BSF Kya Hai: भारत में सेनाओं को तीन प्रमुख कमांडो में बाँटा गया। BSF तीन प्रमुख कमांडो में पहली महत्वपूर्ण कमांड है। यह हमारे देश को धरती पर दुश्मनों के बाहरी आक्रमणों से बचाती है। आजकल अधिकतर युवा BSF में भर्ती होना चाहते है क्योंकि इसमे आपको बहुत सारे विकल्प मिलते है।
BSF में करियर बनाने के लिए आपको कई परीक्षाओं को पास करना होगा, साथ ही उम्मीदवारों के लिए बीएसएफ की सीधी भर्ती भी आयोजित की जाती है। लेकिन यदि आप BSF में जाना चाहते है इसके लिए आपका शारीरिक रूप से फिट होना ज़रुरी है। यहाँ पर आपकी पूरी तरह से शारीरिक जाँच की जाती है और यदि आप मे किसी तरह की कोई कमज़ोरी या कमी पाई जाती है तो वहां से आपको बाहर कर दिया जाता है।
विषयों की सूची
BSF Kya Hai
BSF एक अर्धसैनिक बल है जो गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत आता है। BSF द्वारा हर साल विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करवाता है, जिसमें से कुछ UPSC और कुछ SSC के माध्यम आयोजित की जाती है। युद्ध के समय BSF का काम ख़तरों वाली जगह को अपने नियंत्रण में रखना और युद्ध के समय रणनीति वाले जगह को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
BSF को 1999 के कारगिल युद्ध के समय बचाव दल सहित भावुक क्षेत्रों में तैनात किया गया था। BSF राष्ट्रीय स्तर पर Dog Breeding And Training School भी चलाता है जिसे National Training Center For Dogs के नाम से भी जाना जाता है।
BSF Full Form
BSF Ka Full Form – “Border Security Force” होता है, BSF Full Form In Hindi – “भारतीय सीमा सुरक्षा बल”।
History Of BSF In Hindi (BSF Ka Itihas)
BSF भारत का प्रमुख अर्द्धसैनिक बल है यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है BSF Ki Sthapna 1 दिसम्बर 1965 को की गयी थी, जिसकी ज़िम्मेदारी शांति के समय भारत की अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी रखना है। यह भारत की सीमाओं की रक्षा और अंतराष्ट्रीय अपराध को रोकने का काम करती है।
बीएसएफ का गठन कब हुआ – 1 दिसम्बर 1965
बीएसएफ की स्थापना (BSF Ki Sthapna) के समय इसे 25 बटालियन से शुरू किया गया था लेकिन अब BSF में 188 बटालियन है जो 6385.36 Km लंबी अंतराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है। देश की सीमा क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों के सुरक्षा की ज़िम्मेदारी BSF की होती है|
बीएसएफ का मुख्यालय कहाँ है – नई दिल्ली
इसके अलावा जो लोग गैर क़ानूनी तरीके से भारत की सीमा में घुसने और पार करने का प्रयास करते है उन्हें रोकने का काम भी BSF वालो का होता है। भारत की सीमा पवित्र, कठिन रेगिस्तान, नदियों-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है।
BSF Ke Mahanideshak / BSF Ke DG Ka Naam / BSF Ke Adhyaksh:
बीएसएफ का अध्यक्ष कौन है – रजनी कांत मिश्रा
BSF Kaise Join Kare
BSF में जाने के लिए आपको कई प्रकार की परीक्षा को पास करना होता है। BSF के लिए देश के अनेक केंद्रों पर भर्ती निकाली जाती है। देश के अधिकतर युवा अपने देश की रक्षा के लिए BSF में जाना चाहता है और यह देश के लिए कुछ करने का एक सशक्त माध्यम है। बीएसएफ में अच्छा वेतन ही नही, बल्कि अच्छी पहचान भी मिलती है।
BSF उन लोगों के लिए अद्भुत अवसर प्रदान कर रहा है जो गर्व और वीरता के साथ समान रूप से राष्ट्र की सेवा करना चाहते है। विभिन्न शारीरिक मापदंडों के अनुसार BSF में पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह Vacancies उपलब्ध है। BSF के पास अलग-अलग ग्रेड है और प्रत्येक ग्रेड के लिए अलग-अलग पात्रता मापदंड है।
BSF (सीमा सुरक्षा बल) में भर्ती निचे बताई गयी रैंक के आधार पर की जाती है:
जनरल ड्यूटी कैडर
- कांस्टेबल
- सब इंस्पेक्टर
कम्युनिकेशन सेट-अप
- असिसटेंट कमांडेंट
- असिसटेंट सब इंस्पेक्टर (रेडियो मैकेनिक)
- हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर)
हेड कांस्टेबल (फिटर)
BSF Ke Liye Yogyata
BSF Ki Bharti 2021 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निचे बताई गयी योग्यताएं होनी चाहिए
शैक्षणिक योग्यता
BSF में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना ज़रुरी है और किसी अधिकारी पोस्ट के लिए मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से बेचलर डिग्री होना चाहिए।
आयु सीमा
BSF की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18-25 साल के बीच होनी चाहिए और भारत सरकार के निर्देशानुसार कुछ वर्गों की उम्र में छूट दी गयी है जैसे – SC/ST के लिए 3 वर्ष और OBC के लिए 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
BSF Recruitment 2021
BSF के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जाती है इसके लिए आपको लिखित परीक्षा, शारीरिक व मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार देना अनिवार्य है:
लिखित परीक्षा
अगर आप BSF की तैयारी कर रहे है तो बीएसएफ का सिलेबस हिसाब से सामान्य ज्ञान, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, के प्रश्नों की तैयारी करके जाये। इसमे आपसे 100 अंकों के 50 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते है।
शारीरिक परीक्षण
BSF में भर्ती होने के लिए सबसे पहले आपको इस टेस्ट से गुजरना होगा, सभी टेस्ट में यह बहुत ही महत्वपूर्ण टेस्ट है क्योंकि में BSF में सारे कार्य शारीरिक क्षमता पर ही होते है
इसलिए युवाओं की शारीरिक क्षमता को देखने के लिए ही इसका टेस्ट लिया जाता है Physical फिटनेस टेस्ट 100 अंकों का होता है। BSF में पुरुषों और महिलाओं के लिए उनकी श्रेणी (जाति) के हिसाब से शारीरिक परीक्षण की आवश्यकताएँ होती है।
मेडिकल परीक्षण
किसी भी जवान का BSF में चयन करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण किया जाता है जिससे जवान को ड्यूटी के समय किसी तरह की समस्या ना आये इसके लिए आपके कुछ टेस्ट लिए जाते है जैसे- आँखों की जाँच, बोलने की शुद्धता, सुनने की क्षमता और भी कई जानलेवा बीमारियों का परीक्षण किया जाता है।
साक्षात्कार
सारी प्रक्रिया होने के बाद आपका साक्षात्कार होता है जो 200 अंकों का होता है इसमे आपको पूछे गए सभी सवालों के सही-सही जवाब देना चाहिए अगर आपको उत्तर पता ना हो तो गलत जवाब न दे और हाँ Formal ड्रेस ही पहनकर जाये।
Conclusion
हाँ तो दोस्तों ये थी BSF Kya Hai? और BSF Me Kaise Jaye? से संबंधित योग्यता और रैंक्स के अनुसार सिलेक्शन प्रक्रिया, उम्मीद करते है कि इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई होगी। यदि बीएसएफ की भर्ती 2021 से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आप तक पहुँचने का पूरा प्रयास करेंगे।
Kya Biology side se hum Bsf me nahi ja sakte ager ja sakte hai to Hume jaroor batayiyega please
BSF me Jana chahte hai
Kya hum 12th class ke bad sidhe farm Bhar sakte hai
commerce side vala bhi ja sakte ha bsf me
Mujhe bhi BSF ki tyaari karni hai me 12 paas hoon kya mujhe Koi application de sakta hai tyaari karne ke liye
मुझे बहुत पसंद लगी है
m 12 pss hu bsf ki tayrai krna chati hu to mai smjh ni pa rhi hu ki bsf ka form kb niklage aur kse pta chalaga plzz jarur btana