Depression Kya Hai? जानिए Depression Kyu Hota Hai और Depression Se Bahar Kaise Nikale

आज की इस व्यस्त भरी दुनिया में हमारे पास इतना समय नहीं होता है, कि हम अपने लिए भी समय निकाले और ऐसे में हम

Editorial Team

आज की इस व्यस्त भरी दुनिया में हमारे पास इतना समय नहीं होता है, कि हम अपने लिए भी समय निकाले और ऐसे में हम इतने परेशान हो जाते हैं, कि दिन-भर हमारे दिमाग में बहुत सी बातें चलती रहती हैं, जिससे हम Depression में चले जाते है। यही Depression एक दिन बड़ी गंभीर बीमारी के रूप में बदल जाता है। दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको Depression Kyu Hota Hai और Depression Kya Hota Hai इसके बारे बताने जा रहे हैं। अगर आप भी Depression में हैं और इससे बाहर निकलना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं।

Depression एक ऐसी मानसिक बीमारी है, जिसकी वजह से व्यक्ति बहुत लम्बे समय तक तनाव में, चिंतित, उदास और दुखी रहता है, उसके जीवन से ख़ुशियाँ दूर होने लगती हैं और उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता। उसे खुद भी पता नहीं चलता कि कब वो डिप्रेशन का शिकार बन चुका है। व्यक्ति परिवार, मित्रों और समाज से दूरी बना लेता है।  इसका प्रभाव उसपर इतना अधिक पड़ता है कि उसके  मन में गलत और नेगेटिव विचार आने लगते हैं।

तो दोस्तों अगर आप या आपका कोई भी परिचित डिप्रेशन की इस गंभीर समस्या से जूझ रहा है तो घबराइये मत आज हम आपको Depression Se Bahar Kaise Nikale  इसके बारे में बिल्कुल सरल भाषा में समझाने वाले हैं। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली प्रत्येक पोस्ट को पसंद करते रहे। और हमारी आज की यह पोस्ट Depression Ko Kaise Dur Kare शुरू से अंत तक ज़रुर पढ़ें तभी आपको इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी और आप अवसाद से बाहर निकल पाएँगे।

Depression Kya Hai

Depression एक ऐसी मानसिक बीमारी है जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन से ख़ुशियाँ दूर होने लगती है और उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता। वह बहुत लम्बे समय तक तनाव में, चिंतित, उदास और दुखी रहता है और उसकी जिंदगी से ख़ुशियाँ दूर होने लगती है। अवसाद किसी भी आयु में हो सकता है। Depression में आप चाहे कितनी ही कोशिश कर लें लेकिन खुश नहीं रह पाते है। इससे व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी और काम पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। बहुत से लोगों के मन में हर समय कुछ बुरा होने के डर रहता है और वह इस वजह से भी अवसाद में चला जाता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: PF Kya Hai? UAN Number Kya Hai? PF Kaise Nikale – जानिए PF Account Number Kaise Pata Kare हिंदी में!

Depression Kyu Hota Hai

अवसाद होने के बहुत से कारण होते है। यह किसी भी वजह से हो सकता है। आगे हम कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में जानेंगे जिससे यह पता चलेगा की Depression किन कारणों से होता है। आईये जानते है Depression Kyu Hota H

  • अगर किसी नज़दीकी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो इस वजह से भी लोग Depression में चले जाते है।
  • बहुत से लोगों की शादी टूट जाती है जिससे भी वह Depression से घिर जाते है।
  • परीक्षा में असफल होने की वजह से भी बहुत बार लोग Depression में आ जाते है।
  • अगर नौकरी चली जाती है या नही मिलती है तो भी इस वजह से  Depression हो जाता है।
  • प्यार में धोखा खाने की वजह से भी कई बार लोग अवसादग्रस्त हो जाते है।
  • आर्थिक परेशानी से भी लोग Depression में आ जाते है।
  • यदि बहुत समय तक सेहत भी खराब रहती है तो भी व्यक्ति अवसाद में चला जाता है।

ऐसे बहुत से कारण होते है जिस वजह से Depression होता है।

जरूर पढ़े: CRPF Kya Hai? CRPF Ka Full Form Kya Hai – जानिए CRPF Kaise Join Kare पर पूरी जानकारी हिंदी में!

Depression के दुष्प्रभाव

आधुनिक जीवन में काम बढ़ने से व्यक्ति बिल्कुल भी सुकून से अपना जीवन व्यतीत नहीं कर पा रहा है वह सिर्फ अपने काम में ही उलझा रहता है और इस वजह से ना ही वो खुद के लिए समय निकाल पाता है और ना अपने लोगो के लिए जिससे वह ख़ुशियों से दूर होता चला जाता है। और धीरे-धीरे वह तनाव, चिंता, उदासी से घिर जाता है, और उसे पता भी नहीं चलता कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुका है। अगर समय रहते इस पर ध्यान दे दिया जाए तो डिप्रेशन से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं, लेकिन अगर डिप्रेशन कि समस्या लम्बे समय तक बनी रहती है और अगर आप अवसाद से बाहर नहीं निकलते है तो आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है।

Depression का दुष्प्रभाव न केवल व्यक्ति को मानसिक तौर पर होता है बल्कि अवसाद के कारण उसकी Body में हार्मोनल असंतुलन के कारण उसे और भी कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं जैसे वजन बढना, थाइराइड, भूख बहुत लगना या बिल्कुल भी न लगना, पाचन तंत्र ख़राब होना, कब्ज कि समस्या यहीं नहीं डिप्रेशन के कारण व्यक्ति बहुत ही नकारात्मक सोचने लगता है उसके मन में पूरे समय कुछ न कुछ चलता रहता है, वह खुद को अकेला महसूस करता है, और धीरे धीरे वह परिवार, समाज, लोगों से कटता जाता है। जिसका प्रभाव उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर पड़ता है।

Depression के लक्षण  

किन बातों से पता चलता है की हम Depression में है। इन लक्षणों को जानना बहुत ज़रुरी होता है। तभी हम Depression से बाहर निकल सकते है। तो जानते है Depression Ke Lakshan क्या है।

  • आप अगर हर समय नकारात्मक सोचते है तो यह भी एक लक्षण है Depression में जाने का।
  • बात-बात में चिडचिडापन होना।
  • बुरे ख्याल का मन में आना।
  • नींद ठीक तरह से नहीं आना या बार-बार रात को जागना।
  • काम पर फोकस नहीं होना या काम में मन नहीं लगना।
  • अगर आप बात-बात में गुस्सा करते है तो यह भी एक लक्षण है की आप अवसाद से घिर सकते है।
  • खाने में मन ना लगना।
  • अगर आपका किसी से बात करने का मन नहीं होता, आप अकेले रहना पसंद करते है तो यह भी अवसाद में जाने का एक मुख्य लक्षण है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: PGDCA Kya Hai? PGDCA Ka Full Form Kya Hota Hai – जानिए PGDCA Karne Ke Fayde क्या होते है हिंदी में!

Depression से बचने के उपाय 

यदि आप Depression में है तो आपको जल्द ही इससे बाहर आ जाना चाहिए नहीं तो आप भयंकर बीमारी से घिर सकते है। तो जानते है Depression Se Bachne Ke Upay क्या है।

  • आपको ऐसे व्यक्तियों से बात करना चाहिए जिन पर आप भरोसा करते है और जिनके आप सबसे नज़दीक है उन्हें अपनी समस्या बताये और उनकी मदद ले।
  • किसी भी बात के लिए आपको जल्दबाजी नहीं करना चाहिए और धैर्य रखना चाहिए।
  • जिस काम में आपकी रूचि है वह काम करे।
  • कभी खुद को इतना फ्री ना रहने दे की आपके पास बुरी बातों को सोचने का समय हो। अपने आप को व्यस्त बनाये रखे। धार्मिक कामों में भाग ले, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले।
  • नियमित व्यायाम करे और सेहतमंद खाना खाए। यदि आप सेहतमंद और संतुलित भोजन करते है तो इससे आपका मन खुश रहता है और नियमित व्यायाम करने से आप सेहतमंद बनते है और शरीर में सकारात्मक उर्जा आती है।
  • दोस्तों से जुड़े रहे यदि आप अच्छे दोस्तों से जुड़े रहते है तो वह आपका मनोबल बढ़ाते है और अपने अच्छे दोस्तों से जुड़ने के साथ ही ऐसे नकारात्मक लोगो से दूर हो जाये जो आपका मनोबल गिराते है।
  • भरपूर नींद ले। रोजाना 7 से 8 घंटे सोने वाले लोगों में अवसाद के लक्षण कम देखे जाते है।
  • पुरानी बातों के बारे में ना सोचे। पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करे और अपने आज पर फोकस करे।
  • कभी भी खुद को लोगो से दूर ना करे। अवसाद की स्थिति में अक्सर लोगों को यह लगता है की स्वयं को सबसे दूर कर लेना ही इससे बचने का उपाय है। लेकिन ऐसा नहीं है इससे आप अवसाद के ओर करीब होते जाते है।
  • यदि आप एक ही शहर से, और काम से बोर हो गए है तो लंबी छुट्टी पर चले जाये। बाहर घूमने जाने से भी आपका मूड अच्छा होता है और इससे काम में भी मन लगने लगता है।

इन सब बातों को अपनाकर आप Depression से दूर हो सकते है। यह भी एक तरह से Depression Ka Ilaj है। जिससे आप Depression में जाने से बच सकते है।

Conclusion

आज की पोस्ट में आपने जाना Depression Kya Hai इसके साथ ही Depression Kyu Hota Hai इसकी भी जानकारी आज हमने आपको हमारे इस लेख के जरिए दी। उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

Depression Ko Kaise Door Kare यह जानने के लिए हमारी इस पोस्ट की मदद ज़रूर ले। Depression Ke Kya Kya Lakshan Hai आप इस पोस्ट के द्वारा अच्छे से जान गए होंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने दोस्तों को भी दे तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट Depression Kya Hai ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट Depression Se Bahar Kaise Nikle में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट में अपने सवाल ज़रूर पूछे। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest अपडेट पाना चाहते है तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे कुछ ऐसी ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों, आपका दिन मंगलमय हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 106

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment