Height Kaise Badhaye – 10+ हाइट बढ़ाने के आसान तरीके।

एक उम्र सीमा को पार कर लेने के बाद लोगों की हाइट बढ़ना रुक जाती है। यदि आप भी अपने कद को लेकर चिंतित हैं,

Editorial Team

Height Kaise Badhaye

एक उम्र सीमा को पार कर लेने के बाद लोगों की हाइट बढ़ना रुक जाती है। यदि आप भी अपने कद को लेकर चिंतित हैं, तो आज का ये पोस्ट ‘हाइट कैसे बढ़ाए’ ख़ास आपके लिए है। क्योंकि वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपनी हाइट को लेकर Conscious (जागरूक) रहते है। एक अच्छे कद की कामना में वह अक्सर Height Kaise Badhaye यह सोचते रहते है तथा हाइट बढ़ाने के तरीके खोजते और अपनाते रहते है।

कम हाइट होना एक आम समस्या है। ऐसे बहुत से लोग होते है जिनकी हाइट कम होती है और वह अपनी कम हाइट की वजह से बहुत परेशान रहते हैं। इसका एक कारण यह भी है की कुछ नौकरियों के लिए एक हाइट की सीमा तय होती है, जिसके चलते कम हाइट वाले लोग अपने मनचाहे क्षेत्र में करियर नहीं बना पाते है। कम हाइट होने की वजह से लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी हो जाती है जिसके कारण वह किसी के सामने अपनी बात भी नहीं रख पाते है।

वैसे तो इंसान की लम्बाई उसके जेनेटिक या DNA, जो वह अपने माता-पिता से प्राप्त करते है उस पर 80% निर्भर करती है। तथा बाकी के 20% लम्बाई कुछ अन्य कारकों जैसे- Nutrition (पोषण), होर्मोनेस, मेडिकल कंडीशन्स, आदि पर निर्भर करती है। आज इस पोस्ट में हम उन्हीं कारकों पर आधारित कुछ ऐसे सरल तरीके आपको बताने वाले हैं जिनसे आपको हाइट बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

तो आइये जानते है Lambai Kaise Badhaye यदि आप भी हाइट बढ़ाना चाहते है तो इस पोस्ट Height Kaise Badhaye Gharelu Upay Hindi को शुरू से अंत तक ज़रुर पढ़े तभी आपको इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी और आप अपनी हाइट बढ़ा पाएँगे।

Height Kaise Badhaye

Height Kaise Badhaye

‘Height Ko Kaise Badhaye’ ये सवाल बहुत से लोगों का होता है, क्योंकि वह अपनी कम हाइट की वजह से काफी परेशान रहते हैं। हाइट बढ़ाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते है, कुछ दवाओं का सेवन करते है तो कुछ कूदकर या लटक कर हाइट बढ़ाने का प्रयास करते है। परन्तु सही जानकारी के अभाव में उनकी हाइट नहीं बढ़ पाती, और अन्य समस्यों का सामना उन्हें करना पड़ता है। इसलिए हम इस पोस्ट में आपको कुछ कारगर घरेलु नुस्खे बताने वाले है जिससे आपकी हाइट बढ़ सकती है वो भी बिना किसी समस्या के।

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि हमारी हाइट बढ़ाने और रोकने के लिए कुछ वातावरणीय कारक (Environmental Factors) भी ज़िम्मेदार होते है। उन्हीं कारकों पर काम या सुधार करके आप अपनी हाइट बढ़ा सकते है। नीचे हम आपको Height Badhane Ke Aasan Tarike बताने वाले है। हमारे द्वारा नीचे बताये गये हाइट बढ़ाने के घरेलु नुस्खे हैं, इन्हें आप आसानी से प्रयोग में ला सकता हैं।

1. पौष्टिक भोजन खाए (Eat Nutritious Food)

आपके खान-पान का सीधा प्रभाव आपके शरीर के विकास पर होता है। इसलिए अच्छी हाइट के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आदि से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते है। जैसे- दूध, पनीर, अंडा, हरी पत्तेदार सब्जियाँ आदि।

Nutritious Food
  • हरी पत्तेदार सब्जियाँ: हरी पत्तेदार सब्जियों के प्रतिदिन सेवन से आपके शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते है, जो मानव विकास में बहुत सहायता करते है। हरी सब्जियों में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्र में मौजूद होता है। इसके लिए आप अपने आहार में पालक, धनिया, मेथी, पत्ता गोभी, आदि पत्तेदार सब्जियाँ शामिल कर सकते है।
  • विटामिन डी: यह शरीर की हड्डियों के विकास के लिए बहुत ज़रुरी होता है। इससे शरीर की हड्डियाँ सुचारु रूप से विकास करती है। आप अपने आहार में विटामिन-डी की पूर्ती के लिए अंडे, मछली, मशरूम, गाय का दूध, सोया मिल्क, संतरे का जूस, दलिया, आदि शामिल कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप सूरज की किरणों से भी विटामिन-डी हासिल कर सकते है। इसके लिए सुबह जब सूरज निकलता है तब और शाम को जब सूरज ढलता है तब सूरज के सामने खड़े हो जाये। उस समय सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव कम रहता है और आप अच्छे से विटामिन डी प्राप्त कर पाते है।

3. भरपूर नींद ले (Get Plenty of Sleep)

शरीर के लिए भोजन जितना आवश्यक होता है उतनी ही नींद भी महत्वपूर्ण है। सोने के बाद शरीर के हार्मोन ज्यादा अच्छी तरह से काम करते है और शरीर को बढ़ाने में मदद करते है। ढीले कपड़े पहनकर सोये। सोने के पहले लंबी सांस ले और शरीर को रिलैक्स करे।

4. सीधे बैठे (Sit Up Straight)

अच्छी हाइट के लिए सही मुद्रा में बैठना भी आवश्यक होता है। सही मुद्रा में यानी की सीधा बैठने से आपके शरीर को बहुत लाभ पहुँचता है, इससे आपका कद भी लंबा दिखता है। वहीं गलत तरीके से यानी की झुककर बैठने से आपका कद छोटा दिखाई देता है। इसलिए आपके कद के लिए आपकी मुद्रा या आसन (Posture) एक महत्वपूर्ण कारक होता है।

जब आप झुककर बैठते है तो आपकी रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है जिससे आपका शरीर झुकने लगता है, कुछ लोगों के इस कारण कमर और गर्दन में दर्द भी होने लगता है। इसलिए बैठते या चलते समय सही आसन बनाये रखने की कोशिश करें।

5. रोज खेल खेले (Play Sports Everyday)

यदि आपकी उम्र ज्यादा नहीं है तो रोज ऐसे खेल खेले जिनमें शारीरिक गतिविधि अधिक हो। इससे आप अपनी हाइट को भी बढ़ा सकते है। खेल खेलने से आप फीट और तंदरुस्त रहते है। इससे आपकी बॉडी का विकास होने लगता है। खेलों में फुटबॉल खेल सकते है, बैडमिंटन खेल सकते है और रस्सी भी कूद सकते है।

6. एक्सरसाइज करे (Exercise)

एक्सरसाइज सबसे बेहतर तरीका होता है हाइट बढ़ाने का। रनिंग भी हाइट बढ़ाने में बहुत मदद करती है, स्विमिंग करने से हाइट बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है और साइकिलिंग भी एक बहुत अच्छा तरीका है हाइट बढ़ाने का। कम उम्र में ही अगर आप इन सब बातों का ख्याल रखते है तो आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते है और बचपन से ही एक बढ़िया कद प्राप्त कर सकते है। यह घरेलू नुस्खे Bachon Ki Height Badhane Ke Upay में भी सहायक है।

हमें आशा है कि अब आपको अपने सवाल ‘Lambai Kaise Badhaen’ का जवाब मिल गया होगा। अब हमने आपको नीचे हाइट से संबंधित कुछ अन्य जानकारी दी है, जिसके बारे में जानना आपके महत्वपूर्ण है।

क्या यह पोस्ट पढ़ी: IQ Level Kaise Badhaye – IQ लेवल बढ़ाने के 6 आसान तरीके।

Height Badhane Ki Exercise

कद या हाइट बढ़ाने का सबसे मजेदार तरीका होती हैं स्पोर्ट्स एक्सरसाइज, जैसे- Running (दौड़ना), Swimming (तैरना), Cycling (साइकिल चलाना), Skipping (कूदना) आदि। ऐसी स्पोर्ट्स एक्सरसाइज हाइट बढ़ाने में बहुत मदद करती है। कम उम्र में ही अगर आप इन सब बातों का ख्याल रखते है तो आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते है और बचपन से ही एक बढ़िया कद प्राप्त कर सकते है। यह घरेलू नुस्खे Bachon Ki Height Badhane Ke Upay में भी सहायक है।

हाइट बढ़ाने में एक्सरसाइज बहुत मददगार साबित होती है। आप एक्सरसाइज करके अपनी हाइट बढ़ा सकते है। रोज थोड़ा समय एक्सरसाइज के लिए निकाले। Height Badhane Ke Liye प्रतिदिन ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को करे, यकीनन इससे आपको काफी फर्क देखेगा।

हाइट बढ़ाने के आसान तरीके –

प्रतिदिन योग और व्यायाम के द्वारा आप अपनी हाइट बढ़ा सकते है। योग शरीर के सभी हिस्सों को उर्जा प्रदान करता है। यह आपके शरीर को भी लचीला बनाता है। इसके साथ ही हाइट बढ़ाने में घरेलू नुस्खे भी बहुत कारगर साबित होते है। इन सबकी जानकारी आपको नीचे विस्तारपूर्वक दी गयी है।

1. कोबरा स्ट्रेच या भुजंगासन

शरीर को बहुत तरह से स्ट्रेच किया जा सकता है। जिसमें से Kobra Stretch एक बेहतर एक्सरसाइज है। इसे हिंदी में भुजंगासन कहा जाता है। इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी फ़ैलाने में मदद मिलती है। जिससे रीढ़ की हड्डी लचीली होती है। यह Vertebrae (कशेरुकाओं) के बीच में उपस्थित Cartilage के विकास के लिए फ़ायदेमंद होता है।

कोबरा स्ट्रेच कैसे करे

  • इसे करने के लिए आप फर्श की तरफ अपना मुंह करे और लेट जाये।
  • अब अपनी हथेलियों में वजन डालते हुए अपनी छाती को ऊपर उठायें और कोबरा की तरह अपनी रीढ़ की हड्डी को ऊपर की तरफ खिंचाव दे।
  • 5 से 30 सेकंड के बीच में ऐसा बार-बार करे।
  • थोड़ा सा रेस्ट ले और 10 मिनट के लिए यही क्रिया को फिर से करे।

2. सिटींग हेमस्ट्रिंग स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल है। यदि आप इसे पहली बार करते है तो हो सकता है शायद आप इसे ठीक से ना कर पाए। लेकिन धीरे-धीरे रोज अभ्यास करने से आप इसे सही तरीके से करना सीख जाएँगे।

सिटींग हेमस्ट्रिंग स्ट्रेच कैसे करे

  • सबसे पहले अपने दोनों पैर को आगे करके बैठ जाइये।
  • अब अपने हाथों से अपने पैरों के पंजों को पकड़ ले।
  • कमर को आगे की तरफ झुकाते हुए माथे को घुटने से लगाने की कोशिश करे।

इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार करे और जितना ज्यादा हो सके आख़िरी की अवस्था में रहने की कोशिश करे।

3. वॉल स्ट्रेच

यह बहुत ही सरल एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को अगर आप नियमित रूप से 3 महीने तक करते है तो इससे आपकी हाइट बढ़ने में बहुत मदद मिलती है। इसे करते समय आपकी रीढ़ पूरी तरह से सीधी होना चाहिए।

वाल स्ट्रेच कैसे करे

  • इसे करने के लिए दीवार पर अपने दोनों हाथों को रखे।
  • अपने पैरों को थोड़ा पीछे ले जाते हुए वाल पर खिंचाव करे।

4. सुपर कोबरा स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज भी कोबरा स्ट्रेच की तरह ही आपके शरीर में खिंचाव बनाती है। इसका खिंचाव आपकी जांघ पर भी रहता है। इसे करने के लिए आपको कोबरा स्ट्रेच वाली प्रक्रिया को ही दोहराना होगा। लेकिन अपनी ऊपरी भाग को रीढ़ की हड्डी से उठाते हुए अपनी जांघों को भी उठाये।

5. ताड़ासन

हाइट को बढ़ाने के लिए ताड़ासन एक सबसे बेहतरीन योग है। यह लम्बाई बढ़ाने में भी मदद करता है और यह आसान भी है। इसे आसानी से किया जा सकता है।

ताड़ासन कैसे करे

  • दोनों एड़ी और पंजों में थोड़ी सी जगह बनाकर खड़े हो जाये।
  • फिर दोनों हाथों को कमर की सीध में ऊपर की और रखे और हथेलियों को मिलाये।
  • दोनों हाथों की उँगलियाँ भी आपस में मिली होनी चाहिए।
  • कमर सीधी रखे नज़रें सामने की और रखे और गर्दन सीधी रखे।
  • दोनों एड़ियाँ भी ऊपर की ओर उठाये और अपने शरीर का वजन पंजों पर डाल दे।
  • हाथ-पैर को उठाते हुए पेट को अंदर करे इससे आपके शरीर का संतुलन खराब नहीं होता है।

6. भुजंगासन

हाइट को बढ़ाने के लिए यह भी एक अच्छा योग है। इसे भी सरलतापूर्वक किया जा सकता है।

भुजंगासन कैसे करे

  • सबसे पहले उलटे होकर पेट के बल लेट जाइये और एड़ी और पंजे को मिला ले।
  • कोहनी कमर से सटी हुई होना चाहिए और हथेलियों को ऊपर की ओर होना चाहिए।
  • हाथ को कोहनियों से मोड़ते हुए धीरे-धीरे लाये और हथेलियों को बाजुओं के नीचे की ओर रख दे।
  • फिर ठोड़ी को गर्दन से लगाते हुए सिर को ज़मीन पर रखे और फिर नाक को ज़मीन पर छूते हुए सिर को ऊपर की ओर उठाये। जितना हो सके सिर और छाती को पीछे ले जाये।
  • 20 सेकंड तक इसी अवस्था में रहे। बाद में सांस छोड़ते हुए सिर को धीरे-धीरे ज़मीन पर लाये।

7. पश्चिमोत्तानासन

इस योग को करने से ना सिर्फ आपकी हाइट बढ़ेगी। बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका शरीर लचीला भी होगा।

पश्चिमोत्तानासन कैसे करे

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाये और दोनों पैरो को फैलाकर एक सीध में रखे।
  • दोनों पैरों को सटाकर रखे।
  • अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाये ओर कमर को सीधा रखे।
  • अब झुककर दोनों हाथों से पैरों के अँगूठे पकड़ने की कोशिश करे। इस दौरान आपके घुटने नहीं मुड़ने चाहिए और ना ही आपके पैर ज़मीन से ऊपर उठने चाहिए।

व्यक्तित्व को निखारने में हाइट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। योग के द्वारा भी आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते है। योग शरीर के सभी हिस्सों को उर्जा प्रदान करता है। यह आपके शरीर को भी लचीला बनाता है।

जरूर पढ़े: Dimag Tej Kaise Kare – दिमाग (Mind) तेज करने 5 बेहतरीन उपाय।

Height Badhane Ki Last Age

हाइट कब तक बढाई जा सकती है, इसकी भी एक उम्र होती है। जब तक आप अपनी हाइट को बढ़ा सकते है। इसके बाद आपकी हाइट बढ़ने के ज्यादा चांसेस नहीं रहते है। Height Badhane Ki Age क्या है यह नीचे बताया गया है।

  • लड़कों की लम्बाई 21 से 23 साल तक बढ़ती है। उसके बाद आपकी हाइट बढना रुक जाती है और शरीर का वजन बढना शुरू हो जाता है। इस उम्र के बाद हाइट बढ़ाने वाले होर्मोन की ग्रोथ कम हो जाती है और आपका मोटापा बढ़ने लगता है पेट बाहर आना आम बात हो जाती है।
  • लड़कियों की हाइट 18 से 21 की उम्र तक बढती है। इसके बाद मोटापा बढ़ना शुरू हो जाता है। यदि आपकी उम्र 21 है या उससे कम है तो आप अभी भी अपनी हाइट बढ़ा सकते है।

Conclusion

दोस्तों सही जानकारी और मार्गदर्शन से आप अपनी हाइट बिना किसी कठिनाई के बढ़ा सकते है। लेकिन जैसा हमने आपको इस पोस्ट में बताया की एक आयु के बाद आपकी हाइट बढ़ने की संभावनाएं कम हो जाती है, मगर कोशिश करके एक अच्छी हाइट हासिल करने का प्रयास आप कर सकते है। इसलिए आज की पोस्ट Hight Kaise Badhaen में हमने आपको Height Kaise Badhate Hain के कुछ उपयोगी तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की है। इस पोस्ट में हमने आपको सबसे सरल, मजेदार और कारगर Height Badhane Ka Tarika बताने का प्रयास किया है।

हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपको भी यह पोस्ट उपयोगी लगता है तो इसे अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ ज़रूर शेयर करें। विशेषकर, यदि आप किसी ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हैं जो 30 Din Me Height Kaise Badhaye यह जानना चाहता है या हाइट बढ़ाने के तरीके खोज रहा है, उसके साथ यह पोस्ट Height Kaise Badhaye ज़रूर शेयर करें।

साथ ही, आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये। हमारी पोस्ट Height Kaise Badhaye In Hindi में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

FAQs

किशोरावस्था में हाइट कैसे बढ़ाएं?

किशोरावस्था में हाइट बढ़ाना आसान होता है। इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को अपने दिनचर्या में शामिल करना होता है, जैसे- पौष्टिक आहार का सेवन करना, पर्याप्त नींद लेना और फिजिकल एक्टिविटी करना।

क्या 18 साल की उम्र के बाद भी लम्बाई बढ़ाई जा सकती है?

जी हाँ! रिसर्च के अनुसार यदि आप हेल्दी डाइट लेते हैं और प्रतिदिन व्यायाम करते हैं तो 18 साल की उम्र पार करने के बाद भी आपकी हाइट बढ़ सकती है।

अश्वगंधा से हाइट कैसे बढ़ता है?

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका सेवन हड्डियों के निर्माण में मदद करता है जिससे हाइट से संबंधित हार्मोन्स जल्दी विकसित होते है। इस प्रकार अश्वगंधा के प्रयोग से आपके हाइट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 96

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment