India Ka Full Form – इंडिया का फुल फॉर्म क्या है इन हिंदी।

भारत पूरे विश्व भर में एक प्रसिद्ध देश के रूप में जाना जाता है जहाँ विभिन्न जाति, संस्कृति और धर्म के लोग रहते है और

Editorial Team

India-Ka-Full-Form

भारत पूरे विश्व भर में एक प्रसिद्ध देश के रूप में जाना जाता है जहाँ विभिन्न जाति, संस्कृति और धर्म के लोग रहते है और एक भारतीय होने के नाते हमें अपने देश से जुड़ी सामान्य जानकारी रखना जरूरी होता है। क्या आपको पता है India Ka Full Form क्या है? ये एक ऐसा सवाल है जो आपको किसी के द्वारा भी पूछा जा सकता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि इंडिया का फुल फॉर्म (Full Form Of India) क्या है तो आज की ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

भारत देश को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे कि भारत, इंडिया और हिंदुस्तान। ये तीन नाम भारत देश के ऐसे नाम है जो कि काफी प्रचलित माने जाते है। लेकिन इसके अलावा भी भारत देश के अन्य कई नाम है, इसलिए आज मैं आपको भारत देश को किन-किन नामों से जाना जाता है और इसके साथ ही India Ki Ful Form और India Ka Full Form In English क्या है? इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दूँगी।

India-Ka-Full-Form

India Ka Full Form Kya Hai

वास्तविकता में इंडिया (India) का एक संक्षिप्त नाम नहीं है। इसलिए इसका कोई फुल फॉर्म या पूरा नाम नहीं है। हालांकि इंडिया का एक आधिकारिक (Official) नाम है: The Republic of India; भारत गणराज्य। इंडिया एशिया महाद्वीप का एक दक्षिण एशियाई देश है। यह क्षेत्रफल में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश और जनसंख्या में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

लेकिन लोगों द्वारा Internet पर ऐसे कई सारे India Ki Full Form (Full Form Of India) बनाए गए है जो कि धीरे-धीरे करके Internet पर काफी तेजी से प्रचलित हो रहे है। नीचे हमने आपको India Ka Full Form In English दिए है।

भारत (India) का कोई फुल फॉर्म नहीं है हालांकि लोगों द्वारा इंटरनेट पर रखी गयी कुछ दिलचस्प इंडिया की फुल फॉर्म इस प्रकार है-

I Independent
N Nation
D Declared
I In
A August
I Independent
N Nation
D Democratic
I Intelligent
A Area

क्या आपने इसे पढ़ा: Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai – भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022

India Ka Full Form In Hindi

India अपने आप में ही एक पूरा नाम है। ये संक्षिप्त नाम (Acronym) नहीं है इसलिए इसका कोई फुल फॉर्म ही नहीं है। इंडिया यानि कि भारत को विभिन्न नामों से जाता है जैसे कि भारत और हिंदुस्तान।

भारत विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। वही अगर दूसरी तरफ क्षेत्रफल के हिसाब से देखा जाये तो भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा प्रसिद्ध देश है जहाँ कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश स्थित है।

यहाँ हमने जाना कि India Ka Full Form Kya Hoga या फिर कहे तो India Ki Ful Form क्या है। चलिए अब आगे बढ़ते है और जानते है भारत देश से जुड़ी कुछ और बाते।

इंडिया का पूरा नाम (India Full Name)

इंडिया का आधिकारिक पूरा नाम “Republic Of India” है, जिसे हिंदी भाषा में “भारत गणराज्य” कहा जाता है। इंडिया नाम Indus शब्द से बना है और इस Indus शब्द को संस्कृत शब्द सिंधु से बनाया गया है। सिंधु भारत में एक नदी का नाम है जो कि काफी प्रसिद्ध मानी जाती है और इस सिंधु नदी को Indus Valley के नाम से भी जाना जाता है।

भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा?

भारत का नाम इंडिया पड़ने या इंडिया नाम की उत्पत्ति होने के पीछे एक बहुप्रचलित कहानी है, जिसका वर्णन कुछ इस प्रकार है-

जब अंग्रेज़ भारत आये थे तब हमारे देश को हिन्दुस्तान नाम से जाना जाता था। ये शब्द उनके लिए बोलना कठिन था। इसलिए जब अंग्रेजों को पता चला की भारत की सभ्यता Indus Valley से है और इंडस शब्द को लैटिन भाषा में इंडिया (India) कहा जाता है, तब से उन्होंने भारत को इंडिया कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया। उसके बाद से अंग्रेजों के शासनकाल और देश-विदेश में इंडिया नाम काफी प्रसिद्द हुआ और ऐसे हमारा भारत इंडिया बना।

भारत को किन-किन नामों से जाना जाता है

इंडिया एक ऐसा देश है जिसका सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि इसके कई नाम है। इसे अंग्रेजी में India और हिंदी में भारत और हिंदुस्तान नाम से जाना जाता है। इसके अलावा भी भारत के कई और नाम हैं। नीचे हमने आपको भारत के विभिन्न नामों और उनकी उत्पत्ति कैसे हुई इसके बारे में विस्तार से बताया है।

1. भारत/ भारतवर्ष

हमारे देश का भारत नाम कैसे पड़ा इसके प्रमाण श्रीमद्भागवत महापुराण में मिलते हैं। इसमें वर्णित एक कथा के अनुसार, मनु के वंशज यानी ऋषभदेव जी जिन्होंने जैन धर्म की नीव राखी थी, उनके सबसे बड़े पुत्र चक्रवाती सम्राट महाराज ‘भरत’ के नाम से भारत नाम लिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा भरत ने ही भारत का विस्तार किया था, इसलिए उनके नाम से भारत नाम रखा गया।

भारत नाम की उत्पत्ति महाराज भरत के नाम से हुई है इसके प्रमाण कई अन्य हिन्दू पुराणों में भी मौजूद है। जैसे- विष्णुपुराण, स्कन्द पुराण, ब्रह्माण्डपुराण, वायु पुराण, अग्निपुराण, आदि। भारत और भारतवर्ष नाम एक दूसरे से भिन्न नहीं हैं। इसका वर्णन भी श्रीमद्भागवत महापुराण में प्रस्तुत एक कथा में किया गया है।

2. हिंदुस्तान

देश का नाम हिंदुस्तान कैसे पड़ा इसके पीछे एक रोचक कहानी है। ऐसा माना जाता है कि जब मध्यकाल के दौरान तुर्क और ईरानी लोग भारत आये थे, तब वह पहले सिंधु घाटी यानी इंडस वैली पहुँचे थे। वे लोग ‘स’ को ‘ह’ बोला करते थे, इस प्रकार सिंधु का बन गया ‘हिन्दू’। उन्हीं के कारण यह शब्द काफी ज्यादा प्रचलित हुआ। बाद में, हिन्दू वासियों के इस देश या निवास स्थान को हिंदुस्तान नाम से जाने जाना लगा।

3. आर्यावर्त

आर्यावर्त नाम देश के ‘भारत’ नाम रखे जाने से भी पहले का नाम है। आर्यावर्त का अर्थ है आर्यों की भूमि। ऐसा माना जाता है की इस देश को आर्यों द्वारा बसाया गया था, इसलिए इसका नाम आर्यावर्त रखा गया। प्राचीन काल में उत्तर भारत के भाग को आर्यावर्त कहा जाता था।

भारत के अन्य नाम

  • जम्बूद्वीप – जम्बूद्वीप नाम का शाब्दिक अर्थ “जम्बू वृक्षों की भूमि” है। ये एक ऐसा आदिम नाम है जो कि अधिकतर अलग-अलग धर्मों के धार्मिक ग्रंथो में देखने को मिलता है चाहे वो हिन्दू धर्म हो, जैन धर्म हो या फिर बौद्ध धर्म हो।
  • आर्यावर्त – आर्यावर्त भारत का एक जाना-माना नाम है जिसका अर्थ है आर्यों की भूमि है। ऐसा माना जाता है कि भारत देश आर्यों के लिए एक निवास स्थान की तरह था जिस वजह से भारत देश का नाम आर्यावर्त रखा गया।
  • तेनजिकु – तेनजिकु नाम भारत को दिया गया एक जापानी नाम है।
  • चेओंचुक – चेओंचुक नाम कोरियाई भाषा का नाम है जो कि भारत देश को दिए गए नामों में से एक है।
  • वुटियांझु – चीन में भारत देश को वुटियांझु नाम से पुकारा जाता है। इस नाम का शाब्दिक अर्थ “पांच भारत” है।
  • इंडो – भारत को इंडो नाम से भी जाना जाता है जो कि एक जापानी नाम है।
  • सोने की चिड़िया – सोने की चिड़िया सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है जो कि भारत देश को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया।

तो देखा आपने भारत को सिर्फ इंडिया या हिंदुस्तान के नाम से ही नहीं, अन्य बल्कि विभिन्न नामों से भी पुकारा जाता है। तो यहाँ हमने भारत India Ki Full Form (What Is The Full Form Of India) के साथ भारत को किन-किन नामों से जाना जाता है ये विस्तार से जाना है। चलिए अब आगे बड़ते है और जानते है भारत देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

इसे भी जरूर पढ़े: Digital India Essay in Hindi – डिजिटल इंडिया पर निबंध।

भारत देश से जुड़ी कुछ रोचक बाते

इंडिया या भारत एक ऐसा देश है जो प्रगति के पथ पर आज के समय में काफी आगे बढ़ चूका है इसलिए इस देश के बारे में कुछ भी लिखना या फिर कहे बोलना कम है। आज हम ने भारत देश के बारे में बहुत सी बातें जानी है जैसे कि What Is The Full Form Of India। नीचे मैंने आपको भारत देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएं है जो की इस प्रकार है।

  • भारत एक ऐसा देश है जो 70 प्रतिशत देशों को सॉफ्टवेयर बेचता है।
  • प्लास्टिक सर्जरी का सबसे पहले आविष्कार भारत में किया गया था।
  • भारत जनसँख्या के दृष्टिकोण से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • भारत देश में काफी ज्यादा संख्या में Post Office स्थित है।
  • शर्ट के बटन का आविष्कार सबसे पहले भारत में किया गया था।
  • भारत एक ऐसा देश है जहाँ शतरंज की खोज सबसे पहले की गई थी।
  • शैम्पू का आविष्कार भारत में किया गया था।
  • भारत में बंदरो की संख्या 5 करोड़ है।
  • इंडिया एकमात्र ऐसा देश है जहां ज्यादातर त्योहारों में सरकार द्वारा छुट्टियां दी जाती है।
  • भारत देश में सबसे अधिक मस्जिद है।
  • इंडिया देश में Dolphin को पकड़ने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

Conclusion

भारत एक ऐसा देश है जहाँ कि संस्कृति और भाईचारे का गुणगान हर जगह देखने को मिलता है। तो इसी के चलते आज की इस पोस्ट में हमने भारत जैसे एक महान देश के बारे में अहम बातें जानी है जैसे कि India Ka Ful Form क्या है, इंडिया नाम की उत्पत्ति कैसे हुई, इसे किन-किन नामों से जाना जाता है, आदि। आशा करते है कि अब आपको आपके सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा।

अगर आपसे अब किसी के द्वारा भी पूछा जाता है कि India Full Form In Hindi क्या है तो आप उसे आसानी से जवाब दे सकते है कि इंडिया की कोई फुल फॉर्म (Indian Full Form) ही नहीं है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई है तो इसे Social Media पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आप अगले पोस्ट में किस Topic पर जानकारी चाहते है हमे Comment बॉक्स में जरूर बताएं।

India Ka Full Form पर FAQ’s

इंडिया का फुल फॉर्म क्या है?

India का कोई भी आधिकारिक संक्षिप्त नाम नहीं है इसलिए इसका कोई फुल फॉर्म नहीं है।

इंडिया को किन-किन नामों से पुकारा जाता है?

India को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है जैसे कि हिंदुस्तान, भारत, भारतवर्ष, हिन्द, इंडिका और सोने की चिड़िया आदि।

इंडिया का पूरा नाम क्या है?

India का Official या आधिकारिक नाम “Republic of India” है। जिसे हिंदी में “भारत गणराज्य” कहा जाता है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 86

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment