Spotify Kya Hai? – स्पॉटीफाई के फीचर्स, प्लान्स और इसे कैसे इस्तेमाल करते है!

म्यूजिक एक ऐसी चीज़ है जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही सुनना बहुत पसंद करते है, लेकिन अपने पसंदीदा Songs को एक ही जगह पर प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल होता है...

Editorial Team

Spotify

म्यूजिक एक ऐसी चीज़ है जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही सुनना बहुत पसंद करते है, लेकिन अपने पसंदीदा Songs को एक ही जगह पर प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल होता है। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए Spotify की जानकारी लाए है। Spotify एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ पर आपको दुनिया भर के म्यूजिशियन (संगीतकार) के गाने मिल जाएँगे, वह भी आपकी अपनी भाषा में।

Spotify Playlist बहुत बड़ी है। इसमें आपको दुनिया भर के गाने मिलते है जिनसे आप अपनी एक प्ले लिस्ट बना सकते है जिसमे आपके पसंदीदा गाने होंगे। इसकी सर्विस को आप दो तरीके से इस्तेमाल कर सकते है जिसमें एक है फ्री, जिसके लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना पड़ता और दूसरी है पैड, मतलब जिसके लिए आपको भुगतान करना पड़ता है। फ्री सर्विस इसमें आपको कम क्वालिटी के सांग्स, एड और कुछ बेसिक फीचर्स मिलेंगे और पैड सर्विस में अच्छी क्वालिटी के सांग्स और कई फीचर्स वह भी बिना कोई एड के मिलेंगे, तो अगर आप Spotify Web Player Login और Features Of Spotify के बारे में जानना चाहते है तो इसे अंत तक पढ़े।

Spotify Kya Hai

Spotify Kya Hai

Spotify म्यूजिक लवर के लिए एक बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है इसकी मदद से आप हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलगु, पंजाबी आदि कई भाषाओं के Songs सुन सकते है। यह भारत में कुछ दिनों पहने ही लॉन्च हुआ है इसे हम दो तरीक़े से इस्तेमाल कर सकते है। पहला फ्री सर्विस और दूसरा पैड सर्विस इन दोनों में ही हमें कई फीचर्स मिलते है।

Spotify Download Kaise Kare

अगर आप Songs के दीवाने है और आपको नए पुराने हिंदी, इंग्लिश गाने सुनना पसंद है तो उसके लिए आपको Spotify App डाउनलोड करना होगा। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे देने वाले है तो उसके लिए इन Steps को Follow करे।

Step 1: Open Google Play Store

सबसे पहले आपको अपने फोन के Google Play Store में चले जाना है।

Step 2: Download & Install Spotify App

अब आपको प्ले स्टोर में Spotify Apps सर्च करना है और फिर उसे डाउनलोड कर लेना है। डाउनलोड हो जाने के बाद आपको इसे इनस्टॉल कर लेना है।

Spotify Music

Step 3: Open Spotify

इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करे, ओपन करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा। जिसमे आपको Spotify Account बनाने के लिए तीन ऑप्शन दिए जाएगें Sign Up Free, Continue With Facebook और Spotify Login आपको अपने हिसाब से Email या Facebook के जरिये अपना अकाउंट बना लेना है। अकाउंट बन जाने के बाद आप इसमें Login हो जाएँगे और फिर Songs सुनने के मज़े ले पाएँगे।

Spotify Login

Features Of Spotify Free & Features Of Spotify Premium

Spotify Premium और Free मोबाइल और सिस्टम में ऑनलाइन Songs सुनने का एक प्लेटफॉर्म है जो हमें मिलियंस में Songs उपलब्ध करवाता है जिसका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अपने पसंद के Songs सुन सकता है। इसीलिए हम आपको कुछ Spotify Premium Features और Spotify Free Features के बारे में नीचे बता रहे है:

Spotify Audio Quality

Spotify अपने सभी उपभोक्ताओं को फ्री और प्रीमियम दोनों ही तरीके की सेवाएं उपलब्ध करवाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी सेवा का उपयोग कर सकते है। इसके फ्री वर्ज़न को आप मोबाइल में इस्तेमाल करेंगे तो आप वहाँ 96 Kbps की क्वालिटी के Songs सुन सकते है, और अगर आप कंप्यूटर में इस्तेमाल करेंगे तो 160 Kbps की क्वालिटी के गाने सुन सकते है। लेकिन इसका प्रीमियम वर्ज़न आपको 320 Kbps क्वालिटी के Songs उपलब्ध कर करवाएगा।

Spotify Ads

किसी भी एप्लीकेशन, वेबसाइट या ब्लॉग पर विज्ञापन दिखना एक आम बात है, जो पैसा कमाने का एक मूल साधन भी होता है। लेकिन Spotify के प्रीमियम वर्ज़न में आपको किसी भी प्रकार के विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे, जो आपके Songs सुनने के मज़े को कई गुना बड़ा देगा है। अगर आप Spotify फ्री वर्ज़न का इस्तेमाल करते है तो इसमें हर चार-पांच गाने के बाद एक विज्ञापन दिखाया जाएगा जो आपके गाने सुनने के मज़े को ख़राब कर सकता है।

Spotify Songs Download

Spotify एप्लीकेशन और वेबसाइट का उपयोग करके आप कई Songs केवल ऑनलाइन ही सुन सकते है, लेकिन आप Spotify के प्रीमियम वर्ज़न का इस्तेमाल करके Songs को ऑफलाइन भी सुन सकते है। Spotify अपने सभी प्रीमियम उपभोक्ताओं को Songs डाउनलोड करने की सुविधा देता है। इसमें पांच सेक्शन है, जिसके हर सेक्शन में आप 10,000 गाने डाउनलोड करके उन्हें इंटरनेट डाटा नहीं होने की स्थिति में ऑफलाइन सुन सकते है। यह फीचर्स Spotify के फ्री उपयोगकर्ता को उपलब्ध नहीं है।

Spotify Advanced Search

गाने सुनना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। सब अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग गाने सुनते है जैसे- Classic Song, Old Song, New Song, Party Song आदि कई तरह के गाने, लेकिन अपनी पसंद के गाने को किसी जगह पर खोजना एक परेशानी भरा काम होता है। लेकिन यह परेशानी आपको Spotify के साथ नहीं होगी। इसमें बहुत ही Advanced Search ऑप्शन दिया गया है जिसका इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से किसी भी समय के गाने को खोज कर सुन सकते है।

Spotify Private Listening

Spotify जैसे कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके हम गाने सुनते है। जिसका फ़ायदा उठा कर इन्हे ऑपरेट करने वाली टीम हम क्या सुन रहे है, उस पर नजर रखती है। परन्तु यदि आप इसे प्राइवेट रखना चाहते है, तो आपको वह सुविधा Spotify में मिल जाएगी। इस फीचर्स को आप Spotify के Private Session की सेटिंग ने जाकर On कर सकते है। उसके बाद आपको कोई भी ट्रेक नहीं कर पाएगा।

How To Use Spotify Premium

Spotify का प्रीमियम वर्जन इस्तेमाल करने के लिए अभी वर्तमान समय में Spotify अपने उपयोगकर्ताओं को 30 दिन का ट्रायल पैक दे रहा है। इसको आगे भी इसी तरह इस्तेमाल करते रहने के लिए आपको 30 दिन के बाद Spotify के प्लान को एक्टिवेट करना होगा। इसके प्लान कुछ इस तरह है जो हमने आपको नीचे बताये है:

  • Spotify प्रीमियम वर्जन को एक दिन इस्तेमाल करने के लिए आपको 13 रूपए देना होंगे।
  • एक हफ्ते इस्तेमाल करने के लिए आपको 39 रूपए देना होंगे।
  • एक महीने के लिए आपके 129 रूपए लगेंगे।
  • तीन महीने के लिए आपको 389 रूपए देना होंगे।
  • छह महीने उपयोग करने के लिए आपको 719 रूपए चुकाने होंगे।
  • एक वर्ष की मेम्बरशिप के लिए आपको 1189 रूपए देना होंगे।

यह Spotify के कुछ बेसिक प्लान है जिन्हे आप ऑनलाइन भुगतान करके एक्टिवेट करवा सकते है। इसमें आप पेटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते है। विद्यार्थियों को Spotify के प्रीमियम वर्जन में अच्छी छूट दी की गई है। वह इसके एक महीने वाले प्रीमियम प्लान को बस 59 रूपए में इस्तेमाल कर सकते है। आज Spotify के दुनिया भर में 500 मिलियन से भी ज़्यादा एक्टिव यूज़र है।

Conclusion:

वर्तमान समय में अधिकतर लोग पार्टी, ट्रैवलिंग, त्यौहार आदि के समय पर गाने सुनना पसंद करते है। सर्वे से पता चला है कि अपने पसंदीदा गाने सुनने से व्यक्ति तनाव से मुक्त हो जाता है। आज अधिकतर लोग अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट अपने फोन में रखते ही है। इसलिए आपको ज़्यादा से ज़्यादा गाने सुनने को मिले इस लिए हमने आपको Spotify की जानकारी से अवगत कराया। इस App या Website से आप एक ही जगह पर पूरी दुनिया के गाने सुन सकते है। उम्मीद करते है स्पॉटीफाई क्‍या है? और How To Use Spotify In India इस बारे में आपको सब कुछ अच्छे से समझ में आ गया होगा।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 3 / 5. Vote count: 3

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment