Disk Boot Failure Error Kaise Theek Kare? – डिस्क बूट विफलता के कारण व इसे कैसे ठीक करे!

कंप्यूटर के बहुत से कंपोनेंट्स समय के साथ खराब भी होते है जैसे- डाटा केबल्स या हार्ड ड्राइव अगर डाटा केबल का प्रयोग लम्बे समय तक किया जाता है तो इससे भी Disk Boot Failure Error आती है।

Editorial Team

Disk Boot

कंप्यूटर के बहुत से कंपोनेंट्स समय के साथ खराब भी होते है जैसे- डाटा केबल्स या हार्ड ड्राइव अगर डाटा केबल का प्रयोग लम्बे समय तक किया जाता है तो इससे भी Disk Boot Failure Error आती है। तो यदि आपके साथ भी यह समस्या हो रही है तो आज की यह पोस्ट हम आपके लिए लेकर आये है जिसमें आपको यह बताया जाएगा की Disk Boot Failure Error Kaise Theek Kare

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, नॉन-सिस्टम या डिस्क एरर मैसेज तब दिखाई दे सकता है जब कंप्यूटर BIOS अपने बूट पाथ में शामिल किसी भी स्टोरेज डिवाइस पर बूट करने योग्य ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं ढूंढ सकता है, या यह बूट डिस्क का पता लगाने में विफल रहता है। इसी तरह के एरर मैसेज में बूट डिवाइस नहीं पाया गया, ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिला या ऑपरेटिंग सिस्टम गायब नहीं है आदि शामिल होते है।

यदि ऐसी कोई प्रॉब्लम आती है तो कंप्यूटर स्टार्ट होने में भी परेशानी होती है। इस परेशानी को दूर करने में आज की यह पोस्ट आपकी बहुत हेल्प करने वाली है। तो चलिए जानते है Disk Boot Failure को कैसे Fix करे। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे दी गई है।

Disk Boot Failure Error Kaise Theek Kare

Causes Of Boot Failure

Boot Fail होने के कई कारण हो सकते है, जिसके द्वारा Disk Boot Failure Error जैसी समस्या हो जाती है। तो चलिए जानते है Disk Boot Failure Reasons क्या है।

  • Power Outages, Read/Write Errors या फिर वायरस अटैक की वजह से भी हार्ड ड्राइव को क्षति पहुँचती है। यदि ऐसा है तो ड्राइव के Error की जांच करे।
  • यदि बायोस का Boot Order गलत है तो भी यह समस्या होती है तो इसे सही आर्डर में Place करे।
  • पीसी का यदि कोई कम्पोनेट खराब हो गया है जो लोडिंग प्रोसेस पर प्रभाव डाल रहा है तो यह भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है।

How Do You Fix A Non System Disk Error?

नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके No System Disk Error को ठीक करने का तरीका बताया गया है। तो पता करते है अब Disk Boot Failure Error Kaise Theek Kare

Remove Installed Hardware

  • यदि आपने अभी नए हार्डवेयर को Install किया है तो आपको इसे हटाना होगा।
    Remove New Hardware – जो नया हार्ड वेयर Add किया है उसे हटाए। इसे चेक करने के लिए कंप्यूटर को Restart करके चेक कर सकते है।
  • Check Hard Disk – हार्ड डिस्क के केबल्स की जांच करे जहाँ पर विंडोज़ Installed किया है। इसके बाद हार्ड डिस्क के Jumpers की जाँच करना है।

Check HDD

हार्ड डिस्क Fail होने की जांच करने के लिए Easy Recovery Essential का Use करना होगा।

  • सबसे पहले Easy Recovery Essential को डाउनलोड कर लीजिए।
  • Easy Recovery Essential में Boot करना होगा।
  • इसके बाद Automated Repair को Select करना है।
  • अब Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

हार्ड डिस्क या रैम मैमोरी में अगर किसी तरह की कोई समस्या होती है तो Automated Repair की यह प्रक्रिया आपको सूचित कर देगी।

How Do I Fix Disk Boot Failure?

आगे और भी Disk Boot Failure Problem Solution दिए गए है जिससे की आपको पता चलेगा की Disk Boot Failure होने पर क्या करना है।

Disk या CD चेक करे

डिस्क और सीडी को चेक करना होगा। रीडर में CD-ROM या DVD-ROM चेक करे। अगर यह लगी है तो इसे हटाकर कंप्यूटर को Restart करे।

Change BIOS Boot Order

बायोस के सेटअप में जाकर Boot Sequence को Modify करना होगा।

  • Restart Computer – अपने कंप्यूटर को Restart करे।
  • Use Keys – बायोस को ओपन करे। यदि आपको नहीं पता की बायोस को ओपन करने के लिए किस बटन का इस्तेमाल करना है तो आप इन Keys का Use करके देख सकते है जैसे- Esc, Del, F2, F8, F10 या F1 हो सकती है।
  • Boot Tab – इसके बाद Boot Tab पर जाना है।
  • Change Position Order – हार्ड डिस्क के Position Order को Change करे 1st ऑप्शन से।
  • Save This Setting – अब इस सेटिंग को Save कर लीजिए।
  • Restart Computer – बस अब कंप्यूटर को रीस्टार्ट कर दीजिए।

Corrupt System File

कंप्यूटर को Start करने के लिए Main System File यदि Corrupt हो गई है या हटा दी गई है तो इसकी जांच करने के लिए कंप्यूटर को System Disk या फिर Window Installation CD-ROM के साथ स्टार्ट कर लीजिए। स्टार्ट करने के बाद Dir C: Type करके देखना होगा की Disk C के Content दिख रहे है या नहीं। यदि यह दिख रहे है तो यह फाइल की कोई Problems है।

Conclusion:

अब आप Disk Boot Failure की इस Problem को ठीक करना सिख गए होंगे। तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह पोस्ट कमेंट करके बताए और इस पोस्ट से आपकी हेल्प हुई हो तो पोस्ट को लाइक करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। साथ ही अगर आपके इससे सम्बन्धित और भी कोई सवाल है तो कमेंट में पूछ सकते है। तो दोस्तों मिलते है एक नयी पोस्ट में एक नयी जानकारी के साथ हिंदी सहायता पर, धन्यवाद! आपका दिन शुभ हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3 / 5. Vote count: 4

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

2 thoughts on “Disk Boot Failure Error Kaise Theek Kare? – डिस्क बूट विफलता के कारण व इसे कैसे ठीक करे!”

Leave a Comment