Aadhar Center Kya Hai? Aadhar Center Kaise Khole – जानिए आधार सेंटर खोलने के नियम हिंदी में!

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है Aadhar Center Kaise Khole अगर आप भी आधार सेंटर खोलना

Editorial Team

Aadhar Center

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज हम आपको बताने जा रहे है Aadhar Center Kaise Khole अगर आप भी आधार सेंटर खोलना चाह रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं। इस पोस्ट के द्वारा आपको हम Aadhar Card Ka Center Kaise Khole इसकी पूरी जानकारी देंगे।

Aadhar Center Kholne Ka Tarika आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। और इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे।

आज हर भारतीय नागरिक के पास आधार कार्ड होना ज़रुरी हो गया है। और हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। चाहे हमारा कोई सा भी काम हो सबसे पहले आधार कार्ड ही माँगा जाता है। अगर आपके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है आप तो किसी भी सरकारी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

यदि आपका आधार कार्ड है तो आप सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इसकी आवश्यकता को देखते हुए आधार कार्ड पंजीकरण और आधार अपडेट/करेक्शन का काम तेजी के साथ होने लगा है। तथा इससे आधार ऑपरेटर अच्छी इनकम भी कर रहे है। यदि आप भी आधार कार्ड का सेंटर खोलने की सोच रहे है तो आपको इसकी पूरी जानकारी होना ज़रुरी है।

तो चलिए जानते है अब Aadhar Centre Kaise Khole और इसकी जानकारी अच्छे से प्राप्त करने के लिए यह पोस्ट Aadhar Enrolment Center Kaise Khole शुरू से अंत तक ज़रुर पढ़े। तभी आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

Aadhar Center Kya Hai

अब आधार कार्ड हर काम के लिए ज़रुरी कर दिया गया है। अगर आपको अपना आधार कार्ड बनवाना है या अपने आधार कार्ड में कोई ज़रुरी बदलाव करवाना है तो आपको आधार सेंटर पर ही जाना होगा।

आधार कार्ड में कोई बदलाव ऐसे होते है जो हम ऑनलाइन भी कर सकते है। लेकिन कुछ-कुछ ग़लतियाँ ऐसी होती है जिन्हें हमें आधार सेंटर पर जाकर ही सही करवाना पड़ता है। आधार सेंटर में आप अपना आधार कार्ड बनवा भी सकते है, और अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे वहां जाकर सही भी करवा सकते है।

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Pan Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare? – How To Link Pan Card With Aadhar जानिए बेहद सरल भाषा में!

Aadhar Center Kaise Khole

आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको सर्टिफ़िकेट कैसे मिलेगा यह आप आगे जानेंगे। और इसके लिए आपके पास स्वयं का आधार कार्ड होना ज़रुरी होता है।

  • वेबसाइट पर जाये

सबसे पहले आपको NSEIT की वेबसाइट पर जाना है।

Aadhar वेबसाइट
  • Create New User

अब यहाँ आपको Create New User के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी है।

  1. Email ID – इसमें अपनी ईमेल आईडी लिखे।
  2. Mobile Number – यहाँ अपना मोबाइल नंबर भरे।
  3. Secret Question – अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए एक प्रश्न लिखे।
  4. Answer – यहाँ आपको उस प्रश्न का उत्तर लिखना है, जिसे आपने उपर वाले बॉक्स में लिखा है।
  5. Password – अब अपने अकाउंट के लिए एक पासवर्ड दे।
  6. Confirm Password – इसी पासवर्ड को फिर से लिखे।
  7. Enter Captcha – यहाँ पर आपको जो इमेज दिख रही है उसमें जो कोड लिखा है उसे इस बॉक्स में लिखे।
  8. Submit – अब सबमिट के बटन पर क्लिक करे।
User Sign UP


अब आपका आधार ऑपरेटर के लिए अकाउंट बन गया है। उसका यूज़र आई-डी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

जरूर पढ़े: Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare? -जानिए Aadhar Bank Se Link Hai Kaise Pata Kare हिंदी मे!

आधार कार्ड ऑपरेटर के लिए फॉर्म भरे

  • वेबसाइट पर जाये

आपको फिर से NSEIT की वेबसाइट पर जाना है।

  • Login Account

अपने यूजरनेम और पासवर्ड से अकाउंट लॉग इन करे।

  • Continue Button

लॉग इन करने के बाद आपके सामने एक गाइड लाइन की लिस्ट दिखेगी। उसे पढ़कर Continue के बटन पर क्लिक करे।

  • Aadhar Operator Certificate

अब आपके सामने Aadhar Card Operator Certificate के लिए Basic और Personal Details भरने का फॉर्म आएगा। इस फॉर्म में आपकी सभी जानकरी को ठीक से भरे और Continue पर क्लिक करे।

  • Upload Photo And Signature

अब आपको अपना फ़ोटो अपलोड करना है। और अपने हस्ताक्षर भी।

  1. Choose File – Choose File पर क्लिक करके अपना फ़ोटो सिलेक्ट करे। आपका फ़ोटो 6 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। और उस फ़ोटो का साइज़ 30 Kb से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
  2. Upload – अब Upload पर क्लिक करके अपना फ़ोटो अपलोड करे।
  3. Continue – इसके बाद Continue पर क्लिक करे।
  4. Signature – आप अपने Signature का फ़ोटो ले ले और उसे भी ऐसे है अपलोड कर दे।

अब अगले पेज में आपको इस भरे हुए फॉर्म का रिव्यू दिखाया जाएगा, उसे अच्छे से चेक कर ले। और अगर आपको कुछ भी जानकरी गलत लग रही है तो उसे एडिट करके सही कर ले। सब चेक करके Proceed To Submit Form के बटन पर क्लिक करे।

  • चालान रिसीप्ट जनरेट करे

  1. Payment – मेनू बार में Payment के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  2. Bank Name – अब अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करे।
  3. Please Click Here To Generate Receipt – अब इस ऑप्शन पर क्लिक करके अपना चालान रिसीप्ट डाउनलोड कर ले। और Sbi की किसी भी ब्रांच में 365 रुपए जमा कराये।

अब आपको अपनी पेमेन्ट डिटेल भरनी है। आप इसे पेमेन्ट जमा करने से पहले भी भर सकते है।

  1. Registration ID – रजिस्ट्रेशन आईडी लिखे।
  2. Challan Number – यहाँ पर अपना Journal Number भरे। यह आपको बैंक से वापस की गई रसीद पर मिलेगा।
  3. Challan Date – इसमें बैंक में चालान जमा कराने की दिनांक लिखे।
  4. Branch Name – अब अपने बैंक की शाखा का नाम लिखे।
  5. Branch Codeबैंक का कोड लिखे यह भी आपको बैंक से दी गई रसीद पर मिल जाएगा।
  6. Fee Amount – बैंक में आपने जितनी राशि जमा की है उसे यहाँ लिखे।
  7. Submit – अब सबमिट बटन पर क्लिक करे।
  • Download Admit Card Aadhar Operator

अब आपको 24 घंटे बाद फिर से NSEIT की वेबसाइट पर लॉग इन करना है। और अपने पास का आधार एग्जाम सेंटर का शहर चुनना है। तारीख और समय सिलेक्ट करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे। उसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और प्रिंट कर ले।

आप जब परीक्षा देने के लिए जाये तब अपना एडमिट कार्ड और आइडेंटिटी कार्ड साथ में ज़रुर ले जाये। इसके बिना परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाती है। परीक्षा खत्म होने के 10 मिनट बाद आपको आपका आधार सर्टिफ़िकेट परीक्षा केंद्र से दे दिया जाएगा। अब आप अपना आधार केंद्र खोल सकते है।

आधार सेंटर खोलने के नियम

बहुत से आधार सेंटर को बंद कर दिया गया है। और इसके क्या कारण है यह हम आपको नीचे बता रहे है।

  • आधार कार्ड सेंटर पर CCTV Camera का ना लगा होना।
  • आधार कार्ड के सॉफ़्टवेयर में डॉक्यूमेंट ठीक तरह से अपलोड ना होना।
  • आधार कार्ड सेंटर सरकारी जगह पर ना होना।
  • आधार कार्ड के सॉफ़्टवेयर में सही फ़ोटो नहीं लेना और फर्जीवाडा करना।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Aadhaar Card Me Address, Dob, Mobile Number Kaise Change Kare – इन आसान Steps से करे अपनी Aadhar Information Update!

Conclusion:

आज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की Aadhar Center Kaise Khole और आपको इस पोस्ट के द्वारा हमने यह भी बताया की Aadhar Center Kya Hai आशा करते है की आपने इस पोस्ट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की होगी।

अगर आपको Aadhar Center Kholne Ka Tarika जानना है तो आप हमारी इस पोस्ट की मदद ले सकते है। उम्मीद है आप हमारी पोस्ट के माध्यम से जान गये होंगे की Aadhar Card Ka Center Kaise Khole और आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने फ्रेंड्स को भी दे। तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट Aadhar Center Kaise Khole 2023 ज़रुर शेयर करे। जिससे और भी ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट Aadhar Center Kaise Khole में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है इस पोस्ट के बारे में तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।

यदि आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment