Majdur Dairy Kya Hai? Majdur Dairy Kaise Banaye? – जानिए Majdur Card Kaha Banta Hai और इसके क्या लाभ होते है विस्तार से!

किसी भी देश के विकास में मज़दूरों का सबसे बड़ा सहयोग होता है लेकिन फिर भी हमारे देश में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी

Editorial Team

किसी भी देश के विकास में मज़दूरों का सबसे बड़ा सहयोग होता है लेकिन फिर भी हमारे देश में मज़दूरों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। मज़दूर इतनी मेहनत करने के बाद भी गरीब है। मज़दूरों की इसी स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने Labour Card Scheme योजना बनाई है जिसकी पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट Labour Card Scheme In Hindi में दी गई है।

अभी भी ऐसे बहुत से मज़दूर है जिनके पास अपनी स्वयं की कोई पहचान नहीं है। इस वजह से सरकार के माध्यम से मज़दूरों को जो सुविधाएँ दी जाती है वह उसका लाभ नहीं उठा पाते है और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में पीछे रह जाते है। लेकिन अब राज्य सरकार की योजना Labour Card Scheme के द्वारा मज़दूरों को यह लाभ प्राप्त होगा।

मज़दूर कार्ड से आप इस योजना का प्रयोग कर सकते है। इस योजना को देश के गरीब मज़दूरों के लिए चलाया जा रहा है। आगे जानते है Majdur Card Kaise Banega

Majdur Card Kya Hai

यह कार्ड उन मज़दूरों के लिए बनाये जा रहे है जो असंगठित क्षेत्र के मज़दूर होते है। इस योजना में मज़दूरों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किये जाएँगे। इस योजना का वह सरलता पूर्वक लाभ ले पाएँगे। आज मज़दूर जितना काम कर रहे है उन्हें उस हिसाब से उतना वेतन नहीं मिल रहा है जिसके कारण मज़दूरों को घर का ख़र्चा उठाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानी देखते हुए ही सरकार ने इस योजना की शुरुआत की और इन कार्ड को बनवाने की योजना निकाली।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Caste Certificate Kya Hai? Caste Certificate Kaise Banaye – जानिए Caste Certificate Ke Liye Documents कौन-कौन से लगते है विस्तार में!

Majdur Card Banwane Ki Yogyta

मज़दूर कार्ड को बनवाने के लिए आपकी कुछ योग्यता होनी चाहिए। अगर आप इसके योग्य है तो आप यह कार्ड बनवा सकते है। जानते है इसकी पात्रता क्या है।

  • मज़दूर कार्ड को बनवाने के लिए आपकी आयु 18 साल से 60 साल के बीच होना चाहिए। इस उम्र के व्यक्तियों को ही यह कार्ड दिया जाएगा।
  • अगर कोई मज़दूर कृषि से जुड़ा है तो मज़दूर कार्ड को बनवाने के लिए उस मज़दूर के पास एक हेक्टर से कम अपनी स्वयं की कृषि भूमि होना ज़रुरी है।
  • इस योजना में जो कार्ड वितरित किये जाएँगे वह सिर्फ मध्यप्रदेश के असंगठित मज़दूर कल्याण योजना के तहत रजिस्टर्ड मज़दूरों के लिए ही है। तो इन मज़दूरों का निवासी होना ज़रुरी है।
  • जो आवेदन कर रहा है उसके परिवार में किसी भी सदस्य के पास कृषि भूमि नहीं होना चाहिए।

Majdur Card Ke Liye Documents

यदि अप मज़दूर कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज़ भी लगाने पड़ेंगे। तो आपको कौन से दस्तावेज़ लगाने है यह आपको नीचे बताया गया है।

  • नामांकन फॉर्म भरा हुआ
  • एक पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ठेकेदार का प्रमाण पत्र या निर्माण श्रमिक होने का नियोजक
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र

Majdur Dairy Kaise Banaye

यह कार्ड उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिनका मुख्यमंत्री असंगठित मज़दूर कल्याण योजना के तहत रजिस्ट्रेशन होगा। यदि आप यह कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना है। तो चलिए जानते है Majdur Card Ke Liye Apply Kaise Kare आपको हम Step By Step इसकी जानकारी देंगे।

Step 1: रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करे

सबसे पहले आपको यहां से Majdur Registration Form डाउनलोड करना है।

Step 2: सही जानकारी भरे

फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसमें सभी आवश्यक जानकारी को भरे और इसके साथ ज़रुरी दस्तावेज़ को लगाये।

Step 3: ग्राम पंचायत/नगरपालिका जाए

इसके बाद आपको फॉर्म लेकर ग्राम पंचायत या नगरपालिका जाना होगा। वहां से आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा और पासवर्ड और यूजरनेम भी मिलेगा।

Step 4: वेबसाइट पर जाये

अब सबसे पहले आपको इस लिंक Shramsewa.Mp.Gov.In पर जाना है।

Step 5: लॉग इन करे

जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाते है आप इसके होम पेज पर पहुँच जाएँगे। यहाँ आपको लॉग इन करना है इसके लिए आपके पास आपका पासवर्ड और यूजरनेम होना चाहिए। जो आपको रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त हुआ होगा।

Step 6: सेवाएं पर क्लिक करे

जैसे ही आप इसमें लॉग इन करेंगे आपके सामने एक नई विंडो आएगी। इसमें आपको बहुत सारे आप्शन दिखाई देंगे। आपको ‘सेवाएं’ का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे। आपको मज़दूर कार्ड को प्रिंट करने का आप्शन भी मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Step 7: कार्ड प्रिंट करे

अब आपको आपका स्मार्ट कार्ड दिखेगा। इसे अगर आप भविष्य में प्रयोग करना चाहे तो प्रिंट भी कर सकते है।

Majdur Card Kaha Banta Hai

अगर आपको ऑफलाइन कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको ग्राम पंचायत या नगर के निकाय में जाना होगा। यहाँ पर आपको आपकी सारी जानकारी बैंक अकाउंट नम्बर, आयु, नाम सभी तरह की जानकरी देनी होगी। यह सब जानकारी देने के बाद वार्ड समिति के द्वारा या ग्राम सभा के द्वारा इसको जांचा जाएगा और अगर यह सही होता है तो इसे जारी कर दिया जाएगा।

जरूर पढ़े: Income Certificate Kya Hai? Income Certificate Kaise Banaye – Income Certificate Ke Liye Document कौन-कौन से लगते है जानिए!

Majdur Card Kaise Check Kare

आपने अगर इसके लिए Apply किया है और आप इसका Status चेक करना चाहते है तो इसकी जानकारी आपको आगे बताई गई है। जहाँ से आप अपने कार्ड का Status चेक कर सकते है।

Step 1: वेबसाइट पर जाये

सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जो आपको ऊपर बताई गई है।

Step 2: सहायता

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सहायता का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे।

Step 3: ट्रैक स्थिति अनुरोध/ प्रतिक्रिया

सहायता आप्शन पर क्लिक करने के बाद Track Status Request का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

Step 4: रजिस्ट्रेशन नंबर

जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर भरना है।

Step 5: Captcha Enter करे

अब Captcha Enter करे।

Step 6: Track Status पर क्लिक करे

इसके बाद Track Status के आप्शन पर क्लिक करके अपना Status चेक कर सकते है।

Majdur Card Ke Upyog

इस कार्ड को बनवाकर आप कहां-कहां इसका प्रयोग कर सकते है यह हम आपको आगे बताएँगे। जानते है इसके क्या-क्या उपयोग किये जा सकते है।

  • इस कार्ड का उपयोग करके आप मकान बनाने में 1 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राज्य सरकार से प्राप्त कर सकते है।
  • मज़दूर कार्ड का उपयोग आप चिकित्सा सेवाओं में भी कर सकते है।
  • मज़दूर डायरी के प्रयोग से 2 बेटियों की शादी में सरकार से 55-55 हजार रुपये की मदद प्राप्त कर सकते है। जब आप बेटी की शादी कर रहे है तब उसकी उम्र 18 वर्ष होना चाहिए। वह 8 वीं पास हो और घर में शौचालय भी हो तथा कार्ड को बने हुए एक वर्ष हो गए हो।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Pan Card Kaise Banaye? Pan Card Ke Liye Online Apply Kaise Kare – Pan Card Online आवेदन से जुडी सारी जानकारी!

Majdur Dairy Ke Labh

Majdur Dairy को बनवाने से आपको बहुत से लाभ प्राप्त होते है। अगर आप भी यह कार्ड बनवा लेते है तो आपको निम्न लाभ प्राप्त हो सकते है। तो जानते है Majdur Card Ke Labh क्या है।

  • अगर आपको यह कार्ड मिल जाता है तो उसके तुरंत बाद ही आपका दुर्घटना बीमा हो जाता है।
  • इसमें आपको सब्सिडी वाली बिजली, लोन, मातृत्व लाभ, बच्चों के लिए फ्री में कोचिंग की सुविधा, मुफ्त में चिकित्सा उपचार शामिल होगा।
  • इस कार्ड को बनवाने का मूल्य 6 रुपये होगा जो 5 वर्ष के लिए मान्यता होगा।

Conclusion:

अब आपको पूरी तरह से Labour Card Ki Jankari मिल गई होगी। इस जानकारी के माध्यम से आप Majdur Card Ke Fayde ले पाएँगे। सरकार इस योजना के द्वारा मज़दूरों को यह सहायता प्रदान कर रही है जिससे मज़दूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और गरीब मज़दूर अपने घर की ज़रूरतों को पूरा कर पाने में समर्थ हो पाएँगे। अगर आप भी मज़दूर है तो यह कार्ड आवश्यक रूप से बनवाए और Majdur Dairy Ke Fayde ज़रुर प्राप्त करे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 12

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

4 thoughts on “Majdur Dairy Kya Hai? Majdur Dairy Kaise Banaye? – जानिए Majdur Card Kaha Banta Hai और इसके क्या लाभ होते है विस्तार से!”

Leave a Comment