जॅाब के लिए Apply करने से पहले हमारी पहली प्राथमिकता होती है Resume तैयार करना। Resume ही किसी Job को पाने की पहली सीढ़ी होती है। रिज्यूम से ही Interviewer को पता चलता है, की आप Interview देने योग्य हैं या नही। एक अच्छा रिज्यूमे Interviewer पर अच्छा Impression डालता है, इसलिए आज मैं आपको एक अच्छा और इम्प्रेसिव Resume Kaise Banaye इसके बारे में बताने जा रही हूँ।
Table of Contents
Resume Kaise Banate Hain (How to Make Resume) ये जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि Resume Kya Hota Hai? तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि रिज्यूमे एक प्रकार का Self Introduction होता है। जिसमे आपकी Qualification, Skills, Achievements, Work Experience के बारे में लिखा होता है।
रिज्यूमे 1 या 2 Page का होता है इससे ज्यादा बड़ा नहीं होता है। क्योंकि इसमें सभी Details Short में दी जाती है आप जिस Job के लिए Apply कर रहे है उस Job से Related ही रिज्यूम बनाया जाता है। Resume को आप Job Profile के अनुसार Change भी कर सकते हैं।
देखा जाए तो यही वो Document है, जो आपको Job मिलने और ना मिलने का एक सबसे बड़ा कारण भी हो सकता है, इसलिए आपको Resume Kaise Banta Hai अथवा Resume Kaise Banaya Jata Hai और रिज्यूम फॉर्म Online बनाने की वेबसाइट कौन सी है, ये सभी जानकारी होना आवश्यक है, जिसके बारे में आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं।
Resume Kya Hota Hai
Resume एक Formal Document होता है, जो किसी व्यक्ति द्वारा उसके करियर बैकग्राउंड, स्किल्स और उपलब्धियों को प्रस्तुत करने के लिए बनाया जाता है, जिसमें उसकी Professional और Personal Details के बारे में Short यानि संक्षिप्त में लिखा होता है, जैसे शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, हुनर और उपलब्धियां आदि।
किसी भी Job में सिलेक्ट होने के लिए Resume एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है। एक अच्छा Resume Interviewer पर अच्छा प्रभाव डालता है और जब Company के HR (Human Resources) द्वारा आपका Resume देखा जाता है तो आपका Resume देखकर HR ही Decide करता है की आपको Interview के लिए बुलाया जाए या नहीं।
क्योंकि Resume ही वो ज़रिया होता है, जिससे Interviewer आपकी Skills, Work Efficiency, Experience को आँकता है। इसी से इंटरव्यूअर आपसे Impress होता है और आपके Select होने के Chance रहते है।
ये तो बात हुई रिज्यूमे क्या होता है, चलिए अब जानते है Resume Kaise Banta Hai या Resume Kaise Banaye PDF
जरुर पढ़े: Indeed Kya Hai? Naukri App Kya Hai? – Indeed पर ऑनलाइन जॉब कैसे खोजे!
Resume में क्या-क्या लिखना होता है?
Resume में आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, एजुकेशनल और प्रोफेशनल डिटेल्स के बारे में लिखना होता है। नीचे हमने आपको विस्तार से बताया है कि आपको रिज्यूमे में क्या-क्या जानकारी लिखनी चाहिए और क्यों।
- व्यक्तिगत विवरण (Personal Details): सबसे पहले रिज्यूमे में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स लिखना होता है, जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस। इसके साथ ही आप अपने रिज्यूमे में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज़ फोटो भी लगा सकते हैं।
- मेरे बारे में (About Me): कई लोगों का यह सवाल होता है कि Resume Me About Me Kya Likhe, तो आपको बता दें ‘About Me’ सेक्शन एक संक्षिप्त सेगमेंट होता है जो आपकी विशेषताओं को हाईलाइट करता है। इसमें आप वर्तमान में किस प्रोफेशन में हैं, आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है, आपकी उपलब्धियाँ क्या है के बारे में संक्षेप में बता सकता हैं।
- शैक्षिक योग्यता (Educational Qualifications): आपने कहाँ तक, कहाँ से और कब कितनी शिक्षा प्राप्त की है इसका विवरण आपको अपने रिज्यूमे में करना होता है।
- कौशल (Skills): इसमें आपको अपने कौशल के बारे में लिखना होता है। जैसे आपको टेक्निकल काम क्या-क्या आता है, लिखने और बोलने का कौशल, टास्क मैनेजमेंट, आदि स्किल्स के बारे में बताना होता है। इससे एम्प्लायर को पता लगता है कि आपने जिस नौकरी के लिए आवेदन किया है उसके लिए आप योग्य हैं या नहीं।
- कार्य अनुभव (Work Experience): आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं अगर उससे सम्बंधित कोई जॉब आपने पहले की हो तो उसका विवरण आपको यहाँ करना होता है। आपका कार्य अनुभव आपके रिज्यूमे को मज़बूत बनाता है। लेकिन अगर आपने पहले कोई नौकरी या इंटर्नशिप नहीं की है यानी की अगर आप फ्रेशर है तो आपको वर्क एक्सपीरियंस लिखने की आवश्यकता नहीं है।
- उद्देश्य (Goals): आप नौकरी क्यों करना चाहते है या आप जीवन में क्या बनना चाहते है, यह आपको उद्देश्य में लिखना होता है।
- उपलब्धि (Achievements): इसमें आपको अपनी उपलब्धियों के बारे में लिखना होता है, जैसे कोई अवार्ड, सर्टिफिकेट आदि जो आपने जीता हो, उसके बारे में बताना होता है।
- संदर्भ (Reference): अगर आप किसी के रिफरेन्स से उस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको यह लिखना चाहिए। जिससे एम्प्लायर को पता लग सके की आपको किसके द्वारा उनकी कंपनी के बारे में जानकारी मिली है।
Resume Kaise Banaye
आप अपना Resume Computer और Mobile दोनों में आसानी से बना सकते है। अगर आप Computer में Resume बनाना ज्यादा बेहतर समझते है, तो इसके लिए आपके Computer में Ms Word का Software होना चाहिए। मैं आपको ऑनलाइन कंप्यूटर में MS Word में Resume Format बताने की जानकारी दे रही हूँ। साथ ही अगर आप Resume बनाने के लिए प्रोफेशनल Cover Letters सर्च कर रहे है, तो इसके लिए आप हमारे इस लेख Cover Letter Kaise Banaye की हेल्प ले सकते है।
MS Word Me Job Ke Liye Resume Kaise Banaye या जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बनाये इसके लिए आप नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करें।
1. MS Word खोलें।
सबसे पहले अपने Computer में MS Word Open करें। अब आपके सामने होम पेज खुलेगा, इसमें आप ‘New’ पर क्लिक करें।
2. सर्च बॉक्स में Resume लिखकर सर्च करें।
New पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपको वहाँ एक सर्च बॉक्स दिखेगा, जिसमें आपको ‘Resume’ लिखकर सर्च करना होगा, सर्च करते ही आपको रिज्यूम के विभिन्न प्रकार के Templates देखने को मिल जाएंगे।
3. Resume Template चुनें और Create पर क्लिक करें।
इनमें से जो आपको सही लगे वो रिज्यूमे चुनें और उस पर क्लिक करें, अब आपको रिज्यूम के सामने एक ‘Create’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।
4. Resume Edit करें।
अब आपका रिज्यूम डाउनलोड होकर Word में ‘Text Area’ में एडिट करने के लिए आ जाएगा, अब आप इसमें बदलाव करके अपनी जानकारी ऐड कर सकते हैं।
5. अपना नाम, पता और नंबर डालें।
आपको अपनी ‘Contact Information’ भरनी है जैसे- Name, Address, Phone Number, Email. इसके बाद Next पर Click कर दीजिए।
6. अपने बारे में भी लिखें।
बहुत कम शब्दों में आप अपने बारे में संक्षेप में विवरण दें।
7. अपनी फोटो Add करें।
इसके बाद आपको अपनी इमेज डालनी होगी पर इसके लिए पहले आपको उसे Crop करना होगा, इसके लिए आप ऑनलाइन Google पर Crop Circle Image करके डालकर सर्च करें, इसके बाद जो भी टॉप वेबसाइट होंगी उनमें से किसी एक का इस्तेमाल कर image Crop कर सेव कर लें और फिर उसे रिज्यूमे में Add कर दें।
8. अपना कार्य अनुभव लिखें।
अगर आपने कहीं काम किया है तो आप अपना ‘Work Experience’ यहाँ पर डाल सकते हैं।
9. अपनी शिक्षा से जुड़ी जानकारी डालें।
इस सेक्शन में आपको अपनी शिक्षा सम्बंधित जानकारी लिखना है।
10. अपने स्किल्स और उपलब्धियों के बारे में लिखें।
आपको जो भी काम आता है वो स्किल्स और साथ ही आपके ‘Achievements’ के बारे में बताएं।
11. अपना रिज्यूमे डाउनलोड करें।
अब आपको इसे Save करना है तो ‘File’ पर Click करे और जहाँ आपको ‘Save As’ का Otion दिखेगा उस पर क्लिक कर दें। अब आपको डाक्यूमेंट्स को क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपको Word Document का ऑप्शन दिखेगा, उसे Click कर Scroll करने पर आपको PDF का Option मिलेगा, बस उसे सिलेक्ट करके आपका रिज्यूमे पीडीएफ में कन्वर्ट होकर ‘Save’ हो जाएगा।
अब अगर आप इसके लिए Ready हो गए है तो Share पर Click करे और उस Link को Email, Web Page, Blog कहीं पर भी Place कर सकते है।
इस तरीके से आपने जाना Computer Me Resume Kaise Banaen या Resume Kese Banate He के बारे में अब जानेंगे… Resume Kaise Banaye Mobile Se के बारे में।
क्या आपने इसे पढ़ा: Self Introduction in Hindi – English में अपना परिचय कैसे दें हिंदी में।
मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाये
मोबाइल में Resume Banane Ka Tarika बहुत ही आसान है इसके लिए बस आपको Resume Maker App Download करना होगा। उसमें आप अपने हिसाब से Resume Ka Format Design कर सकते है।
Mobile Me Resume Kaise Banaye इसके लिए नीचे दी गयी Steps को Follow करे।
1. Resume Builder App इनस्टॉल करें।
सबसे पहले Play store से Resume Creator Application को Download करे। फिर इसे अपने स्मार्टफोन में Open करे।
2. Create पर क्लिक करें।
अब आपको ‘Create’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको कई सेक्शन दिखाई देंगे, उसमें एक-एक करके जानकारी भरनी होगी।
- Personal Details : यहाँ पर आपको अपनी Personal Details देनी है, जैसे अपना पूरा Name, Address, Email Id, Phone Number, आदि। इसके साथ ही आपको Photo पर Click करके अपनी Gallery से Image Select करनी है और उसे अपलोड करके Save करना है।
- Education Details : यहाँ आपको अपनी Education Details देनी है। Education Details देने के लिए Plus(+) के Sign पर Click करे। Education Detail देने के बाद Next पर Click कर दे।
- Work Experience : अगर आप कहीं पर काम कर चुके है तो आपको अपना Work Experience यहाँ पर डालना है। इसके लिए Plus (+) के Icon पर Click करे पूरी Detail डालने के बाद Next पर Click करे।
- Skills : अब आपको अपनी Skills लिखनी है आप किस चीज में Skilled है उसे आप Add Skill पर Click करके Enter Your Skill में लिख सकते है। इसके बाद Next Button पर Click कर दे।
- Objective : इसमे आपको Career Objective के बारे में लिखा आता है आप इसे Edit करके अपने Career Objective के बारे में और भी अच्छा लिख सकते है लिखने के बाद Next पर Click कर दे।
- Reference Details : आपको यहाँ पर अपने किसी पहचान के व्यक्ति की Details डालना है आप चाहे तो डाल सकते है वरना Next पर Click कर दे।
3. View CV पर क्लिक करें।
सभी सेक्शन में डिटेल्स भरने के बाद आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
4. Template का चुनाव करें।
अब आपको ‘Choose Template’ में आप जिस भी टेम्पलेट या फॉर्मेट में अपना रिज्यूमे बनाना चाहते हैं, उसको चुनकर उस पर क्लिक करना है। आपका रिज्यूमे उसी टेम्पलेट में बनकर तैयार हो जायेगा।
5. Resume Download करें।
अब रिज्यूमे डाउनलोड करने के लिए आपको ‘Download’ पर क्लिक करना है। अब आप इसे सेव, प्रिंट और शेयर भी कर सकते है।
तो अब आप जान गए की मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाये? लेकिन क्या आपको रिज्यूमे Send करने में परेशानी आ रही है ?.. तो आगे बताई गई Resume भेजने की Steps आपकी इस परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करेगी।
Resume Kaise Bheje
Job के लिए रिज्यूमे भेजना बहुत ही आसान है। Resume भेजने के लिए आपके पास उस व्यक्ति की Correct Email Id होना चाहिए, जिसे आप Resume Send करना चाहते है।
#1. Open Your Email Id : सबसे पहले अपना Email Open करे।
#2. Compose : Email Open करने के बाद आपको Left Side में Compose का Option दिखाई देगा उस पर Click करे। अब आपके सामने एक Page Open होगा जिसमे आपको कुछ Options दिखेंगे।
#3. To : जिसे आप Resume या Email Send करना चाहते है उसकी Email Address यहाँ पर डाले।
#4. Cc : अगर आप अपने Mail की Copy किसी और को Send करना चाहते है तो उसका Mail यहाँ डाले।
#5. Bcc : यह ‘blind Copy’ होती है। इस Option का Use करके आप एक Email कई लोगों को भेज सकते है और उन सभी को Mail की Copy प्राप्त होगी, लेकिन वह यह नही देख पाएंगे की और किन लोगों ने Mail की Copy Receive की है।
#6. Subject : यहाँ पर आपको अपना Subject यानि Mail Send करने का आपका विषय क्या है लिखना होगा।
#7. Attachment : अब आपको नीचे Attachment का Option दिखाई देगा उस पर Click करे और जहाँ आपने Resume Save किया है वहां से अपने Resume को Select करके Upload करे। उसके बाद उसे Send Button पर Click करके Send कर दे।
तो इस तरह से आप भी अपने Resume को Email के द्वारा Send कर सकते है।
एक नज़र इस पर भी: Logo Kya Hai? – जानिए Logo Kaise Banaye व अपने नाम का लोगो कैसे बनाएं।
Resume बनाते समय क्या करे और क्या ना करे?
अगर आप नहीं जानते कि रिज्यूम बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और रिज्यूम में क्या नहीं करना चाहिए तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॅालो करें।
क्या करें:
- आप जिस Job के लिए Resume बना रहे है उसकी Job Description अच्छे से पढ़ ले इससे आपको पता चल जाएगा की क्या Skills और Requirements मांगी गई है। आप चाहे तो आसानी के लिए उस Company की Website भी देख सकते है।
- रिज्यूमे में सिर्फ वहीँ जानकारी डालें जो आवश्यक है जैसे उद्देश्य (Object), व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, उप्लब्धियाँ, कौशल (Skills), कार्य अनुभव आदि।
- Font Size और Font Type का ध्यान रखे। अगर Font का Size और Type समझने योग्य नहीं होगा तो यह दिखने और समझने दोनों में अच्छा नहीं लगेगा और Interviewer को समझ नहीं आएगा।
- रिज्यूमे में Information लिखते समय आप Bullets Form का Use करे इससे यह पढ़ने में आसान हो जाता है। अगर आप Paragraph का Use करते है तो इसमें समय भी लगेगा और यह दिखने में भी अच्छा नहीं लगेगा।
क्या न करें:
- कभी भी किसी Word का Short Form नहीं लिखे इससे हो सकता है की उसका Full Form और उसकी जानकारी आपको पता हो लेकिन Interviewer को नहीं।
- Resume में कभी भी Negative बात और अपनी Weakness ना बताए क्योंकि Interviewer इसे अपने अनुसार समझेंगे। हो सके तो जब वो Interview के दौरान आपसे पूछे तब आप अच्छे से Explain करके बता सकते है।
- अपने Resume में कभी Copy Paste ना करे क्योंकि Interviewer का यह रोज का काम होता है जिससे की वह बहुत ही जल्दी पहचान जाएगा की आपने Copy Paste किया है।
यह तो थी वह बातें जो आपको Resume बनाते समय ध्यान में रखना जरुरी है।
मैं आशा करती हूँ कि आपको समझ आ गया होगा कि, रिज्यूम कैसे बनता है या रिज्यूम कैसे लिखते है। अब आगे मैं आपको रिज्यूमे बनाने वाली कुछ सबसे बेस्ट एप्प और वेबसाइट के बारे में बताने वाली हूँ।
बेस्ट रिज्यूमे बनाने वाले Apps
यहाँ आपको सबसे अच्छी और लोकप्रिय Resume Banane Ke Liye Apps की सूची दी गयी है।
- Resume Builder App
- CV Maker Resume Builder
- Resume PDF Maker
- Free Resume Builder
- Canva
फ्री रिज्यूमे बनाने वाली वेबसाइट्स
गूगल पर आपको काफी सारी रिज्यूमे बनाने वाली वेबसाइट मिल जाएँगी। मगर उनमें अधिकतर वेबसाइट पर रिज्यूमे बनाने के लिए आपको पैसे देने पड़ते है इसलिए नीचे मैंने आपको ऐसी वेबसाइट की सूची दी है जिनसे आप मुफ्त में रिज्यूमे बना सकते हैं।
- VisualCV
- Indeed Resume Builder
- Crello.com
- Enhancv.com
- Microsoft Word
रिज्यूम कैसे बनाएं ये तो आप जान गये, मगर क्या आप यह जानते हैं कि रिज्यूमे, सीवी और बायो डाटा अलग होते हैं। यदि नहीं, तो आगे हम आपको इन तीनो में क्या फर्क होता है इसके बारे में बताने वाले हैं।
Resume, CV और Bio Data में क्या अंतर है?
Resume | CV (Curriculum Vitae) | Bio-Data |
Resume एक फ्रेंच शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘संक्षेप’। | CV (Curriculum Vitae) एक लैटिन शब्द होता है, इसका अर्थ ‘कोर्स ऑफ लाइफ’ होता है। | इंग्लिश शब्द ‘बायो डाटा’ का अर्थ या पूरा नाम ‘बायोग्राफिकल डाटा’ होता है। |
एक अच्छा रिज्यूमे 1 से 2 पेज का माना जाता है। | यह 2 से 4 पेज का हो सकता है। | यह 1 से 3 पेज का हो सकता है। |
इसमें सिर्फ महत्वपूर्ण जानकारी को शामिल किया जाता है। | इसमें आपको आपकी अब तक की शिक्षा और कार्य अनुभव की विस्तृत जानकारी देनी होती है। | बायोडाटा में आपकी बायोग्राफिकल जानकारी जैसे हाइट, वजन, जन्म तिथि, जेंडर,कास्ट, धर्म, हॉबी, शिक्षा, वर्तमान नौकरी की जानकारी, एड्रेस, आदि शामिल होता है। |
इसका प्रयोग नौकरी पाने के लिए किया जाता है। | सीवी का इस्तेमाल भी नौकरी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। | इसका प्रयोग अधिकतर शादी संबंधित वेबसाइट (Marital Sites) पर किया जाता है। इसके अलावा जहाँ भी आपकी पर्सनल डिटेल्स की ज़रूरत होती है, वहां इसका प्रयोग किया जाता है। |
इसमें आपकी पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल जानकारी के बारे में संक्षेप में बताया जाता है। | इसमें आपकी पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल जानकारी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाता है। | इसका फोकस आपकी पर्सनल या बायोग्राफिकल जानकारी के बारे में बताना होता है। |
जॉब इंटरव्यू के लिए टिप्स
नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू देना बहुत ज़रूरी होता है। इंटरव्यू पास करना जितना ज़रूरी होता है उतना ही मुश्किल भी होता है। इसलिए नीचे हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिनसे आपको इंटरव्यू क्लियर करने में सहायता मिलेगी।
- हमेशा इंटरव्यू में फॉर्मल कपड़े पहने।
- अपने चेहरे पर मुस्कान रखें।
- इंटरव्यू रूम में जाने पर इन वाक्यों का प्रयोग करें- May I Come In, Can I Sit आदि। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद और जाते समय Thank You या Nice To Meet You कह सकते हैं।
- हर सवाल का जवाब आत्मविश्वास के साथ देने की कोशिश करें। लेकिन जिसका जवाब आपको नहीं मालूम उस सवाल पर इंटरव्यूअर से माफ़ी मांगें और उन्हें बताये की आपको इसका जवाब नहीं आता।
- धैर्य बनाए रखें।
Conclusion
आज की यह पोस्ट ‘Apna Resume Kaise Banaye’ आपको एक अच्छा Resume बनाने में बहुत काम आएगी जिसमें आपने जाना…
- रिज्यूमे क्या है और Resume बनाने के उद्देश्य क्या है।
- Computer और Phone में Rijum Kaise Banaye आदि।
- Resume बनाते समय क्या करे और क्या ना करे।
- साथ ही आपने यह भी जाना की Resume Send कैसे करे।
कैसी लगी दोस्तों आपको यह Post Comment Box में Comment करके बताए। अगर आप किसी और Topic से Related Article चाहते है तो वो भी हमें Comment करे।
इस Post को अपने दोस्तों के साथ Social Media पर भी ज़रुर Share करे जैसे- Facebook, Instagram, Twitter, Whatsapp आदि।
Resume से जुड़े FAQs
क्या मैं Word में अपना रिज्यूमे बना सकता हूँ?
हाँ, आप Word में अपना रिज्यूमे बना सकते हैं। रिज्यूमे बनाने के लिए वर्ड में आपको काफी टेम्पलेट डिज़ाइन भी मिल जाते हैं।
रिज्यूमे कितने पेज का होना चाहिए?
रिज्यूम कम से कम 1 पेज का और ज्यादा से ज्यादा 2 पेज का होना चाहिए।
रिज्यूमे में Hobby लिख सकते हैं?
हाँ, आप अपने रिज्यूमे में Hobby या अपने शौक के बारे में लिख सकते हैं।
पहली जॉब के लिए रिज्यूमे कैसे बनाये?
अपनी पहली जॉब या इंटर्नशिप के लिए रिज्यूमे बनाने के लिए आपको Work Experience लिखने की आवश्यकता नहीं होता है। इसके बजाये आपके पास जो है उसके बारे में आपको लिखना चाहिए, जैसे- शैक्षिक योग्यता, प्रोजेक्ट्स, वालंटियर करने का एक्सपीरियंस, हॉबी, इंटरेस्ट आदि।
क्या रिज्यूमे और बायो डाटा एक ही होता है?
नहीं, रिज्यूमे अलग होता है और बायो डाटा अलग। रिज्यूमे का इस्तेमाल नौकरी प्राप्त करने के लिए किया जाता है और बायो डाटा का इस्तेमाल वहां किया जाता है जहाँ आपकी पर्सनल डिटेल्स की ज़रूरत होती है, जैसे- शादी वाली साइट्स, सरकारी नौकरी (आर्मी में भर्ती के लिए) आदि।
Shukriya Itna informative article share karne ke liye