MNC Kise Kehte Hai? – ये है दुनिया की 10 सबसे प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनियां!

दोस्तों आपको बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के बारे में पता होगा और आप भी किसी कंपनी में नौकरी करते होंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनी वह होती है

Editorial Team

Table of Contents

दोस्तों आपको बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के बारे में पता होगा और आप भी किसी कंपनी में नौकरी करते होंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनी वह होती है जो अपने देश के मुख्यालय से ही अन्य देशों में अपने काम का संचार करती है, जिससे वह एक बहु राष्ट्रीय कंपनी बन जाती है जिसे हम MNC भी कहते है।

MNC कंपनी बहुत बड़ी होती है उसका नाम और सेवाएं बहुत से देशों में फैली होती है। अगर इन कंपनियों की कमाई की बात करे तो इनकी कमाई कुछ देशों की सालाना अर्थव्यवस्था से भी ज़्यादा होती है। तो अगर आप MNC Company के बारे जानना चाहते है तो हम आपको MNC Company Kya Hai के बारे में बताने जा रहे है।

MNC Kya Hai

एम एन सी का सीधा सा मतलब एक बहु राष्ट्रीय कंपनी होता है। जैसे कोई कंपनी अपने देश में कोई काम करती है या कोई सेवाएँ प्रदान करती है और फिर धीरे-धीरे वह अपनी कंपनी की ब्रांच या फैक्ट्री दूसरे देशों में स्थापित कर वहाँ पर भी अपना काम करने लग जाती है लेकिन उस कंपनी का मुख्यालय उसी के देश में रखती है और वहीं से वह अपना काम करती है तब वह कंपनी एक बहु राष्ट्रीय कंपनी बन जाती है जिसे हम MNC भी कहते है।

MNC Ka Full Form Kya Hai

MNC Ka Full Form होता है। – MULTINATIONAL CORPORATION
MNC Ka Full Form हिंदी में होता है। – बहु राष्ट्रीय संगठन

MNC Companies

यहाँ पर हम आपको वर्ल्ड की कुछ बेस्ट एम एन सी कंपनी के नाम बताने जा रहे है जिनके बारे में आपको ज़रूर पता होना चाहिए।

Tata Group

यह भारत की कंपनी है इसकी स्थापना सन 1868 में जमशेदजी टाटा (Jamsetji Tata) द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Mumbai में स्थित है।

IBM

इसका पूरा नाम International Business Machines Corporation है। इसकी स्थापना सन 1911 में Charles Ranlett Flint, Thomas John Watson Sr. के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Armonk, New York (U.S.) में है।

Sony Corporation

इसका नाम तो आपने सुना ही होगा यह जापान की कंपनी है। इसकी स्थापना सन 1946 में Akio Morita, Masaru Ibuka के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Minato, Tokyo Japan में है।

Microsoft

यह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स (Bill Gates) की कंपनी है। इसकी स्थापना सन 1975 में बिल गेट्स और पॉल एलन (Paol Allen) के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Redmond, Washington United States में है।

Apple

यह एक बहुत प्रसिद्ध कंपनी है, इसकी स्थापना सन 1976 में Steve Jobs, Steve Wozniak और Ronald Wayne के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Cupertino, California United States में है।

Coca-Cola

यह एक प्रसिद्ध पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी है, इसकी स्थापना सन 1886 में John Stith द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Atlanta Georgia में है।

Nestle

यह कंपनी कई प्रोडक्ट बनाती है। इसकी स्थापना सन 1866 में Henri Nestle के द्वारा की गई थी और इसका मुख्यालय Vevey Switzerland में है।

Citi Group

इस कंपनी का निर्माण 1998 में Banking Giant Citicorp और Financial Conglomerate Travelers Group के द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय New York, United States में है।

Hewlett Packard HP

यह एक बहुत प्रसिद्ध कंपनी है जिसके लैपटॉप बहुत अच्छे होते है इसकी स्थापना सन 1939 में David Packard और Bill Hewlett के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय Palo Alto California United States में है।

Pepsico

इस कंपनी का निर्माण 1898 में किया गया था इसके संस्थापक Caleb Bradham है। इसका मुख्यालय Harrison, New York United States में है।

Conclusion:

MNC कंपनी किसी साधारण कंपनी का एक विशाल रूप होती है जिसकी शाखाएं विश्व स्तर पर फैली होती है। यह कंपनी बहुत बड़ी होती है और इनका टर्न ओवर भी बहुत ज़्यादा होता है। इन कंपनियों की खास बात यह होती है की यह अपने देश के मुख्यालय से ही दूसरे देशों में अपनी कंपनी की Branches स्थापित कर वहां अपना काम कराती है। इसी लिए आज के इस लेख में हमने आपको कई MNC कंपनियों के बारे में बताया जिसमे इंडिया की Tata Group कंपनी भी शामिल है। तो अगर हमारी पसंद आयी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि वे भी MNC Company Kya Hai के बारे में जाने, धन्यवाद!

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.1 / 5. Vote count: 25

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment