CT Scan Kya Hai? – CT Scan Full Form in Hindi, CT स्कैन व MRI में अन्तर।

CT स्कैन जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता कोरोना के समय में हो रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि CT Scan Kya Hota Hai (What

Editorial Team

CT स्कैन जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता कोरोना के समय में हो रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि CT Scan Kya Hota Hai (What is CT Scan In Hindi), इससे बीमारियों का कैसे पता लगाते है। CT Scan Full Form In Hindi ‘कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन’ है जो एक तरह की थ्री डायमेंशनल एक्‍सरे है जिसमें शरीर के किसी विशेष अंग या हिस्से की 3D इमेज ली जाती है। वर्तमान में COVID-19 केस में डॉक्टर जिस CT स्कैन की जाँच करवाने का सुझाव देते है वो HRCT चेस्ट (हाई हाई रिजोल्यूशन कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन) है, जिसके जरिये व्यक्ति में इन्फेक्शन की जाँच की जाती है।

बिना गंभीर लक्षण के या डॉक्टर की सलाह के बिना CT स्कैन नहीं करवाना चाहिए, वरना यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि CT Scan क्या होता है, MRI Scan Kya Hota Hai एवं सीटी स्कैन और एमआरआई के बीच का अंतर क्या है। CT स्कैन व MRI स्कैन दोनों के बिच कुछ अंतर पाया जाता है जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। इसलिए यदि आप भी जानना चाहते है कि CT Scan Kaise Hota और MRI Kaise Hota Hai तो बने रहे इस लेख में हमारे साथ अंत तक।

CT Scan Full Form In Hiindi_Difference Between MRI and CT Scan In Hindi

CT Scan Kya Hai

एक्स-रे एवं कंप्यूटर की सहायता से किये जाने वाले टेस्ट को सिटी स्कैन (CT Scan) कहा जा सकता है। सिटी स्कैन का अविष्कार ब्रिटिश सर गॉडफ्रे हंसफील्ड और डॉ एलन कोर्मेक ने स्वतंत्र रूप में किया था। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे कि, पुराने समय में शारीरिक बीमारियों का पता लगाना कितना मुश्किल होता था। लेकिन इस अविष्कार के होते ही इसमें कंप्यूटर के उपयोग से एक्स-रे मशीनों से मनुष्य के शरीर के क्रॉस-आंशिक चित्र बनाने का कार्य किया जाने लगा।

और एक टेस्ट के माध्यम से यह भी पता लगाया जाने लगा कि बीमारी कितनी पुरानी है और कितनी बड़ी है। सिटी स्कैन का प्रयोग शरीर के मुख्य अंग जैसे- सिर, कंधो, दिल, पेट आदि को स्कैन करने में किया जा सकता है।

CT Scan Full Form In Hindi

सिटी स्कैन का पूरा नाम या CT Scan Ka Full Form “Computed Tomography Scan” होता है। हिंदी में भी CT Scan Full Form ‘कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन’ होता है। यह एक ऐसी कम्प्यूटरीकृत जाँच है जिसे शरीर के किसी भी विशेष हिस्से पर करवाई जा सकती है। इस जाँच को करवाते समय मरीज को कोई दर्द नहीं होता।

CT Scan Kaise Hota Hai

सिटी स्कैन कैसे होता है में सबसे पहले आपको बता दें कि, सिटी स्कैन करने से पहले व्यक्ति को कुछ भी खाने पीने के लिए नहीं दिया जाता। साथ ही अगर व्यक्ति ने कोई लोहे की धातु या सोने के गहने, जेवरात पहने हो तो उन्हें निकाल दिया जाता है। उसके बाद व्यक्ति को बड़े आकार की सिटी स्कैन मशीन के अंदर टेबल पर सुलाया जाता, इस दौरान व्यक्ति को हिलना-डुलना बिल्कुल नहीं होता है, अन्यथा सिटी स्कैन का चित्र धुंधला हो सकता है। इसलिए मरीज को अंत तक एक ही स्थिति में रहने को कहा जाता है।

सिटी स्कैन के द्वारा एक संकीर्ण एक्स-रे बीम का प्रयोग किया जाता है और वह व्यक्ति के शरीर के आस-पास घुमता है और शरीर के अलग-अलग भागों से छवियों की एक श्रृंखला तैयार करता है। शरीर के सभी भागो का क्रॉस सेक्शनल चित्र बनाने के लिए इसमें कंप्यूटर के द्वारा इस जानकारी को उपयोग किया जाता है।

कई टुकड़ो में चित्र बनाने के बाद कंप्यूटर के द्वारा इस तरकीब को अपनाया जाता है। उसके बाद कंप्यूटर इन चित्रों को स्कैन करके 3डी इमेज के आकार में बदल दिया जाता है जिसे डॉक्टर्स आसानी से देख लेते है और इसमें शरीर के सभी अंगो का चित्र स्पष्ट दिखाई देता है।

Scan Kaise Kiya Jata Hai यह आप अच्छे से समझ गए, लेकिन आपके मन में एक प्रश्न जरूर आ रहा होगा कि सिटी स्कैन क्यू किया जाता है तो चलिए बताते है आपको इसके बारे में।

CT Scan Kyu Hota Hai

सिटी स्कैन का उपयोग मुख्य रूप से चोटों और शरीर में हो रही बिमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। क्योंकि इसके द्वारा निकली रिपोर्ट्स से स्पष्ट हो जाता है की मरीज़ को क्या बीमारी है और शरीर का कौन सा हिस्सा किस कारण से प्रभावित है। सिटी स्कैन के द्वारा यह सभी टेस्ट करने में बहुत समय लिया जाता है और इन बिमारियों का टेस्ट लेने में मरीज़ के शरीर को CT Scan से Scan किया है जैसे –

  • मांसपेशियों के विकार और हड्डी फ्रैक्चर
  • ट्यूमर (कैंसर) के बारे में जानने के लिए
  • कैंसर रोग और हृदय रोग
  • रक्त वाहिकाओं और आंतरिक संरचनाओ का अध्ययन
  • आंतरिक चोंटे और आंतरिक रक्तस्राव की मात्रा का आंकलन

MRI Kya Hai

एमआरआई (MRI) का फुल फॉर्म ‘MAGNETIC RESONANCE IMAGING’ होता है। यह एक ऐसी मशीन होती है जिससे मनुष्य के शरीर से जुड़े सभी भीतरी अंगों का फोटो लिया जाता है और यह पता लगाया जाता हैं कि आपके शरीर में क्या बीमारी है। इस परीक्षण के बाद डॉक्टर्स आपको यह समाधान दे सकता है की आपको इलाज के लिए क्या प्रतिक्रिया देना चाहिए और MRI सिटी स्कैन से सम्बंधित MRI रेडिएशन का इस्तेमाल कभी भी नहीं करता।

MRI Scan Kyu Kiya Jata Hai

एमआरआई स्कैन (MRI Scan) के द्वारा ह्रदय, लिवर, गर्भाशय, मस्तिष्क, हड्डियों, जोड़ों, किडनी और शरीर के अंदर के रोगों यानि पूर्ण शरीर की जांच की जा सकती है और उपकरणों को मरीज के शरीर में पहुचाये बिना ही उसके अंगों की स्थिति स्कैन चित्रों की सहायता से आसानी से  मिल जाती है। MRI स्कैन एक खास और मजबूत रिजल्ट देता है जिससे चिकित्सको को रोगों की पहचान करने और उनका इलाज करने में मदद मिलती है।

MRI Scan Kaise Hota Hai

  • सबसे पहले तो मरीज़ के हाथों की नस पर एक Galen Line Contrast Dye को रखा जाता है जिसके द्वारा MRI मशीन से चिकित्सक शरीर के अंदर की संरचना को देखा जा सकता है।
  • उसके बाद मरीज को टेबल पर लेटाया जाता है और उसके पैरों पर एक बेल्ट लगा दिया जाता है। जिससे मरीज कोई हलचल ना कर पाए आराम से लेटा रहे, ताकि MRI छवि साफ आए और टेक्निशियन को जाँच करने में भी परेशानी ना हो।
  • MRI मशीन के अंदर एक प्रभावशाली चुम्बकीय स्थान होता है, जिसके कारण मरीज थोड़ा विचलित और अटपटा सा महसूस करता है।
  • एमआरआई स्कैनिंग में Impulsion बनने से MRI दृश्य या चित्र एक लेयर के रूप में कंप्यूटर को भेजता है।
  • MRI कराते समय मरीज को मशीन के अंदर एक आवाज महसूस हो सकती है। क्योंकि MRI मशीन के द्वारा लेयर रूप में एक छवि लेने के लिए चुम्बकीय ऊर्जा तैयार होती है। और आवश्यकता पड़ने पर आंतरिक शोर गुल से बचने के लिए हैडफ़ोन, एयरप्लग या रुई का उपयोग हो सकता है।

MRI and CT Scan Difference in Hindi

CT और MRI स्कैन दोनों में कुछ अंतर पाया जाता है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, यदि आप भी जानना चाहते है कि CT Scan or MRI Me Kya Antar Hai, तो आगे आपको कुछ बिंदु बताये गए है जिनके द्वारा आप Difference Between MRI And CT Scan In Hindi समझ सकते है।

  • एमआरआई के द्वारा शरीर के मुलायम अंगो और हड्डियों  की एक छवि बनाने के लिए चुंबकिय स्थान और रेडियो तरंगो का उपयोग किया जाता है। जबकि CT Scan अन्य कणो पर ली गई एक्स-रे छवियों की श्रंख्ला का संयोजन है और यह चित्र बनाने के लिए उपयोगी होता है।
  • MRI Scan को छवियों के विस्तार के रूप में बेहतर माना जाता है और CT Scan में एक्स-रे का उपयोग किया जाता है, जबकी MRI Scan में इसका उपयोग नहीं होता है।
  • एमआरआई स्कैन शरीर के आंतरिक अंगों के बारे में अनेक जानकारी प्रदान करते है। जबकि CT Scan में मस्तिष्क, कंकाल और प्रजनन आदि प्रणालियों के विषय में जानकारी प्रदान करते है।
  • MRI Scan और CT Scan दोनों ही शरीर की हड्डियों की संरचनाओं को देख सकते है। जबकि MRI Scan केवल एक विस्तार प्रदान करता है मुख्य रूप से शरीर की हड्डियों के आसपास के मुलायम कणो को।

Conclusion

तो यह थी सिटी स्कैन क्या है (CT Meaning in Hindi) और MRI Kya Hota Hai Hindi Me दी जानकारी। उम्मीद करते है कि आपको इसके बारे में सब कुछ अच्छे से समझ में गया होगा और आपको आपके सभी सवालों के जवाब इस पोस्ट में मिल गया होगा। फिर भी यदि आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है, हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4 / 5. Vote count: 28

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment