OMR Sheet Kise Kehte Hai? – यह है एग्जाम में OMR शीट भरने का सही तरीका!

पहले जब भी हम कोई परीक्षा देते थे तो उसके उत्तर पेपर पर लिखकर दिया करते थे, जिन्हे एक-एक करके सही ढंग से चेक करना

Editorial Team

Table of Contents

पहले जब भी हम कोई परीक्षा देते थे तो उसके उत्तर पेपर पर लिखकर दिया करते थे, जिन्हे एक-एक करके सही ढंग से चेक करना थोड़ा मुश्किल होता था और इस प्रकिया में समय भी बहुत लगता था। इस वजह से विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए बहुत समय तक इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए OMR Sheet का उपयोग इन परीक्षाओं में किया जाने लगा।

OMR Sheet एक विशेष प्रकार की शीट होती है। इसमें हम अपने उत्तर गोल घेरे को भर कर देते है और इन शीट को OMR Scanner की मदद से बहुत आसानी से चेक कर लिया जाता है और वह भी बहुत तेज़ी से इसी कारण इसका उपयोग अब अधिकतर परीक्षाओं में किया जाता है। तो अगर अब आप OMR Kya Hai के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

OMR Sheet Kya Hai

ओ एम आर शीट एक विशेष प्रकार की शीट होती है, जिसके डाटा को कंप्यूटर की मदद से स्कैन करके प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से आपके Exam की Answer Sheet को चेक करने में लगने वाला समय बहुत हद तक बच जाता है। आपने बहुत सी Exam में OMR Sheet को देखा होगा। इसका इस्तेमाल कॉपी को जल्दी चेक करने और एक दम सही तरीक़े से चेक करने के लिए किया जाता है। जिससे उन परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी घोषित कर दिया जाता है।

OMR Ka Full Form होता है। – OPTICAL MARK READER
ओ एम आर का पूरा नाम होता है। – ऑप्टिकल मार्क रीडर

OMR Sheet Kaise Bhare

OMR Sheet का इस्तेमाल वस्तुनिष्ट परीक्षाओं के Answer को सेव करने के लिए किया जाता है। इस शीट में Answer नंबर के सामने आपको चार Option मिलते है A, B, C, D यह Option एक गोलाकार आकृति में होते है। इनको भरने के लिए ब्लैक पेन या पेंसिल का उपयोग किया जाता है। यहाँ पर आपको गोले को अच्छे से भरना है और पूरा भरना है। यहां पर ध्यान रखे की आप इसमें एक से ज़्यादा गोले को नहीं भर सकते है ऐसा करने पर आपका Answer गलत माना जायेगा।

जब आप OMR Sheet पर अपने Questions के सभी Answer भर देते है तो अब इस शीट को चेक करने की बारी आती है। इसको चेक करने के लिए OMR Scanner का इस्तेमाल किया जाता है। यह Scanner आपकी शीट को लेज़र की मदद से चेक करता है। यह लेज़र अपने आप आपकी शीट पर मौजूद सभी ब्लैक डॉट को सिलेक्ट कर लेता है और फिर आपके Question Paper की Answer शीट से यह आपकी शीट को मैच करता है, जिससे यह पता चल जाता है की आपने कितने सही और कितने गलत जवाब दिए है।

OMR Advantages And Disadvantages

जिस तरह OMR शीट के फायदे है उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी है जो आपको आगे बताये गए है।

Advantages

ओएमआर तकनीकी की मदद से हम डाटा को बहुत तेज़ी से प्राप्त कर सकते है। OMR स्कैनर एक घंटे में 10,000 शीट को चेक कर सकता है। इसमें ग़लती होने का कोई चांस नहीं होता है। इसके डाटा को सेव करने के लिए बस एक कंप्यूटर की आवश्यकता होती है।

Disadvantages

अगर आप OMR शीट में एक से अधिक ऑप्शन को भर देते है या कोई निशान लगा देते है तो स्कैनर उस डाटा को रीड नहीं करता है। इस शीट का उपयोग एक से अधिक ऑप्शन के चुनाव और उसके डाटा को प्राप्त करने के लिए ही किया जा सकता है।

Conclusion:

दोस्तों परीक्षाओं में प्रश्नों के उत्तर को एक साथ जांचने के लिए OMR शीट एक बहुत बढ़िया विकल्प है। इससे परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को अपने Answer गोल घेरे में भरकर सेव करने में आसानी होती है और परीक्षा लेने वाली संस्थाओं को कॉपी चेक करने में भी बहुत आसानी होती है। OMR शीट के द्वारा ली गई परीक्षाओं का Result भी बहुत जल्दी आ जाता है। OMR शीट का इस्तेमाल बहुत सी परीक्षाओं में आज भी किया जाता है। तो आज की पोस्ट में हमने आपको OMR Sheet Ke Baare Mein Jankari प्रदान की अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.9 / 5. Vote count: 15

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment