CPU Kya Hai? – सीपीयू का फुल फॉर्म, कार्य व CPU in Hindi सम्पूर्ण जानकारी।

सीपीयू का पूरा नाम ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट’ होता है यह कंप्यूटर का छोटा सा हार्डवेयर होता है जो कंप्यूटर प्रोग्राम के सभी निर्देशों को प्रोसेस

Editorial Team

सीपीयू का पूरा नाम ‘सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट’ होता है यह कंप्यूटर का छोटा सा हार्डवेयर होता है जो कंप्यूटर प्रोग्राम के सभी निर्देशों को प्रोसेस करता है। यदि आपने कंप्यूटर का उपयोग किया होगा तो आपको CPU Kya Hai (What Is CPU in Hindi) व इसका कार्य क्या होता है जरूर पता होगा। यदि नहीं पता तो कोई बात नहीं इस पोस्ट में हम CPU in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

हम जब भी किसी Computer के बारे में सोचते है तो हमारे मन में कंप्यूटर डिवाइस की एक छवि बन जाती है। हम में से ज़्यादातर लोग यही सोचते है की कंप्यूटर एक डिवाइस होता है लेकिन हकीकत में यह किसी एक डिवाइस का नाम नहीं है, ये कुछ ख़ास डिवाइसों का समूह है। CPU कैसा दिखता है, सीपीयू के कितने भाग होते है, सीपीयू के प्रमुख कार्य और सीपीयू का फुल फॉर्म क्या है? हम अपने लेख के ज़रिये आप तक CPU से जुड़ी हर जानकारी (CPU Information in Hindi) लाए है इसे पढ़ने के बाद आप शायद ही किसी तथ्य से अनजान रहे।

CPU Kya Hai

सी पी यू (CPU Meaning in Hindi) को कंप्यूटर Processor या Microprocessor माना जाता है। सीपीयू एक इलेक्ट्रॉनिक चिप के जैसा दिखता है जो कंप्यूटर के डाटा और निर्देशों को संभालता है, डाटा को इंफॉर्मेशन में प्रोसेस करता है। इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहते है। कंप्यूटर का सारा डाटा सीपीयू में ही स्टोर किया जाता है। CPU में ही कंप्यूटर के सभी Software को Install किया जाता है, यह कंप्यूटर से जुड़े सभी उपकरणों और सारे कार्यों को नियंत्रित करता है।

CPU kya hai

अक्सर लोगों के मन में एक सवाल उठता रहता है की CPU Konsa Device Hai तो आपको बता दें कि, CPU को प्रोसेसर या माइक्रोप्रोसेसर के रूप में भी जाना जाता है। जो मुख्य रूप से कंप्यूटर सिस्टम की एक हिस्सा (Part) होता है।

सीपीयू एक प्रोग्राम नामक संग्रहीत निर्देशों को प्रोसेस करने के लिए जिम्मेदार है। यह प्रोग्राम इनपुट डिवाइस से इनपुट लेगा, और फिर इसे प्रोसेस करेगा और परिणामों को आउटपुट डिवाइस पर आउटपुट देगा।

सीपीयू न केवल डेस्कटॉप या लैपटॉप कंप्यूटर में पाए जाते हैं, बल्कि कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के संचालन भी इस पर निर्भर है। मोबाइल फोन, DVD प्लेयर और वाशिंग मशीन आदि उन उपकरणों के उदाहरण हैं जिनमें सीपीयू होता है।

CPU Full Form in Hindi

क्या आपने जानने की कोशिश की सीपीयू का पूरा नाम क्या है? CPU Ka Full Form in Hindi – “Central Processing Unit” (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) है।

CPU Ko Hindi Me Kya Kahte Hain ये सवाल आपके मन में भी ज़रूर उठता होगा। सीपीयू को हिंदी में “केंद्रीय संचालन इकाई” या “केंद्रीय प्रचालन तंत्र” कहा जाता है। यह कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है सीपीयू के बिना कंप्यूटर अपना काम नहीं कर सकता।

तो यह थी थोड़ी बहुत CPU Ke Bare Mein Jankari जैसे- सी पी यू क्या होता है (CPU Kya Hota Hai) व इसका फुल फॉर्म चलिए अब आगे आपको इसके कार्य क्या होता है इस बारे में बताते है।

CPU Kese Kaam Karta Hai

सीपीयू कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित करता है। जब हम कंप्यूटर पर कुछ लिखते हैं या 1 क्लिक करते हैं तो Keyboard और Mouse से दिए गए निर्देश Monitor स्क्रीन पर तुरंत दिखने लगते हैं, इस प्रकार निर्देशों को क्रियान्वित करने के लिए सीपीयू काम करता है।

सीपीयू डाटा को एग्जीक्यूट करता है और आवश्यकता होने पर डाटा प्रसेसिंग करता है। सीपीयू कंप्यूटर से जुड़े सभी Hardware उपकरण को Manage और कंट्रोल करता है। कंप्यूटर की प्रसंस्करण क्रिया विधि सीपीयू के बिना नहीं हो सकती। हम कह सकते हैं कि कंप्यूटर सीपीयू के बिना काम नहीं कर सकता। तो ये थी How CPU Work In Hindi की जानकारी।

Types of CPU In Hindi

CPU कई प्रकार के होते है। CPU Ke Prakar उस में प्रयोग किए गए प्रोसेसर पर निर्भर करते हैं। प्रोग्राम को संचालित किए जाने में लगने वाले समय का अनुपात प्रशासन की गुणवत्ता का सूचक होता है।

  • Single Core Processor
  • Dual Core CPU
  • Quad Core Processor

1. Single Core Processor – यह सबसे पुराना प्रकार का CPU होता है जो अधिकतर पर्सनल और ऑफिसियल कंप्यूटरों में उपलब्ध होता है। सिंगल-कोर सीपीयू एक समय में केवल एक कमांड ही करने में सक्षम होते है और यह multi-tasking करने में कुशल नहीं है। इसका मतलब यह है कि यदि एक कार्य शुरू किया गया है, तो दूसरी प्रक्रिया को पहली प्रक्रिया के समाप्त होने तक इंतज़ार करना होगा।

2. Dual Core CPU – यह वे प्रोसेसर होते है जिनमें दो मजबूत कोर उपस्थित होती है जो सिंगल कोर प्रोसेसर के मुकाबले इसकी परफॉरमेंस को कई गुना बढ़ा देती है। दोनों कोर में अलग-अलग कंट्रोलर व कैश होती है परन्तु ये एक दुसरे से आपस में जुड़े होते है जिससे ये एक सिंगल यूनिट की तरह काम करके निर्देशों को बहुत तेज़ी से प्रोसेस करने में सक्षम होते है। जिस कारण यह Multitasking को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की क्षमता रखता है।

3. Quad Core Processor – क्वाड-कोर सीपीयू चार कोर वाले प्रोसेसर होते है। प्रत्येक कोर स्वतंत्रता के साथ किसी प्रोग्राम को प्रोसेस और एक्सीक्यूट कर सकती है। मतलब यह की इससे एक कंप्यूटर सिस्टम का कार्यभार चार CPU के पास बंट जाता है। यह क्वाड-कोर सीपीयू को प्रभावी मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम बनाता है।

Components of CPU in Hindi

सीपीयू मुख्यतः तीन संयोजक इकाइयों से मिलकर बना है आईये जानते है CPU Ka Part कौन-कौन से होते है:-

  1. स्मृति (Memory) – स्मृति को हम मेमोरी भी कह सकते हैं। कंप्यूटर में प्रयोग किया गया डाटा मेमोरी में ही संग्रहित होता है।
  2. नियंत्रण इकाई (Control Unit) – नियंत्रण इकाई कंप्यूटर सिस्टम इनपुट/आउटपुट डिवाइस और प्रोसेसर के बीच तालमेल पर काम करता है।
  3. अंक गणितीय तार्किक इकाई (Arithmetic Logic Unit) – इसी के माध्यम से हम कंप्यूटर में जोड़, घटाना, गुणा, भाग कर पाते हैं। ALU (Arithmetic Logical Unite) डाटा को सिलेक्ट करना, उसकी तुलना करना, डाटा मैच करना इत्यादि काम करता है।

Central Processing Unit in Hindi

साधारणतः CPU कहाँ स्थित है इसके बारे में बहुत काम लोग जानते है। सीपीयू Computer Motherboard में एक चौकोर चिप नुमा डिवाइस है, जो कंप्यूटर पर दिए जा रहे सभी Hardware और Software निर्देशों को संचालित और नियंत्रित करता है। सीपीयू कंप्यूटर में अरिथमैटिक लॉजिकल और Input/output ऑपरेशन्स को संचालित करता है और सूचना को प्रोसेस कर नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दर्शाता है। कंप्यूटर पर किया जाने वाला काम सीपीयू पर ही संचालित होता है, इसलिए यह जल्दी गर्म हो जाता है। इसके Heat को कंट्रोल करने के लिए इसके ऊपर Fan लगाया जाता है।

Conclusion

जैसे-जैसे Technology का विस्तार हो रहा है वैसे-वैसे CPU में भी कई सारि नई चीजे व Advancement आते रहेंगे। उम्मीद है आपको हमारा लेख सीपीयू क्या है? (CPU Kya Hai in Hindi) पसंद आया होगा और इससे आपको ज़रूरी जानकारियाँ मिली होंगी। हम अपने लेख के माध्यम से आपके छोटे-बड़े सवालों के जवाब देने के लिए तत्पर है। आप अपने दोस्तों को भी CPU Ke Bare Mein Bataiye, साथ ही हमे कमेंट कर अपने सुझाव दें। हमारे लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े:

Computer Kya Hai? – कंप्यूटर की संपूर्ण जानकारी हिंदी में।

Monitor Kya Hai? – जानिए मॉनिटर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में।

IP Address Kya Hai? जानिए Computer Ka IP Address Kaise Pata Kare हिंदी में!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.1 / 5. Vote count: 58

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

37 thoughts on “CPU Kya Hai? – सीपीयू का फुल फॉर्म, कार्य व CPU in Hindi सम्पूर्ण जानकारी।”

Leave a Comment