FTP Kya Hai? FTP Kaise Use Kare – जानिए FTP Kaise Kaam Karta Hai बेहद सरल भाषा में!

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है FTP Kya Hai अगर आप भी जानना चाहते है की

Editorial Team

FTP

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है FTP Kya Hai अगर आप भी जानना चाहते है की FTP Server Kya Hai तो यह पोस्ट आपके बहुत काम की है। आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे की FTP Kya Hota Hai
FTP Kaise Kaam Karta Hai आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। और इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे।
आजकल इंटरनेट का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा है। तथा इसकी मदद से हम रोज कुछ ना कुछ डाउनलोड करते रहते है, और अपलोड करते रहते है। और ईमेल के माध्यम से भी अपनी फ़ाइल को एक-दूसरे को भेजते रहते है। वेब डिज़ाइनिंग और वेब डेवलपमेंट करने वाले व्यक्ति इसकी जानकारी ज़रुर होती है।

दोस्तों आपने कभी जानने की कोशिश की है की इंटरनेट पर हम जो डाटा डाउनलोड और अपलोड करते है उसकी प्रक्रिया क्या होती है। तो इसके बारे में ही आज आप जानेंगे। आज इंटरनेट पर लाखों वेबसाइट मौजूद है इन्हीं वेबसाइट पर हर रोज कुछ ना कुछ अपलोड होता रहता है, जिसे हम लोग डाउनलोड करते है और यह कार्य कैसे किया जाता है यह हम आगे जानेंगे।
तो चलिए शुरू करते है अब और जानते है FTP Kaise Use Kare यदि आप भी FTP की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यह पोस्ट FTP Kya Hota Hai In Hindi शुरू से अंत तक ज़रुर पढ़े। तभी आप इसकी पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर पाएँगे।

FTP Kya Hai

FTP का इस्तेमाल इंटरनेट पर फाइल्स को अपलोड करने के लिए किया जाता है। इससे आप अपने कंप्यूटर और होस्टिंग सर्वर की फाइल्स को एक साथ एक जगह पर एक्सेस कर सकते है। और ड्रैग – ड्रॉप करके मूव कर सकते है। यह एक ऐसा माध्यम होता है जिसके द्वारा हम अपनी फाइल्स का आदान-प्रदान कर सकते है।
इसमें TCP/IP कनेक्शन के द्वारा 2 कंप्यूटर के बीच फाइल का आदान-प्रदान करते है। जब Web Developer कोई वेबसाइट बनाता है तो उस वेबसाइट की जो फाइल्स होती है उसे सर्वर पर अपलोड करना होता है।
जरूर पढ़े: Server Kya Hota Hai? और Server Kaise Kaam Karta Hai? – जानिये सरल शब्दों में!
और इसके लिए FTP का प्रयोग किया जाता है, जो की बड़े-बड़े फाइल्स को सर्वर पर अपलोड, डाउनलोड, डिलीट, कॉपी, और मूव करने में सहायता करता है। Web Developer जो वेबसाइट बनाते है उसमें जो भी डाटा, कंटेंट, थीम होते है उसे एक साथ एक जगह पर सुरक्षित लगाया जाता है।
जिससे की अगर आपको कोई भी बदलाव करना हो तो आप आसानी से कर सकते हो, और FTP यहीं काम करता है। आपकी वेबसाइट और कंप्यूटर के सारे डाटा को नियमानुसार रखता है। जिसे आप कभी भी बड़ी ही आसानी से एक्सेस कर सकते है।

FTP Full Form

File Transfer Protocol

FTP Kaise Use Kare

आइये जानते है FTP का इस्तेमाल कैसे करते है। FTP का इस्तेमाल करने के लिए FTP Client (Software) की जरुरत होती है। हम यहाँ आपको Filezilla के माध्यम से इसका इस्तेमाल करना बताएँगे:

  • Download Filezilla

सबसे पहले आपको Filezilla FTP Client डाउनलोड करना है।  डाउनलोड करके उसे इंस्टाल कर ले।

  • FTP Server Details

FTP server

अब आपको FTP Server की सभी जानकारी इसमें भरनी है। जिससे की आप उससे कनेक्ट हो सके।

  • File

File Menu ऑप्शन में जाये।

  • Site Manager

अब Site Manager ऑप्शन पर क्लिक करे।

  • Enter Details

अब Site Manager की Window ओपन होगी। यहाँ पर आपको इस प्रकार से जानकारी भरनी है।

  • New Site – New Site पर क्लिक करे।
  • My Sites – प्रोफाइल नाम में अपनी साइट के लिए नाम लिखे।
  • Host – इसमें Host Name लिखे। इसमें आपको अपना Domain Name लिखना है।
  • Port – Port नंबर डिफ़ॉल्ट रूप से 21 होता है।
  • Protocol – अब FTP को सिलेक्ट करे।
  • Encryption – इसमें Use Plain FTP को सिलेक्ट करे।
  • Logon Type – Normal सिलेक्ट करे।
  • User – आपने जो FTP Account Create किया है उसका Username लिखे।
  • Password – पासवर्ड डाले।
  • Connect – और अब Connect पर क्लिक करे।
FTP select entery


इसके बाद आपकी Filezilla आपके Hosting Server से कनेक्ट हो जाएगी। और आपके Server की फाइल राइट साइड में दिखेगी। यहाँ से आप Filezilla के द्वारा अपनी Server की फाइल को एक्सेस कर सकते है। और Filezilla के द्वारा आप फाइल में आसानी से बदलाव कर पाएँगे।

FTP Kaise Kaam Karta Hai

तो चलिए अब जानते है की यह काम कैसे करता है। लेकिन इसके लिए यूज़र के सिस्टम में FTP Client Install होना चाहिए। इसके अलावा Server से Connect होने के लिए आपके पास यूजरनेम और पासवर्ड होना चाहिए। FTP फाइल ट्रान्सफर करने के लिए 2 प्रकार के कनेक्शन का इस्तेमाल करता है:
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Chrome Extension Kya Hai? Chrome Extension Kaise Install Kare (Computer Me) – जानिए Android Me Chrome Extension Kaise Install Kare हिंदी में!

  • Control Connection

इसका इस्तेमाल कनेक्शन को Open और Close करने तथा Server को कमांड भेजने के लिए किया जाता है।

  • Data Connection

कनेक्शन हो जाने के बाद डाटा कनेक्शन के द्वारा क्लाइंट सर्वर के बीच फाइल ट्रान्सफर की जाती है।
क्लाइंट के द्वारा Port Number 21 पर कंट्रोल कनेक्शन शुरू करना होता है। कनेक्शन हो जाने के बाद क्लाइंट के जरिये कमांड भेजी जाती है। और कमांड के द्वारा Server Port Number 20 पर डाटा कनेक्शन शुरू करता है। तथा इस डाटा कनेक्शन के द्वारा फाइल्स को ट्रान्सफर किया जाता है।

FTP Aur HTTP Me Kya Antar Hai

FTP और HTTP में निम्न प्रकार के अंतर पाए जाते है। तो जानते है FTP Aur HTTP Me Antar क्या है:

  • FTP में फ़ाइल, सर्वर से ट्रान्सफर होकर क्लाइंट के कंप्यूटर पर अपने आप ही सेव हो सकती है। लेकिन HTTP में यूज़र को अपने ब्राउज़र पर जो कंटेंट दिख रहा होता है वह खुद ही सेव करना होता है।
  • अगर बड़ी फाइल ट्रान्सफर करनी हो तो इसके लिए FTP का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। लेकिन छोटे डाटा को ट्रान्सफर करने के लिए HTTP का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
  • FTP के द्वारा Two – Way Communication किया जा सकता है। और HTTP के द्वारा One – Way Communication किया जा सकता है।
  • FTP में डाटा ट्रान्सफर के लिए Binary Encoding का प्रयोग होता है। और HTTP में Mime Format का उपयोग होता है।
  • FTP के द्वारा यूज़र सर्वर की डायरेक्टरी स्ट्रक्चर को देख सकता है। लेकिन HTTP में इसे Hide किया जा सकता है।

Conclusion

आज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की FTP Kya Hota Hai और साथ ही हमने आपको FTP Ka Pura Naam भी बताया। आशा करते है की हमारे द्वारा बतायी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
अगर आप भी जानना चाहते है की FTP Kaise Kaam Karta Hai तो आप हमारी इस पोस्ट की मदद ले सकते है। FTP Aur HTTP Me Antar आज की पोस्ट के माध्यम से आप जान गये होंगे। और आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Google AMP Kya Hai? Google AMP Kaise Kaam Karta Hai – जानिए Google AMP Ko Kaise Setup Kare हिंदी में!
इस पोस्ट की जानकारी आप अपने फ्रेंड्स को भी दे। तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट FTP Kya Hai ज़रुर शेयर करे। जिससे और भी ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट What Is FTP In Hindi में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है इस पोस्ट से सम्बन्धित तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3 / 5. Vote count: 1

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

2 thoughts on “FTP Kya Hai? FTP Kaise Use Kare – जानिए FTP Kaise Kaam Karta Hai बेहद सरल भाषा में!”

Leave a Comment