Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.1 डाउनलोड [2022]

Hamraaz App एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसे भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों की सुविधा के लिए, भारतीय सेना और भारत सरकार के Ministry

Editorial Team

Hamraaz App

Hamraaz App एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसे भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों की सुविधा के लिए, भारतीय सेना और भारत सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology विभाग द्वारा मिलकर बनाया गया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय सेना के जवान अपनी भर्ती, प्रमोशन और पेमेंट्स की जानकारी अपने फोन पर ही प्राप्त कर सकते है। साथ ही, जवान इस एप्प से अपनी Payslips और Form 16 भी डाउनलोड कर सकते है। इस पेज आपको Hamraaz App Download लिंक एवं पूरी जानकारी प्रदान की गयी है।

Hamraaz App Download v7.1

इस Hamraaz Web का प्रयोग सिर्फ इंडियन आर्मी के जवानों द्वारा ही किया जा सकता है। हालांकि ये ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। अगर आप भारतीय सेना के सैनिक है और Hamaraj App को डाउनलोड करना चाहते है या इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख में आपको Hamraaz App से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- Hamraaz App Kya Hai, Hamraaz Army App Download कैसे करें, Hamraaz Login कैसे करें, आदि प्रदान की गई है।

Hamraaz App

Hamraaz App क्या है?

यह Hamraaz Web App एक Android बेस्ड एप्लीकेशन है जिसकी सहायता से भारतीय सेना के जवान आसानी से ऑनलाइन अपने मोबाइल में फाइनेंसियल डाटा को मैनेज कर सकते है और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है जैसे- सैलरी का भुगतान और अन्य सुविधाएँ। इसके साथ ही Hamraaz App Login करके जवान अपने ज़रूरी डाक्यूमेंट्स जैसे- Monthly Pay Slip और Form 16, आदि इस एप्प से डाउनलोड भी कर सकते है। हमराज एप को विशेषकर इंडियन आर्मी जवानों की सुविधा के लिए इंडियन आर्मी और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा मिलकर विकसित किया गया है।

App Name Hamraaz Indian Army App
Size13 MB
DeveloperIndian Army
CategoryOthers
TypeFree
Requirement Android 5.0 - Lollipop & above
Downloads 31 Million+
Last UpdatedApril 2022

क्या आपने इसे पढ़ा: Meesho App – मीशो ऐप क्या है, मीशो से पैसे कैसे कमाए।

Hamraaz Army App डाउनलोड कैसे करें

Hamraaz Army App डाउनलोड करने के लिए आपको इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा। इसको डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में ‘Hamraaz App’ लिख कर सर्च करें और इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Hamraj Web के Home Page पर आपको ऐप डाउनलोड करने के दो विकल्प मिलते है- ‘Scan QR Code to Download Application’ और सीधा ‘Download’ बटन पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड करना। आप अपनी सुविधा के अनुसार स्कैन या दिए गए बटन पर क्लिक करके एप्प डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते है।
  3. आपके मोबाइल में हमराज़ अप्प डाउनलोड हो जाएगी। अब इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इस पर रजिस्टर करना होगा।

उम्मीद है आपने ऊपर बताई गयी स्टेप्स को फॉलो करके सफलतापूर्वक हमराज आर्मी अप्प डाउनलोड कर लिया होगा।

Humraaz पर Register करने के लिए जरुरी जानकारी

Hamraj Army App का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस पर अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके लिए आपको निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा।

  1. आपका भारतीय सेना का जवान होना आवश्यक है।
  2. Pan Card और Aadhar Card मोबाइल नंबर से Link होना आवश्यक है।
  3. अपनी जॉब और पोस्ट से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी होना ज़रूरी है।

Hamraaz Payslip Download कैसे करें

अगर आप हमराज़ ऐप से पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते है तो आगे आपको Hamraaz App से Payslip Download करने की पूरी प्रोसेस दी गयी है –

  • Hamraaz Army एप्प पर Login करें।
  • अब ‘Payslip’ विकल्प को चुनें।
  • जिस ‘Month’ की सैलरी स्लिप आप डाउनलोड करना चाहते है उसका चयन करें।
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • अब आपकी Payslip Pdf Format में डाउनलोड हो जाएगी। इसे देखने के लिए आपको अपना ‘Payslip Password’ डालना होगा। आपका Pay Slip Password आपके पैन कार्ड के शुरुआती 4 अक्षर और आपकी सेना की नौकरी में शामिल होने की तारिख के पहले के 4 अंक होते है।

इसे भी जरूर पढ़े: My Jio App Kya Hai? माय जिओ ऐप कैसे डाउनलोड करें

Hamraaz Login

  • Hamraz App पर लॉग इन करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • Hamraaz Personal Login विकल्प को चुनें।
  • अपना User Name और Password डालें।
  • Captcha Code भरें।
  • अब Login पर क्लिक करें।

Humraaz App पर Sign-Up कैसे करें

अगर आप Hamraaz App या वेबसाइट को पहली बार इस्तेमाल कर रहे है तो इस पर आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। हमराज एप पर अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले Humraaz की ऑफिसियल वेबसाइट (Hamraazmp8 Gov In) या एप्प पर जाएँ।
  • Homepage पर आपको ‘Signup’ विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Signup पेज पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर बड़े अक्षरों में दर्ज करना है।
  • फिर ‘Captcha Code’ डाल कर, ‘Submit’ करना है।
  • अब आपको अपनी ‘Personal Details’ डालनी है। फिर User Name और Password बनाकर सबमिट करें।
  • आपका अकाउंट ‘Active’ हो जायेगा।

अब आप अपने फोन में किसी भी समय Hamraaz Web Personal Login करके इस एप्प की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

Hamraaz App पर नया पासवर्ड कैसे बनायें?

अगर आप अपना Hamraj App का पासवर्ड भूल गये है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके नया पासवर्ड बना सकते है –

  1. Humraaz App के लॉग इन पेज पर ‘Forgot Password’ पर क्लिक करें।
  2. अपना ‘Aadhar Number’ दर्ज करें, फिर अपनी सेना में नियुक्ति की ‘Date’ इसमें दर्ज करें।
  3. अब आप से एक ‘Security Question’ पूछा जायेगा, इसका जवाब आपको सही देना होगा।
  4. इसके बाद आपको ‘Proceed’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी को ‘Verify’ किया जायेगा।
  6. इसके बाद आप अपना ‘New Password Set’ कर सकते है।

एक नज़र इस पर भी: Voot Kya Hai? Voot App कैसे यूज करें पूरी जानकारी!

Humraaz App Older Versions

अगर आपके एंड्राइड मोबाइल में हमराज़ ऐप का नया वर्जन सही से काम नहीं कर रहा है या डाउनलोड नहीं हो रहा है तो ऐसे में आप Hamraaz Apps के पुराने वर्जन भी डाउनलोड कर सकते है।

हमराज़ ऐप का उपयोग करने के फायदे

  • इस पर 1055 Live Apps प्रदान किये गए, जिनका उपयोग करके आप अपने सरकारी कामों को आसानी से कर सकते है।
  • यह मंथली पे स्लिप, फॉर्म 16, ऑनलाइन शासन प्रबंधन, AFPP सब्सक्रिप्शन परिवर्तन, और व्यक्तिगत विशिष्ट पॉपअप संदेश जैसी कई सारी सुविधाएं प्रदान करता है।
  • हमराज़ ऐप के माध्यम से आप अपने घर पर आराम से अपनी आय की जांच कर सकते है।

Conclusion

Humraaz Indian Army App के माध्यम से भारतीय सेना के जवान अपनी सर्विस और सैलरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आप भारतीय सेना में शामिल है और इस एप्प को डाउनलोड करके इसका लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख में हमने आपको Hamraaz Latest Version डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया, और उससे सम्बंधित हर जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते है कि ये लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि आपका इस लेख से सम्बंधित कोई सुझाव या सुधार की आवश्यकता है तो वो आप मुझे कमेंट करके बता सकते है। अंत में, इस लेख को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना न भूलें।

Humraaz ऐप से जुड़े FAQs

  • Hamraaz एप्प का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

हमराज (Hamraaz) ऐप से सम्बंधित जानकारी तथा समस्यों के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते है- 9560641424। इसके अलावा आप इस Email ID- humraazmp8@gmail.com के ज़रिये भी कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है।

  • Hamraaz App कौन से डिवाइस के लिए उपलब्ध है?

वर्तमान में Humraaz App सिर्फ एंड्राइड डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इसका iOS Version और Windows PC वर्जन अभी उपलब्ध नहीं है।

  • Hamraaz App Payslip Password क्या है?

आपका Hamraaz App Payslip Password आपके पैन कार्ड के शुरुआती 4 डिजिट और आपकी Joining Date की पहली 4 डिजिट को मिलाकर बनता है। उदाहरण के लिए, अगर आपका पैन कार्ड नंबर ABCDE1234Q है और आपकी सेना में शामिल होने की तारिख (Joining Date) 12-03-1999 है तो आपका पासवर्ड ABCD1203 होगा।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 110

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment