कौनसी फिल्में चल रही है – Upcoming Bollywood Movies 2023

Movies यानि की फिल्म, एक सीख देने के साथ-साथ Entertainment के लिए बनाई जाती है। फिल्म देखने का शौक लगभग सभी को होता है, यहाँ

Editorial Team

कौनसी फिल्में चल रही है

Movies यानि की फिल्म, एक सीख देने के साथ-साथ Entertainment के लिए बनाई जाती है। फिल्म देखने का शौक लगभग सभी को होता है, यहाँ तक कि हम में से कई लोग तो नई फिल्म कब Release होगी या फिर अब कौनसी फिल्में चल रही है ये जानने के लिए काफी उत्साहित रहते है।

अगर आपको भी Movies देखने का शौक है तो आज की ये पोस्ट आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाली है, जिसमे हम आपको बताएँगे की कौन-सी फिल्म कब और कहा रिलीज़ होने वाली है और उसकी टिकट कैसे Book करें।

मूवी कई प्रकार की होती है जैसे कि बॉलीवुड, हॉलीवुड या टॉलीवूड। भारत में लोग बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों प्रकार की मूवी देखना पसंद करते है। दर्शकों की रूचि को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री अपने दर्शकों के लिए आए दिन विभिन्न प्रकार की नई फिल्म लेकर आती रहती है।

जिनमें से अक्सर कई लोगों के दिमाग में एक यह सवाल आता ही है कि अभी थिएटर में कौनसी फ़िल्में लगी हैं? इसलिए नीचे आपको कौन-सी फिल्में चल रही है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

Kaun si filmen chal rhi hai

कौनसी फिल्में चल रही है?

वर्तमान में Pathaan (Bollywood Movie) और Avatar: The Way of Water (Hollywood Movie) चल रह रही है जो सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसके अलावा साल 2022 में रिलीज़ हुई साउथ की ‘RRR’, ‘KGF: Chapter 2’ फिल्म और बॉलीवुड की फिल्म ‘The Kashmir Files’ लोगों के दिलों पर अभी राज कर रहीं है। फिल्म RRR की सफलता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में यह ₹1000 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं द कश्मीर फाइल्स को भी दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

ये तो बात हुई अभी हॉल में कौन सी मूवी चल रही है? के बारे में, चलिए अब जानते है कि इसके अलावा और कौन सी फिल्म लगी है आपके नज़दीकी सिनेमा हॉल में। आगे हमने आपको लेटेस्ट हिंदी मूवी लिस्ट प्रदान की है।

आज कौन सी मूवी लगी है (28 January 2023 Movies Show) –

  • Pathaan (25 January 2023)
  • Gandhi Godse- Ek Yudh (26 January 2023)
  • Varisu (11 January 2023)
  • Avatar: The Way of Water (16 December 2022)
  • Puss in Boots: The Last Wish (20 Jaunary 2023)

कैसे पता करें कौनसी फिल्में चल रही है?

हर सप्ताह कोई ना कोई Movie रिलीज़ होती रहती है, जिसके बाद लोगों के लिए ये जानना काफी मुश्किल हो जाता है कि इस समय Kaunsi Filmain Chal Rahi Hai या कौन सा फिल्म रिलीज हुआ है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम 3 तरीको से काफी आसानी से पता कर सकते है कि आज कौन सी मूवी रिलीज हुई है।

  1. सबसे पहला तरीका है, Google Search की मदद से वर्तमान में कौन सी मूवी चल रही है जानने का।
  2. दूसरा तरीका, आप OTT Platforms की मदद से हाल ही रिलीज़ मूवी का पता कर सकते है।
  3. तीसरा और सबसे आखिरी तरीका, ऐसी बहुत सी Websites और Applications है जिसकी मदद से आप जान सकते है कि सिनेमाघर में अभी कौन-सी फिल्में चल रही है या कौनसी फ़िल्में लगी हैं?

1. Google Search से मूवी पता करें।

आज कौन सी मूवी लगी हुई है? या कल कौन सी मूवी लगेगी?, यह अक्सर लोगों द्वारा गूगल पर Search किया जाता है। यदि आप भी इन सवालों का जवाब Google से जानना चाहते है तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स को Follow करें।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल की “Settings” में जाये और “Phone Location” को On करें।

2. इसके बाद वापिस से अपने फ़ोन की “Home Screen” मे जाये।

3. अब यहाँ आपको “Chrome Browser” का “Icon” दिखेगा, उस पर क्लिक करके उसे Open करें।

4. अब क्रोम ब्राउज़र में “Google” को Open करें और वहाँ Search करें कि कौनसी फिल्में चल रही है।

kaunsi filme chal rahi hai

5. जैसे ही आप ये सर्च करेंगे, तो जो भी आपके नज़दीकी सिनेमा हॉल में फिल्म चल रही होगी वो आपके सामने लिखी हुई आ जाएगी।

2. OTT Platform से पता करें।

इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ OTT Platform की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई है। आज के समय में बहुत सी ऐसी हिंदी मूवी या फ़िल्में है जो टेलीविज़न या सिनेमा हॉल में रिलीज़ ना होकर OTT Platform पर रिलीज़ की जाती है। नीचे दिए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की मदद से आप आल हिंदी मूवी या अन्य Current Release Movies के बारे में पता कर सकते है।

  • नेटफ्लिक्स (Netflix)
  • सोनी लिव (Sony Liv)
  • अमेज़न प्राइम (Amazon Prime)
  • ज़ी 5 (Zee 5)
  • डिजनी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar)
  • अल्ट बालाजी (Alt Balaji)

3. Movie Ticket Booking Application से पता करें।

कई सारी Movie Ticket Booking websites है जिसमें आप टिकट बुक करने के साथ-साथ कौन-सी मूवी लगी है ये पता कर सकते है। नीचे हमने ऐसी ही कुछ Websites के बारे में जानकारी दी थी।

1. Paytm

कौनसी फिल्म चल रही है

Paytm एक E-Payment मोबाइल वॉलेट एप्लीकेशन है जिसकी मदद से लोग पैसे ट्रांसफर करते है। इसका इस्तेमाल अधिकतर सभी लोगों द्वारा किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने के अलावा आज कौनसी फ़िल्में लगी हैं? ये जानने के लिए भी कर सकते है। जिसके लिए आपको नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करना है।

#1. सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘Paytm’ को ओपन करें।

#2. अब अपने फ़ोन के ‘Notification Bar’ से Location को ऑन करें।

#3. इसके बाद अब Paytm के सर्च बार में जाकर ‘Movie’ सर्च करें।

#4. अब आपको वहाँ ‘Movie Tickets’ करके ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें, फिर अपने शहर का नाम चुने।

#5. अब आपको वहां पर अभी वर्तमान में चल रही मूवीज की List मिलेगी, उनमें से आप जिस भी मूवी की टिकट बुक करना चाहते है उस सिनेमाघर (Movie Theaters) को चुनकर टिकट बुक कर सकते है।

2. Book My Show

कौनसी फिल्म चल रही है

Book My Show एक Android एप्लीकेशन है, जो कि आज के समय में काफी पॉपुलर है। इसकी मदद से आप किसी भी मूवी की Online टिकट बुक कर सकते है और ये भी जान सकते है कि आज कौनसी मूवी लगी है। अगर आप जानना चाहते है कि Book My Show से टिकट कैसे बुक करें, तो आप हमारे द्वारा दिए गए इस लिंक Book My Show से टिकट बुक कैसे करें? पर क्लिक करके इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

3. Ticket New

कौनसी फिल्म चल रही है

अगर आप फिल्मों से जुड़ी कोई भी जानकारी लेना चाहते है तो Ticketnew.com वेबसाइट पर विजिट करें या फिर आप इसे अपने मोबाइल के “Play Store” से डाउनलोड भी कर सकते है। इसके बाद आप इस एप्लीकेशन से जान सकते है कि आपके नज़दीकी सिनेमा हॉल में कौन-सी फिल्म लगी है, जिसके लिए आपको अपनी फ़ोन की लोकेशन को “ON” करना है।

आप इस Website की मदद से टिकट भी बुक कर सकते है। इस पर आपको Current Movie Releases, Theatre, Event जैसी Categories देखने को मिलती है।

4. Ticket4u

कौनसी फिल्म चल रही है

Ticket4u वेबसाइट Best Websites में से एक है, जो आपको फिल्म जगत से जुड़ी पल-पल की अपडेट देती रहती है। अगर आप भी Movies से जुड़ी अपडेट रखना चाहते है तो Ticket4u.in वेबसाइट पर जाये, यहाँ आपको Bollywood Ki Nai Movie की अपडेट मिलती रहेगी। इस वेबसाइट की मदद से आप मूवी टिकट भी आसानी से बुक कर सकते है।

5. Easy Movie

Easy Movie

Easy Movie वेबसाइट टिकट बुक करने के लिए या फिर थिएटर में कौन-सी मूवी चल रही है इसका पता लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहाँ आपको Bollywood, Hollywood, Tollywood की सभी फिल्में जो भी थिएटर में लगी है उनकी जानकारी मिलेगी।

2023 में आने वाली नई हिंदी फिल्मों के नाम की सूची

2023 चल रहा है और इसी के साथ फिल्मों के रिलीज़ होने का सिलसिला भी शुरू हो चूका है। नीचे हमने आपको Upcoming Bollywood Movies की लिस्ट दी है, जो कि साल 2023 में आपके लिए पेश होने वाली है।

Movies NameRelease Date
Kuttey13 January 2023
Mission Majnu20 January 2023
Chhatriwali20 January 2023
Pathaan25 January 2023
Hunt26 January 2023
Gandhi Godse Ek Yudh26 January 2023
Almost Pyaar With DJ Mohabbat3 February 2023
Faraaz3 February 202
Michael3 February 2023
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani10 February 2023
Shehzada10 February 2023
Maidaan17 February 2023
Selfiee24 February 2023
Mrs Chatterjee vs Norway3 March 2023
Tu Jhoothi Main Makkaar8 March 2023
Bholaa30 March 2023
Masoom Kaatil16 April 2023
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan21 April 2023
Jawan2 June 2023
Adipurush16 June 2023
Dream Girl 229 June 2023
Yodha7 July 2023
JGM3 August 2023
Animal11 August 2023
Gadar 211 August 2023
Fukrey 37 September 2023
Salaar28 September 2023
Yaariyan 220 October 2023
Tiger 310 November 2023
Bade Miyan Chote Miyan25 December 2023
Main Atal HoonDecember 2023

2022 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्मों के नाम की सूची

2022 में बॉलीवुड की कई फिल्में देखने को मिली है जो की काफी हिट हुई है। तो आइये देखते है कि 2022 की ऐसी कौन-सी फिल्में है जिन्होंने Hit रहने के साथ-साथ अपने दर्शकों के दिल में भी जगह बनाई है।

Movies NameRelease Date
Bekhudi06-01-2022
36 Farmhouse21-01-2022
Looop Lapeta04-02-2022
Badhaai Do11-02-2022
Gangubai Kathiawadi25-02-2022
Jhund04-03-2022
Toolsidas Junior04-03-2022
The Kashmir Files11-03-2022
Bachchan Pandey18-03-2022
Sharmaji Namkeen31-03-2022
Attack01-04-2022
Dasvi07-04-2022
Hurdang08-04-2022
Jersey22-04-2022
Heropanti 229-04-2022
Runway 3429-04-2022
Jayeshbhai Jordaar13-05-2022
Dhaakad20-05-2022
Bhool Bhulaiyaa 220-05-2022
Samrat Prithviraj03-06-2022
Jugjugg Jeeyo24-06-2022
Sherdil – The Pilibhit Saga24-06-2022
Rocketry – The Nambi Effect01-07-2022
OM – The Battle Within01-07-2022
Khuda Haafiz – Chapter 208-07-2022
Shabaash Mithu15-07-2022
Hit – The First Case15-07-2022
Shamshera22-07-2022
Ek Villain Returns29-07-2022
Good Luck Jerry29-07-2022
Laal Singh Chaddha11-08-2022
Raksha Bandhan11-08-2022
Brahmastra09-09-2022
Jogi06-09-2022
Babli Bouncer23-09-2022
Vikram Vedha30-09-2022
Goodbye07-10-2022
Doctor G14-10-2022
Ram Setu25-10-2022
Thank God25-10-2022
Phone Bhoot04-11-2022
Mili04-11-2022
Thai Massage11-11-2022
Drishyam 218-11-2022
Bhediya25-11-2022
An Action Hero02-12-2022
Maarrich09-12-2022
Blurr09-12-2022
Govinda Naam Mera16-12-2022
Cirkus23-12-2022

2022 में OTT पर कौन सी मूवी रिलीज हुई है

नीचे आपको 2022 में रिलीज़ होने वाली ऐसी तमाम हिंदी मूवी फिल्म दी गई है जिन्होंने Box Office में कमाल करके दिखाया है। इस लिस्ट में TOP 10 ऐसी फिल्में भी है जो OTT Platform पर रिलीज़ हुई है।

Movies NameOTT Platform
QalaNetflix
DarlingNetflix
Jana Gana ManaNetflix
Monica O My darlingNetflix
TharNetflix
The Gray ManNetflix
FreddyDisney Plus Hotstar
CuttputlliDisney+ Hotstar
Runway 34Amazon Prime Video
Janhit Mein JaariZee5

टॉप सुपरहीरोज मूवीज

Popular Superhero Films:

  • The Batman
  • Black Adam
  • Doctor Strange in the Multiverse of Madness
  • Morbius
  • Samaritan
  • Secret Headquarters
  • Satria Dewa: Gatotkaca

Superhero Adventure Films:

  • Eternals
  • Black Widow
  • The Guardians of the Galaxy Holiday Special
  • Satria Dewa: Gatotkaca
  • Samaritan
  • Sri Asih
  • Batgirl

Superhero Thrillers:

  • Thor: Love and Thunder
  • Rise of the Teenage Mutant Ninja Turtles: The Movie
  • The Dark Knight Rises
  • Werewolf by Night
  • Sonic the Hedgehog 2
  • Lightyear

Superhero Fantasy Films:

  • Fantastic Beasts: The Secrets of Dumbledore
  • Batman v Superman: Dawn of Justice
  • Thor
  • Fantastic Four
  • Wonder Woman
  • Captain America: The First Avenger
  • Thor: The Dark World
  • Fantastic Four: Rise of the Silver Surfer

Superhero Sci-fi Films:

  • Avengers: Endgame
  • Man of Steel
  • Thor: Ragnarok
  • The Wolverine
  • The Incredible Hulk
  • Krrish 3
  • Avengers: Age of Ultron
  • Hulk

Superhero Comedies:

  • Deadpool
  • Kick-Ass 2
  • Spider-Man™: Homecoming
  • A Flying Jatt
  • Guardians of the Galaxy Vol. 2
  • Ant-Man
  • Ant-Man and the Wasp
  • Deadpool 2

Conclusion

फिल्म देखने का शौक किसको नहीं होता। ये साल 2023 हमारे लिए एक से बढ़कर एक फिल्म लेकर आया है, जिसमे अक्षय कुमार से लेकर, विक्की कौशल और आमिर खान तक बड़े-बड़े सितारों की मूवी रिलीज़ हो रही है। इसी के चलते हमने आपको इस पोस्ट में Upcoming Bollywood Movies या नई हिंदी मूवी लिस्ट की पूरी जानकारी दी है कि कौन सी फिल्म कब रिलीज़ होगी।

आशा करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी और अगर आपका आने वाली फिल्म को लेकर कोई भी सवाल है तो हमे Comment बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताये और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले, ताकि उन्हें भी इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भारत की सबसे पहली फिल्म कौन-सी है?

भारत की सबसे पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र है, जो कि 1913 में बनाई गई थी।

भारत की सबसे पहली 3D फिल्म कौन-सी थी?

भारत की सबसे पहली 3D फिल्म माई डियर कुट्टीचातन है, जिसे 24 अगस्त 1984 को रिलीज़ किया गया था।

फिल्म बनाने के लिए कितने चरण होते है?

फिल्म बनाने के लिए 3 चरण होते है जो कि निम्नलिखित है-
– Pre-Production
– Production
– Post-Production

आज कौन-सी मूवी लगी है?

आज कौन-सी मूवी लगी है ये जानने के लिए आप Google पर सर्च कर सकते है या फिर किसी मूवी टिकट बुकिंग वेबसाइट पर जाकर देख सकते है

नई मूवी कौन सी आई है

अगर आप जानना चाहते है कि नई मूवी कौन-सी आई है तो इसके लिए आप Book My Show से जान सकते है साथ ही इस एप्लीकेशन से आप मूवी के लिए टिकट भी बुक कर सकते है।

क्या बॉलीवुड में कोई ऐसी मूवी है जिसमें एक भी गाना न हो?

बॉलीवुड में ऐसी मूवीज बहुत कम होती हैं जिनमें गाना न हो, मगर बिना गानों की फ़िल्में भी बॉलीवुड में मौजूद हैं जिन्होंने सफलता हासिल की है। मद्रास कैफ़े, द लंच बॉक्स, भेजा फ्राई, ब्लैक, अब तक छप्पन, जाने भी दो यारों, कानून, पुष्पक, आदि फिल्मों में एक भी गाना नहीं है। अब इसकी सूची में लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म The Kashmir Files भी शामिल है।

सबसे ज्यादा गानों वाली फिल्म कौनसी है?

‘इन्द्रसभा’ फिल्म को सबसे ज्यादा गानों वाली मूवी का वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त है इस मूवी में 72 गाने है। यह फिल्म 211 मिनट की है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 242

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment