NDA (National Defense Academy) यानि राष्ट्रिय रक्षा अकादमी भारत की तीन प्रमुख सेनाओं थल सेना, जल सेना और वायु सेना आदि की भर्ती के लिए एक संयुक्त सेना अकादमी है। NDA परीक्षा का आयोजन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा किया जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर (नेशनल लेवल) की परीक्षा है जिसका आयोजन साल में 2 बार किया जाता है। यदि आप एनडीए परीक्षा 2023 क्रैक करना चाहते है तो इस लेख में मैं आपको NDA Kya Hai एवं एनडीए परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहा हूँ।
Table of Contents
यदि आपका सपना भारत की तीन रक्षा सेवाओं में से किसी एक भारतीय रक्षा बल में शामिल होने का है तो उसके लिए NDA एक बेहतरीन विकल्प है। हालाँकि इसके लिए आपको एनडीए परीक्षा को क्लियर करना होगा। यदि आप यह परीक्षा पास कर लेते है तो इसमें आपको भारत की सुरक्षा के लिए योग्य बनाया जाएगा। वहां आपको इस तरह से तैयार किया जाएगा कि आप देश की सुरक्षा के लिए जान गवाने के लिए भी नहीं डरेंगे।
एनडीए क्या है (What Is NDA in Hindi) NDA की पूरी जानकारी (NDA Full Information in Hindi) जैसे- NDA फुल फॉर्म, योग्यता, परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस आदि आपकी NDA 2021 परीक्षा की तैयारी एवं इसे क्रैक करने में आपकी सहायता करेगी।

NDA Kya Hai
NDA (National Defence Academy) जिसे हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहते है भारत की सशस्र सेना की एक संयुक्त रक्षा अकादमी है। NDA जॉइन करने के लिए एक परीक्षा देनी पड़ती है जो वर्ष में दो बार UPSC द्वारा आयोजित होती हैं। परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को इंटरव्यू देना होता है जो SSB (सेवा चयन बोर्ड) आयोजित करता है। जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं को पास कर लेते है फिर उन्हे एनडीए में दाख़िला मिलता है। जहां पर उन्हें हर परिस्थिति से निपटने के लिए शिक्षित किया जाता है।

एनडीए अकादमी का मुख्यालय पुणे में स्थित है जो विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बल यानि; भारतीय थल सेना, जल सेना (Indian Navy) और वायु सेना (Indian Airforce) के लिए शिक्षित करती है। यह विश्व की सबसे पहली त्रिकोणीय अकादमी है।
अगर आपको भारत की तीनों में से किसी भी सशस्र सेना में जाना है तो यह पोस्ट; Indian Navy कैसे ज्वाइन करें, भारतीय वायुसेना में कैसे जाए, BSF क्या है आपके लिए जरूर उपयोगी सबित होगी। जो विद्यार्थी इस कश्मकश में है कि 10th के बाद क्या करें या 12th के बाद क्या करे तो वे NDA एग्जाम के माध्यम से भारत की इन सेवाओं में अपना करियर बना सकते है।
ये तो बात हुई NDA Kya Hota Hai एवं NDA Ka Matlab क्या होता है के बारे में, चलिए अब आगे जानते है कि NDA Meaning in Hindi या एनडीए का फुल फॉर्म हिंदी (NDA Exam Full Form) में क्या होता है।
NDA Full Form In Hindi
NDA Ka Full Form – “National Defence Academy” एवं हिंदी में एनडीए का फुल फॉर्म “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी” है, यह भारत की एक प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी है।
NDA परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन क्या है
यदि आप एनडीए ज्वाइन करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी योग्यताओं को पूरा करना होगा, जिसके बाद ही आप एनडीए की परीक्षा दे सकते है। NDA Ke Liye Yogyata क्या-क्या होना चाहिए, इसके बारे में आपको आगे विस्तार में बताया गया है।
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10+12th पास होना चाहिए।
- अभ्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार अविवाहित (Unmarried) होना चाहिए।
- अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 16.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 19 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप फिट होना चाहिए।
- अभ्यार्थी की न्यूनतम लम्बाई (Height) 157 सेमी होना चाहिए।
यहाँ मैंने आपको NDA Me Jane Ke Liye Qualification क्या होती है, इसके बारे में बताया। अब आगे मैं आपको NDA में दाखिला कैसे लें इसके बारे में बताने जा रहा हूँ।
NDA Kaise Join Kare
एनडीए किसी भी छात्र के लिए भारतीय सुरक्षा दल तक पहुँचने का प्रवेश द्वार है। यह अकादमी केवल पुरुषों के लिए हैं। कोई भी पुरुष विद्यार्थी जिसे आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में ऑफिसर बनना हो उसे एनडीए से ही प्रशिक्षण लेना होगा।
1. 12वीं कक्षा साइंस विषय से पास करें
एनडीए ज्वाइन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी 12वीं कक्षा पास करनी होगी। ध्यान रहे 10वीं कक्षा पास करने के बाद आपको 11वीं साइंस में मैथ्स और फिजिक्स विषय को चुनना चाहिए। आर्मी के लिए आप किसी भी विषय का चयन कर सकते है लेकिन अगर आप नेवी या एयरफोर्स ज्वाइन करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी 11वीं व 12वीं कक्षा साइंस में मैथ्स और फिजिक्स विषय से कम से कम पास 60% अंकों से पास करने की कोशिश करना चाहिए।
2. UPSC एनडीए परीक्षा पास करे
12वीं परीक्षा पास करने के बाद या बारहवीं के फाइनल एग्जाम देने से पहले भी आप एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है एवं परीक्षा में शामिल हो सकते है। एनडीए ज्वाइन करने के लिए उम्मीदवार को “संघ लोक सेवा आयोग” (UPSC – Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित NDA परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा। एनडीए परीक्षा हर साल दो बार अप्रैल और सितम्बर महीने में राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित की जाती है।
3. SSB का इंटरव्यू क्लियर करे
परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट को SSB द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है जैसे- फिजिकल फिटनेस टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू आदि। इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर लेने के बाद छात्र को तीन साल तक पुणे में प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा जाता है।
4. ट्रेनिंग पूरी करे
तीन साल के प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार अथवा तीन साल का प्रदर्शन देखकर आर्मी, नेवी और एयर फ़ोर्स में से कोई एक मिलता है। उसके बाद आर्मी चुनने वाले विद्यार्थी IMA (Indian Military Academy) देहरादून जाते है, नेवी वाले INA (Indian Naval Academy) केरेला और एयर-फ़ोर्स वाले AFA (Air Force Academy) हैदराबाद जाते है। जहां वे और एक साल प्रशिक्षण लेते है। उस एक साल के बाद वे भारतीय सेना का हिस्सा बन जाते है।

NDA Exam Pattern In Hindi 2023
एनडीए परीक्षा पैटर्न यूपीएससी द्वारा निर्धारित किया जाता है। एनडीए परीक्षा वर्ष में 2 बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। एनडीए परीक्षा को दो भागों में में बांटा गया है- लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे- मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT)।
गणित का पेपर 300 अंकों का होता है जबकि सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) पेपर 600 अंकों का होगा। इस प्रकार लिखित परीक्षा का पूरा पेपर कुल 900 अंकों होगा। गणित का प्रश्न 12वीं स्तर का होता है जबकि GAT पेपर में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। एनडीए परीक्षा का पैटर्न एवं NDA Syllabus in Hindi इस प्रकार है:
लिखित परीक्षा (1st फेज):
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा का समय |
---|---|---|---|
गणित (Mathematics) | 120 | 300 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य योग्यता (General Ability Test) | 150 | 600 | 2 घंटे 30 मिनट |
कुल | 270 | 900 | 5 घंटे |
एनडीए 2021 परीक्षा का प्रथम स्टेज क्लियर करने के बाद उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा, इसके बारे में जानकारी इस प्रकार है:
SSB इंटरव्यू (2nd फेज):
- समय: 4-5 दिन
- कुल अंक: 900
एनडीए एग्जाम 2021 में कोरोना महामारी के कारण कुछ बदलाव किए गए हैं। वर्ष की पहली परीक्षा जो कि अप्रैल में होती हैं। दूसरी परीक्षा के साथ ही पहली परीक्षा भी हो सकती है। जो कि सितंबर को आयोजित हो सकती है।
NDA Syllabus In Hindi
NDA एग्जाम सिलेबस की पूरी जानकारी हमने आपको आगे इस आर्टिकल में दी है, कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें, जो इस प्रकार है :-
विषय | सिलेबस |
---|---|
मैथेमेटिक्स | मैट्रिक्स एंड डिटर्मिनेन्ट्स एनालिटिकल ज्योमेट्री ऑफ 2 एंड 3 डाइमेंशन इंटीग्रल कैलकुलस एंड डिफरेंशियल इक्वेशंस स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोबेबिलिटी वेक्टर अलजेब्रा डिफरेंशियल कैलकुलस ट्रिग्नोमेट्री अलजेब्रा |
जनरल एबिलिटी | सेक्शन 1. इंग्लिश सेक्शन 2. GK [जनरल नॉलेज] सामान्य विज्ञान इतिहास संविधान भूगोल रसायन शास्त्र भौतिक विज्ञान वर्तमान घटनाएं |
नेशनल डिफेन्स अकादमी (NDA) एग्जाम Syllabus में GAT (General Ability Test) यानि सामान्य योग्यता की बात करें तो इसमें दो सेक्शन; पार्ट-A और पार्ट-B होते है। पार्ट-A अंग्रेजी (English) एवं पार्ट-B सामान्य ज्ञान (General Knowledge) का होता है।
GAT के पेपर में पार्ट-A (English) से 200 अंको के प्रश्न तथा पार्ट-B (General Knowledge) से 400 अंको प्रश्न पूछे जाते है।
NDA Physical Fitness Test
उम्मीदवारों को नीचे दी गई दिनचर्या का पालन करते हुए अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए:
- 15 मिनट में 2.4 किमी दौड़ना
- रस्सी कूदना
- पुशअप्स और सिट अप्स (प्रत्येक में न्यूनतम 20)
- चिन अप (न्यूनतम 08)
- रस्सी पर चढ़ना 3-4 मीटर
NDA ट्रेनिंग सेंटर्स
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, पुणे
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून
- भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला
- भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद
एनडीए 2023 की तैयारी कैसे करें
1. स्मार्ट स्मार्ट स्टडी प्लान करें
बेहतर तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी प्लान का करना बहुत जरूरी है। स्मार्ट स्टडी प्लान से तात्पर्य अपने Time और एनडीए 2023 Syllabus को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने से है, ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये जा सके।
2. Syllabus को अच्छे से समझे
सबसे पहले, अपने पूरे सिलेबस को ध्यानपूर्वक Analyze करें और उन विषयों को चिह्नित करें, जिनमें सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। Basics से सब्जेक्ट्स की तैयारी शुरू करें, इससे आपका बेस बनेगा और आप High Level के प्रश्नों को हल करने में सक्षम है।
3. सामान्य ज्ञान और इंग्लिश विषय पर ध्यान दें
एनडीए परीक्षा को पास करने के लिए आपकी English में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आपकी अंग्रेजी न केवल लिखित परीक्षा में परखी जाती है, बल्कि यह इंटरव्यू के समय चयनकर्ताओं पर भी अच्छा प्रभाव छोड़ सकती है।
सामान्य ज्ञान की कोई सिमा नहीं होती, इसे जितना पढ़ो उतना कम लगता है इसलिए आपको केवल उन्हीं विषयों पर ध्यान देना है जो आपके सिलेबस में है। अपने GK को स्ट्रांग करने के लिए आप डेली न्यूज़ पेपर, मंथली मैगज़ीन्स आदि पढ़ सकते है।
4. अच्छी Books का चयन करें
NDA परीक्षा की तैयारी के लिए सही Book का चयन करना बहुत ही जरुरी होता है। बाजार में आपको सैकड़ों किताबें मिल जाएँगी, पर उनमें से कौन सी बुक आपके लिए सही है यह पता होना आवश्यक है। ये बुक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है।
5. पिछले वर्ष के पेपर को हल करें
पीछे साल के पेपर को हल करें, यह परीक्षा के पैटर्न एवं उसमें पूछे जाने प्रश्नों का पता लगाने में आपकी मदद करेगा। साथ ही इससे आपको एनडीए परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में भी पता चल जाएगा।
6. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें
एनडीए परीक्षा में चयन न केवल लिखित परीक्षा पर आधारित होता है बल्कि इसमें आपकी फिटनेस को भी परखा जाता है। सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त भोजन और पानी का सेवन करें। और अपने आप को तनाव से दूर रखे, जिसके लिए आप डेली मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, व्यायाम या ध्यानकर सकते है।
7. वीकली रिवीजन करें
समय पर रिवीजन करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यही सफलता की कुंजी है। उम्मीदवारों को मैं यही सलाह दूंगा कि वे छोटे नोट्स बनाएं और उनका डेली अभ्यास करें। इससे उन्हें डाटा को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी।
NDA Achievements
NDA से पास हुए छात्रों की भारतीय सेना में उपलब्धियों की बात की जाए तो भारत के सभी Important Missions में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसके लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। आइये जानते हैं उन वीर सेनानियों की उपलब्धियों के बारे में-
- परमवीर चक्र से NDA के 3 पूर्व छात्रों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं- कप्तान गुरबचन सिंह सलारिया (गोरखा राइफल कांगो, 1961), सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (17 पूना हार्स, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971), कप्तान मनोज कुमार पांडे (11 गोरखा राइफल्स, कारगिल युद्ध 1999)।
- अशोक चक्र से 2010 बैच के 9 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया है।
- महावीर चक्र से 31 पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया है।
- वीर चक्र से 152 पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया है।
- शौर्य चक्र से 122 पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया है।
- इसके अलावा, आर्मी स्टाफ के 8 चीफ, नौ सेना के 7 चीफ और वायु सेना के 4 चीफ को सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्रों की ये उपलब्धियां दर्शाती है कि NDA से भारतीय सेना जॉइन करना कितना महत्व रखता है।
एनडीए के बाद सैलरी
NDA के द्वारा भारतीय सेना में भर्ती हुए छात्रों की सैलरी उनके पद के अनुसार निर्भर करती है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको नीचे प्रदान की गयी है।
पद | सैलरी (प्रति माह रुपये में) |
प्रशिक्षण के दौरान सैलरी | 56,100 |
लेफ्टिनेंट | 56,100-1,775,00 |
कप्तान | 61,300 -1,93,900 |
मेजर | 69,400-2,07,200 |
लेफ्टेनंट कर्नल | 1,21,200-2,12,400 |
कर्नल | 1,30,600-2,15,900 |
ब्रिगेडियर | 1,39,600-2,17,600 |
मेजर जनरल | 1,44,200-2,18,200 |
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल | 1,82,200-2,24,100 |
सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) | 2,50,000 |
NDA पर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQs
क्या NDA के लिए कोई फिजिकल टेस्ट होता है?
NDA के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
क्या महिला उम्मीदवार NDA के लिए आवेदन कर सकती हैं?
क्या NDA एग्जाम में आवेदन करने के लिए मैथ्स विषय होना आवश्यक है?
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ पर स्थित है?
NDA के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Conclusion
तो दोस्तों ये थी हिंदी में एनडीए (NDA In Hindi) की पूरी जानकारी जिसमें आपने एनडीए क्या होता है, NDA Ka Ful Form, परीक्षा पैटर्न, NDA Qualification In Hindi आदि सभी महत्वपूर्ण बातों को जाना। उम्मीद करते है कि इस लेख में माध्यम से आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। फिर भी यदि आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो, वो भी आप कमेंट करके पूछ सकते है हमारी हिंदी सहायता वेबसाइट आपकी सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध है।
एनडीए क्या है इसकी पूरी जानकारी आपको कैसी लगी जरूर बताये, एनडीए की जानकारी (NDA Details in Hindi) यदि आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग NDA Full Details in Hindi प्राप्त कर सके।
very good article
Thanks sir great information
And sir kya girls airforce join nhi kar sakti hai kya pls btaiyega
Sayd nhi kar sakti he
Bahut shandar
Sir apne bahut acchi post share ke hai thanku sir
Bhut badiya jankari di aapne nice.
Sir , Mere English me 37 number h to me nods ke liye apply Kar sckta hu
Bahut achhi jankari Mili he aap aise hi dete rahe kyoki me santust hu so thankful
Thanks u so… Much.. sir.
Sir nda Mai biology class 12 paas nahi Lete hai kya
Agar Art’s 12 subject hai to Navy ka from bhar sakte hai ki nahi
NDA mai paper dene ke baad paper ghar pr la sakte hai kya
Useful information.
APKA BAHUT BAHUT SHUKRIYA IS TARAH KEE JANKARI POST KRNE KE LIYE
Thanks you
VeRy goOd arTiclE siR
Amarnath Yadav
NDA Army ka paper Kish Bhasa me hota hai
Hindi me ya for English me
Bhut badiya h
Sir please suggest me some bookIn Which are
Sir plese suggest me some book/books in which NDA related questions are there so I can study
It is a good and help full information . But I want to know that lock knee and flat feet boys can also join NDA ?
Sir kya commerce + math wale NDA ke liye apply nahin kar sakte .
Please reply me
Thank you sir
Aapke dvara di gayi jankari hamare liye bahut upyogi hai