Indian Navy Kaise Join Kare? जानिए Navy Me Jane Ke Liye Qualification क्या चाहिए

देशभक्ति की भावना से राष्ट्र की सेवा करना, बलिदान करने के लिए पीछे नहीं हटना और स्वयं की चिंता किए बिना देश की रक्षा करना एक आसान काम नहीं है।

Editorial Team

अगर आप भी इंडियन नेवी 2021 में भर्ती होना चाहते है तो हम आपको हमारी इस पोस्ट में Indian Navy Kaise Join Kare, Navy Me Jane Ke Liye Qualification, Navy Me Jane Ke Liye Kya Karna Chahiye के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे जिसे पढ़कर आप सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।

देशभक्ति की भावना से राष्ट्र की सेवा करना, बलिदान करने के लिए पीछे नहीं हटना और स्वयं की चिंता किए बिना देश की रक्षा करना एक आसान काम नहीं है। एक नौसेना अधिकारी के रूप में, आप महीनों तक अपने परिवार से दूर रहते है, खुले समुद्रों में दिन और महीने बिताते है, और किसी भी चीज़ से पहले अपने देश की रक्षा और उसके मान को सबसे ऊपर रख रहे होते है।

यदि आपके अंदर साहस है, तो खुले नीले समुद्र का आनंद लें, और अपने देश को बाकी सभी चीजों से ऊपर रखें, तो यह आपके लिए सही करियर है। नौसेना (Navy) भारतीय सेना की एक बहुत ही महत्वपूर्ण सेवा है जो भारत को जल मार्ग और समुद्र से होने वाले आक्रमणों से बचाती है। Navy भारत की पांचवी सबसे बड़ी नौसेना है। तो चलिए जानते है Navy Me Kaise Jaye, Navy Ke Liye Yogyata, Indian Navy Ke Liye Qualification के बारे में

Indian Navy

Indian Navy Kya Hai

हर देश की सरकार अपने देश की रक्षा के लिए उत्तरदायी होती है। भारत की सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमान भारत के राष्ट्रपति के पास होती है और राष्ट्र की रक्षा का दायित्व मंत्रिमंडल के पास होता है। इस मंडल को रक्षा मंडल कहा जाता है और ये मंत्रिमंडल सभी सशस्त्रबलो को देश की रक्षा के संदर्भ में कुछ दायित्व और उन दायित्व के निर्वाह के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारी देती है। भारतीय सेना को तीन कमांडो में बाँटा गया है जैसे – थल सेना, वायु सेना और जल सेना (Navy)।

Chief of the Naval Staff (Indian Navy Ke Pramukh):

भारतीय नौ सेना के प्रमुख है : एडमिरल करमबीर सिंह

Father Of Indian Navy In Hindi

दोस्तों शायद आपको पता ना हो की छत्रपति शिवाजी महाराज को “फादर ऑफ इंडियन नेवी” कहा जाता है। शिवाजी से पहले मराठा शासन ने 1674 में Navy Force को स्थापित करने का काम किया था, शिवाजी को Navy की आधारशिला को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है।

शिवाजी ने कोंकण और गोवा में समुद्र की सुरक्षा के लिए एक मजबूत Indian Navy Ki Sthapna की थी शिवाजी ब्रिटिश, पुर्तगाली और समुद्री लुटेरों से इस हिस्से को बचाना चाहते थे इसलिए उन्होंने भिवंडी, कल्याण और पनवेल में लड़ाई के लिए जहाज़ को तैयार करवाया था।

शिवाजी के सचिव रहे मल्हाराव होलकर के अनुसार शिवाजी के पास 400 से 500 जहाज़ थे। आज की मॉडर्न Navy को उसी Navy का हिस्सा माना जाता है जिसकी स्थापना मराठाओ ने की थी और फिर उसका विस्तार शिवाजी ने किया था, इसलिए शिवाजी को “फादर ऑफ इंडियन नेवी” कहा जाता है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Loco Pilot Kaise Bane? – लोको पायलेट बनने के लिए पात्रता, सिलेबस और परीक्षा की पूरी जानकारी!

Indian Navy Kaise Join Kare

भारतीय नौसेना उम्मीदवारों के लिए बहुत ही आकर्षक इंडियन नेवी करियर अवसर प्रदान करती है वैसे इंडियन Navy में जाना इतना आसान नही है क्योंकि इसके लिए आपको Navy के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को पास करना होगा और इसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। नौसेना में उम्मीदवारों का चयन UPSC के द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा NDA/NA कैडेट और CDSE (ग्रेजुएट) के माध्यम से स्थायी आयोग के लिए निर्धारित करती है। इसके बाद सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू होता है।

नौसेना में जॉब पाना इतना आसान नही लेकिन यह इतना मुश्किल भी नही है इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी इंडियन Navy हर साल उम्मीदवारों के लिए Indian Navy Ki Vacancy निकालते है।

Indian Navy Ke Liye Qualification

जो भी उम्मीदवार Indian Navy Ki Taiyari कर रहे है उनमें Indian Navy Ki Bharti 2021 की परीक्षा में शामिल होने के लिए इन योग्यताओं का होना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

इंडियन नेवी भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं पास होना जरूरी है। जिसमे English (अंग्रेजी) में 50% अंक और Physics (भौतिक विज्ञान), Chemistry (रसायन विज्ञान) में 70-70% अंक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Navy Ke Liye Age)

इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2021 केवल वे ही उम्मीदवार भर सकते है जिनका जन्म 2 जुलाई 1999 और 1 जनवरी 2002 के मध्य हुआ हो।

शारीरिक दक्षता (Physical Eligibility)

  • Height – पुरुषों के लिए हाइट 157 सेंटीमीटर और महिलाओ के लिए हाइट 152 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
  • Eyesight (व्यक्ति की देखने की योग्यता) – 6/6
  • Chest – छाती का विस्तार न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए, उदाहरण: यदि आपकी छाती की चौड़ाई 75 सेंटीमीटर है तो 80 सेंटीमीटर न्यूनतम होना चाहिए।

अन्य योग्यता (Other Eligibility)

  • इंडियन नेवी भर्ती के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक को हड्डियों से संबंधित कोई रोग ना हो।
  • आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए।
  • आवेदक की Qualification पोस्ट पर निर्भर करती है।
  • आवेदक की आयु सीमा भी पोस्ट पर निर्भर करती है।

जरूर पढ़े: Sub Inspector Ki Taiyari Kaise Kare? – SI बनने के लिए क्वालिफिकेशन, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2021!

Navy Me Bharti Kaise Hoti Hai

यदि अपने 12वीं में अच्छे से पढ़ाई की है तो आपको Navy की तैयारी करने में ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी, Indian Navy Recruitment 2021 की परीक्षा का प्रारूप (Pattern) 12वीं पर आधारित होता है। इस सेवा में जाने के लिए आपको लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, और मेडिकल से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में आपसे मैथ्स, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते है जिसके लिए आपको एक घंटे का समय दिया जायेगा। इसके अलावा परीक्षा में प्रत्येक गलत जवाब देने पर .25 की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है।

Indian Navy Exam Pattern 2021

भागप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
गणित10010060 मिनट
अंग्रेजी
विज्ञान
सामान्य ज्ञान
कुल10010060 मिनट

Indian Navy Form Kaise Bhare

जो भी उम्मीदवार इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते है वे इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in से Indian Navy Ke Form भर सकते है साथ ही उम्मीदवार यहां पर Indian Navy Ke Form Kab Niklenge, Indian Navy Ka Result, Indian Navy Ke Admit Card 2021 आदि सभी Indian Navy Information प्राप्त कर सकते है।

यह पोस्ट भी पढ़े: BSF Kaise Join Kare? – बीएसएफ में जाने के लिए योग्यता, परीक्षा, सिलेबस, भर्ती 2021!

Conclusion:

Indian Navy Ki Bharti 2021 की परीक्षा के लिए आपको हमारी ओर से शुभकामनाएँ। हमें उम्मीद है कि इंडियन नेवी में कैसे जाये से संबंधित जो परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में हमने आपको बताया है वह आपके लिए उपयोगी होगा। यदि Indian Navy Officer Kaise Bane? में आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट करके बता सकते है हमे आपकी सहायता करके खुशी होगी। Indian Navy Ke Baare Mein Jankari अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे ताकि दूसरों की भी मदद हो सके, धन्यवाद!

ऐसी शिक्षा से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बने रहिये हमारी हिंदी सहायता वेबसाइट पर यहां आपको सरकारी भर्ती से जुड़े सभी जरूरी अपडेट मिलते रहेंगे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.9 / 5. Vote count: 54

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

21 thoughts on “Indian Navy Kaise Join Kare? जानिए Navy Me Jane Ke Liye Qualification क्या चाहिए”

  1. मै अपने पिता का एकलौता बेटा हूँ तो मुझे Navy की नौकरी मिल सकती है या नहीं l

    Reply

Leave a Comment