Plank Exercise Kaise Karte Hai? – नियमित प्लैंक एक्सरसाइज करने के हैं कई फायदे!

अपनी बॉडी को सही आकार देने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से कुछ ही दिनों में

Editorial Team

Plank

अपनी बॉडी को सही आकार देने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को नियमित करने से कुछ ही दिनों में आपको अपनी बॉडी में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे। बदलती जीवनशैली से खान-पान में भी काफी बदलाव आ गया है, जिसके कारण शरीर का मोटापा बढ़ जाता है। तो आज हम आपको बताएँगे की Plank Exercise Kaise Karte Hai और Plank Benefits क्या है।

यदि आप भी फिट और स्लिम बॉडी पाना चाहते है तो आपको Plank Exercise Routine में लाना होगा, लेकिन अगर आप प्लैंक एक्सरसाइज कर रहे है तो आपको Plank Exercise Karne Ke Tarike पता होना चाहिए। इसका सही तरीका पता होने पर ही प्लैंक एक्सरसाइज के फायदे प्राप्त होते है। तो आइये जानते है Plank Exercise Kaise Kare जिसके द्वारा आप अपने शरीर का सही संतुलन बना पाएँगे।

Plank Exercise Kya Hai

यदि आप फिट रहना चाहते है अपने शरीर की चर्बी कम करना चाहते है तो प्लैंक एक्सरसाइज बहुत ही कारगर है। शरीर की चर्बी कम करने के लिए यह एक्सरसाइज काफी अच्छी मानी जाती है। इस एक ही एक्सरसाइज को करने से आपको कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते है। Plank Exercise Knees को मजबूत बनाए रखने की सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Height Kaise Badhaye? Height Badhane Ki Exercise क्या है? – जानिए Height Badhane Ke Aasan Tarike और उपाय के बारे में विस्तार से! 

Plank Exercise Kaise Karte Hai

आगे आपको हम Plank Exercise Karne Ke Tarike बताएँगे जिसके द्वारा आप सही तरह से इस एक्सरसाइज को कर पाएँगे और इसके फायदे प्राप्त कर पाएँगे।

  • प्लैंक एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएँ।
  • अब आपको धीरे-धीरे अपने शरीर का वजन दोनों कोहनियों पर और पैर के पंजों पर लाना होगा।
  • पूरे शरीर को बिल्कुल सीधा रखे।
  • कुछ देर तक ऐसे ही Plank Position में बने रहे।
  • एक्सरसाइज करते समय सांसों को धीरे-धीरे ले और छोड़े।
  • इस तरह आप प्लैंक एक्सरसाइज कर सकते है, ध्यान रहे पेट पर पड़ने वाले दबाव को कम ना होने दे।

जरूर पढ़े: Kapalbhati Parayanama Kaise Kare? – जरूर जाने कपालभाती प्राणायाम के इन नियम और फायदों के बारे में!

Benefit Of Plank Exercise

Plank Exercise करने के बहुत सारे फायदे होते है जो आपको नीचे बताये गए है। तो चलिए जानते है Plank Exercise Karne Ke Fayde क्या है।

  • प्लैंक एक्सरसाइज का प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है जिससे शरीर की मांसपेशियाँ लचीली होती है। यदि आपके शरीर में लचीलापन नहीं है तो इससे चोट भी लग सकती है। शरीर को लचीला बनाये रखने में प्लैंक एक्सरसाइज बहुत ही महत्वपूर्ण है।
  • यदि आपकी पीठ और कमर में दर्द बना रहता है तो प्लैंक एक्सरसाइज को प्रतिदिन करने से यह दर्द कम होने लगता है।
  • प्लैंक एक्सरसाइज कोर मसल्स को भी मजबूत बनाती है। Plank Exercise Knee Pain को भी कम करती है।
  • प्लैंक एक्सरसाइज मूड को बेहतर बनाती है और तनाव को कम करती है। यदि आप अपनी दिनचर्या में प्लैंक एक्सरसाइज को शामिल करते है तो इससे आपका मूड पूरा दिन सही रहता है।
  • शरीर को मजबूती प्रदान करने में यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिससे पेट के मसल्स को मजबूती मिलती है और शरीर की हड्डियाँ भी मजबूत होती है। साथ ही पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है।
  • रोज यदि आप प्लैंक एक्सरसाइज करते है तो इससे अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Diet Chart Kaise Banate Hai? – डाइट चार्ट फॉर डायबिटीज, किडनी पेशेंट और गर्भवती महिलाओं के लिए! 

Plank Exercise Variations

प्लैंक एक्सरसाइज कई प्रकार की होती है। जिसके फायदे भी अलग-अलग तरह के होते है। तो जानते है प्लैंक एक्सरसाइज के प्रकारों के बारे में।

  • Full Plank Arm Exercise – इस एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले पुश-अप्स की अवस्था में आएं। कुछ समय तक इस अवस्था में ही रहे। शुरुआत में 2-3 मिनट के लिए यह एक्सरसाइज करे धीरे-धीरे इसका समय बढ़ा सकते है।
  • Medicine Ball Plank – यह एक्सरसाइज करने से पहले Plank Position में आ जाये। इसमें पैरों को मेडिसिन बॉल पर रख कर एक्सरसाइज करनी होती है।
  • Dolphin Plank – इसमें भी Plank Position में लेट जाये। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों और पैरों के पंजे के बल शरीर को थोड़ा ऊपर उठाये। घुटनों को मोड़ें नहीं।
  • Elbow Plank – इस प्लैंक एक्सरसाइज में आपको पीठ के बल लेटना है। अब अपना दायाँ पैर बाएं पैर पर रखे। अब हाथ को सीधा करे और ऊपर उठाये साधारण क्रंच की तरह अपने शरीर को ऊपर उठाये दूसरे पैर से भी ऐसा करे।
  • One Legged Plank – यह प्लैंक एक्सरसाइज सामान्य प्लैंक एक्सरसाइज जैसी ही होती है बस इसमें हवा में एक पैर ऊपर उठा रहता है।

Conclusion:

तो दोस्तों यदि आप पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते है और सिक्स पैक एब्स पाना चाहते है तो अपनी दिनचर्या में प्लैंक एक्सरसाइज को शामिल करे। यदि आप प्लैंक एक्सरसाइज को करते है तो आपको जिम में जाकर पसीना बहाने की जरूरत भी नहीं होगी आप घर पर ही प्लैंक एक्सरसाइज करके अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएँगे। अपने दोस्तों को भी Plank Exercise Benefits Health की जानकारी दीजिये और उनके साथ इस पोस्ट को शेयर करे जिससे की वह भी Plank Exercise Benefits प्राप्त कर सके।

दोस्तों यदि आपकी इस पोस्ट के द्वारा किसी तरह से मदद हुई है तो पोस्ट को Like करे। हम आगे भी आपके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी पोस्ट लेकर हाज़िर होंगे, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.6 / 5. Vote count: 8

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment