आज की डिजिटल दुनिया में हमारी सुरक्षा बहुत मायने रखती है। इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमे एक ऐसे कोड की जरुरत है जो हर बार ऑनलाइन लेंन देन के लिए अलग अलग हो। इसी समाधान के रूप में हमे OTP Code प्राप्त हुआ है।
ये एक ऐसा कोड है जिसके द्वारा आज हम सभी का ऑनलाइन लेंन देन सुरक्षित है। आज के डिजिटल दुनिया मे OTP लोगो के लिए सुरक्षा कवच बन चुकी है।
आईये जानते है ओटीपी का मतलब क्या होता है, (What is OTP in Hindi), ओटीपी का अर्थ क्या है?
OTP Kya Hai
OTP यानी One Time Password, एक सुरक्षा का कोड है जिसका इस्तेमाल हम ऑनलाइन लेन-देन करते समय करते है। जब हम Internet Banking की सहायता से ऑनलाइन लेन-देन जैसे Online Shopping, Mobile का रिचार्ज आदि करते है तब सभी जानकारियाँ भरने के बाद अंत मे एक कोड आता है, जिसे हम “ओटीपी” कहते है।
एक ऐसा पासवर्ड जिसका सिर्फ एक ही बार उपयोग किया जा सकता है। जब आप किसी Website पर लॉगिन करते है या अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते है तब कई वेबसाइट आपसे ओटीपी नंबर मांगती है तब आप सोचते होंगे ना कि ये ओटीपी नंबर क्या है, तो दोस्तों ये एक कोड है जो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आता है।अब प्रश्न ये है कि ओटीपी कितने अंक का होता है? OTP कोड 6 अंक का होता है।
OTP Ka Full Form
ओटीपी का फुल फॉर्म – “One Time Password” होता है। OTP को हिंदी में “एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड” कहते है।
ओटीपी नंबर क्या है और OTP Kya Hai in Hindi जानने के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़े।
OTP Ki Jankari Hindi Main
ज्यादातर लोग सिर्फ एक ही OTP के बारे में जानते है। आईये जानते है OTP के प्रकार:-
- SMS: ज्यादातर वेबसाइट SMS OTP का प्रयोग करते है क्योंकि SMS के माध्यम से आने वाला ओटीपी सबसे लोकप्रिय और आसान है।
- Voice Calling: Voice Calling का अर्थ है आपके मोबाइल पर कॉल करके ओटीपी बताया जाएगा। आप इस विकल्प का प्रयोग Facebook या WhatsApp एकाउंट बनाते समय कर सकते है।
- Email: ओटीपी जानने का एक ज़रिया Email भी है। इसमें OTP आपके ईमेल पर भेजी जाती है तथा आप अपने Email ID को खोलकर ओटीपी प्राप्त कर सकते है।
अब प्रश्न ये है कि ओटीपी का इस्तेमाल क्यों होता है? OTP का इस्तेमाल Internet Banking के लिए, ई-कॉमर्स साइट्स के लिए, सोशल नेटवर्क साइट्स के लिए किया जाता है।
जैसा कि आपको पता ही होगा सभी शॉपिंग वेबसाइट अपने ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुये OTP कोड का इस्तेमाल करती है। ऑनलाइन लेन देन को सफल बनाने में तथा कंपनियों को Cyber Crime से बचाने में ओटीपी एक उत्तम समाधान है।
Conclusion
आपके ऑनलाइन लेंनदेंन को सुविधाजनक बनाने के लिए और साइबर अपराध से बचने के लिए ओटीपी उपयुक्त समाधान है। इसलिए हमारी कोशिश थी OTP से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ आप तक पहुँचाने की।
उम्मीद है, आपको ये लेख ओटीपी क्या है? जरूर पसंद आया होगा। आप इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे और उन्हें ओटीपी जानकारी हिंदी में सांझा करे। हमारा पोस्ट कैसा लगा हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए साथ ही आप अपने सुझाव भी हमारे साथ शेयर कर सकते है।
ओटीपी से जुडी और भी जानकारियां जो आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Internet Banking Kya Hai? – जानिए इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी विस्तार से।
Online Shopping Kaise Kare? – जानिए Flipkart Se Shopping Kaise Kare इन बेहद सरल तरीको से।
Supar
Sr EPF Ke liye be OTP USe HOTA hai kya