Human Resource क्या है? क्यों है ये ज़रूरी, इसमें Career कैसे बनाएँ

अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपको Human Resources Meaning In Hindi यानि HR के बारे में जरुर पता होगा। सभी Companies

Editorial Team

Human Resource Management

अगर आप किसी कंपनी में जॉब करते हैं, तो आपको Human Resources Meaning In Hindi यानि HR के बारे में जरुर पता होगा। सभी Companies में HR का रोल सबसे अहम् होता है, क्योंकि HR ही कंपनी का Central Pillar कहा जाता है।

Human Resources In Hindi का मतलब – “मानव संसाधन प्रबंधन” होता है, HR ही एक ऐसा डिपार्टमेंट होता है, जिस पर पूरी Company की बहुत सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ होती हैं जैसे – कंपनी में नए लोगों की भर्ती करना और उन्हें कंपनी में दिशा निर्देश देना, कंपनी का मैनेजमेंट संभालना आदि।

जब आप किसी Company में जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो HR ही आपका Interview (साक्षात्कार) लेता है। इसलिए आपको HR के बारे में जानकारी होना जरुरी है, जैसे HR Kya Hota Hai और HR किस तरह से अपना काम करता है, इसके अलावा आज इस पोस्ट में आप HR के रूप में अपना Career कैसे बनाये इसके बारे में भी जानेंगे।

HR Kya Hota Hai

HR “Human Resources” जिसे हिंदी में मानव संसाधन कहते हैं, किसी भी कंपनी में कुछ लोगों का एक समूह (Group) होता है, जिसमें ये Management कंपनी में यह सुनिश्चित करते हैं, कि Company में लोग कंपनी के Vision, Mission और Goal के लिए Collective तरीके से एक साथ मिलकर काम करें।

human resource management in hindi

सफल कंपनी फाउंडर्स द्वारा Human Resource (HR) की परिभाषा

(Human Resource Management Definition)

“मुझे यकीन है कि हम जो कुछ भी करते हैं उसमे लोगों को काम पर रखना और विकसित करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आखिर में, आप लोगों पर दांव लगाते हैं ना कि रणनीतियों पर।” – Lawrence Bossidy (CEO – AlliedSignal)

” सफलता की कुंजी, हमेशा बहुत ही स्मार्ट लोगों को काम पर रखना है।” – Bill Gates  (Microsoft)

“लोगों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित करें ताकि वे छोड़ सकें, उनके साथ पर्याप्त व्यवहार करें ताकि छोड़ना ही ना चाहे।” – Richard Branson (Virgin Group)

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट इन हिंदी

Human Resources Meaning In Hindi यानी कि मानव संसाधन प्रबंधन की एक अहम् भूमिका होती है और उनका काम दूसरे डिपार्टमेंट से अलग है किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को हम हमेशा उसके Marketing और Branding डिपार्टमेंट द्वारा चलाये गए Campaigns से उस Company का Potential समझते है। किसी सफल Brand Campaign के लिए हम उस Company की Marketing Team की तारीफ करते है। Human Resource Management In Hindi और Human Resource In Hindi का मतलब है- मानव संसाधन प्रबंधन।

कोई भी Company पांच M पर आधारित होती है, यानि MEN, MONEY, MACHINERY, MATERIALS और METHOD, Human Resource Management पहले M से जुड़ा है, जो MEN हैं। Company में लोगो यानि MEN को प्रबंधित करना इतना आसान नहीं है। “हर आदमी दूसरे से अलग है” और इन्ही लोगो को Manage करना, Motivate करना, नयी Skills डेवलप करना और इन्हे Retain करने का हुनर Human Resource Management के पास होता है।

human resources meaning in hindi

Objectives/Functions Of Human Resource Management

Human Resource किसी भी Employee के कंपनी से जुड़ने से लेकर कंपनी छोड़ने तक रोज़मर्रा के सभी पहलुओं से जुड़ा है।

  • Recruitment – लोगो को Recruit करना।
  • Selection – सही जॉब के लिए सही Employee सेलेक्ट करना।
  • Orientation – नए Employees को कंपनी की जानकारी और Culture से अवगत कराना।
  • Induction – नए Employees को उनका काम और ज़िम्मेदारी समझाना।
  • Training – समय समय पर Employees की Training की ज़रूरतों को पूरा करना।
  • Compensation – काम के अनुसार Employees को सही सैलरी देना।
  • Welfare – Employees की Safety और Health का ख़याल रखना।

Human Resource Management Kyu Zaruri Hota Hai?

किसी भी कंपनी के Management को सम्भालने के लिए, New Employees की भर्ती, उनकी Training के लिए HR Department जरुरी होता है।

Human Recourse

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट Productive Recruitment, Welfare Management, Employee Training, On boarding Process और Conflict Resolution के लिए एक बेहद ज़रूरी पहलु है और जैसे हमने आपसे शुरू में ही  कहा है कि, HR किसी भी Company या Organization का Central Pillar कहलाता है, इसलिए HR Management सभी Companies के लिए बहुत जरुरी होता है।

HR में Career कैसे बनाये?

HRM में Career बनाने का पहला कदम है, आपको किसी अच्छे Institute से Human Resource Management का कोर्स करना होगा। यह कोर्स आपको HRM से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराता है और HRM में Career के लिए ये नीव साबित होगा। Course सफलता पूर्वक करने पर आप HR Domain का अभिन्न हिस्सा बन जाते है और आपके HR Expert बनने का सफर यहाँ से शुरू होता है।

अब अगर आपने Human Resource में अपना Career बनाने की ठान ली है, तो आगे Human Resource Management में Salary & Package से खुद को रूबरू करें।

Human Resource Management में सैलरी

Rupees

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में आप अच्छा Career और अच्छी Salary पा सकते है। आम तौर पर एक HR Executive 5 – 8 लाख के पे पैकेज पा सकता है और अगर आपको कुछ वर्षों का एक्सपीरियंस हो जाता है, तो आप 10 – 15 लाख का पैकेज भी पा सकते है।

अगर आप Human Resource Management (HRM) में Career बनाने की सोच रहे है तो आगे हमने इससे जुड़े Admission और Eligibility Criteria की जानकारी दी है।

इसे भी जरुर पढ़ें: Resume Kaise Banaye? जानिए मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाये!

Human Resource Management कोर्सेज में Admission कैसे लें?

HRM के कोर्सेज देश भर में फैले कई Institutes में किया जा सकता है। इनमे कुछ उच्च श्रेणी की Institutes है जिनमे प्रवेश के लिए आपको बहुत जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। Top Tier Institute के अलावा दूसरे Institute भी है जहाँ आप HRM की पढ़ाई कर सकते है और एक अच्छा Pay Package पां सकते है।

एडमिशन के लिए 2 मुख्य बिंदु है,

  • ELIGIBILITY
  • ENTRANCE EXAM

किसी Institute में एडमिशन पाने के लिए आपको उनके Eligibility Criteria को मैच करना पड़ेगा। यदि आप Entrance Exam देने की सोच रहे हैं, तो इसके भी कुछ क्राइटेरिया है जो आपको जानने आवश्यक है।

  • HRM डिप्लोमा : अगर आप बारहवी पास है और Entrance Exam के चक्कर मे नही पढ़ना चाहते तो डिप्लोमा सबसे सरल तरीका है HRM कोर्स करने का। यहाँ आप किस Institute से डिप्लोमा कर रहे है वो बहुत माईने रखता है।
  • Under Graduate कोर्स: किसी Certified Board या यूनिवर्सिटी से आप बारहवी के बाद HRM का अंडरग्रेजुएट कोर्स कर सकते है। ध्यान रखें, यहाँ आपको बारहवी की परीक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • Post Graduate Course: इस लेवल पर HRM कोर्स करने के लिए आपके पास AICTE Certified किसी Institute से कम से कम 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।

इसके अलावा यदि आप Entrance Exam पास करके अच्छे Institute में एडमिशन लेना चाहते है तो आपके लिए नीचे हमने India के Top 10 Institutes की सूची दी है।

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – अहमदाबाद
  2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – बंगलोर
  3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – कलकत्ता
  4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – लख़नऊ
  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट – कोजीकोड़
  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – बॉम्बे
  7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – खड़गपुर
  8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – दिल्ली
  9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – रूड़की
  10. ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टिट्यूट – जमशेदपुर

FAQ Related to Human Resources

Human Resource Management क्या है?

यह किसी कंपनी का एक ऐसा Department यानि Management है, जो कंपनी के मैनेजमेंट को संभालने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने उनकी ट्रेनिग और कंपनी के अन्य कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

HR कैसे बनें?

HR बनने के लिए आप 12वीं के बाद Diploma in HR Management या BBA in HR Course कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रेजुएशन के बाद MBA in HR Course भी कर सकते हैं, क्योंकि ह्यूमन रिसोर्स बनने के लिए PGDM in HR और MBA वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है।

HR के मुख्य क्षेत्र (जॉब प्रोफाइल) कौन सी हैं?

– HR Recruiter
– HR Specialist
– Technical Recruiter
– Employee Relations Manager
– HR Journalists

Conclusion

आशा है आपको ये लेख Human Resources Kya Hota Hai बहुत पसंद आया होगा और यह आपके लिए उपयोगी भी साबित होगा। यदि आप Human Resource Management (HRM) या मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ें कोई सवाल या जानकारी साझा करना चाहते है तो हमें Comment में ज़रूर बताएं, हम आपको जवाब ज़रूर देंगे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 67

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment