BDO Kaise Bane – बीडीओ ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी।

BDO जिसे “खंड विकास अधिकारी” के नाम से जाना जाता है, किसी जिले के एक विशिष्ट ब्लॉक का प्रभारी अधिकारी होता है, जो उस ब्लॉक

Editorial Team

BDO Kaise Bane

BDO जिसे “खंड विकास अधिकारी” के नाम से जाना जाता है, किसी जिले के एक विशिष्ट ब्लॉक का प्रभारी अधिकारी होता है, जो उस ब्लॉक के डेवलपमेंट के लिए कार्य करता है। एक जिले में कई ब्लॉक होते हैं, और सभी ब्लॉक में एक-एक BDO अधिकारी होता है। बीडीओ के पद को प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता, पर बहुत से छात्र कड़ी मेहनत करके अपने इस सपने को पूरा करते हैं, वहीं कुछ छात्र मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में BDO Kaise Bane ये नहीं जान पाते, जिसकी पूरी जानकारी आज आपको इस पोस्ट Block Development Officer in Hindi के द्वारा मिलने वाली है।

अगर आपका भी यह सपना रहा है की आप भी BDO Officer बनकर एक बड़े अधिकारी बने तो आज इस लेख में मैंनें आपके साथ BDO Kya Hai, बीडीओ फुल फॉर्म, BDO Ke Liye Qualification, बीडीओ कैसे बने की सिलेक्शन प्रोसेस (BDO Kaise Bane in Hindi), इसके लिए आयु सीमा, योग्यता, सिलेबस, BDO के कार्य की सम्पूर्ण जानकारी शेयर की है, साथ ही इस लेख में मैंने बीडीओ परीक्षा क्रैक करने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स भी बताए हैं।

BDO Kaise Bane

BDO Kya Hota Hai

बीडीओ (BDO) किसी प्रखंड/ब्लॉक के अधिकारी को कहते है। बीडीओ जिसे “खंड विकास अधिकारी” भी कहते है Block का आधिकारिक प्रभारी होता है। Development Blocks और Community Development Centers के द्वारा जन विकास से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाता है और इन योजनाओं को लागू करने वाले अधिकारी को ही खंड विकास अधिकारी (BDO) कहा जाता है।

BDO Officer योजनाओं और Blocks के विकास से संबंधित सभी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की जाँच करते है। जिले के प्रत्येक Blocks में योजनाओं के विकास और कार्यान्वयन का तालमेल एक Chief Development Officer (CDO) द्वारा प्रदान किया जाता है। BDO Office विकास प्रशासन के साथ-साथ नियामक प्रशासन के लिए सरकार का मुख्य संचालन है।

bdo kya hai 2

बीडीओ (BDO) Full Form “Block Development Officer” होता है और हिंदी में BDO Ka Full Form “खंड विकास अधिकारी” होता है।

BDO Kaise Bane

बीडीओ ऑफिसर कौन होता है ये जानने के बाद आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि BDO Officer Kaise Bane तो इसके बारे में आपको निचे बिंदुओं की मदद से पूरी जानकारी प्रदान की गयी है। क्योंकि किसी भी तरह की गवर्नमेंट एग्जाम देने के लिए आपको पहले  इसकी सिलेक्शन प्रोसेस पता होना चाहिए।

  • सबसे पहले आपको मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।
  • फिर BDO के पद के लिए आयोजित की जाने वाली राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करें।
  • प्रत्येक वर्ष राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक सूचना जारी की जाती है।
  • BDO ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया 3 चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।
  • तीनों चरणों को पूरा कर लेने के लिए बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसका नाम मेरिट लिस्ट में होता है उनका BDO Officer पद के लिए चयन किया जाता है।

किसी भी Government Exam देने के लिए आपको पहले उसके योग्य होना चाहिए, तो देखते है BDO Banne Ke Liye Kya Kare में BDO Officer बनने के लिए क्या योग्यताएं निर्धारित की गई है।

जरुर पढ़े: IBPS Kya Hai – योग्यता एवं सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम डेट 2022!

BDO Ke Liye Qualification

जो भी उम्मीदवार BDO Officer बनना चाहते है उन्हें लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए Apply करना होगा, लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए Candidate के पास BDO Banne Ke Liye Qualification और Eligibility होनी चाहिए।

बी.डी.ओ के लिए योग्यता

  • BDO या खंड विकास अधिकारी बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से ग्रेजुएशन पूरा होना अनिवार्य है।
  • बिना ग्रेजुएशन पास किए कैंडिडेट बीडीओ ऑफिसर के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • आपने स्नातक (Graduation) किसी भी स्ट्रीम से किया हो, आप BDO Officer के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

bdo qualification

आयु सीमा

  • Block Development Officer बनने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम  21 साल और अधिकतम 30 साल के बीच होना चाहिए।
  • जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाती है जिसमें
  • OBC उम्मीदवार के लिए 3 साल की छूट और
  • SC/ST उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट निर्धारित की गई है।

bdo age

तो अगर आपके पास भी यह Qualification है और Age Limit है तो आप भी BDO के लिए Apply कर सकते है। जब आप BDO बन जाते है तो आपको बहुत ही Responsibility वाले काम करने होते है।

BDO के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

किसी भी तरह के एग्जाम को देने से पहले आपको इसके एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए।

बीडीओ के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा देना होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) राउंड के लिए बुलाया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

बीडीओ के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को Sate Public Service Commission (SPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ता है। इसमें 2 पेपर होते है जो 200-200 अंकों के होते है।

पेपर्स समयावधि अंक नेगेटिव मार्किंग
जनरल स्टडीज पेपर - 1 2 घंटे 200 हर एक गलत जवाब देने पर 1/3 अंक काटे जाते हैं
जनरल स्टडीज पेपर - 2 2 घंटे 200 हर एक गलत जवाब देने पर 1/3 अंक काटे जाते हैं

पेपर-1 में पूछे जाने वाला सिलेबस

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • सामान्य भूगोल (General Geography)
  • भारतीय राजनीति और प्रशासन (Indian Politics & Administration)

पेपर-2 में पूछे जाने वाला सिलेबस

  • मैथ्स
  • रीजनिंग
  • इंग्लिश
  • हिंदी

पेपर -2 में पूछे जाने वाले प्रश्न 10वीं लेवल के होते हैं, इसमें आपको न्यूनतम 33% लाने अनिवार्य हैं, तभी आप Mains  Exam के लिए क्वालीफाई होंगे।

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पासकर लेते है वह अगले चरण यानि की Mains Exam देने के लिए चुने जाते है।

Paper अंक समयावधि
English 100 3 घंटे
Hindi 100 3 घंटे
जनरल स्टडीज -1 250 3 घंटे
जनरल स्टडीज -2 250 3 घंटे
जनरल स्टडीज - 3 250 3 घंटे
जनरल स्टडीज - 4 250 3 घंटे

साक्षात्कार (Interview)

इन दोनों परीक्षाओं में पास होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू लिए बुलाया जाता है, यह 100 अंकों का होता है। इसमें छात्रों से विभिन्न तरह के सवाल पूछे जाते है। इसके बाद लोक सेवा आयोग द्वारा एक Merit List तैयार की जाती है। इस Merit List के अनुसार चुने गए उम्मीदवार को BDO Officer के लिए नियुक्त किया जाता है।

अभी आपने जाना कि BDO Kaise Bante Hai चलिए अब जानते है की BDO बनने के लिए आपको कौन-कौन से Subjects की पढ़ाई करनी होगी।

यह भी पढ़े: DM Kaise Bane – योग्यता, परीक्षा, चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

BDO Syllabus in Hindi

आगे हम आपको बी. डी ओ अधिकारी पाठ्यक्रम (BDO Exam Syllabus in Hindi) बता रहे है। जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

General Studies : BDO अर्थात विकास खंड अधिकारी की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन (General Studies) से GK (General Knowledge) के प्रश्न पूछे जाएँगे जिसमें राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और करंट अफेयर्स से प्रश्न आएँगे।

इसके साथ ही आपको निचे दिए इन विषयों के बारे में भी गहन अध्यन करना होगा, क्योंकि पेपर में इसी से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते है।

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम
  • इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजनीति और प्रशासन
  • सामाजिक विकास, पर्यावरण
  • सामान्य विज्ञान

bdo general studies

General English : इस विषय में Grammar, Vocabulary, Comprehension पर आधारित प्रश्न आएँगे।

english subject icon

General Ability (Reasoning) : इसमें आपसे Distance Direction, Blood Relation, Series पर आधारित प्रश्न पूछे जाएँगे।

    general ability for bds

Maths : साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, संख्या प्रणाली, समय गति की दूरी, लाभ और हानि पर आधारित प्रश्न आएँगे।

  Maths bdo

General Hindi : हिंदी में Grammar, Vocabulary, Comprehension से प्रश्न आएँगे।

hindi bdo subject

बीडीओ के कार्य

क्या आपको पता है की BDO को क्या कार्य करने होते है ? नहीं पता? तो आगे आपको बिंदुओं के माध्यम से बीडीओ अधिकारी के कार्य बताये गए है

  • ब्लॉक डेवेलोपमेंट ऑफिसर को जहाँ अपॉइंटमेंट किया गया होता है उन्हें उस क्षेत्र के विकास की योजनाओं के विकास कार्यों की देखरेख करना होती है।
  • BDO अपने क्षेत्र के सम्बन्धित गाँवों के CEO, जिला परिषद, जिला कलेक्टर, गावों के प्रधान, जिला प्रमुख, MLA, मंत्री, स्टेट गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों के स्टेट लेवल के अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कार्य करते है।
  • बीडीओ अधिकारी ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण विकास की योजनाओं जैसे- निर्धन आवास, कृषि योजनाओं, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि से जुड़े सभी कार्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
  • राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न अधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तर पर किये जा रहे कार्यों व नीतियों के एक्सिक्यूशन में सहायता करनी होती है।
  • अगर किसी क्षेत्र में किसी तरह की कोई समस्या है तो उस क्षेत्र में नियुक्त BDO Ke Pass Application लिख सकते है। BDO Ke Pass Letter लिखने से आपकी समस्या पर Action लिया जाता है।

तो BDO Officer को यह कार्य करने होते है। देखा जाए तो यह बहुत ही ज़िम्मेदारी वाले काम है, अगर आप भी बीडीओ बन जाते है तो इन कामों को पूरी ज़िम्मेदारी से करे।

BDO परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

बीडीओ के लिए आप अपनी तैयारी को आसान बनाने के लिए इन Tips को Follow कर सकते है। जिससे आप शानदार तैयारी के साथ यह परीक्षा अच्छे Marks से Pass कर सकते है।

  • हार्ड वर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क करे। यह आपके टाइम को बचाता है इससे कम समय में आप अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते है।
  • परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप सभी विषयों पर ध्यान दे, लेकिन जिस विषय में आप कमजोर है उस पर ज्यादा ध्यान दे।
  • पर्याप्त नींद ले इससे आपके दिमाग को आराम मिलेगा और जिससे की आप अच्छे से एक्टिव रहकर एग्जाम दे पाएँगे।
  • समय निर्धारित करके चले सभी विषय के लिए एक समय निश्चित कर ले।
  • आप चाहे तो कोचिंग इंस्टिट्यूट की मदद भी ले सकते है और अगर किसी प्रश्न को समझने में कोई समस्या होती है तो इंस्टिट्यूट पर टीचर की मदद से अपने प्रश्नों को हल कर सकते है।
  • पुराने क्वेश्चन पेपर्स को हल करे। इससे आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में पता चल जायेगा कि परीक्षा में किस प्रकार से प्रश्न पूछे जाते है।
  • आप ग्रुप स्टडीज भी कर सकते है। इससे अगर आपको किसी सवाल में परेशानी आती है तो अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते है।

तो इस तरह परीक्षा की तैयारी करके आप अच्छे अंकों से परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते है। यह टिप्स आपको अच्छे अंक लाने में बहुत मदद करेगी।

BDO Ki Salary

BDO Officer Salary राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commission) द्वारा तय किया जाता है। BDO Salary Per Month 9,300/- से लेकर 34,800/- रुपये तक होती है। हर राज्य के लिए बीडीओ अधिकारी पद की सैलरी अलग-अलग रखी गई है। इसके साथ ही बीडीओ अधिकारी को अन्य सरकारी सुविधाएँ भी दी जाती है। जिसका सरकार कोई पैसा नहीं लेती है।

एक नज़र यहाँ भी: PCS Kya Hota Hai – PCS ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी।

Conclusion

इस लेख में माध्यम से हमने आपको BDO Kaise Bante Hai? पूरी डिटेल जानकारी देने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल BDO Officer Kaise Bane in Hindi पसंद आया होगा और आपको अपने सभी सवालों के जवाब यहां प्राप्त हुए होंगे। BDO Officer in Hindi से जुड़े आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

FAQs

  • बीडीओ अधिकारी कौन है?

BDO अपने निर्धारित क्षेत्र या ब्लॉक का सरकारी अधिकारी होता है। यह जनता के विकास के लिए सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करता है एवं उस क्षेत्र के विकास के प्रति जवाबदेह होता है।

  • बीडीओ की योग्यता क्या है?

BDO ऑफिसर बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री उत्तीर्ण करना है।

  • बी डी ओ का पूरा नाम क्या है?

बीडीओ का फुल फॉर्म – Block Development Officer होता है, जिसे हिंदी में प्रखंड विकास अधिकारी / खंड विकास अधिकारी के नाम से जानते है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 257

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

9 thoughts on “BDO Kaise Bane – बीडीओ ऑफिसर कैसे बने की पूरी जानकारी।”

Leave a Comment