Kidney Stone Kaise Hota Hai? – किडनी स्टोन (पथरी) के लक्षण, कारण, इलाज और घरेलु उपचार!

भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण पथरी होना आम बात है आज बहुत से लोग पथरी के कारण काफी परेशान है। हालाँकि Kidney

Editorial Team

भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण पथरी होना आम बात है आज बहुत से लोग पथरी के कारण काफी परेशान है। हालाँकि Kidney Stone की वजह से ऐसे तो कोई परेशानी नहीं होती लेकिन जब इसमें दर्द होता है तो वह असहनीय हो जाता है। जिस कारण से लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते है। लेकिन आज हम आपको Kidney Stone Kaise Hota Hai और Kidney Stone Kaise Nikalte Hai की पूरी जानकारी हमारी इस पोस्ट में देंगे।

आमतौर पर जो पथरी होती है वो मूत्र के रास्ते से बाहर निकल जाती है लेकिन कई लोगो में ऐसी पथरियां बनती है जो बड़ी होकर अधिक तकलीफ़ देती है और मूत्र के रास्ते में बांधा उत्पन्न करती है। जिस वजह से मूत्र के आस-पास के अंगों में असहनीय पीड़ा होती है। अगर इस समस्या से बचना है तो इसके लिए सबसे जरूरी होता है समय पर इन संकेतों पहचानकर Pathri Ka Ilaj करवाना।

आगे हम आपको किडनी स्टोन के लक्षण और किडनी स्टोन के घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपको किडनी की समस्या से बचने में सहायता मिलेगी।

Kidney Stone Kya Hota Hai

किडनी स्टोन यानि पथरी एक छोटे आकर का पत्थर होता है जो कैल्शियम, मिनिरल्स, साल्ट और अन्य क्षारीय तत्वों के मिलने से धीरे-धीरे बड़े कठोर पत्थर के रूप में मूत्र मार्ग में बाँधा उत्पन्न करता है। पथरी छोटी-बड़ी, कठोर-मुलायम कई तरह की हो सकती है। यदि पथरी छोटी होती है तो वह आसानी से मूत्र के रास्ते से बाहर निकल जाती है जिससे ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Appendix Kya Hai? Appendix Kyu Hota Hai? Appendix Se Bachne Ke Upay क्या है? – जानिए Appendix Me Kya Khana Chahiye और क्या नही खाना चाहिये!

Kidney Stone Ke Lakshan (Kidney Stones Symptoms In Women & Male)

कई बार पथरी होने पर इसके लक्षण के बारे में पता नहीं चल पता जिस कारण से यह समस्या और अधिक गंभीर होती जाती है। अगर समय रहते इसके संकेत को पहचान लिया जाये तो किडनी स्टोन के नुकसान से बचा जा सकता है। यदि पथरी बड़ी होती है तो आप निचे बताये गए लक्षणों से इसकी पहचान कर सकते है। पथरी के लक्षण महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक देखने को मिलते है।

  • पेट में अचानक असहनीय तेज़ दर्द होना।
  • पेशाब करने पर खून आना।
  • उल्टी या जीमचलाने जैसी स्थिति उत्पन्न होना।
  • पेशाब करने पर जलन होना।
  • पेशाब रुक-रुक कर आना।
  • लगातार कब्ज और दस्त बने रहना।

Types Of Kidney Stone

आमतौर पर गुर्दे की पथरी के प्रकार 4 होते है। इसका उपचार पथरी के आकार, स्थान और वह किस चीज से बनी होती के आधार पर निर्भर करता है।

  • कैल्शियम की पथरी (Calcium Stone)

यह कैल्शियम ऑक्सलेट और कैल्शियम फॉस्फेट से बनती है जो कैल्शियम आपकी मांसपेसियों और हड्डियों के द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जाता वह आपके मूत्र के रास्ते से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब यह कैल्शियम बाहर नहीं निकलता तब यह किडनी में रहकर अन्य तत्वों के साथ मिलकर स्टोन का निर्माण करता है।

  • यूरिक एसिड की पथरी (Uric Acid Stone)

जब मूत्र में बहुत ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तब यह बनती है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होती है।

  • स्ट्रावेट किडनी स्टोन  (Struvite Stone)

इस तरह की पथरी अचानक विकसित हो सकती है और जल्दी बड़ी होकर मूत्र मार्ग में मुश्किल पैदा करती है।

  • सिस्टीन किडनी स्टोन (Cystine Stone)

सिस्टीन की पथरी “सिस्टिनूरिया” नामक एक दुर्लभ विकार के कारण होती है। जब मूत्र में बहुत अधिक सिस्टीन होता है तब यह किडनी स्टोन बन सकती है।

जरूर पढ़े: Acidity Kaise Hoti Hai? Acidity Hone Ke Karan क्या है – जानिए Acidity Se Bachne Ke Upay विस्तार में!

Kidney Stone Ke Liye Gharelu Upay

किडनी में पथरी के कारण दर्द इतना बढ़ जाता है की इससे व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के कार्य करने में बहुत परेशानी होती है। इसलिए इसके बचाव के लिए आपको निचे किडनी स्टोन का घरेलू उपचार के बारे में बताया गया है।

  • ज्यादा पानी पिए

अगर आपको पथरी है और आप उससे बचना चाहते है तो आपको दिन में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे यदि कोई छोटी पथरी होगी तो वह मूत्र के रास्ते से बाहर निकल जाएगी।

  • सेब का सिरका

किडनी स्टोन को निकालने के लिए एक कप हल्के गर्म पानी में दो चम्मच सेब के सिरके मे एक चम्मच शहद मिलकर रोजाना पीने से पथरी को निकाला जा सकता है।

  • तुलसी के पत्ते

हम सभी जानते है की तुलसी हमारे लिए कितनी गुणकारी होती है। रोजाना 5 से 6 महीने तक तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीने से किडनी स्टोन को पेशाब के रास्ते से बाहर निकाला जा सकता है।

  • अनार

रोजाना अनार और उसके बीज दोनों के सेवन करने से Kidney Stone से छुटकारा पाया जा सकता है। यह पथरी का घरेलू इलाज है। आप रोजाना एक अनार या एक गिलास ताज़े जूस का सेवन कर सकते है।

  • तरबूज

तरबूज में पोटेशियम और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे पानी की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। यह पेशाब में एसिड की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Kidney Stone Ke Ilaj

किडनी का इलाज 3 तरह से किया जा सकता है आगे आपको उनके बारे में बताया जा रहा है।

  • एलोपैथी
  • होम्योपैथी
  • घरेलु उपचार

एलोपैथी से पथरी का इलाज

देश के हर शहर में पथरी का इलाज उपलब्ध है। जिसे निकालने के लिए डॉक्टर सबसे पहले Kidney Stone Size देखते है। अगर पथरी छोटी होती है तो डॉक्टर द्वारा पथरी की दवा दी जाती है और थोड़ा समय दिया जाता है ताकि पथरी अपने आप ही बाहर निकल जाये।

  • पथरी का ऑपरेशन ध्वनि तरंग द्वारा

यदि Stone की साइज बड़ी है तो इसके लिए ध्वनि तरंग से कंपन पैदा करके स्टोन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर पेशाब से बाहर निकालते है।

  • पथरी का ऑपरेशन दूरबीन द्वारा

जो स्टोन 2 सेंटीमीटर से बड़े होते है उन्हें PCNL (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी) के इस्तेमाल से तोड़ा जाता है। इसमें मरीज की पीठ पर एक छोटा सा कट करके उसमें एक छोटा सा दूरबीन डालते है। फिर उस दूरबीन से स्टोन की लोकेशन को पता करके उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में करके बाहर निकाल देते है।

पथरी का होम्योपैथिक इलाज

किडनी में अगर पथरी पायी जाती है तो उसके लिए मरीज को Kidney Stone Ki Homeopathic Dawa दी जाती हैदूरबीन जिससे पथरी के छोटी-छोटी साइज में टुकड़े हो जाते है और कुछ तो बारीक़ चुरा होकर पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाती है। बहुत सी बार Kidney Stone Operation के बाद भी पथरी होने लगती है ऐसे में होम्योपैथी दवा से पथरी बनने से रोका जा सकता है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Food Poisoning Kya Hai? Food Poisoning Kaise Hota Hai? – जानिए Food Poisoning Ke Lakshan और इससे बचने के घरेलु उपाय!

Kidney Stone Diet

पथरी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है ज्यादा पानी पिए और सही लाइफस्टाइल को अपनाये इससे पथरी बनने से रोका जा सकता है।

  • ऐसे खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करे जिससे स्टोन बनने में सहायता मिले जैसे- पालक, भिंडी, सोयाबीन, चुकंदर और डार्क चॉकलेट आदि।
  • खाने में केवल इन्ही चीजों का सेवन करे जिसमें सोडियम कम मात्रा में हो और कैल्शियम माध्यमिक मात्रा में जैसे- दूध, दही, चीज तथा हरी सब्जियां आदि।
  • ऐसी चीजों का कम सेवन करे जिससे यूरिक एसिड की मात्रा बढ़े जैसे- मांस, मछली आदि।

Conclusion:

तो दोस्तों आप भी अपनाये पथरी से बचने के इन घरेलू उपायों को जिससे आपको या आपके पहचान में किसी को पथरी की समस्या हो तो उन्हें भी इससे निजात पाने में मदद मिल सके। हम आशा करते है की आपको किडनी स्टोन के बारे में सब कुछ अच्छे से समझ आ गया होगा। Kidney Stone Kaise Hota Hai In Hindi में आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। किडनी स्टोन के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये साथ ही हमारी पोस्ट को Like और Share जरूर करे ताकि जिन्हे भी Kidney Stone की समस्या हो उन्हें भी इसके बारे में जानने को मिले, धन्यवाद!

नोट:-  हमारे इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी से हम यह दावा नहीं करते है की यह पूर्णतः सत्य या सटीक है इसलिए इन उपायों को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की एक बार सलाह जरूर ले।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.4 / 5. Vote count: 5

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment