FD or RD kya hai? FD Kaise Kare? FD Kaise Tode? – जानिए Difference Between FD And RD In Hindi!

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है FD kya hai क्या आप भी FD

Editorial Team

FD or RD kya hai?
FD or RD kya hai?

हैलो दोस्तों Hindi Sahayta में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है FD kya hai क्या आप भी FD करवाना चाह रहे है लेकिन आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है। इसके साथ ही आप यह भी जानेंगे की Fixed Deposit Kaise Kare
What Is Difference Between FD And RD In Hindi? भी आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली प्रत्येक पोस्ट को पसंद करते रहे।
आज के इस आधुनिक समय में money Save करना बहुत ज़रुरी है। हर व्यक्ति अपने कमाए गए धन में से कुछ ना कुछ Saving ज़रुर करता है यह धन हमारे भविष्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। पैसों की जरुरत कभी भी पड़ जाती है। भविष्य के ख़र्चों को देखते हुए FD की जाती है।
FD के बारे में या FD का नाम तो आपने सुना ही होगा और बहुत से लोग अपने भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए FD Account खुलवाते है। लेकिन इस पर Account खुलवाने के लिए इसकी पूरी जानकारी होना चाहिये की FD पर आपको कितना ब्याज मिलेगा, इसके फायदे क्या होते है और भी बहुत सी आवश्यक जानकारी है जिसे जान लेना ज़रुरी है।  

तो आइये जानते है Fixed Deposit kI Jankari यदि आप भी FD Account खुलवाना चाहते है तो यह पोस्ट What Are FD And RD Account In Hindi? शुरू से अंत तक ज़रूर पढ़े तभी आपको इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी और आप सही जानकारी के साथ इस पर अपना Account खुलवा पाएँगे।

FD Kya Hai

FD का अर्थ यह होता है की जिसमें आपको एक निश्चित समय के लिए धनराशी जमा करनी होती है। इतनी अवधि में बैंक आपकी जमा रकम पर आपको ब्याज देता है। अगर किसी विशेष परिस्थिति में आपको धन की आवश्यकता है तो यह बचत उस परिस्थिति से निपटने में काम आती है लेकिन तय समय से पहले FD के पैसे निकालने की अनुमति नहीं रहती है। पर विशेष परिस्थिति में इसे निकाला भी जा सकता है।
सरल शब्दों में अगर कहे तो जब कोई व्यक्ति बैंक में एक निश्चित धन राशि को किसी निश्चित समय के लिए जमा करता है तो उसे FD कहते है। भारत में बहुत से बैंकों के द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। FD में जो राशि जमा की जाती है उस पर Saving Account में जमा राशि के मुकाबले ब्याज ज्यादा मिलता है। FD सबसे सुरक्षित माना जाता है।
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Skype Kya Hai? Skype Download Kaise Kare – जानिए Skype Par Account Kaise Banaye हिंदी में!

FD Full Form

FD Ka Full Form

FIXED DEPOSIT

FD Ke Liye Documents

Fixed Deposit Account खुलवाने के लिए कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। जो आपको नीचे बताये गए है।

  • पता प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • Cash Amount या जितने रुपयों की FD करानी है उसका Check
  • FD Form (बैंक द्वार प्राप्त)
  • पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो

FD Kaise Kare

Fixed Deposit करना बहुत ही आसान है। इस पर Account खुलवाने के लिए आपको नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना है। जानते है FD Account Kaise Khole

  • आपको नज़दीक के किसी बैंक में आवश्यक दस्तावेज़ लेकर जाना होगा। बैंक से आपको Fixed Deposit की जानकारी लेनी है।
  • सारी जानकारी लेने के बाद आपको बैंक से एक फॉर्म दिया जाएगा जिसे सही-सही आपको पूरा भरना है।
  • Fixed Deposit में जो धनराशी जमा की जा रही है या Check बैंक में जमा करना होगा। इसके बाद बैंक द्वारा आपकी FD कर दी जाएगी।

इसके साथ ही आप इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा Saving Account या Current Account में जो धन राशि जमा है उसे Fixed Deposit Account में जमा कर सकते है। आप बैंक की वेबसाइट से ऑनलाइन भी FD Account खुलवा सकते है और एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा भी FD Account खोला जा सकता है।

Fixed Deposit Par Interest Rate

Fixed Deposit पर ब्याज दर सभी बैंकों में अलग-अलग होती है। लेकिन इनमें इतना ज्यादा अंतर नहीं होता है। Fixed Deposit पर ब्याज दर चालू खाते या बचत खाते की तुलना में ज्यादा होती है। कुछ समय पहले Fixed Deposit पर ब्याज दर 15% तक प्रदान की जाती थी। लेकिन वर्तमान में यह ब्याज दर घटाकर 7% से 9% तक रह गई है।
पहले बचत खाते में Fixed Deposit करवाने पर जमा धन राशि 4 से 5 साल में दोगुना हो जाती थी और अब बचत खाते की Fixed Deposit करवाने पर जमा धन राशि को दोगुना होने में 8 से 10 साल का समय लगता है। कुछ बैंक अधिक जमा धन राशि पर अधिक ब्याज भी देती है। ब्याज की दर महँगाई दर से अधिक होती है।

FD Account Ke Fayde

अगर आप अपना FD Account खुलवा रहे है तो आपको इसके फायदे भी प्राप्त होते है। जो आपको नीचे बताये गए है।

  • इसमें आप जो राशि जमा करते है उसे समय से पहले भी तोड़ा जा सकता है।
  • FD में जमा धन राशि पर ब्याज भी ज्यादा दिया जाता है।
  • Fixed Deposit में आपका पैसा सुरक्षित रहता है।
  • जब आपकी FD पूरी हो जाती है तो आप उसे Renew करके और ज्यादा फायदा उठा सकते है।
  • Simple FD से हर महीने ब्याज के साथ इनकम की जा सकती है।

FD Kaise Tode

अगर आप किसी वजह से FD तोड़ना चाहते है तो आप 2 तरीकों से अपना FD Account बंद करवा सकते है ऑफलाइन और ऑनलाइन। इन दोनों ही तरीकों के बारे में हम आगे जान लेते है।
जरूर पढ़े: Call Details Kaise Nikale? Idea Call Details Kaise Nikale – जानिए Jio Se Call Details Kaise Nikale हिंदी में!
1. बैंक में आवेदन देकर
आप बैंक में जाकर भी FD Account बंद करने के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपने जिस बैंक में Account खुलवाया है उस बैंक के मैनेजर को एक एप्लीकेशन देना होगी। इस एप्लीकेशन में आपको FD Account बंद करने का कारण देना है फिर इस एप्लीकेशन को बैंक में जमा करवाना है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका FD Account बंद कर दिया जाएगा। अकाउंट में जमा रकम 24 घंटे के अंदर बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाती है।

2. ऑनलाइन आवेदन

अगर आप ऑफलाइन तरीके से FD Account बंद नहीं करवाना चाहते है तो आप यह काम ऑनलाइन भी कर सकते है। इसे आप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी कर सकते है।

  • Log in Bank Portal – ऑनलाइन FD Account बंद करने के लिए अपने बैंक के Portal पर Log In करे।
  • Click Fixed Deposit – Log In होने के बाद आपको Home Page पर ही Fixed Deposit का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करके अपनी Account Details में जाये।
  • Service Request – इसके बाद Service Request Section दिखेगा इसमें जाये और Premature Option पर क्लिक करे।
  • Click Proceed – अब अपनी FD Account को Select करके Proceed पर क्लिक करे।

इस तरह से आपका FD Account बंद करने की Request बैंक तक पहुँच जाएगी।

RD Kya Hai

RD हर महीने एक निश्चित धनराशी जमा करने की बहुत ही अच्छी स्कीम है। जब समय अवधि पूरी हो जाती है तो आपको ब्याज के साथ आपकी राशि मिल जाती है। जैसे अगर आपने 1 साल के लिए Account ओपन किया हैं और आप हर महीने 1000 रुपये जमा कर रहे है तो जब आपकी RD की समय अवधि पूरी हो जाएगी मतलब 1 साल पूरा हो जाएगा तो हर महीने जमा की हुई राशि ब्याज के साथ मिल जाती है।

RD Full Form –

RECURRING DEPOSIT

Recurring Deposit Interest Rate

RD की ब्याज दर बचत खाते की ब्याज दर से अधिक होती है। RD की ब्याज दर 6% से लेकर 9% तक होती है। RD की ब्याज दर अवधि के साथ ही बदलती भी रहती है तो जब भी आप RD करवाए तो यह ज़रुर Check कर ले की कितने समय की RD में आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।
RD Account की कम से कम अवधि 6 महीने और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक की होती है। RD Account खोलने के लिए राशि किसी बैंक में 100 रुपये है तो किसी बैंक में 500 रुपये है और कुछ बैंक में सिर्फ 10 रुपये से भी RD Account खोला जा सकता है।  

Difference Between FD And RD In Hindi

बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आता की उन्हें Fixed Deposit करना चाहिए या Recurring Deposit इसके लिए लिए इन दोनों के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए।

  • Fixed Deposit में रकम एक साथ जमा करनी होती है। जबकि Recurring Deposit में एक निर्धारित समय में थोड़ी-थोड़ी राशि देनी होती है।
  • FD Account को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए खोला जा सकता है। RD Account को 6 महीने की अवधि से लेकर 10 साल के लिए खोला जा सकता है।
  • FD Account में ज्यादा FD जमा होने से इसका कैलकुलेशन करना मुश्किल हो जाता है Interest Rate भी Lock हो जाता है। RD Account में 10,000 रुपये से ज्यादा की सैलरी पर TDS भी काटा जाता है और RD में Interest Rate दीर्घ अवधि तक एक जैसा ही रहता है।
  • FD Account में जमा की गई राशि से ज्यादा सुरक्षित RD में जमा की गई राशि मानी जाती है।

Conclusion

आज की पोस्ट में आपने जाना FD or RD kya hai और इसके साथ ही FD full form in Hindi भी आपने जाने। आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
FD RD kya hai यह जानने के लिए हमारी इस पोस्ट की मदद ज़रुर ले। Recurring Deposit kya hota hai यह आप इस पोस्ट के द्वारा अच्छे से जान गये होंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताये।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े: Video Ringtone Kaise Set Kare – जानिए Mobile Me Video Ringtone Kaise Lagaye बेहद सरल भाषा में!
 इस पोस्ट की जानकारी आप अपने फ्रेंड्स को भी दे। तथा सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट Fixed Deposit kya hai ज़रुर शेयर करे। जिससे ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके। हमारी पोस्ट Recurring Deposit kya hai में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है इस पोस्ट से सम्बन्धित तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। हमारी टीम आपकी मदद ज़रुर करेगी।
अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Hindi Sahayta की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4 / 5. Vote count: 3

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Editorial Team

एडिटोरियल टीम, हिंदी सहायता में कुछ व्यक्तियों का एक समूह है, जो विभिन्न विषयो पर लेख लिखते हैं। भारत के लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा भरोसा किया गया। Email के द्वारा संपर्क करें - contact@hindisahayta.in

Tags

Related

Leave a Comment