SQL Kya Hai? – MySQL क्या है जानिए SQL and MySQL Difference in Hindi

इंटरनेट पर जो भी कार्य किया जाता है उन सबका एक रिकॉर्ड रहता है जो एक डाटा के रूप में Save हो जाता है। और

Editorial Team

इंटरनेट पर जो भी कार्य किया जाता है उन सबका एक रिकॉर्ड रहता है जो एक डाटा के रूप में Save हो जाता है। और यह सारी इनफार्मेशन एक जगह पर एकत्रित होती जाती है जिसे डेटाबेस कहते है। इस डेटाबेस को जिसके द्वारा बनाया जाता है उसे SQL Language कहा जाता है। SQL Language से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी इस पोस्ट SQL Kya Hai और MySQL Kya Hai में हम आपके लिए लेकर आये है।

कंप्यूटर लैंग्वेज विभिन्न तरह की होती है जैसे- PHP, Java, Python व SQL आदि। SQL एक बहुत ही उपयोगी कंप्यूटर आधारित लैंग्वेज होती है। जिससे आप बहुत से कार्य कर सकते है। इसके प्रयोग से आप किसी भी तरह का डाटा बना सकते है। यदि आप भी इस लैंग्वेज को सीखना चाहते है तो आज की यह पोस्ट SQL Command Kya Hai आपके लिए बहुत मददगार होगी, जिसमें आपको SQL Kya Hota Hai और SQL and MySQL Difference in Hindi यह भी बताया जाएगा।

SQL Kya Hai_Difference Between SQL and MySQL In Hindi

SQL Kya Hai (What Is SQL In Hindi)

यह एक तरह की लैंग्वेज होती है। इस लैंग्वेज के माध्यम से डेटाबेस को एक्सेस किया जाता है। इस लैंग्वेज का प्रयोग डेटाबेस पर किसी ऑपरेशन को परफॉर्म करने के लिए किया जाता है। यह लैंग्वेज डाटा को डेटाबेस में संग्रहित करने, उसे मेनीपुलेट करने के लिए एक प्रकार की कंप्यूटर लैंग्वेज होती है।

SQL एक स्टैण्डर्ड लैंग्वेज है और स्टैण्डर्ड लैंग्वेज होने के बाद भी ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट अपने अनुसार इसका इस्तेमाल करते है जिसकी वजह यह है कि, इस लैंग्वेज का स्टैण्डर्ड कठिन है जिसे पूर्ण रूप से Execute करना मुश्किल होता है। इसकी एक और वजह यह भी होती है कि प्रत्येक वेंडर को अपने सॉफ़्टवेयर को अन्य सॉफ़्टवेयर से अलग दिखाना होता है।

SQL Full Form In Hindi

एसक्यूएल (SQL) का फुल फॉर्म ‘Structured Query Language’ होता है जो कि डेटाबेस से जानकारी प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन की गई कंप्यूटर भाषा है।

एसक्यूएल कमांड क्या है (SQL Meaning In Hindi) व SQL पूरा नाम क्या है यह तो अब आप अच्छे जान गए होंगे चलिए अब आपको इसके इतिहास व प्रकारों के बारे में बताते है।

History Of SQL In Hindi

एसक्यूएल (SQL) का प्रारंभ 1970 में हुआ था। डोनाल्ड डी. चेम्बरलिन और रेमंड और एफ.बॉयस ने मिलकर इस लैंग्वेज को बनाया था। IBM (International Business Machine) के रिलेशनल डेटाबेस, जिसका नाम System R था। इसमें Store Data को मैनेज करना होता था जिसे मैनेज करने के लिए इस लैंग्वेज को बनाया गया था। इस लैंग्वेज का नाम तब SEQUEL था। SEQUEL एक कंपनी हॉकर सिडली जो UK स्थित एक विमान कंपनी है उसका ट्रेडमार्क था। इस वजह से SEQUEL का नाम बदलकर SQL रखा गया।

SQL Command Ke Prakaro Ko Samjhaie

SQL में कुछ तरह के Keywords का इस्तेमाल करके कमांड दी जाती है जिसे SQL कमांड्स भी कहते है। SQL में मुख्य रूप पांच तरह के कमांड होते है। SQL Command Ke Prakar के बारे में आपको नीचे बताया गया है।

DDL (Data Definition Language)

इसका इस्तेमाल डेटाबेस को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है। इससे आप विभिन्न तरह के टास्क को परफॉर्म कर सकते है। इसके प्रयोग से Existing Table में नए तरह के रो और कॉलम को जोड़ सकते है, डेटाबेस को बना सकते है और Remove भी कर सकते है। इसके द्वारा नई Table को भी क्रिएट किया जा सकता है।

DML (Data Manipulating Language)

DML का प्रयोग डाटा को एक्सेस करके मेनीपुलेट करने के लिए किया जाता है। DML के इस्तेमाल से डाटा को अपडेट भी कर सकते है, डाटा डिलीट कर सकते है। DML से Table में डाटा Enter करवाया जा सकता है इसके प्रयोग से 2 Table को मर्ज भी किया जा सकता है।

डाटा मैनिपुलेशन के लिए उपयोग होने वाली सभी एसक्यूएल कमांड को उदाहरण सहित समझाइए:

INSERT: किसी Table की Raw में डेटा सम्मिलित करने के लिए

INSERT INTO javatpoint (Author, Subject) VALUES (“Sonoo”, “DBMS”);

UPDATE: Table में किसी कॉलम की Value को बदलने के लिए

UPDATE students
SET User_Name = ‘Sonoo’
WHERE Student_Id = ‘3’

DELETE: किसी टेबल से एक या अधिक रो को हटाने के लिए।

DELETE FROM javatpoint
WHERE Author=”Sonoo”;

TCL (Transmission Control Language)

DML से डाटा में जिस तरह के बदलाव आते है उसे TCL Statement मैनेज करता है। अगर किसी बदलाव को Permanent या Undo करना हो तो इसका प्रयोग किया जाता है।

DCL (Data Control Language)

DCL कमांड का उपयोग किसी भी डेटाबेस उपयोगकर्ता को अधिकार देने और वापस लेने के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत Grant और Revoke कमांड आती है।

DQL (Data Query Language)

डाटा क्वेरी लैंग्वेज (DQL) कमांड का उपयोग स्कीमा ऑब्जेक्ट्स के भीतर डेटा पर क्वेरी करने के लिए किया जाता है। यह केवल एक कमांड का उपयोग करता है वह है Select कमांड।

Characteristics Of SQL In Hindi

SQL की क्या विशेषताएँ होती है और इसके द्वारा क्या-क्या कार्य किये जाते है यह हम आगे जानेंगे।

  • SQL से डेटाबेस को फिर से प्राप्त किया जा सकता है।
  • यह डेटाबेस में रिकॉर्ड को अपडेट करने का कार्य करता है।
  • SQL नए डेटाबेस को बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
  • SQL डेटाबेस में क्वेरी एक्सीक्यूट करने का भी कार्य करता है।
  • इससे डेटाबेस में नई Table को क्रिएट किया जा सकता है।

मुख्य SQL Commands

SQL की जो सबसे प्रमुख कमांड होती है वह आपको नीचे बताई गई है। जानते है इसकी मुख्य कमांड के बारे में।

  • Select – यह डेटाबेस से डाटा को निकालता है।
  • Delete – डाटा को डिलीट करता है।
  • Update – डेटाबेस में डाटा को अपडेट करने का काम करता है।
  • Insert Into – इसके द्वारा डेटाबेस में नया डाटा इन्सर्ट किया जाता है।
  • Alter Database – यह डेटाबेस को मॉडिफाई करने का काम करता है।
  • Drop Index – इंडेक्स डिलीट कर सकते है।
  • Create Table – नया Table बना सकते है।
  • Create Database – नए डेटाबेस को क्रिएट करता है।

Advantages Of SQL In Hindi

बहुत से लोग इस लैंग्वेज का प्रयोग करते है क्योंकि इसके कई तरह के फायदे होते है। जानते है SQL के क्या फायदे है।

  • यह लैंग्वेज डाटा को Manipulate करने की सुविधा देती है।
  • उपयोगकर्ता डाटा को Describe भी कर सकते है।
  • SQL Language को कोई भी व्यक्ति आसानी से सीख सकता है।
  • उपयोगकर्ता प्रोसीजर स्टोर भी कर सकते है, व्यू को क्रिएट भी कर सकते है।
  • यह कई तरह की DBMS Supporter होती है जैसे – MySQL, Oracle, MySQL Server और MS Access आदि।
  • यह लैंग्वेज उपयोगकर्ता को RDBMS में डाटा को एक्सेस करने के लिए अनुमति प्रदान करता है।

Disadvantages Of SQL In Hindi

जिस तरह से SQL के कई तरह के फायदे है उसी प्रकार से SQL के कुछ नुकसान भी होते है जानते है इसके नुकसान के बारे में।

  • इस लैंग्वेज का इंटरफ़ेस बहुत ही कठिन होता है जिससे बहुत ही कम यूज़र इसे एक्सेस कर पाते है।
  • SQL के कुछ Version की Cost बहुत ज्यादा होती है तो इसे क्रिएट करने में कठिनाई होती है।
  • यह पूरी तरह से Table Objects पर निर्भर रहता है।

MySQL Kya Hai (What Is MySQL In Hindi)

यह Relational Database Management System है। यह SQL का उपयोग करता है। इससे हम डेटाबेस को क्रिएट कर सकते है और मैनेज कर सकते है। MySQL ओरेकल द्वारा डिज़ाइन की गई है। डेटाबेस के लिए वर्डप्रेस MySQL का प्रयोग करता है। MySQL एक फ्री ओपन सोर्स सॉफ्टवेर होता है। MySQL का प्रयोग लॉगिंग एप्लीकेशन, ई-कॉमर्स, डाटा वेयरहाउसिंग आदि में किया जाता है।

MySQL को 1994 में विकसित किया गया था। स्वीडिश कंपनी MySQL AB ने इसकी शुरुआत की थी। वर्ष 2008 में सन माइक्रोसिस्टम कंपनी ने MySQL AB को खरीद लिया और 2010 में ओरेकल कॉरपोरेशन को बेच दिया था।

SQL and MySQL Difference in Hindi

SQL और MySQL में कुछ मुख्य तरह के अंतर होते है इन दोनों में क्या अंतर है हम आगे जानेंगे।

  • डेटाबेस को क्रिएट करने के लिए SQL का इस्तेमाल किया जाता है। SQL Queries की मदद से MySQL में डाटा को मेनिपुलेट, ऐड और डिलीट कर सकते है।
  • MySQL डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है और SQL एक लैंग्वेज है।
  • SQL Query Language है। इसके प्रयोग से डेटाबेस को एक्सेस कर सकते है जबकि MySQL Open Source Database है।

Conclusion

अगर आप किसी डाटा को क्रिएट करके उसमें अपनी विभिन्न तरह की जानकारी को किसी फॉर्मेट में मैनेज करना चाहते है तो आप SQL Language का प्रयोग कर सकते है। हमने आपको SQL Language In Hindi और My SQL Kya Hai बहुत ही सरल तरह से समझाने की पूरी कोशिश की। फिर भी यदि आपके कोई डाउट, सवाल या सुझाव हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है, हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगी। जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना न भूले।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 22

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment