Virtual Reality Kya Hai? – जरूर जाने VR या Virtual Reality Meaning In Hindi

क्या आप जानते है कि, Virtual Reality Meaning In Hindi क्या है नहीं जानते! तो कोई बात नहीं, हम आपको इस पोस्ट में Virtual Reality

Editorial Team

क्या आप जानते है कि, Virtual Reality Meaning In Hindi क्या है नहीं जानते! तो कोई बात नहीं, हम आपको इस पोस्ट में Virtual Reality Kya Hai इस के बारे में जानकारी देंगे। Virtual Reality एक ऐसी तकनीक होती है जिसमे हम ऐसा महसूस करते है जैसे हम उसी दुनिया में हो। शायद आप लोगों ने वर्चुअल रियलिटी के बारे में नही सुना होगा। VR का मतलब यह होता है कि, वह चीज जो हकीक़त में नही है पर देखने वाले को उसके होने का अहसास होता है।

दोस्तों आप सोंच रहे होंगे कि, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? कैसे हम उन चीजों को देख सकते है जो है ही नही, लेकिन दोस्तों यह एक Technology है जिसमे आप बिलकुल Real यानि हकीकत जैसा महसूस करते है। अगर आप इसके बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो हम आपको हमारी आज की पोस्ट VR Kya Hai (Virtual Reality In Hindi) में इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Virtual Reality Kya Hai

Virtual Reality Kya Hai

VR Full Form In Hindi ‘वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality)’ होता है। यह एक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी होती है जिसका उपयोग एक काल्पनिक दुनिया को Create करने के लिए किया जाता है और जिससे आप ऐसा अनुभव करते है कि आप उस दुनिया में है। Virtual Reality का उपयोग 3D Environment में High Visual Multimedia से संबंधित Application के लिए किया जाता है।

VR (वर्चुअल रियलिटी) एक ऐसी तकनीक होती है जिसमे आप कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के द्वारा बनाई गयी दुनिया में होने का अनुभव करते है। जब हम कोई भी Movie ध्यान लगा कर देखते है तो उसमें हमे ऐसा लगता है कि, जैसे जो कुछ हमारे सामने हो रहा है वह हकीकत में हो रहा हो, लेकिन हकीकत में ऐसा नही होता यह केवल हमारी कल्पना होती है।

वर्चुअल रियलिटी में Artificial Environment को कुछ खास Hardware और Software की मदद से बनाया जाता है जिससे यूजर को वह Artificial Environment, Real Environment की तरह लगता है। Virtual Reality में 3D और 360 डिग्री View Video Technology का इस्तेमाल होता है। इसमे आप Video को हर तरफ आगे-पीछे घूम कर देख सकते है।

अब आप जान गए होंगे कि, VR Meaning In Hindi यानि वर्चुअल रियलिटी क्या है? चलिए अब आपको VR Box क्या होता है व इसका उपयोग कहाँ पर किया जाता है इस बारे में बताते है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Mobile Kya Hai? Mobile Ka Aavishkar Kisne Kiya? – जानिए Mobile का पूरा इतिहास हिंदी में!

VR Box Kya Hai

Virtual Real Box में आप अपने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करके घर बैठे थिएटर का मजा ले सकते है। इसमे दो लेंस लगे होते है और साथ ही इसमे मोबाइल को अटैच करने के लिए Port बने होते। इसका Application आप अपने फोन के Plays Store में Google Cardboard लिखकर डाउनलोड सकते है।

VR Box
यह App मोबाइल की स्क्रीन को दो भागो में बाँट देता है इसमे Video को Play करके Port में लगा दिया जाता है। अच्छे Sound के लिए आप Earphone का यूज़ कर सकते है। इसके बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप थिएटर में बैठे हुए है। VR Box में 3D Movie के साथ 360 डिग्री के Video या Movie भी देख सकते है।

History Of Virtual Reality In Hindi

1838 में पहली स्टेरियोस्कोप का आविष्कार किया गया था, जिसमे एक इमेज को प्रोजेक्ट करने के लिए जुड़वाँ दर्पण का उपयोग किया गया था। तथा जिसे View Master में विकसित किया गया था और इसका पेटेंट 1939 में किया गया।

वर्चुअल रियलिटी शब्द का पहली बार उपयोग 1980 दशक के मध्य किया जाता था जब VPL (Visual Program Lab) रिसर्च के संस्थापक जेरोन लैनियर ने Goggles और Gloves सहित Gear विकसित करना शुरू किया, जिसे उन्होंने Virtual Reality कहा।

1993 में Sega VR की घोषणा ‘कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो’ में Sega Genesis Console के लिए की गयी थी। इसमे चार Game Develop होने के बावजूद प्रोटो टाइप स्टेप से आगे नही निकला था। प्रोटो टाइप हेडगियर में हेड Tracking, स्टेरियो साउंड और LCD स्क्रीन थी।

1999 में Wachowski ने भाई-बहन की फिल्म “द मेट्रिक्स” में VR को सिनेमाघरों में दर्शाया इस फिल्म में ऐसे पात्र को दर्शाया गया जो Customized दुनिया में रह रहे होते है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Android Kya Hai? Android Ka Itihas Kya Hai – जानिए Android से जुडी सारी रोचक जानकारी हिंदी मे!

Uses Of Virtual Reality In Hindi

  • Education

VR टेक्नोलॉजी का उपयोग Education Field में भी किया जाता है। कई काम ऐसे होते है जिन्हें करने से पहले उनकी Training लेना बहुत ही जरुरी होता है। जैसे – ब्रेन सर्जरी करना, स्पेस ट्रिप, किसी जम्बो जेट को लैंड कराना, पैराशूट से जम्प करना आदि कार्य को करने के लिए इनकी ट्रेनिंग लेना बहुत जरुरी है। इन सभी चीजों को करने के लिए VR का उपयोग किया जाता है।

  • Medicine

Medical फ़ील्ड में भी वर्चुअल टेक्नोलॉजी का उपयोग कई कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सर्जिकल Training और Drug Design करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग Telemedicine जहाँ पर Monitoring, Examining और Patient को Remotely ऑपरेट भी किया जा सकता है।

  • Architecture Or Industrial Design

पहले Architecture घर के डिज़ाइन पेपर पर बनाते थे, पर अब वर्चुअल टेक्नोलॉजी के द्वारा कंप्यूटर स्क्रीन पर House और Car के स्केच भी डिज़ाइन कर सकते है जिसे हर कोई देख सकता है। आज कल महंगी गाड़ियों के Design, Aeroplane के Design आदि को कंप्यूटर स्क्रीन में VR Technology के द्वारा ही Design किया जाता है।

  • Games And Entertainment

Car Race Games से लेकर HD Games सभी जगहों पर VR Technology का ही यूज़ किया जा रहा है। इससे गेम खेलने वालो का अनुभव और बेहतर हो गया है। अब गेम खेलना पहले से कई गुना रोमांचित हो गया है। वर्तमान में सभी गेम High HD Quality में मिलते है जिससे ऐसा Feel होता है जैसे हम ही उस Game में हो। इस तरह के अनुभव हमे VR Technology के द्वारा ही होता है।

Types Of Virtual Reality In Hindi

Virtual Reality का प्रयोग इंटरएक्टिव वीडियो गेम के साथ-साथ 3D Movies और Television प्रोग्राम के लिए Marketing Buzzword के रूप में किया जाता है। इसलिए कई तरह से VR फीचर मार्किट में मौजूद है। चलिए जानते है उनके बारे में।

  • Fully Impressive

एक पूर्ण Virtual Reality के लिए हमे तीन चीजों की जरूरत होती है एक होती है; वर्चुअल दुनिया का पता लगने के लिए एक Computer Model या Simulation की, दूसरा एक शक्तिशाली कंप्यूटर की। जो आसानी से पता लगा सके की हम क्या कर रहे है और उसी के अनुसार वास्तविक समय में हमारे Experience को Adjust कर सके।

तीसरा कंप्यूटर से जुड़े हार्डवेयर जो हमे Virtual दुनिया में पूरी तरह से डुबोये रखते है। इसमे हमे दो Screen और Sterio के साथ एक HMD (Head Mounted Display) और एक या अधिक Sensory Gloves पहनने होते है।

  • Non Impressive

इसका सबसे अच्छा उदाहरण यह है कि, जब कंप्यूटर वैज्ञानिक लम्बे समय से खोये हुए बस्तियों के आकर्षण को 3D में दोबारा बनाते है। जिनके चारों तरफ आप Move कर सकते है और पता लगा सकते है वे आपको सैंकड़ो या हजारों साल वापस उसी जगह तो नही ले जा सकते है और ना ही उस समय की आवाज़ और Smell और स्वाद देते है लेकिन वे आपको कई अधिक उसके बारे में अनुभव करवाते है।

  • Collaborative

यह एक ऐसी जगह होती है जिसमे कई लोग कई Location से एक दुसरे के साथ में Communicate करते है। ये लोग अपने विचारो और Experience को एक Co-operative Setting के माध्यम से शेयर करते है, इसलिए इसे Collaborative Virtual कहते है। यह एक ऐसा तरीका है जो लोगों को इन Environment के अंदर Interact और Data को चेंज करने में सक्षम बनाता है।

  • Web Based

पहले 1990 के समय में Virtual Reality सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली Technologies में से एक थी, लेकिन इसकी गति WWW (World Wide Web) की लोकप्रियता के कारण धीमी हो गयी थी। हांलाकि कंप्यूटर वैज्ञानिको ने Web पर वर्चुअल दुनिया बनाने का एक तरीका विकसित कर लिया था, पर यह ज्यादा नही चल सका।

  • Augmented Reality

Augmented Reality का प्रयोग लोगों में हकीकत की भावना या भ्रम पैदा करना के लिए किया जाता है। यह एनवायरनमेंट में डिजिटल रूप से उपलब्ध Images और Information को मिलाने का कार्य करती है जैसे- यूजर जो कुछ भी सुनते है, देखते है उन पर Image और Sound को मिलाया जाता है जिससे Reality प्रतीत होती है।

Disadvantage Of Virtual Reality In Hindi

  • वर्चुअल रियलिटी दुसरो के मुकाबले कई Expensive है। हर कोई VR टेक्नोलॉजी का उपयोग नही कर सकता।
  • आप VR Technology में अच्छी Training कर लेते है लेकिन फिर Real World में उनके लिए यह करना मुश्किल हो जाता है।
  • कई बार User को इसकी आदत हो जाती है जिससे उन्हें लगता है की Virtual World में रहना Real World से अच्छा होता है जो उनके लिए अच्छा नही है।
  • Virtual Reality को दूसरे लोगों के साथ शेयर करना नही चाहिए, क्योंकि इससे धोखा होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

जरूर पढ़े: Net Neutrality Kya Hai? – Net Neutrality Ke Fayde और Nuksan क्या है जानिए विस्तार से!

Conclusion

कैसी लगी आपको Virtual Reality क्या है (What is Virtual Reality in Hindi) की जानकारी हमे Comment बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। उम्मीद करते है आपको वर्चुअल रियलिटी के बारे में सब कुछ अच्छे से समझ में आ गया होगा, जिसे हमने बहुत सरल व आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया। फिर भी यदि आपके कोई Query या Doubt हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है हम आपको जरूर जवाब देंगे। VR Kya Kai की जानकारी को अपने सोशल मीडिया व दोस्तों के शेयर करना न भूले।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 36

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment