अकादमी में आप प्रवेश ले रहे हैं, प्रवेश के पहले उस अकादमी और अकादमी के कोच की पूरी जानकारी प्राप्त कर ले।
  • वहां के कोच कौन है, कोच ने किन-किन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी हुई है, ये जरुर पता कर लें।
  • इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा की अकादमी का जो क्रिकेट क्लब है वह DDCA (Delhi & District Cricket Association) से सम्बन्ध रखता है या नहीं।
  • जहाँ पर भी आप एडमिशन ले वहां की पूरी जानकारी प्राप्त का ले और उसके बाद ही एडमिशन ले।

Indian Cricket Team Me Kaise Jaye 

इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचने के लिए आपको कठिन परीक्षाओं को पार करना होता है। इसके लिए बहुत सी कठिन परीक्षाएं और ट्रायल होते है जिन्हें पार करके आपको आगे बढ़ना होता है। सबसे पहले आपको DDCA से सम्बन्धित क्रिकेट क्लबों के माध्यम से जो घरेलू टूर्नामेंट आयोजित होते है उसमें खेलने का मौका मिलता है। यह टूर्नामेंट खेलने के लिए अंडर 15 टीम में आपका चयन होगा।

यदि अंडर 15 में आपका चयन नहीं होता है तो आगे भी आपके पास बहुत से मौके होते है अंडर 16, 17 और 18 में खेलने का इन टीम में सिलेक्शन होने पर आप नेशनल टीम इंडिया अंडर 19, रणजी एवं नेशनल टीम में जा सकते है।

जरूर पढ़े: MPL App Kaise Use Kare? – MPL में गेम खेलकर घर बैठे कमाये लाखों रूपये!

Cricket Me Career Banane Ka Tarika

अगर आप एक अच्छे क्रिकेटर बनना चाहते है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए क्या करना होगा यह हम आगे जानेंगे।

  1. एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए आपको सही अकादमी का चुनाव करना होगा जो DDCA से सम्बद्ध हो।
  2. इसके साथ आप सही क्रिकेट कोच का चुनाव करें। एक अच्छा कोच आपको क्रिकेट खेलने का सही तरीका बताएगा और आपकी कमी बताने के साथ ही सही तरह से गाइड भी करेगा।
  3. डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल के सिलेक्शन होते ही रहते है, इसलिए जब भी यह सिलेक्शन हो आप इसमें हिस्सा ज़रुर लें।
  4. अगर आप इसमें अच्छा प्रदर्शन दिखाते है और आप सिलेक्ट हो जाते हैं, तो आपको आगे नेशनल लेवल तक जाने का मौका मिल सकता है। जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते है।
  5. सबसे जरुरी और अहम बात कुछ भी काम सीखने के लिए हमें उसकी प्रैक्टिस करना होती है, इसलिए क्रिकेटर बनने के लिए भी आपको रोज अभ्यास करना होगा। प्रैक्टिस करने से ही आप अपनी ग़लतियों को पहचान पाएँगे और उसे सुधार पाएँगे।
  6. क्रिकेट खेल में आपको अपना फिटनेस लेवल अच्छा रखना होगा और अपनी हेल्थ को बनाये रखना होगा। आपका वजन यदि अधिक है तो सबसे पहले आपको अपने वजन को कंट्रोल करना होगा।

तो ये वो कुछ जरुरी बातें थीं जो आपको क्रिकेटर बनने में बहुत काम आयेंगी, बस आपको इसके लिए पूरी लगन के साथ बहुत मेहनत करनी होगी।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Online Cricket Kaise Dekhe? – ऑनलाइन लाइव क्रिकेट देखने के लिए टॉप 7 ऍप्स!

Conclusion

आज की पोस्ट में आपने जाना क्रिकेटर कैसे बने (How to Become a Cricketer) व क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पड़ता है, उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई ‘Cricketer Kaise Bante Hain’ की जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट Cricketer Kaise Ban Sakte Hain ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। इस पोस्ट में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों, आपका दिन मंगलमय हो।

FAQs

मुझे क्रिकेटर बनना है क्या करू?

1. एक क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करें।
2. सही कोच चुने।
3. एक प्रोफेशनल टीम में शामिल हों।
4. टूर्नामेंट खेलना शुरू करें।
5. क्रिकेटर बनने के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दें।
6. राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चयन के लिए खेले।
7. अपने आप पर यकीन एवं भरोसा रखे।

क्या मैं 18 साल की उम्र में क्रिकेटर बन सकता हूं?

क्रिकेटर बनने के लिए 18 साल अभी भी बहुत ज्यादा नहीं है, अगर आपमें क्रिकेट खेलने की ज्वलंत इच्छा है तो आपको बता दें कि वर्तमान में 4 प्रमुख ट्राफियां है, अंडर-14, अंडर-19, अंडर-23 अदि, जिनमें खिलाड़ी कम उम्र में खेलना शुरू कर सकते है।

मैं रणजी ट्रॉफी में कैसे प्रवेश करूं?

सीनियर डिवीजनल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी टीमों में शामिल होने का प्रवेश द्वार माना जाता है। हालांकि, ऐसा कोई जरुरी नहीं, जूनियर डिवीजन के खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन के आधार पर राज्य की टीमों में या रणजी ट्रॉफी में खेल सकते है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 264

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

21 thoughts on “Cricketer Kaise Bane – क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पढ़ता है।”

  1. Hii friends Aapki is Salah se main bahut aage jana hai jo aapane bataya uske liye main main aapka dhanyvad karta hun

Comments are closed.