RSVP Kya Hota Hai? – जानिए RSVP का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है!

दोस्तों आज हम आपको RSVP की जानकारी से अवगत कराने वाले है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है जिसके चलते हम इसे कई बार अनदेखा कर देते है

Editorial Team

RSVP

दोस्तों आज हम आपको RSVP की जानकारी से अवगत कराने वाले है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है जिसके चलते हम इसे कई बार अनदेखा कर देते है अगर आपके घर में कोई कार्यक्रम होता है जैसे- शादी पार्टी, बर्थडे पार्टी या अन्य कोई समारोह में आप मेहमानों को बुलाने के लिए कार्ड छपवाते या बनवाते है उनमें से एक RSVP Card भी होता है। यह सामान्य कार्ड की तरह ही होता है बस इस कॉर्ड पर RSVP लिखा होता है।

RSVP Ka Matlab होता है की इसके द्वारा आपसे आपके आमंत्रण की स्थिति जानी जाती है कि आप उस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे है या नहीं, जिससे कार्यक्रम आयोजित करने वाला व्यक्ति आपके लिए सुविधाएँ उपलब्ध करा सके और अगर आप नहीं जा रहे है तो आपकी सुविधाओं पर लगने वाला खर्च बच सके। अगर RSVP Meaning, RSVP Synonyms और आरएसवीपी का फुल फॉर्म जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

RSVP Kya Hota Hai

यह एक French भाषा का शब्द है RSVP Full Form In Hindi में रिप्लाय या निवेदन करना होता है यह एक प्रकार का शब्द होता है जो की निमंत्रण कार्ड पर लिखवाया जाता है इसके लिखवाने का मतलब होता है की आपको अगर यह कार्ड मिलता है तो आपका यह फ़र्ज होता है की आपको कार्ड पहुँचाने वाले उस व्यक्ति को बताना चाहिए की आप उसके कार्यक्रम में जा रहे है या नहीं, जिससे वह उस कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करा सके और वे जो लोग उस कार्यक्रम में नहीं जा रहे है उन व्यक्तियों का ख़र्चा भी बच जाये।

RSVP Ka Full Form Kya Hai:

RSVP Ka Full Form In Hindi होता है : कृपया ज़वाब दीजिए

What Is The Full Form Of RSVP:

RSVP Full Form In English होता है : Please Respond

RSVP Ka Bharat Me Aagman

RSVP Ka Hindi Meaning होता है रिपौन्दे सिल वू प्ले (Repondez S’il Vous Plait) है जो फ्रेंच शब्दों से मिलकर बना है इसकी शुरुवात 18 वी शताब्दी में फ्रांस में हुए थी है। फिर धीरे-धीरे इसका उपयोग पूरे यूरोप में होने लगा और उसी समय इंग्लैंड की हाई सोसाइटी ने भी इसे अपना लिया 20वीं सदी तक यह इंग्लैंड के हर निमंत्रण में उपयोग किया जाने लगा।

उसके बाद जब भारत में अंग्रेज आए तो उन्ही के साथ आरएसवीपी शब्द भी आया और फिर समय के साथ धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल भारतीय भी करने लगे अपने हर निमंत्रण कार्ड पर इस शब्द का इस्तेमाल करने का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम में आने वाले अतिथि और कार्यक्रम का आयोजन करने वाले आयोजक को कई प्रकार की समस्या से बचाना है। भारत में इस शब्द की जानकारी कम होने की वजह से इसका इस्तेमाल कम ही किया जाता है।

How To Use RSVP

आरएसवीपी शब्द का इस्तेमाल कार्यक्रम आयोजित किये जाने वाले आयोजक द्वारा भेजे जाने वाले निमंत्रण कार्ड पर किया जाता है जैसे- RSVP In Wedding Card, इस कार्ड पर नीचे की तरफ एक जगह पर RSVP शब्द लिखा जाता है और उसके नीचे आमंत्रित करने वाले व्यक्ति का नाम, पता, फोन नंबर, आदि लिखे होते है जिससे कोई भी व्यक्ति उन तक पहुँच सके या सम्पर्क कर सके तो इस तरह RSVP शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आपके पास कोई कार्ड आता है और उस पर आरएसवीपी लिखा होता है तो आपको आमंत्रित करने वाले व्यक्ति को आयोजक को अपने जाने या नहीं जाने की जानकारी ज़रूर देना चाहिए। इससे उस आयोजक को अपने कार्यक्रम की व्यवस्था करने में सुविधा होती है। ऐसा करने से सबसे अच्छा काम यह होगा की जो हमारी पार्टियों में खाना खराब होता है वह बच जाएगा जो एक अच्छी बात है।

Conclusion:

तो दोस्तों आज हमने आपको यूरोप की एक बहुत प्रचलित व्यवस्था के बारे में जानकारी प्रदान की है जो वर्तमान समय में हर व्यक्ति को पता होना चाहिए। इस व्यवस्था को अपनाने से हमें कई चीजों का फ़ायदा होगा अगर हम भी अपने कार्ड पर RSVP शब्द लिखे और इसको देख कर सभी हमें पहले ही आने या ना आने की जानकारी दे देंगे तो हमारा ज़्यादा खाना नहीं बनेगा, रूम बुकिंग के पैसे बच जाएगें और भी कई चीजें व्यवस्थित हो जाएगी। अगर आपको RSVP In Hindi की जानकारी उपयोगी या अच्छी लगी हो तो इसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक और शेयर करें, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment