FATCA Kya Hai? – FATCA का मुख्य उद्देश्य और इसके क्या फायदे है!

आज के समय में बड़े-बड़े बिज़नेसमेन बैंकों से ऋण या लोन तो ले लेते है पर उन्हें चुका नहीं पाने की स्थिति में देश से ही भाग जाते है भारत में नीरव मोदी तथा विजय माल्या बहुत ही बड़ा उदाहरण है।

Editorial Team

आज के समय में बड़े-बड़े बिज़नेसमेन बैंकों से ऋण या लोन तो ले लेते है पर उन्हें चुका नहीं पाने की स्थिति में देश से ही भाग जाते है भारत में नीरव मोदी तथा विजय माल्या बहुत ही बड़ा उदाहरण है। इसी तरह बहुत से लोग ऐसे होते है जो अपनी आय के हिसाब से अपना इनकम टैक्स सरकार को जमा नहीं कराते, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अमेरिकी करदाताओं के लिए एक कानून बनाया गया है जिसे FATCA (फॉरेन अकाउंट टैक्स कॉम्पलियन्स एक्ट) के नाम से जाना जाता है।

वैसे तो FATCA एक अमेरिकी कानून है परन्तु एक विकसित तथा अमीर देश होने के कारण लगभग हर देश में अमेरिकी करदाताओं की बहुलता है। जिनकी संपूर्ण जानकारी FATCA अपने पास रखता है। FATCA Act के बारे जानकारी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उनमें इसके बारे में पूछा जाता है। तो आज हम इस पोस्ट के माध्यम से FATCA Details में पढ़ेंगे।

FATCA Kya Hai

FATCA Kya Hai

FATCA संयुक्त राज्य अमेरिका का एक संघीय कर कानून है जिसके अनुसार सभी अमेरिकी करदाताओं को देश या विदेश में कहीं भी विदेशी बैंक खाते की वार्षिक जानकारी को सरकार के साथ साझा करना अनिवार्य है। यह जानकारी FATCA अधिकारियों द्वारा एकत्रित कर सरकार तक पहुँचाई जाती है।

FATCA Full Form:

FATCA Ka Full Form – Foreign Account Tax Compliance Act होता है !

FATCA In Hindi:

एफटीसीए का फुल फॉर्म इन हिंदी – विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम होता है !

What Is FATCA In India

FATCA India को लागू करने के लिए भारत तथा अमेरिका के बीच अंतर-सरकारी समझौता (IGA) 31 अगस्त 2015 को हुआ था। FATCA India भारत और अमेरिका के बीच वित्तीय सूचनाओं को साझा करने का कार्य करता है। इसके द्वारा भारतीय वित्तीय संस्थानों को FATCA से संबंधित जानकारी भारतीय कर अधिकारियों को देना होती है जो की बाद में अमेरिका को भेजी जाती है।

Objectives Of FATCA

आगे आपको Main Objectives Of FATCA बताये गए है जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

  • FATCA अमेरिकियों द्वारा विदेशों में खोले गए खातों की जानकारी एकत्रित करता है।
  • FATCA का उद्देश्य अमेरिकी नागरीको द्वारा की जा रही टैक्स चोरी का वित्तीय रूप से पता लगाना है।

FATCA Countries

वर्ष 2019 की FATCA से जुड़े कुछ प्रमुख देश और उन देशों में रजिस्टर एकाउंट्स की लिस्ट नीचे प्रदर्शित है:

देश का नामFATCA रजिस्ट्रेशन की संख्या
अर्जेंटीना 1,419
ऑस्ट्रेलिया 6,583
बहामास1,678
बरमूडा3,932
ब्राज़ील24,139
कनाडा11,574
सीमन आईलैंड6,2025
चिली1,365
चीन2,169
साइप्रस1,304
फ़िनलैंड1,721
फ्रांस7,127
जर्मनी5,141
हॉन्ग कॉन्ग6,896
भारत2,568
इंडोनेशिया1,050
आयरलैंड6,886
इटली3,359
जेर्सी7,619
लक्सेम्बर्ग13,915
स्विटज़रलैंड6,537
यूनाइटेड किंगडम32,080
अन्य 25,145
कुल रजिस्ट्रेशन संख्या3,26,089

FATCA Penalties For Banks

अगर कोई भी व्यक्ति FATCA को सही जानकारी प्रदान नहीं करता है या समय पर लोन की राशि जमा नहीं करता है तो उस पर FATCA द्वारा 10,000 डॉलर प्रति खाते के रूप में FATCA Penalties तथा अन्य बहुत से दंडो का प्रावधान है।

Benefits Of FATCA

FATCA द्वारा करदाताओं को दिए गए कुछ मुख्य लाभ नीचे दर्शाये गए है:

  • FATCA द्वारा सभी अमेरिकी भुगतानों पर लगने वाले टैक्स पर 30% की छूट मिलती है।
  • यह एक्ट वर्तमान के साथ भविष्य में भी 30% टैक्स छूट प्रदान करता है।
  • यह IRS की सहायता से कर भुगतान नहीं करने वालो का आसानी से पता लगा लेता है।

Conclusion:

FATCA विदेशी वित्तीय संस्थानों की सहायता से अपने ग्राहकों की जानकारी एकत्रित करता है। ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके जो आय से अधिक इनकम होने पर सरकार को सही टैक्स जमा नहीं करते है इससे देश को बहुत बड़ी हानि होती है जिसके चलते महंगाई, खर्चे आदि बढ़ते है। तो अगर आपको FATCA की जानकारी पसंद आयी हो तो शेयर जरूर करें। यदि आपके पास FATCA से सम्बन्धित कोई भी सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है जिनके जवाब हम आपको जरूर प्रदान करेंगे।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 18

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment