TET Exam क्या है – TET का मतलब क्या है, जानिए क्या है योग्यता 2022

TET जिसे शिक्षक पात्रता परीक्षा भी कहा जाता है, एक ऐसी परीक्षा है जिसे उत्तीर्ण करने के बाद आप अपने करियर को एक सरकारी शिक्षक

Editorial Team

TET Kya Hai

TET जिसे शिक्षक पात्रता परीक्षा भी कहा जाता है, एक ऐसी परीक्षा है जिसे उत्तीर्ण करने के बाद आप अपने करियर को एक सरकारी शिक्षक के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं, तो आपको TET Kya Hai और इससे जुडी अन्य जानकारी पता होना जरुरी है।

बहुत लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी मिलना इतना आसान नहीं होता, क्योंकि आजकल किसी भी प्रतिष्ठित नौकरी को पाने के लिए पहले उसका एंट्रेंस एग्जाम देना होता है, और अब कॉम्पिटीशन इतना बढ़ गया है, कि अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको उसके एग्जाम को एक अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण करना होगा।

इसलिए आज की इस पोस्ट में मैं आपको एक ऐसे ही एग्जाम TET की जानकारी देने जा रही हूँ, जिसे उत्तीर्ण कर आप एक गवर्नमेंट टीचर बन सकते हैं। जिसमें आप TET Kya Hota Hai अथवा TET Exam Kya Hota Hai, TET Eligibility, Syllabus, Exam Pattern 2022 और टीचर बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए यह सभी जानकारियां विस्तार से जानेंगे।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: 12th Ke Baad Kya Kare? – 12 के बाद क्या करे, मैथ्स, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में से किसमें चुने अपना भविष्य!

TET Kya Hai

TET (Teacher Eligibility Test) जिसे हिंदी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते हैं, एक ऐसी परीक्षा होती है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए हर वर्ष आयोजित की जाती है। मतलब अगर आप सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको TET Exam क्लियर करना होता है, तभी आप गवर्नमेंट स्कूल में टीचर बन सकते हैं। TET की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आप क्लास 1st से लेकर 8th तक के किसी भी गवर्नमेंट स्कूल में सरकारी टीचर बन जाते हैं।

शिक्षा का विकास करने के लिए सरकार ने शिक्षकों की रिक्तियों को भरने के लिए TET परीक्षा का आयोजन किया है, जो कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित की जाती है। TET Exam 2022 हर राज्य के व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाती है। इसके अलावा CTET की परीक्षा केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

इसके द्वारा उम्मीदवार को कक्षा 1-5 तक के लिए प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति का पात्रता प्रमाण पत्र और कक्षा 6-8 तक के लिए उच्च प्राथमिक शिक्षक प्रमाण पत्र दिया जाता है। तथा जो अभ्यार्थी इस परीक्षा में पास हो जाते है वो सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त किये जाते है।

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि TET Kya H (What is TET Exam in Hindi) आईये अब आगे जानते हैं कि TET Exam Details in Hindi के बारे में।

TET Kya Hai

TET Full Form in Hindi

TET Full Form “Teacher Eligibility Test” है और TET Full Form in Hindi “शिक्षक पात्रता परीक्षा” होता है।

TET Ke Liye Qualification

TET यानि टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट को राज्य सरकार (STET) द्वारा और केंद्र सरकार (CTET) के द्वारा भी आयोजित किया जाता है, जिसे क्लियर करने के बाद उम्मीदवार को सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद प्रदान किया जाता है। आईये नीचे हम TET Ke Liye Qualification in Hindi को और आसानी से समझते हैं:

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए (कक्षा 1 से 5)उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 6 से 8)
कक्षा 12 वी 45% से पास होना चाहिए।कक्षा 12 वी 50% से पास होना चाहिए और 2 साल का D.ED कोर्स कम से कम 50% से उत्तीर्ण होना चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन 50% अंकों के साथ पूरा होना चाहिए।किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50% के साथ पूरी होने के साथ दो साल का D.ED का डिप्लोमा कम्पलीट होना चाहिए।
प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या फिर चार साल का प्रारंभिक शिक्षा में ग्रेजुएशन या B.Ed के अंतिम साल में शामिल हो या फिर उत्त्तीर्ण हो।12वीं 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना और चार साल का B.Ed कोर्स पूरा हो या B.Ed के अंतिम साल में शामिल हो।

प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए (कक्षा 1 से 5)

  • कक्षा 12 वी 45% से पास होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन 50% अंकों के साथ पूरा होना चाहिए।
  • प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या फिर
  • चार साल का प्रारंभिक शिक्षा में ग्रेजुएशन या B.Ed के अंतिम साल में शामिल हो या फिर उत्त्तीर्ण हो।

उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 6 से 8)

  • कक्षा 12 वी 50% से पास होना चाहिए और 2 साल का D.ED कोर्स कम से कम 50% से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50% के साथ पूरी होने के साथ दो साल का D.ED का डिप्लोमा कम्पलीट होना चाहिए।
  • 12वीं 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना और चार साल का B.Ed कोर्स पूरा हो या B.Ed के अंतिम साल में शामिल हो।

TET के लिए आयु सीमा

वर्ग आयु सीमा
सामान्य वर्ग 18 से 35 वर्ष
पिछड़ा वर्ग तीन वर्ष की छूट के साथ 18 से 38 वर्ष
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति 5 वर्ष की छूट के साथ 18 से 40 वर्ष
शारीरिक रूप से विकलांग 10 वर्ष की छूट के साथ 18 से 45 वर्ष

TET परीक्षा पैटर्न 2022

परीक्षा देने के पहले उसका Exam Pattern पता होना चाहिए। इससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होती है। तो आइये अब जानते है TET Exam Pattern क्या होता है:

पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर)

विषय कुल प्रश्नों की संख्याअंक
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी3030
लैंग्वेज-1 3030
लैंग्वेज-2 3030
एनवायर्नमेंटल स्टडीज 3030
मैथमेटिक्स3030
कुल150 150

पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक (उच्च प्राथमिक)

विषय कुल प्रश्नों की संख्या अंक
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी30 30
लैंग्वेज-13030
लैंग्वेज-2 30 30
सोशल स्टडीज एंड मैथमेटिक्स एंड साइंस60 60
कुल 150 150

TET Exam के लिए Qualifying Marks

TET Exam में पास होने के लिए आपके मिनिमम 60% अनिवार्य हैं, इसके अलावा आरक्षित वर्ग जैसे ST/SC, OBC, Dependant वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 55% हैं।

हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि TET Exam के Qualifying Marks अलग-अलग राज्यों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

TET Syllabus 2022

परीक्षा में कौन से विषय से किस तरह के प्रश्न पूछे जाएँगे इन सबकी जानकरी हमें होना चाहिए तो जानते है TET Exam Ka Syllabus क्या है:

  • बाल विकास एवं अभिज्ञान

इस विषय में आपसे 6 से 11 आयु के वर्ग के बच्चों के विकास तथा बाल मनोविज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है।

  • भाषा 1 (हिंदी)

हिंदी में आपसे हिंदी भाषा से सम्बन्धित ऐसे प्रश्न पूछेंगे जो कक्षा 1-5 तक के बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक है।

  • भाषा 2 (अंग्रेजी)

भाषा 2 में अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू (आवेदक द्वारा चयनित) से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएँगे।

  • गणित/ पर्यावरणीय शिक्षा

गणित और पर्यावरण विषय से ऐसे प्रश्न पूछे जाएँगे जो कक्षा 1-5 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। लेकिन प्रश्नों की कठिनाई का स्तर लिंकेज इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम के स्तर का होगा।

  • सामाजिक अध्ययन/ सामाजिक विज्ञान

भूगोल, इतिहास, सामाजिक और राजनीतिक जीवन, शैक्षणिक मुद्दे।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Sarkari Teacher Kaise Bane? – जानिए टीचर बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए – hindisahayta.in

TET Exam के लिए आवेदन कैसे करें

  • TET Exam 2022 के लिए TET की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद TET परीक्षा के लिए आवेदन के लिए वेबसाइट पर प्रोवाइड की गई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, उसमें Registration Button पर क्लिक करें और और पूछी गई जानकारी डालें।
  • इसके बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करना है।
  • अब आवेदन शुल्क भरें और Submit बटन कर क्लिक कर दें। (यह शुल्क श्रेणी के आधार पर अलग- अलग होता है)
  • Future Use के लिए Application Form का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

TET Exam की तैयारी कैसे करें

किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए आपको उसकी तैयारी पर ध्यान देना होता है। परीक्षा में पास होने के लिए किस तरह से पढ़ाई करनी होती है इसकी जानकारी हम आपको आगे बता रहे है। तो जानते है TET Exam में पास होने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स:

  • परीक्षा की तैयारी के लिए उस परीक्षा के Syllabus और एग्जाम पैटर्न को समझना सबसे ज़रुरी होता है। तो परीक्षा के Syllabus और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझ ले उसके बाद ही इसकी तैयारी करे।
  • आप पुराने प्रश्न पत्रों की भी मदद ले सकते है जिससे आप जान जाएँगे की परीक्षा के लिए कौन से टॉपिक ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
  • इसकी बेहतर तैयारी के लिए NCERT की किताबों का सहारा ले। TET Exam में अच्छे अंक लाने के लिए NCERT की किताबें बहुत महत्वपूर्ण होती है।
  • TET Exam की तैयारी के लिए आपको रोज एक Mock Test हल करना चाहिए। और हल करके उनका एनालिसिस करे जिससे आपको अपनी कमज़ोरी का पता चलेगा और आपको उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी।
  • और आप जिन विषयों में कमजोर है उस पर ज्यादा ध्यान दे तथा सभी विषयों के लिए एक समय निर्धारित कर ले।

TET Exam कितनी बार दे सकते हैं?

आवेदक जितनी बार चाहे TET की परीक्षा दे सकते हैं। देखा जाए तो TET की परीक्षा का आयोजन सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों के आधार पर निर्भर करता है, जिससे यह परीक्षा कभी-कभी साल में सिर्फ एक बार और इससे अधिक बार भी आयोजित की जा सकती है।

एक बार अगर आप Exam Qualify कर लेते है तो उसके बाद आप अपना स्कोर अच्छा करने के लिए फिर से यह परीक्षा दे सकते हैं। आपका TET Exam Ka Result आ जाने के बाद इसका मार्क्स सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब 7 साल से बढ़ाकर लाइफटाइम के लिए कर दी गई है।

टीईटी एग्जाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • TET के एग्जाम के लिए 2 पेपर होते हैं।
  • पेपर-1 कक्षा 1 से 5 का टीचर बनने के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 का टीचर बनने के लिए।
  • जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शिक्षक बनना चाहता है, उसे (Paper-1 और Paper-2) दोनों ही पेपर देने होते हैं।
  • इस एग्जाम में कोई Negative Marking नहीं होती है।
  • दोनों ही पेपर के लिए 2:30 टाइम का मिलता है।
  • प्रश्नपत्र में प्रश्न हिंदी और इंग्लिश दोनों में होता हैं।
  • TET Exam क्लियर कर लेने के बाद जो सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, वह 7 सालों के लिए Valid यानि मान्य होता है।

Conclusion

आज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की TET Kya Hai, TET Exam Meaning in Hindi और इसके साथ ही TET Ka Full Form In Hindi भी आपने जाना। आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

TET Exam Syllabus In Hindi आज की पोस्ट के माध्यम से आप जान गये होंगे। और आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने फ्रेंड्स को भी दे। तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट What Is TET Exam In Hindi ज़रुर शेयर करे। जिससे और भी ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी इस पोस्ट में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है इस पोस्ट से सम्बन्धित तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

TET Exam 2022 FAQ’s

  • टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता कितने साल की होती है?

पहले टीईटी  7 सालों तक वैध माना जाता था, पर अब इसकी वैलिडिटी (वैधता) आजीवन के लिए कर दी गई है.

  • TET कौन- कौन दे सकता है?

अगर आप १२वीं पास हैं, तो आप TET पेपर-1 दे सकते हैं, और अगर आपका ग्रेजुएशन पूरा है या आपने बीऐड किया है , तो आप टीईटी पेपर-1 और पेपर-2 दोनों दे सकते हैं.

  • मध्यप्रदेश TET की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

MPTET की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in है.

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 250

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

4 thoughts on “TET Exam क्या है – TET का मतलब क्या है, जानिए क्या है योग्यता 2022”

  1. Sir Apki btayi jankari k anusar Mjhe tet exam ki knowledge Bht achi trh Smjh aayi…. Or saath hi Mne y bhi mne y bhi Jana ki finally exam kese qualifie kr skte h…. Tq sir

    Reply

Leave a Comment