Ola Kya Hai? Ola App Download Kaise Kare? – जानिए Ola Cab Book Karne Ka Tarika हिंदी में!

हैलों दोस्तों! Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएँगे कि Ola Cab Kya Hai और घर बैठे मोबाइल से Ola Cab Kaise

Editorial Team

Table of Contents

हैलों दोस्तों! Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताएँगे कि Ola Cab Kya Hai और घर बैठे मोबाइल से Ola Cab Kaise Book Hoti Hai आशा करते है आपको हमारी पोस्ट जरुर पसंद आयेगी।

आपने अक्सर सड़क पर आते-जाते ऐसी गाड़ियों या Car को देखा होगा जिन पर Ola Cabs लिखा होता हैं। आपने ये जानना भी चाहा होगा की Ola Cab Kya Hai। अगर आप अब तक नहीं जान पायें हैं कि Ola Kya Hai तो आइये आज हम आपको बताते हैं Ola Cabs के बारे में।

शहरों में यात्रियों के आने-जाने के लिए बहुत से साधन होते हैं उदाहरण के लिए जैसे, सिटीबस, ऑटो, टैक्सी आदि। इन सभी तरह के साधनों का उपयोग कई यात्री दिन-प्रतिदिन शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने के लिए करते हैं, और किराये के रूप में सिटीबस या टैक्सी वालों को पैसे देते हैं।

ठीक उसी तरह Ola Cabs भी किराये की गाड़ी या टैक्सी ही होती हैं। जिनका उपयोग हम एक स्थान से दुसरे स्थान पर आने-जाने के लिए करते हैं! और बदले में हम उन्हें किराया देते हैं।
अब हम ये जानेंगे कि Ola Cab Booking Kaise Kare और कैसे हम अपनी यात्रा को आसान और आरामदायक बनायें। हम अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ये जान लेते हैं कि Ola Kya Hai

Ola Cab Kya Hai


भारत में Ola Cabs की शुरुआत 3 दिसम्बर 2010 को मुंबई से हुई थी और आपको ये जानकर बहुत गर्व होगा कि यह एक भारतीय कम्पनी हैं और इसकी शुरुआत एक 25 साल के नौजवान भाविश अग्रवाल ने की थीं।

आज Ola Cabs भारत के 100 से ज्यादा शहरों में 450,000 से ज्यादा गाड़ियों के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं और तेजी से बढ़ती हुई भारतीय कम्पनियों में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

Ola Cabs एक मोबाइल एप्लीकेशन आधारित टैक्सी सर्विस हैं जो आपको घर बैठे टैक्सी बुक करने की सुविधा प्रदान करती हैं। आप शहर में कहीं भी हों, आप Ola App Download करके आसानी से Ola Cab Book कर सकते हैं, और अपनी यात्रा को सरल एवं सुखद बना सकते हैं।

क्या आपने ये पोस्ट देखी: FreeCharge Kya Hai? FreeCharge Par Account Kaise Banaye – जानिये सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में!

Ola App Download Kaise Kare

अगर आप Ola Cab Book करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में Ola App Download करना होगा, जो कि Android, iOS और Windows तीनों मोबाइल प्लेटफॉर्म्स के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

इस रेफ़रल कोड P4M1WV से साइन अप करें और पहली Ola बुकिंग पर छूट प्राप्त करें।
OLA APP डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

यहाँ क्लिक करें

आपको अपने मोबाइल प्लेटफार्म के अनुसार उसके App Store में जाना हैं और सर्च बार में टाइप करना हैं Ola Cabs, जब आप एंटर करेंगें तब उसके बाद आपको Ola Cabs की एप्लीकेशन दिखाई देगी, उस Ola Cabs की एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर ले, क्योंकि आप इस एप्लीकेशन के बिना अपनी यात्रा शुरू नहीं कर पायेंगें।

Ola App Me Account Kaise Banaye

Ola Gadi Booking करने के लिए आपके मोबाइल में Ola Cabs एप्लीकेशन और इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक हैं। Ola Cabs एप्लीकेशन को खोलें। अब आप Ola Cabs एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनाने के लिए Sign Up पर क्लिक करें। अब एक फॉर्म खुलेगा उसमे अपनी जानकारी बिल्कुल सही भरे।

  • अपनी E-Mail ID लिखें।
  • अपना पासवर्ड लिखें।
  • अपना पासवर्ड दोबारा लिखें।
  • अपना पूरा नाम लिखें।
  • अपना मोबाइल नंबर लिखें।
  • अपना Referral Code लिखें।
  • अब आप Sign Up पर क्लिक करें।

फॉर्म में आपने जो मोबाइल नंबर लिखा था उसपर एक SMS आएगा जिसमें Verification Code लिखा होगा। अगर आपके मोबाइल पर Sms नहीं आता हैं तो Call Me पर क्लिक करें। अब आपको एक कॉल आएगा जिसमें आपको Verification Code बताया जायेगा, उसे ध्यान से सुनें। अब उस Code को एप्लीकेशन में लिखें, और Next पर क्लिक करें। अब आपका Ola अकाउंट बन गया हैं।

अगर आप भी Ola Cabs का उपयोग कर यात्रा करना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होगा कि Ola Cabs Book कैसे करते हैं। तो आइये जानते हैं Ola Cab Kaise Book Kare

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Google Tez App Kya Hai? Tez App Par Account Kaise Banaye – Google Tez App से जुडी पूरी जानकारी हिंदी मे!

Ola Kaise Book Kare

Ola बुक करने के लिए आपको एप्लीकेशन में ऊपर की तरफ Pickup From लिखा होगा, वहाँ उस स्थान का नाम लिखें जहाँ से आप गाड़ी में बैठना चाहते हैं, और Drop Location में उस स्थान का नाम लिखें जहाँ आप जाना चाहते हैं।


एप्लीकेशन में नीचे की तरफ आपको अलग-अलग तरह की गाड़ियाँ दिखाई देंगी जैसे – Mini, Micro, Prime, Share आदि। आप अपने अनुसार उनमे से किसी एक गाड़ी को चुने।
Note: अगर आप Share गाड़ी चुनते हैं तब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा;

  • आपको ये बताना होगा कि आप अकेले यात्रा करने वाले हैं, या फिर आप कितने लोग (Person) एक-साथ यात्रा करने वाले हैं।
  • अगर आप Ola Share गाड़ी से अकेले यात्रा करते हैं तब आप अपने किराये में 50% तक की बचत कर सकते हैं।
  • आपको यात्रा शुरू करने से पहले किराया देना होगा।
  • अगर कोई और व्यक्ति Ola Share Book करता है और उसी रास्ते पर कहीं जाना चाहता है जिस रास्ते से आप जाने वाले हैं तो आपकी गाड़ी में सीट खाली होने पर उस व्यक्ति को भी आपकी गाड़ी में बैठाया जायेगा।
  • इसमें तय की हुई दूरी के अनुसार गाड़ी में बैठे हर व्यक्ति का किराया लगेगा।

गाड़ी चुनने के बाद अगर आप उसी वक़्त Ola Cabs से यात्रा करना चाहते हैं तो Ride Now पर क्लिक करें, और अगर आप कुछ समय बाद अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं तो Ride Later पर क्लिक करने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार टाइम सेट करें।


Ride Now पर क्लिक करने के बाद आपको Estimated Fare (अनुमानित किराया) दिखाया जाएगा। और साथ ही आपको नीचे की तरफ Personal, Set Up Payment और Apply Coupon के विकल्प दिखाई देंगें।

  1. Personal: इसका मतलब हैं कि आपने अपने लिए Ola Cabs Book की है।
  2. Set Up Payment: आप यहाँ से अपने Payment करने का तरीका चुन सकते हैं, आप कैश या Ola Money के द्वारा अपना किराया दे सकते हैं।
  3. Apply Coupon: अगर आपके पास Ola का कोई Coupon हैं तो आप उस Coupon का Code लिखकर अपने किराये में छूट का लाभ ले सकते हैं।
  • अब Ola Cabs Book करने के लिए Confirm Booking पर क्लिक करें।
  • Booking Confirm होने पर स्क्रीन पर नीचे की तरफ Book हुई गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम, चार अंकों का OTP नंबर और Call Driver का विकल्प दिखाई देगा।
  • यदि आपके द्वारा Book की गयी गाड़ी आपके पास आने में ज्यादा समय ले रही है तो आप ड्राइवर को फ़ोन करके उससे बात भी कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे, OTP नंबर ड्राइवर को बताना जरुरी है, इसके बिना आप यात्रा शुरू नहीं कर पायेंगें।

जरूर पढ़े: Paytm Se Paise Kaise Kamaye? Paytm Promo Code Kya Hai – जानिए Paytm Se Free Recharge Kaise Kare हिंदी में!

Ola Gadi Ka Number Kaise Pata Kare

जब भी आप Ola Cabs Book करते हैं तो Booking Confirm हो जाने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर नीचे की तरफ Ola Gadi Ka Number आप देख सकते हैं।
अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट धीमा चल रहा हैं या इंटरनेट नहीं हैं तब भी आप SMS सुविधा के द्वारा Ola Cabs Book कर सकते हैं।

Ola Cabs आपको आपके बजट के अनुसार अलग-अलग तरह के किराये पर गाड़ी Book करने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार Ola Gadi Price चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: SHAREit Kya Hai? Mobile Se Laptop या PC Me File Transfer Kaise Kare? – जानिए SHAREit की पूरी जानकारी हिंदी में!

Conclusion:

हाँ तो दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट कैसी लगी आज हमने आपको Ola App Download Kaise Kare और Ola Book Karne Ka Tarika समझाया। उम्मीद है आपको समझ आया होगा और पसंद भी आया होगा, क्योंकि आज हमने सरल भाषा में आपको सही और Update जानकारी बताई है, जो आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण है।

हम आशा करते है आपके कई सवालों के जवाब आज आपको यहाँ मिले होंगे, अगर आपके मन में अब भी कुछ सवाल है तो वो भी आप Comment Box में Comment करके हमसे पूछ सकते है, हमारी टीम आपकी सहायता करने की कोशिश करेगी।

अगर आपको हमारी आज की पोस्ट पसंद आई है तो आप Comment Box में Comment करके भी हमे बता सकते है और इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi Sahayta की Notification को Subscribe भी कर सकते है जिससे आपको हमारी नयी पोस्ट की जानकारी मिल सके।

आप हमारी पोस्ट अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते है और शेयर करके अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता सकते है, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही हम फिर नयी टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से संबंधित पोस्ट लेकर हाज़िर होंगे तब तक के लिए अलविदा दोस्तों! आपका दिन शुभ हो! धन्यवाद

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.9 / 5. Vote count: 12

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

4 thoughts on “Ola Kya Hai? Ola App Download Kaise Kare? – जानिए Ola Cab Book Karne Ka Tarika हिंदी में!”

Leave a Comment