iOS Kya Hai? – जानिए आईओएस से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।

अगर आपने कभी iPhone का उपयोग किया हैं तो आपको ज़रूर पता होगा कि iPhone बाकी स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग तरह से काम करता हैं।

Editorial Team

अगर आपने कभी iPhone का उपयोग किया हैं तो आपको ज़रूर पता होगा कि iPhone बाकी स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग तरह से काम करता हैं। इसकी विशेषताएँ भिन्न हैं। यहाँ तक कि उसका चार्जर भी अलग तरह का होता हैं। दूसरे फोन में आप किसी और फोन के चार्जर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन iPhone में यह संभव नहीं हैं।

ऐसा इसलिए हैं क्योंकि iPhone को अलग तरह से बनाया गया हैं। इस फोन को एक अलग चीज़ चलाती हैं। वह हैं (iOS) आईओएस। iPhone iOS Kya Hota Hai (iOS in Hindi) जानने के लिए आगे पढ़ें।

iOS Kya Hai

iOS यानि iPhone Operating System, यह Apple Inc. द्वारा विकसित एक ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो एप्पल के अलग-अलग डिवाइसेस जैसे iPhone, iPad, iPod Mini, और iPod Touch आदि को संचालित करता है। आज दुनिया भर में 1.4 बिलियन डिवाइसेस iOS सिस्टम द्वारा संचालित है। यह Android के बाद दूसरा सबसे ज़्यादा उपयोग में आने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है। iOS को C, C++, Objective-C, Swift और Assembly Language जैसी कम्प्यूटर भाषाओं से प्रोग्राम किया गया है।

आईओएस का मतलब क्या होता है – यह एक प्रचालन तंत्र/ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। यानि एक ऐसा Software हैं जो किसी Computer या Mobile के बेसिक फंक्शन्स जैसे कोई कार्य निर्धारित करने, एप्लीकेशन चलाने आदि का उपयोग करने में आपको सहायक हो। आईओएस केवल एपल कंपनी द्वारा निर्मित उपकरणों को ही चलाता हैं।

अब जानते हैं आईओएस का पूरा नाम क्या हैं।

iOS Ka Full Form

आईओएस का फूल फॉर्म हैं (iOS Full Form in Hindi) – “iPhone Operating System / आईफ़ोन ऑपरेटिंग सिस्टम”

अगर आप आईओएस के बारे में और जानना चाहते हैं तो आगे देखे iOS की पूरी जानकारी हिंदी में।

iOS Ke Bare me Jankari

सबसे पहले जानते हैं iOS का इतिहास। आईओएस के रचयिता मशहूर व्यक्ति “स्टीव जॉब्स” (Steve Jobs) हैं। 2005 में वे आईओएस की तैयारी कर रहे थे। और 2007 में उनको सफलता मिली। Mac जो कि पहले से ही एपल के कम्प्यूटर का संचालन करता था उसे छोटा किया गया और आईओएस बनाया जो कि मोबाइल में चल सके। 9 जनवरी 2007 को उन्होने पहली बार आईओएस को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया और जून 2007 में iPhone बाज़ार में आया। शुरुआत में आईओएस एप स्टोर में केवल 500 एप्लीकेशंस थी और आज 22 लाख से भी ज़्यादा हैं। शुरुआत में iOS App Store को 10 जुलाई 2008 को खोला गया था जिसमें 500 Application Available थी लेकिन यह सितम्बर 2008 से बढ़कर 2017 तक इसकी संख्या 2.2 मिलियन हो गयी।

अब देखते हैं iOS कैसे काम करता है? आईओएस आपके iPhone को चलाता हैं। इसने iPhone को एक छोटा कम्प्यूटर ही बना दिया हैं। यह आपको आपके iPhone में अलग-अलग प्रकार के एप्लीकेशंस का उपयोग करने देता हैं। हर एप्लिकेशन का एक अलग आइकॉन होता हैं। यह iPhone की बैटरी और सीक्योरिटी सिस्टम को भी चलाता हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब आप केवल स्क्रीन को छू कर करते हैं।

इसके अलावा एपल टीवी (Apple TV) हैं जो टीवी आईओएस (tvOS)पे चलता हैं और एपल वॉच (Apple Watch) हैं जो वॉच आईओएस (watchOS) पे चलती हैं। और यह दोनों भी आईओएस के ही रूप हैं। तो चलिए अब आगे जानते है iOS के अलग-अलग Version के बारे में।

iOS Ke Versions

अब तक 13 iOS के वर्ज़न्स आ चुके हैं।

iOS Version
रिलीज़ हुआसपोर्ट बंद हुआ
iOS 120072010
iOS 220082011
iOS 3Version 3.2.2, 20102012
iOS 4Version 4.3.5, 20112013
iOS 520112014
iOS 620122015
iOS 720132016
iOS 82014चल रहा हैं।
iOS 92015चल रहा हैं।
iOS 102016चल रहा हैं।
iOS 112017चल रहा हैं।
iOS 122018चल रहा हैं।
iOS 132019चल रहा हैं।

आईओएस 13 के कुछ फीचर्स –

  • डार्क मोड पूरे फोन में चलता हैं।
  • एपल यूसर अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं।
  • नए सुरक्षा के फीचर्स।
  • सिरी की आवाज़ में सुधार।
  • iPhone 5S और 6 Series में यह वर्जन नहीं चलेगा।

Conclusion

आईओएस ने दुनिया में मोबाइल फोन का रूप बदल दिया। इसके कई नए और अलग फीचर्स की वजह से यह हमारा काम बहुत आसान करता हैं। हालांकि यह और ऑपरेटिंग सिस्टम के स्मार्टफोन से महँगा हैं, परंतु उतना ही उपयोगी भी। अगर आप कोई आईओएस का डिवाइस आज खरीदेंगे तो यह बहुत सालो तक आपके काम आएगा। आशा करते हैं कि आपने इस लेख में जो निम्नलिखित चीज़ें जानी –

  • आईओएस क्या होता है/ iOS meaning in Hindi
  • आईओएस का फुल फॉर्म क्या है?
  • आईओएस के बारे में जानकारी
  • The History of iOS in Hindi
  • Types of iOS in Hindi
  • Version of iOS in Hindi

वह ज्ञानवर्धक रही होंगी। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें और आप कमेंट में हमें अपना फीडबैक भी दे सकते है।

आईओएस से जुडी और भी जानकारियां जो आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।

iPhone Kya Hai?– जानिए आईफोन से जुड़ी पूरी जानकारी।

Apple ID Kaise Banaye – जानिए How To Create Apple ID In Hindi।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 29

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

2 thoughts on “iOS Kya Hai? – जानिए आईओएस से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।”

Leave a Comment