SAARC Kya Hai? – सार्क की स्थापना, महासचिव, सदस्य देश और शिखर सम्मेलन से जुड़ी सारी जानकारी!

यदि दक्षिण एशिया की बात करें तो इसमें कई देश आते है। जिनमे कई प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि समस्याएं है...

Editorial Team

SAARC

यदि दक्षिण एशिया की बात करें तो इसमें कई देश आते है। जिनमे कई प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि समस्याएं है तथा इन्ही समस्याओं से निपटने के लिए इन देशों ने एक संगठन का निर्माण किया है। जो दक्षिण एशिया के लोगों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि समस्याओं को दूर करने पर कार्य करेगा। इस संगठन को हम सार्क के नाम से जानते है।

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक संगठन है। आपसी सहयोग के लिए इस संगठन को बनाने का विचार 1980 में आया था। इसके बाद सात देशों के मंत्रियों और नेताओं की कुछ बैठके और विचार विमर्श हुए, जिसमे सभी देशों ने इस संगठन को बनाने की मंजूरी दी तथा जिसके बाद बांग्लादेश के ढाका में 1985 में इसका निर्माण किया गया। यदि आप भी SAARC Ki Jankari पाना चाहते है तो इस पोस्ट में हम SAARC Ka Mukhyalay Kaha Hai और SAARC Ke Sammelan की पूरी जानकारी देने जा रहे है।

SAARC

SAARC Kya Hai (सार्क क्या है)

SAARC दक्षिण एशिया के कुछ देशों का आर्थिक और राजनेतिक संगठन है। सार्क की स्थापना सात देशों द्वारा मिलकर 8 दिसम्बर 1985 में की गई थी और 2007 के 14वें शिखर सम्मेलन में इसमें एक देश को और जोड़ा गया। सार्क का मुख्यालय काठमांडू में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,099,611 वर्ग किलोमीटर है और उसमे रहने वाली कुल जनसंख्या 1.7 अरब के आस-पास है। वर्तमान समय में सार्क के महासचिव अमजद हुसैन बी सियाल है।

SAARC Full Form:

SAARC Ka Full Form – South Asian Association For Regional Cooperation

SAARC Ki Full Form Hindi Me – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन है !

SAARC Ke Sadasya Ke Naam

स्थापना के समय सार्क के सदस्य देश कुल 7 थे जिसमे बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका आदि शामिल थे। परन्तु 2007 के शिखर सम्मेलन में अफ़गानिस्तान को भी इसका सदस्य बना लिया गया है जिससे कुल मिलाकर इसकी सदस्य संख्या 8 हो गयी।

इसके अलावा इसमें कुछ पर्यवेक्षक देश भी शामिल है जिसमें चीनी जनवादी गणराज्य, यूरोपीय संघ, ईरान, जापान, मॉरीशस, म्यांमार, दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य आदि है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: UNESCO Kya Hai? – जानिए यूनेस्को के कार्य, मुख्य विश्व धरोहर और कुछ महत्वपूर्ण बातें!

SAARC Ke Shikhar Sammelan

सार्क की स्थापना से लगाकर अभी तक इसमें कुल 18 शिखर सम्मेलन हो चुके है। जिसकी लिस्ट निचे प्रदर्शित की गयी है।

सम्मेलनसम्मेलन की तारीख़देशशहर
पहला6-8 दिसम्बर 1985बांग्लादेश ढाका
दूसरा 16-17 नवंबर 1986भारतबेंगलूरू
तीसरा2-4 नवंबर 1987 नेपालकाठमांडू
चौथा 29-31 दिसम्बर1988पाकिस्तान इस्लामाबाद
पाँचवाँ 21-23 नवंबर 1990मालदीव माले
छठा21 दिसम्बर 1991श्रीलंकाकोलम्बो
सातवाँ10-11 अप्रैल 1993बांग्लादेशढाका
आठवाँ 2-4 मई 1995भारतनई दिल्ली
नौवां 12-14 मई 1997 मालदीवमाले
दसवां 29-31 जुलाई 1998श्रीलंका कोलम्बो
ग्यारवाह4-6 जनवरी 2002नेपालकाठमांडू
बारहवा 2-6 जनवरी 2004पाकिस्तानइस्लामाबाद
तेरहवाँ12-13 नवंबर 2005बांग्लादेशढाका
चौदहवाँ 3-4 अप्रैल 2007 भारतनई दिल्ली
पन्द्रहवा 1-3 अगस्त 2008श्रीलंकाकोलम्बो
सोलहवाँ28-29 अप्रैल 2010भूटान थिम्फू
सत्रहवाँ10-11 नवंबर 2011मालदीवअडडू
अठारहवाँ26-27 नवंबर 2014 नेपालकाठमांडू

यहाँ पर 19वें सार्क सम्मेलन का आयोजन 9-10 नवंबर 2016 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होना था। लेकिन भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान ने इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया जिस कारण इस सम्मेलन को रद्द कर दिया गया। 20वां सार्क सम्मेलन भी पाकिस्तान में हो सकता है लेकिन इसके भी रद्द होने की बहुत संभावना है, क्योंकि पाकिस्तान ने आतंकवाद को खत्म करने लिए अभी भी जरूरी कदम नहीं उठाए है इसलिए भारत के साथ और भी कई देश इसमें शामिल नहीं होंगे।

जरूर पढ़े: UNICEF Kya Hai? – जाने यूनिसेफ़ के कार्य व इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में!

SAARC Ke Mahasachiv

सार्क में अभी तक 13 महासचिव नियुक्त हो चुके है जिनके नाम की सूची नीचे प्रदर्शित की गयी है:

नामदेशकार्यकाल
अबुल अहसानबांग्लादेश16 जनवरी 1985 से 15 अक्टूबर 1989 तक
किशोर कांत भार्गवभारत17 अक्टूबर 1989 से 31 दिसम्बर 1991 तक
इब्राहिम हुसैन जाकीमालदीव1 जनवरी 1992 से 31 दिसम्बर 1993 तक
सिलवाल कांत यादवनेपाल1 जनवरी 1994 से 31 दिसम्बर 1995 तक
नईम यू. हुसैनपाकिस्तान1 जनवरी 1996 से 31 दिसम्बर 1998 तक
निहाल रोड्रिगोश्रीलंका1 जनवरी 1999 से 10 जनवरी 2002 तक
क्यू.ए.एम.ए रहीमबांग्लादेश11 जनवरी 2002 से 28 फरवरी 2005 तक
चेन्याब चेंकयाब दोरजीभूटान1 मार्च 2005 से 29 फरवरी 2008 तक
शील कांत शर्माभारत1 मार्च 2008 से 28 फरवरी 2011 तक
फातिमा धियाना सईदमालदीव1 मार्च 2011 से 11 मार्च 2012 तक
अहमद सलीममालदीव12 मार्च 2012 से 28 फरवरी 2014 तक
अर्जुन बहादुर थापानेपाल1 मार्च 2014 से 28 फरवरी 2017 तक
अमजद हुसैन बी. सियालपाकिस्तान1 मार्च 2017 से वर्तमान में

यह पोस्ट भी पढ़े: WHO Kya Hai? World Health Organization की History क्या है – जानिए World Health Organisation के उद्देश्य क्या है हिंदी में!

Conclusion:

सार्क दक्षिण एशिया के देशों में आपसी सहयोग प्रदान करने का एक संगठन है। इस संगठन के अंतर्गत आठों देशों की समस्याओं को एक मानकर उसका निवारण किया जाता है। इसलिए आज हमने आपको इस महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जिसमें आपने SAARC Ki Sthapna Kab Hui Thi और SAARC Ke Sadasya देश कौन-कौन है अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे शेयर ज़रूर करें, ताकि अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानने को मिले , धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 11

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment