Raw Agent Kaise Bane? – परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी।

आप सभी लोग भारत की खुफिया एजेंसी “RAW” के बारे में तो ज़रूर जानते होंगे, जो अपने देश की रक्षा के लिए अपना अलग ही

Editorial Team

Raw Agent Kaise Bane

आप सभी लोग भारत की खुफिया एजेंसी “RAW” के बारे में तो ज़रूर जानते होंगे, जो अपने देश की रक्षा के लिए अपना अलग ही महत्व रखती है। RAW एक खुफिया एजेंसी (Secret Agency) होती है जो देश से जुड़ी गुप्त जानकारी को लीक होने से रोकती है। कई लोगों का ख्वाब RAW Agent बनने का होता है, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि RAW Agent Kaise Bane? इसलिए आज इस ब्लॉग में आपको RAW Agent Meaning in Hindi क्या होता है और इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारी प्रदान की जा रही हैं।

RAW in Hindi

Raw Me Kaise Jaye अगर आप ये सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि रॉ एजेंट बनने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ आपको कई परीक्षाओं से गुजरना होगा, जो बहुत ही कठिन होती है। अगर आप में लगन और मेहनत करने का साहस है तो RAW Agent बनना कोई बड़ी बात नही है बस इससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। Raw Agent Kya Hota Hai, Raw Join Kaise Kare की पूरी जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जानेंगे।

RAW क्या है (RAW Agent in Hindi)

रिसर्च एनालिसिस विंग (RAW) भारत की एक गुप्तचर संस्था है जिसका गठन भारत के पडोसी देशों पर निगरानी रखनें एवं देश की सुरक्षा से जुडी सभी ख़ुफ़िया जानकारियों का पता लगाने के लिए किया गया है, ताकि भारत देश को अन्य देशों के हमलों से बचाया जा सकें।

रॉ खुफिया एजेंसी का मुख्यालय “नई दिल्ली” में है। RAW का सिद्धांत “धर्मों रक्षति रक्षित:” है जिसका अर्थ है जो व्यक्ति धर्म की रक्षा करता है वह हमेशा सुरक्षित रहता है।

रॉ एजेंट का हिंदी में अर्थ (RAW Agent in Hindi) रॉ एजेंट ही होता है जिसे गुप्तचर के नाम भी जाना जा सकता है।

चलिए अब जानते है कि रॉ का फुल फॉर्म (Raw Full Form in Hindi) क्या होता है और रॉ एजेंट कैसे बनते है।

RAW Agent Full Form In Hindi

रॉ का फुल फॉर्म – “Research and Analysis Wing” होता है जिसे हिंदी में “अनुसंधान और विश्लेषण विंग” कहा जाता है, यह भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी कहलाती है, जिसका कार्य मुख्य जानकारी इक्कठा करना, अंतकवाद को रोकना और गुप्त ऑपरेशनों को अंजाम देना होता है।

यह पोस्ट भी देखे: IAS Kaise Bane – आईएएस की तैयारी से जुड़ी पूरी जानकारी।

रॉ का इतिहास

RAW का गठन 21 सितंबर 1968 को भारत-चीन युद्ध और भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद किया गया था। क्योंकि उस युद्ध में भारत अच्छे से कार्य नही कर पायी थी, इसलिए जब श्रीमती इन्द्रागांधी की सरकार को भारत की सुरक्षा की चिंता हुई तब उन्होंने RAW Agency के जरूरत को महसूस किया। शायद आपको पता हो की RAW का अभी तक कानूनी दर्जा स्पष्ट नही है।

आपको ख़बरों में इसके बारे में बहुत ही कम सुनने को मिलता है जिससे आप यह अंदाजा लगा सकते है की यह कितनी गुप्त संस्था है। RAW पर RTI दाखिल नही सकते, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल है। रॉ अपनी रिपोर्ट सीधे प्रधानमंत्री को भेजती है। RAW में शामिल होने वाले सभी एजेंट जानकारियों गुप्त रखते है।

RAW Agent Kaise Bane

अगर आप RAW Agent बनना चाहते है तो इसके लिए Deputy Field Officer, Cabinet Secretariat और Government Of India में Form भर सकते है। इसके अलावा आप National Academy Of Administration की Entrance Exam देकर भी RAW में भर्ती हो सकते है यह Entrance Exam SSC द्वारा आयोजित की जाती है।

इसके अलावा सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को भी रिसर्च एनालिसिस विंग के लिए चुना जाता है। सिविल सर्विस का कोर्स खत्म होते ही RAW की टीम कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए इस संस्था में आती है और कुछ मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Psychologist Test) के बाद उम्मीदवार को दो साल की ट्रेनिंग के लिए रखा जाता है और परफॉरमेंस को जाँचने के बाद RAW का हिस्सा बनाया जाता है।

हमे बहुत से उपयोगकर्ताओं के प्रश्न मिले कि Raw Me Kaise Jaye या रॉ ज्वाइन का करने के लिए कौन सा रास्ता अपनाना होगा या कौन सी परीक्षा देनी होगी, तो चलिए आगे जानते है इसकी पूरी जानकारी।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: CDPO Kaise Bane? – सीडीपीओ बनने से जुड़ी पूरी जानकारी!

भारत में रॉ एजेंट बनने के लिए योग्यता

रॉ ख़ुफ़िया एजेंसी में एजेंट बनने के लिए आपके पास नीचे बताई गयी Raw Ke Liye Qualification (RAW Agent Qualification) होनी चाहिये, तभी आप RAW Agent बनने के लिए आवेदन कर सकते है –

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिये।
  • आवेदक की आयु 19 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक अवैवाहित होना चाहिये।

रॉ एजेंट बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • आवेदक का किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड नही होना चाहिये।
  • उम्मीदवार को किसी भी तरह के नशे की आदत न हो।
  • उम्मीदवार शारीरिक ओर मानसिक रूप से फिट होना चाहिये।
  • आवेदक की अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिये, क्योंकि कई बार रॉ एजेंट को विदेश यात्राएं भी करनी पडती हैं।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर ऑपरेशन और कंप्यूटर भाषा का ज्ञान होना चाहिये।

RAW Kaise Join Kare (How to Join RAW India)

अगर आप सिविल सर्विस की परीक्षा क्लियर नही कर पा रहे है तो आपके लिए रक्षा सेवा (Defence Service) के द्वारा भी RAW Agent बनने का रास्ता मौजूद है। आप Armed Forces या Civil Service में कुछ साल नौकरी करने के बाद RAW के लिए कोशिश कर सकते है। इसके अलावा आप IB (Intelligence Bureau) के द्वारा भी RAW में जा सकते है।

IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में SA या ACIO के लिए सीधी भर्ती होती है। रॉ में भर्ती होने का कोई भी सीधा तरीका नही है। इसका सबसे सीधा और अच्छा तरीका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा क्लियर कर, IPS या IFS पद पर कार्यरत हो जाये। रॉ में IPS (Indian Police Service) या आर्म्ड फोर्सेज के अधिकारी ही नियुक्त किये जाते है।

शुरुआत में रॉ एजेंट को कुछ बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है जिसमे विदेशी भाषा से लेकर कुछ ख़ुफ़िया एजेंसी जैसे- ISI (Inter Service Intelligence), मोसाद, CIA (Central Intelligence Agency) आदि द्वारा चलाये गये अभियानों के बारे में बताया जाता है।

इसके अलावा ट्रेनिंग में स्पेस प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय और आर्थिक सूचना, ऊर्जा सुरक्षा और वैज्ञानिक सूचना से अवगत कराया जाता है।

यदि आप Indian RAW Agency Official Website सर्च कर रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि RAW के लिए कोई ऑफिसियल वेबसाइट नही है।

जरूर पढ़े: SSC MTS Kya Hai – SSC MTS के लिए योग्यता, आयु, एग्जाम पैटर्न व सिलेबस!

RAW Agent Salary (रॉ एजेंट सैलरी)

रॉ एजेंट की सैलरी लगभग 1.3 लाख रूपये प्रति महीने हो सकती है, इसके अलावा सभी देशों में रॉ एजेंट की सैलरी अलग-अलग हो सकती है, जिसमें अनुभव और वरिष्टता के आधार पर Raw Agent Ki Salary निर्भर करती है।

इसके साथ ही किसी भी देश में या किसी भी जगह पर रॉ एजेंट द्वारा रेस्कू ऑपरेशन करने का पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है। ख़ुफ़िया एजेंसी होने के कारण इसमें बहुत जोखिम होते है, लेकिन इसमें काम करने वाले एजेंट को अच्छा वेतन मिलता है। रॉ एजेंट की नौकरी स्थायी नहीं होती है क्योंकि रॉ एजेंसी में काम करने वाले एजेंट का नाम गुप्त रहता है क्योंकि यह देश की सुरक्षा का सवाल होता है।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: RTO Officer Kaise Bane? – योग्यता, परीक्षा, सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न!

RAW India Recruitment 2022

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि, RAW के लिए कोई विशेष परीक्षा नहीं होती है और ना ही RAW में भर्ती होने का कोई भी सीधा तरीका है। इसमें आप Defense Forces, IB या UPSC एग्जाम आदि द्वारा किसी भी अच्छी पोस्ट जैसे- IPS या IFS पद पर कार्यरत हो सकते है और जब अधिकारीयों द्वारा कैंपस में RAW के लिए भर्ती की जाएगी, तब आप इसमें भाग ले सकते है। अगर आपके भाग्य ने साथ दिया या आपने अच्छा परफॉर्म किया तो हो सकता है की आप इसमें सिलेक्ट हो जाये।

रॉ एजेंट का काम क्या होता है?

एक रॉ एजेंट काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है ये भारत के आसपास के देशों में राजनीतिक और सैन्य विकास की निगरानी करने एवं अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार है। जिनमें से कुछ उद्देश्य इस प्रकार है –

  • विदेशी खुफिया जानकारी इकट्ठा करना।
  • आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना।
  • देश में होने वाले आंतरिक एवं बाहरी आक्रमण को विफल करना।
  • काउंटर-प्रसार करना।
  • देश में नीति निर्माताओं को सलाह देना।
  • देश के परमाणु कार्यक्रम को सुरक्षित करना।

Conclusion

तो दोस्तों RAW Officer Kaise Bane की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये। उम्मीद करते है की ऊपर दी गयी RAW in Hindi जानकारी से आपकी काफी मदद हुई होगी और आपको रॉ एजेंट कैसे बनाते हैं तथा रॉ एजेंट के लिए योग्यता क्या होती है की सारी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी।

अगर आपका सपना भी रॉ में जाने का है तो यह पोस्ट आपके जरूर काम आएगी, जिसमें आपके How To Become RAW Agent After 12th यह सभी डाउट क्लियर हो गए होंगे। यदि आपको RAW Agent in Hindi और RAW Khufia Agency In Hindi जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे Like और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, धन्यवाद।

रॉ (RAW) बनने से जुड़े अक्सर पूछे जाने प्रश्न (FAQs)

  • क्या मैं 12th बाद रॉ में शामिल हो सकता हूँ?

12वीं पास करने के तुरंत बाद RAW में शामिल होना आसान नहीं है। रॉ में शामिल इतना सरल नहीं है जितना लगता है, क्योंकि इसके लिए कोई सीधी एंट्रेंस एग्जाम नहीं है। रॉ में केवल डिफेंस फोर्सेज, इंटेलिजेंस ब्यूरो, UPSC या फिर सशस्त्र बलों में शामिल होकर ही जा सकते है।

  • RAW एजेंट योग्यता क्या है?

रॉ एजेंट बनने के लिए उम्मीदवारों को सिविल सर्विस या आर्म्ड फोर्सेज में 20 साल का अनुभव होना चाहिए। अन्य मानदंड में उम्मीदवार का देश का नागरिक होना शामिल है। साथ ही उम्मीदवार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए और वह नशे का आदी नहीं होना चाहिए।

  • क्या मैं 10वीं के बाद रॉ में शामिल हो सकता हूं?

जी नहीं, कोई भी व्यक्ति 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद RAW में शामिल नहीं हो सकता है, क्योंकि इसके लिए भर्ती एवं चयन प्रक्रिया काफी कठिन और लम्बी है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 278

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment